29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 474

फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन ने जमा किया एडवांस टैक्स, आंकड़ा जानकर चौंक जाएंगे

सचिन बंसल ने एडवांस टैक्स के रूप 699 करोड़ रुपये जमा किए
सचिन बंसल ने एडवांस टैक्स के रूप 699 करोड़ रुपये जमा किए

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पिछले साल दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी वॉलमार्ट ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को खरीद लिया था। वॉलमार्ट ने 1 लाख करोड़ में कंपनी की 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी।

फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल ने कंपनी के शेयर बेचकर बहुत मुनाफा कमाया था। उन्होंने फाइनेंशियल ईयर 2018-19 के पहले क्वार्टर के लिए एडवांस टैक्स के रूप 699 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

डील पूरा होने के बाद इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने फ्लिपकार्ट के संस्थापकों सचिन और बिन्नी बंसल को पत्र लिखकर वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील से हुई आय के बारे में ब्योरा मांगा था। साथ ही उनसे पूछा था कि वे कब एडवांस टैक्स का भुगतान करेंगे।

आयकर कानून के तहत भारतीय नागरिक सचिन और बिन्नी बंसल दोनों को इस डील से पूंजीगत लाभ पर 20 प्रतिशत इनकम टैक्स देना होगा। पिछले साल अगस्त में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदी थी। कंपनी ने सॉफ्टबैंक, नेसपर्स, ऐसेल पाट्नर्स और ई-बे समेत 44 शेयरधारकों से हिस्सेदारी खरीदी थी।

हालांकि, घरेलू कर कानून के तहत सचिन और बिन्नी बंसल का आकलन अलग से किया जाएगा और उन्हें सौदे से हुई आय पर 20 प्रतिशत की दर से पूंजी लाभ कर देना होगा। जहां सचिन ने फ्लिपकार्ट में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है, वहीं बिन्नी बंसल ने अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची है।

सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिलाएं, रचा इतिहास

सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिलाएं, रचा इतिहास
सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिलाएं, रचा इतिहास

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश मिल गया है। आज सुबह तड़के 3.45 पर दो महिलाओं ने इतिहास में पहली बार सबरीमाला मंदिर में प्रवेश किया। बता दें कि सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं की एंट्री पर रोक लगी हुई थी।

महिलाओं के एंट्री पर बैन लगने के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जिसके बाद कोर्ट ने इस बैन को हटा दिया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन हटाए जाने के बाद भी मंदिर में प्रवेश पर रोक लगी हुई थी।

ANI द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो महिलाएं अहले सुबह मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश कर रही हैं, दोनों ही महिलाएं काले रंग का लिबाज धारण किए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मंदिर में प्रवेश लेने के लिए दोनों महिलाओं ने आधी रात को चढ़ाई शुरू कर दी थी, रिपोर्ट के मुताबिक, जिन दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया है, उसमें से एक का नाम बिंदु और दूसरी महिला का नाम कनकदुर्गा है।

सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि देश में प्राइवेट मंदिर का कोई सिद्धांत नहीं है, मंदिर प्राइवेट संपत्ति नहीं, बल्कि सावर्जनिक संपत्ति होते हैं, जहां कोई भी जा सकता है।

राम मंदिर के पक्षकार ने PM मोदी और राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

राहुल गांधी,पीएम मोदी
राहुल गांधी

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई में देरी और लंबी तारीख लगाने से नाराज संतों का गुस्सा अब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ बढ़ता जा रहा है।

राम मंदिर निर्माण के पक्षकार महंत धर्मदास ने पीएम मोदी और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि वो सभी सांसदों से बात करके महाभियोग लाकर सीजेआई को हटाकर इस पद पर किसी दूसरे को नियुक्त करें।

उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के जो चीफ जस्टिस है, उनको इस केस में कोई दिलचस्पी नहीं है, इसलिए आगे वो इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाएंगे, महंत धर्मदास का दावा है कि, जब सीजेआई ने राम मंदिर मामले की फाइल देखी, तो उन्होंने कहा फाइल किनारे रखते हुए कहा कि सुनवाई की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि, हमने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजकर उनसे कहा है कि वो सभी सांसदों को विश्वास में लेकर महभियोग लाकर CJI को हटाए और दूसरे जज की नियुक्ति का प्रयास करें।

