27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 265

PMC घोटाला: बैंक से कैश निकालने की याचिका पर खाताधारकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका

बिजनेस डेस्क। PMC BANK से नगदी निकालने पर खाताधारकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। Supreme Court ने PMC BANK से नगदी निकालने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग कर रहे PMC खाताधारकों की याचिका पर सुनवाई करने से शुक्रवार (18 अक्टूबर) को इनकार कर दिया।

Supreme Court के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने कहा, ”हम अनुच्छेद 32 (रिट अधिकार क्षेत्र) के तहत इस याचिका की सुनवाई नहीं करना चाहते। याचिकाकर्ता उचित राहत के लिए संबंधित उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं। PMC मामले में विरोध प्रदर्शन तेज होने के बीच बैंक से संबंधित एक याचिका पर Supreme Court शुक्रवार (18 अक्टूबर) को सुनवाई करने पर राजी हुआ था।

सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार इस स्थिति की गंभीरता से परिचित है और प्रवर्तन निदेशालय दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रहा है। दिल्ली स्थित बिजोन कुमार मिश्रा ने यह याचिका दायर की है।

इसमें कहा गया है कि केन्द्र सरकार और रिजर्व बैंक को यह निर्देश दिया जाना चाहिये कि राष्ट्रीयकृत बैंकों सहित विभिन्न सहकारी बैंकों में रखी खाताधारकों की खून पसीने की कमाई की पूरी तरह से सुरक्षा और बीमा होना चाहिये।

इसके लिये बैंकों में जमा राशि की शत प्रतिशत सुरक्षा के लिये उचित उपाय और बीमा कवरेज सुनश्चित किया जाना चाहिये। याचिका में जमा राशि की निकासी की सीमा तय किये जाने संबंधी रिजर्व बैंक की अधिसूचना को भी निरस्त करने का आग्रह किया गया है।

यह याचिका PMC BANK में पड़ी खाताधारकों की जमाराशि की सुरक्षा के वास्ते तुरंत अंतरिम उपाय किये जाने के बारे में निर्देश देने को लेकर दायर की गई है। Supreme Court ने याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई थी। पिछले दिनों कम से कम तीन मौतें हुई हैं जिनका जुड़ाव PMC BANK से बताया गया है। इसी घटनाक्रम को देखते हुये Supreme Court में याचिका दायर की गई थी।

Sarfaraz Ahmed से छिनी टेस्ट और T20 टीम की कप्तानी, ये होंगे नए कैप्टन

स्पोर्ट्स डेस्क। Pakistan Cricket Board (PCB) ने हर फॉरमैट में टीम के कप्तान Sarfaraz Ahmed से कप्तानी छीन ली है। इसके अलावा सरफराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में भी जगह नहीं मिली है।

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं, जबकि इस दौरे पर ही पाकिस्तान अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सफर का आगाज भी करेगा। टेस्ट टीम के नए कप्तान अजहर अली होंगे, जबकि टी20 टीम की कमान बाबर आजम को सौंपी गई है।

ICC World Twenty20 में अब एक साल से भी कम का समय बचा है और ऐसे में पीसीबी ने ये काफी बड़ा कदम उठाया है। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान को श्रीलंका की नौसिखिया टीम ने होम सीरीज में 3-0 से हराया था। विश्व कप में पाकिस्तान टीम लीग राउंड से ही बाहर हो गई थी और इसके बाद से ही Sarfaraz Ahmed की कप्तानी पर सवाल खड़े किए जा रहे थे।

सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 2017 ICC Champions Trophy का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा पाकिस्तान के नए हेड कोच मिसबाह उल हक भी Sarfaraz Ahmed के प्रदर्शन से खुश नहीं थे और उन्होंने इसको लेकर Pakistan Cricket Board (PCB) के सीईओ वसीम खान से भी बात की थी।

