27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 264

शरद पवार और राहुल गांधी अपने 50 साल का हिसाब लेकर चौराहे पर आयें: अमित शाह

नागपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विदर्भ में 4 जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। इसी कड़ी में वे शुक्रवार दोपहर नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली के अहेरी में एक सभा के दौरान कांग्रेस-एनसीपी पर जमकर बरसे।

सभा के दौरान अमित शाह ने कहा, “मैं शरद राव और राहुल बाबा को कहना चाहता हूं कि आप जरा आहेरी की मेरी जनता के सामने हिसाब-किताब लेकर आइए, कि आपने महाराष्ट्र, विदर्भ और आहेरी के लिए क्या किया है? मैं शरद राव से कहना चाहता हूं कि आपके 50 साल और हमारे 5 साल, हमारा पलड़ा भारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया है। कांग्रेस-NCP कहती है कि महाराष्ट्र का इससे क्या लेना देना। शिवाजी महाराज और वीर सावरकर का ये प्रदेश है। इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वहीं राजुरा की सभा में अमित शाह ने कहा,शरद पवार हंसते हैं और कहते हैं कि मोदी जी शौचालय को विकास कहते हैं। पवार साहब जिस घर में शौचालय नहीं होता और मां-बहनों, बच्चियों को खुले में जाना पड़ता है, तब उनकी शर्मिंदगी आपको महसूस नहीं होगी क्योंकि आपने अरबों-खरबों रुपया इकट्ठा कर लिया है।

करवाचौथ पूजा के बाद पत्नी को पानी पिला रहे पति की गोली मारकर हत्या

कानपुर. करवाचौथ पर एक महिला की गुरुवार रात पड़ोसी दुकानदार ने उसके पति को गोली मारकर मांग उजाड़ दी। रात करवा चौथ का पूजन करने के बाद महिला दुकान पर पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ रही थी। तभी उसके पति को पड़ोसी दुकान मालिक ने गोली मार दी।

बदहवास महिला भागकर पुलिस चौकी पहुंची, जहां मौजूद चौकी प्रभारी की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को सीएचसी शिवली भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शिवली कोतवाली क्षेत्र की मदारपुर गाजीउद्दीन गांव के मजरा चौथिआई निवासी करण दीवान सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय राजन उर्फ राजू यादव मैथा रेलवे स्टेशन चौराहे पर पुलिस चौकी से तीस मीटर दूर चाय की दुकान किए था। पड़ोस में रनिया थाना अकबरपुर निवासी पिंटू खान बाइक रिपेयरिंग की दुकान किए है।

एक सप्ताह पूर्व दोनों के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार रात पौने दस बजे उसकी भाभी उर्मिला घर पर करवा चौथ का पूजन करने के पश्चात अपने पुत्र अमन तथा पुत्री लवी के साथ दुकान पर गई थी, जहां वह अपने पति राजन के हाथों पानी पीकर व्रत पूरा कर रही थी। उसी बीच पिंटू खान आ गया और उसने राजन पर गोली चला दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

अचानक दुनिया में बढ़ी Golden Milk की मांग, हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद

हेल्थ डेस्क. भारत के Golden Milk को पश्चिमी देशों में इसके स्वास्थ्यवर्द्धक फायदों की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है। इसे बनाना काफी आसान है। ‘Golden Milk’ के नाम से दुनिया भर में मशहूर होने वाला यह पेय पदार्थ दरअसल हल्दी का दूध है। जी हां, वही हल्दी का दूध जो आपकी दादी/नानी सर्दी, जुकाम या चोट लगने पर आपको दिया करती थीं।

Golden Milk यानी कि हल्दी के दूध में एंटी ऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं। कई सब्जियों में इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में होता है और कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी। यह कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाता हैं और तनाव (oxidative stress) से बॉडी को मुक्त रखता है।