इस दौरान उन्होंने सभी पार्टियों पर राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि, कोई भी सरकार राम मंदिर निर्माण को लेकर गम्भीर नहीं है, एक सरकार चाहती है कि कोई फैसला हो जाए, तो विपक्ष नहीं होने देता है।

अभिनेता कादर खान का तड़के हुआ निधन

कादर खान
कादर खान


सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

अभिनेता कादर खान अब हमारे बीच नहीं रहे, वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, कादर खान के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था, वे दो दिन से हॉस्पिटल में एडमिट थे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कादर खान के बेटे सरफराज ने इस बात की पुष्टि की है कि, कादर खान का निधन हो गया है, कादर खान के परिवार में उनकी पत्नी हजरा, बेटा सरफराज, बहू और पोते-पोती हैं।

एक करीबी रिश्तेदार अमहद खान ने बताया कि, आज सुबह चार बजे कादर खान का निधन कनाडा के टोरंटो में हो गया था, उनकी अंत्येष्टि आज टोरंटो के कब्रिस्तान में की जाएगी।

हाल ही में एक कादर के बेटे सरफराज ने बताया था कि, प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के चलते कादर खान की दिमाग से उनके शरीर को चलाने वाली सारी हरकतों पर प्रभाव पड़ा था, इसके साथ ही उन्हें सांस से संबंधित परेशानी भी लगातार हो रही थी।

बता दें कि, कादर खान तकरीनब 10 साल से सिल्वर स्क्रीन और ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए थे, वह कई साल से अपने बेटे और बहू के साथ कनाडा में रह रहे थे और वहीं उनका इलाज भी चल रहा था।

कुंभ में ठंडी से बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की परेशानी

Ardh kumbh Prayagraj
Ardh kumbh Prayagraj

प्रयागराज ब्यूरो । Navpravah.com

कुंभ शुरू होने वाला है, कुंभ की तैयारियां चरम सीमा पर हैं, लेकिन तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। दिन में तेज धूप के बावजूद कल वातावरण में 99 फीसदी नमी बनी रही।

बर्फीली हवाओं के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। ऐसे मौसम में गलन से लोगों के हाथ सुन्न और ठंड से कान लाल हो रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, फिलहाल मौसम ऐसी तरह ठंडा बना रह सकता है।

ठंडी हवाओं से कई दिन बाद तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया है। अधिकतम तापमान 20.8 पर टिका रहा और न्यूनतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है, दक्षिणी गोलार्ध के आसपास टिके सूरज का ताप बेअसर साबित हो रहा है। यही कारण है कि बर्फीली हवाएं हर दिन पारा लुढ़का रही हैं, उन्होंने संभावना जताई है कि ठंड अभी सताएगी, इसलिए कुंभ में आने वालों को ठंडी से बचकर रहना होगा।

जैकेट, स्वेटर, टोपी,मफलर आदि जाड़े से बचाव वाली वस्तुएं खरीदने वालों की होड़ मची है, टोपी-मफलर की बिक्री तेज हो गई है, बाजार में जाड़े से बचाव के लिए लोग इनर और लोवर भी खरीद रहे हैं।

बेशर्म और झूठे हैं राहुल गाँधी -विजय रुपाणी

बेशर्म और झूठे हैं राहुल गाँधी -विजय रुपाणी
बेशर्म और झूठे हैं राहुल गाँधी -विजय रुपाणी

गुजरात ब्यूरो । Navpravah.com

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ की निंदा करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीको आड़े हाथ लेते हुए उन्हें बेशर्म और झूठा बताया है। रूपाणी ने कहा कि गुजरात के लोग राहुल गांधी की राज्य के प्रति नफरत को पहचान गए हैं और उन्होंने लगातार कांग्रेस को नाकारा है तथा आगे भी ऐसा करते रहेंगें।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि 2019 वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के नाराज प्रायोजक अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम से जुड़े नहीं रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019 से नाराज प्रायोजक अब ‘एनओएमओ’ की अध्यक्षता वाले कार्यक्रम से जुड़े नहीं रहना चाहते हैं, वे मंच छोड़कर चले गए, जैसा उन्हें पसंद है…खाली।

मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया था कि ब्रिटेन ने ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019’ के लिए साझेदार देश बनने से इंकार कर दिया है। ब्रिटेन ने संतोषजनक वाणिज्यिक नतीजे न मिलने के कारण इस कार्यक्रम से अलग रहने का फैसला किया है।

राहुल के ट्वीट के बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपाणी ने एक मीडिया रिपोर्ट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, आप एक बेशर्म झूठे हैं राहुल गांधी, वाइब्रेंट गुजरात समिट में पहले से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं, ये रहे तथ्य।

घुसपैठियों के शव ले जाए पाकिस्तान -भारतीय सेना

घुसपैठियों के शव ले जाए पाकिस्तान -भारतीय सेना
घुसपैठियों के शव ले जाए पाकिस्तान -भारतीय सेना

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

भारतीय सेना ने एलओसी पर 2 बॉर्डर एक्शन टीम कमांडो के शवों को पाकिस्तान को सौंपने की बात कही है। सेना ने कहा है कि हम चाहते हैं कि पाकिस्तान इन शवों को स्वीकार कर इनका अंतिम संस्कार करे।

सेना ने दावा किया है कि बीती रात एलओसी पर नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान के इन बैट कमाडों ने भारतीय सीमा की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसके बाद हुई फायरिंग में ये मारे गए थे। सेना ने मीडिया को बताया कि हम पाकिस्तान से मारे गए इन घुसपैठियों (पाक सैनिकों) के शव वापस लेने को कहेंगे, क्योंकि घुसपैठ के दौरान पाकिस्तान ने ही इनको कवरिंग फायर दिया था।

सेना ने कहा, घुसपैठिओं ने पाकिस्तानी लड़ाकों की तरह कपडे़ पहने हुए थे और इनके पास पाकिस्तानी के मार्के वाला सामान भी था। चकमा देने के लिए कुछ घुसपैठियों ने बीएसएफ और भारतीय सेना की पुरानी वर्दी भी पहनी हुई थी। सेना ने एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 2 घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। पाकिस्तान द्वारा आतंकी घुसपैठ की ये कोशिश बीती रात को कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे नौगाम सेक्टर में की गई थी।

बता दें कि बॉर्डर एक्शन टीम पाकिस्तानी सेना की ही एक विंग है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के लोगों के साथ-साथ, एसएसजी के कमांडो होते हैं और आतंकी होते हैं। बैट का दस्ता आमतौर पर एलओसी पर पेट्रोलिंग करते हुए अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए घुसपैठ की फिराक में रहते हैं।

राज्यसभा: तीन तलाक विधेयक पर हंगामा, सदन स्थगित

राज्य सभा: तीन तलाक विधेयक पर हंगामा
राज्य सभा: तीन तलाक विधेयक पर हंगामा

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

मुस्लिम समाज में तीन तलाक की प्रथा को खत्‍म करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन तलाक विधेयक को आज राज्यसभा में पेश किया जाना है। आज राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष द्वारा विभिन्‍न मुद्दों पर हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित किया गया है।

वहीं तीन तलाक विधेयक पर संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में बैठक चल रही है, इसमें बीजेपी अध्‍यक्ष व राज्‍यसभा सदस्‍य अमित शाह, वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने व्हिप जारी करके अपने-अपने सदस्यों से सोमवार को ऊपरी सदन में उपस्थित रहने को कहा है, अन्य दलों ने भी अपने सांसदों से यह विधेयक सदन में पेश करने के दौरान उपस्थित रहने को कहा है।

triple talaq bill in rajyasabha
triple talaq bill in rajyasabha

विवादित तीन तलाक विधेयक को विपक्षी दलों का कड़ा विरोध झेलना पड़ सकता है, विपक्ष इसे आगे की जांच के लिए प्रवर समिति में भेजने की अपनी मांग को लेकर लामबंद है, विपक्ष ने तीन तलाक विधेयक के मजबूत प्रावधानों पर सवाल उठाए हैं। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ऊपरी सदन में इस विधेयक को पेश करेंगे, विधेयक को गुरुवार को विपक्ष के बहिर्गमन के बीच लोकसभा द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है, विधेयक के पक्ष में 245 जबकि विपक्ष में 11 वोट पड़े थे।

संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल ने भी इस विधेयक को पारित कराने में सभी दलों से समर्थन मांगा है, प्रस्तावित कानून में, एक बार में तीन तलाक को गैरकानूनी और शून्य ठहराया गया है और ऐसा करने वाले पति को तीन साल के कारावास का प्रावधान है।

कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो करें ये उपाय

कब्ज की समस्या
कब्ज की समस्या

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

पेट का तंदरुस्त होना बहुत जरूरी होता है, अगर आपका पेट ठीक है तो आप दर्जनों बीमारियों से बच सकते हैं, लेकिन, अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या रहती है।

इस समस्या की वजह से किसी काम में मन नहीं लगता है, खानपान और लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि कब्ज की समस्या आम हो गई है, ऐसे में कुछ घरेलू नुख्से को अपनाने से कब्ज की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।

कब्ज की समस्या के प्रमुख कारण है, पानी कम पीने से कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है, ज्यादा तेल-मसाले का सेवन करने से भी कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं, लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है, ऑफिस में बैठकर लगातार काम करने वालों के लिए आम समस्या है।

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय –

1. कब्ज की समस्या दूर करने के लिए गर्म पानी में नींबू और कैस्टर ऑयल मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. सुबह-सुबह गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर पीने से यह समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

2. रात में सोने से पहले दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूती होगी और पेट भी तंदरुस्त होगा।

3. गर्म पानी में नींबू रस और काला नमक मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

4. त्रिफला को पानी में फुलाकर उस पानी का सेवन करने से पेट की समस्या दूर होती है।

5. पपीते का सेवन करने से पेट की समस्या नहीं होगी, इसमें विटामिन डी की बहुत अधिक मात्रा होती है. इसलिए, रोजाना पका पपीता और अमरूद का सेवन करें।

‘वेद और विज्ञान’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

डॉ. जीतेन्द्र पांडेय
डॉ. जीतेन्द्र पांडेय

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

मुंबई । वैदिक दर्शन प्रतिष्ठान की ओर से आर्य समाज सांताक्रूज में ‘वेद और विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परिसंवाद दो सत्रों में विभाजित था। पहले सत्र में शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता जगत की तीन हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रामनयन दूबे को ‘वैदिक शिक्षा रत्न सम्मान’ दिया गया। चर्चित यात्रावृत्तांत ‘देखा जब स्वप्न सवेरे’ के लेखक डॉ. जीतेन्द्र पांडेय को ‘वैदिक साहित्य श्री सम्मान’ प्रदान किया गया। दैनिक समाचार पत्र हमारा महानगर के संपादक राघवेंद्र द्विवेदी को ‘वैदिक पत्रकारिता सम्मान’ से विभूषित किया गया।

सम्मान सत्र का कुशल संचालन भारती श्रीवास्तव तथा सुमन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ‘वेद और विज्ञान’ पर स्वामी योगानंद सरस्वती, अरुण अब्रोल, संदीप आर्य, विश्वभूषण आर्य, सुमन मिश्रा, राहुल कुमार तिवारी, तेजस सुमा श्याम, योगेश सुदर्शन आर्यवर्ती, दिलीप भाई वेलाणी और विजयपाल शास्त्री ने अपने-अपने विचार रखे।

डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री की अध्यक्षता वाले इस सत्र का सारगर्भित संचालन संस्था के अध्यक्ष पं. प्रभारंजन पाठक ने किया। वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि वेद हमारी थाती हैं। अतः उनका संरक्षण जरूरी है। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री ने कहा “वेद अपौरुषेय हैं । इनमें सारी विद्याएँ बीज रूप में विद्यमान हैं।

यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनका विकास करें।” डॉ. ज्वलंत ने वेद की असीम संभावनाओं को रेखांकित करते हुए बताया कि इसके संरक्षण और संवर्धन में सृष्टि का कल्याण निहित है। पंडित प्रभारंजन ने हनुमानजी की जाति बताने वाले राजनेताओं पर कटाक्ष करते हुए बताया कि हनुमान जी मात्र ‘आर्य’ थे जिसका उल्लेख रामायण में किया गया है । आर्य का अर्थ कोई जाति-संप्रदाय-पंथ से नहीं बल्कि ‘श्रेष्ठता’ से है।

आमंत्रित अतिथियों को स्मृतिचिह्न और अंगवस्त्र के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को स्वामी दयानंद सरस्वती की पुस्तक ‘सत्यार्थप्रकाश’ भेंट की गई। अंत में श्री सुनील मानकटाला जी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।