Golden Milk में एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं। सूजन कम करने या चोट लगने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि कैंसर, अल्जाइमर, ह्रदय रोग (heart disease) और मेटाबोलिक सिंड्रोम में भी इसका सेवन किया जाता है।

यह दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर इसमें दालचीनी और अदरक भी एड हो तो इसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है। दालचीनी के इस्तेमाल से पार्किंसन रोग (Parkinson’s disease) के लक्ष्ण काफी हद तक कम हो जाते हैं। वहीं अदरक दिमाग के काम करने की क्षमता को बढ़ाता है। इससे याददाश्त अच्छी होती है।

सर्दियों में तेल मालिश कई बीमारियों के लिए है फायदेमंद, जाने शिरोधारा का यूज

हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में लोग केवल सिर की ही नहीं बल्कि शरीर की मालिश करवाना भी पसंद करते हैं। माना जाता है कि कई बीमारियों में मालिश करना काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे करने से शरीर में ऊर्जा भी पैदा होती है।

मालिश करने से थकान जाती रहती है। इससे काफी ऊर्जा महसूस होती है। आप सप्ताह में एक से दो बार मालिश करा सकते हैं। आप शिरोधारा भी ले सकते हैं। शिरोधारा में सिर और माथे पर औषधीय गुणों से युक्त तेल की धारा माथे और सिर पर डाली जाती है। इससे काफी सुकून महसूस होता है और त्वचा भी काफी ग्लो करती है।

शिरोधारा से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (सेंट्रल नर्वस सिस्टम) भी अच्छी तरह काम करता है। यह हजारों सालों से अपनाई जा रही एक प्राचीन पद्धति है जोकि काफी फायदेमंद है। आंखों के रोग, सायनासाइटिस और याददाश्त सुधारने में ये काफी कारगर है।

तेल मालिश के हैं अनकों फायदे

सर्दियों में धूप निकलने के बाद मालिश करना काफी फायदेमंद होता है। इस मौसम में मालिश के लिए शुद्ध सरसों के तेल या तिल के तेल का इस्तेमाल करें। इसमें ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। आयुर्वेद में तेल मालिश को वात, पित्त और कफ से मुक्ति दिलाने वाला बताया गया है।

शरीर की मालिश करने से खून का बहाव तेज होता है जोकि काफी फायदेमंद है। इससे स्किन को पोर्स खुलते हैं। तेल से चेहरे की मालिश करने से त्वचा में चमक आती है। लेकिन अगर आपको मालिश के ये फायदे चाहिए तो आपको सही तरीके से मालिश करने की तकनीक पता होनी जरूरी है।

Anup Jalota के साथ रोमांस के दौरान घायल हुईं जसलीन, Video हुआ Viral

मनोरंजन डेस्क। Bigg Boss 12 की सबसे चर्चित जोड़ी Anup Jalota और Jasleen Matharu जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। Anup Jalota और Jasleen Matharu की इस फिल्म का नाम है ‘वो मेरी स्टूडेंट है।’ इस फिल्म को केसर मथारू डायरेक्ट कर रहे हैं। खबर है कि Jasleen Matharu ने शूटिंग के दौरान खुद को चोट लगवा ली है, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

Jasleen Matharu ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें Anup Jalota भी नजर आ रहे हैं। Anup Jalota बता रहे हैं कि पहले दिन के शूट में ही जसलीन जख्मी हो गई इसके हाथ में कांच लग गया है, खून भी निकल रहा है। Jasleen Matharu इस वीडियो में अपनी चोटें दिखा रही हैं। बोलती हैं कि चोट लग गई है, खून-खून हो गई हैं। वहीं Anup Jalota कहते हैं कि आगे से थोड़ा संभालकर करना। Jasleen Matharu ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः ‘मुझे लग गई।’

View this post on Instagram

Mujhe lag gayi 😥😥 @jalotaanup 😥

A post shared by Jasleen Matharu (@jasleenmatharu) on

Anup Jalota और Jasleen Matharu बिग बॉस 12 में जोड़ी बनकर आए थे और दोनों की दोस्ती को लेकर कई तरह के सवाल भी उठे थे। लेकिन घर से बाहर आने के बाद Anup Jalota ने कहा था कि वे सिर्फ शो के लिए जोड़ी बनकर आए थे। Anup Jalota ने उनकी दोस्ती को लेकर लगाए जा रहे सभी कयासों से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जसलीन मेरी शिष्या है।

सोना-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानें आज का भाव

बिजनेस डेस्क। दिवाली से पहले सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। शुक्रवार को राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोने की कीमत 145 रुपये घटकर 38,295 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गई। कमजोर वैश्विक रुझानों और रुपये की मजबूती से सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

गुरुवार को दिल्‍ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 105 रुपये घटकर 38,985 रुपये के स्‍तर पर आ गई थी। जबकि बुधवार को सोना 39,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये में मजबूती के कारण दिल्‍ली में 24 कैरट सोने की कीमत 145 रुपये की गिरावट के साथ 38,925 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था।

चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 315 रुपये घटकर 46,325 रुपये पर बंद हुई। गुरुवार को चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 509 रुपये की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई थी और यह 46,809 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, इस सप्‍ताह बुधवार को चांदी 46,300 प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर बंद हुई थी।
Gold and silver prices fell drastically, know today’s 10 grams of gold price

FATF की अंतिम चेतावनी- 2020 तक आतंकियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाए पाक, वर्ना होगी कार्रवाई

वर्ल्ड डेस्क। Financial Action Task Force (FATF) ने पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी दी है। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए FATF ने कहा है कि पाकिस्तान को फरवरी 2020 तक पूरी तरह से आतंकवादियों के खिलाफ अपनी पूर्ण कार्य योजना को पूरा करना होगा वर्ना पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसमें FATF सदस्यों से पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों/लेन-देन पर विशेष ध्यान देने के लिए अपने वित्तीय संस्थानों को सलाह देने का आग्रह करना शामिल है।

Financial Action Task Force ने सर्वसम्मति से ये तय किया है कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बनाए रखा जाएगा। FATF ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकी वित्त पोषण पर लगाम लगाने के लिए 27 में से केवल 5 कार्रवाई बिंदुओं पर ही काम कर पाया।

FATF का कहना है कि 27-प्वाइंट एक्शन प्लान के खराब प्रदर्शन के आधार पर पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बनाए रखने पर सहमति हुई बनी है।

इससे पहले पाकिस्तान को Financial Action Task Force (FATF) से कोई राहत नहीं मिली है। FATF, पाकिस्तान को फरवरी 2020 तक अपनी ग्रे लिस्ट में डाल दिया है।

कुख्यात ड्रग्स तस्कर El Chapo के बेटे को गिरफ्तार करते ही मैक्सिको में जबरदस्त गोलाबारी !

वर्ल्ड डेस्क। कुख्यात ड्रग्स तस्कर जोआक्विन ‘अल चापो’ गुजमैन के बेटे को गिरफ्तार करना मैक्सिकों को महंगा पड़ गया। इसके बाद से ही मैक्सिको में भारी लड़ाई छिन गई। जिसके बाद अल चापो के समर्थकों ने पुलिस और सेना पर हमला कर दिया। पूरे शहर में जबरदस्त गोलीबारी की गई। हिंसा को ज्यादा बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने ने गुज़मैन को छोड़ दिया और वापस चली गई।

गुज़मैन परिवार के एक वकील ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि Ovidio जीवित और फ्री है। वहीं, मेक्सिको के राष्ट्रपति Andrés Manuel López Obrador ने कहा कि वह इस घटना पर चर्चा करने के लिए अपनी सुरक्षा कैबिनेट की बैठक आयोजित करेंगे।

बता दें कि मेक्सिको के सबसे कुख्यात ड्रग्स माफिया अल चापो को अमेरिका की एक अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। अल चापो को दुनिया के सबसे शक्तिशाली गिरोहों में से एक गिरोह के सरगना के रूप में कई अपराधों को अंजाम देने का दोषी पाया गया था।

मेक्सिको के कुख्यात ड्रग तस्कर जोआकिन El Chapo Guzmán को अमेरिका की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेलों में शुमार मैनहटन जेल में रखा गया है। इसी जेल में ओसामा बिन लादेन के संगठन अलकायदा के आतंकियों को रखा जाता था।

अलीगढ़ में CM योगी बोले- धारा 370 खत्म होने से बाबा साहेब, बल्लभ भाई पटेल और श्यामा प्रसाद का सपना सच हुआ

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

शुक्रवार को गोंडा के लगसमा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी का मतलब नामुकिन भी मुमकिन हैं। मोदी ने वह करके दिखाया जो अब तक नहीं हुआ। कांग्रेस ने इस देश को आतंकवाद दिया है। भाजपा लगातार मांग कर रही थी कि 370 हटाई जाए। धारा 370 विकास को रोक रही थी। जम्मू-कश्मीर में 370 खत्म होने से बाबा साहेब, सरदार बल्लभ भाई पटेल और श्यामा प्रसाद का सपना सच हुआ है। मोदी ने धारा 370 को खत्म कर के इतिहास रच दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रमाला चीनी मिल चालू करने जा रहे हैं चौधरी चरण सिंह का सपना पूरा करेंगे। चरण सिंह ने किसानों के लिए अच्छा काम किया, लेकिन सपा- बसपा और कांग्रेस ने चौधरी साहब के गांव की चीनी मिल का विस्तारीकरण नहीं हुआ। लेकिन अब हमने रमाला चीनी मिल पर काम किया है। सबसे पहले नए सत्र में इसकी सुरुआत होगी। यह चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सीएम योगी ने कहा कि हमने किसानों को आगे बढ़ाने का काम किया है। यहां का अच्छा इतिहास है। कल्याण सिंह ने नई पहचान दी। ताला उधोग को आगे बढ़ाया लेकिन सपा बसपा और कांग्रेस के गलत नीति से यह दम तोड़ते रहे। अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में आगे बढ रहे हैं। इससे रोजगार मिल रहा।

योगी ने कहा देश की आजादी के दौरान राजा महेंद्र प्रताप ने ब्रिटिश को चुनौती दी। अफगान में आजाद हिंद फ़ौज का गठन किया। AMU को जमीन दी लेकिन AMU में एक भी शिला पट्ट उनके नाम से नहीं है। अब हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि हम जमीन देंगे, पैसे देंगे और राजा के नाम से यूनिवर्सिटी होगी। मोदी के अभियान को आगे बढ़ाते हुए किसानों को आलू उत्पादक किसान को अलीगढ़ में एक सेंटर दिया था। अब वह यूनिट लग गयी है। इससे किसानों को फायदा होगा।

लखनऊ: हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाशों में कानून का भय नहीं दिख रहा है। जिससे लगातार बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

पुलिस के मुताबिक, दो भगवा कपड़े पहने बदमाश हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर नेता कमलेश तिवारी से मिलने कार्यालय पहुंचे। बातचीत कर साथ में मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए रिवॉल्वर व चाकू निकाल लिया। चाकू से उनपर ताबड़तोड़ 15 से ज्यादा गले पर वार किए। इसके बाद गोली मारकर भाग निकले।

घटना में गंभीर रूप से घायल कमलेश तिवारी को आननफानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस हमलावारों की तलाश मे लगी है।

बता दें, हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तारी हुई थी। वह जमातन पर रिहा चल रहे थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अभी हालही में इपनर लगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) को हटाई थी।

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

सुराग की तलाश व मामले की छानबीन करने मौके पर फोरेंसिक टीम और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं। इलाके के आसपास लगे सभी सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लोगों से पूछताछ का दौर शुरू हो गया है।