धारा 370 हटने से कांग्रेस के पेट में ऐसा दर्द उठा, जिसका कोई इलाज नहीं: PM मोदी

New Delhi। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार एक के बाद एक रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। वहीं चुनाव के देखते हुए अब नेताओं की बयानबाजी भी शुरु हो गई है। इस कड़ी में PM MODI शुक्रवार को हरियाणा के गोहाना पहुंचे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गोहाना में रैली को संबोधित करते हुए PM MODI ने कहा कि चुनावी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। PM MODI ने कहा कि मैं लोकसभा के चुनाव में आपका आशीर्वाद लेने यहां नहीं पहुंच पाया था। लेकिन आपने न गिला किया, न शिकवा किया। पूरी ताकत से हमारा साथ दिया। PM MODI ने कहा कि भारत माता की जय बोलने में हरियाणा का नौजवान सबसे आगे रहा है।

PM MODI ने कहा कि जो जनता जर्नादन को ईश्वर न मानते हुए खुद को ही शहंशाह मानने लग जाते हैं, अहंकार में सातवे आसमान में पहुंच जाते हैं तो उनका वही हाल होता है जो हरियाणा की जनता ने लोकसभा चुनाव में करके दिखाया है।

PM MODI ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात करने पर कांग्रेस का पेट दर्द बढ़ जाता है। PM MODI ने कहा कि 5 अगस्त से कांग्रेस और उनकी साथ मिलीभगत वालों के पेट में ऐसा दर्द उठा है, जिसपर कोई दवा काम नहीं कर पा रही। पेट में दर्द, कांग्रेस की लाइलाज बीमारी बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की कौन सी केमिस्ट्री है? ये केमिस्ट्री किसके लिए है? इस चुनाव में आपको इसका जवाब ढूंढना ही होगा। कांग्रेस को हरियाणा की उन माताओं-बेटियों की संवेदना का बिल्कुल खयाल नहीं है, जिन्होंने अपने सपूतों को, पिता को मां भारती के लिए शहीद होते हुए देखा है।

PM MODI ने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा के उन वीर सपूतों की भावनाओं से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सुरक्षा के लिए वहां डटे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसान के खेत पर इन्होंने भ्रष्टाचार की फसल उगाई और खेल में इन्होंने घोटालों की उपज काटी है। कांग्रेस के राज में खेल और खिलाड़ियों की स्थिति क्या थी इससे आप भली भांति परिचित रहे हैं।

INX मीडिया: पी चिदंबरम और उनके बेटे के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट !

नई दिल्ली। INX Media मामले में CBI ने दिल्ली की एक अदालत में चार्जशीट दायर कर दी। इस चार्जशीट में कांग्रेस के दिग्गज नेता P। Chidambaram, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और पीटर मुखर्जी का नाम शामिल है।

आपको बता दें, इस मामले में कांग्रेस नेता P। Chidambaram पिछले कई दिनों से तिहाड़ जेल में हैं। वहीं, गुरुवार को P। Chidambaram को 24 अक्टूबर तक ED की हिरासत में पूछताछ के लिए भेज दिया गया था।

अदालत ने ED से कहा कि प्रत्येक 48 घंटे में P। Chidambaram का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाए और उन्हें 24 अक्टूबर को अदालत के समक्ष उपस्थित किया जाए।

विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने ED को चिदंबरम से पूछताछ की इजाजत दे दी और साथ ही चिदंबरम को ED की हिरासत के दौरान घर के बने खाने, पश्चिमी शैली के शौचालय, दवाओं के इस्तेमाल और परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति दी। इससे पहले जब चिदंबरम ने इन सुविधाओं के लिए अनुरोध किया तो ED ने उस पर कोई आपत्ति नहीं की।

स्वामी चिन्मयानंद केस: पुलिस शाहजहांपुर जेल से लॉ छात्रा को लेकर बरेली रवाना, जानें वजह

शाहजहांपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म और यौनशोषण का आरोप लगाने वाली लॉ छात्रा आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेगी। लॉ छात्रा ने बरेली स्थित रुहेलखंड विश्वविद्यालय में LLM में प्रवेश लेने की इच्छा जताई है। स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मामले में शाहजहांपुर जेल में बंद छात्रा को शुक्रवार सुबह पुलिस अभिरक्षा में जेल से बरेली ले जाया गया है।

गुरुवार को छात्रा की अर्जी पर CJM कोर्ट ने जेल प्रशासन को इस सम्बंध में आदेश दिए थे। आज छात्रा का भाई पिता के साथ एक अन्य गाड़ी से बरेली के लिए निकला। उसे एलएलबी में सिल्वर लॉ कॉलेज में प्रवेश लेना है। छात्रा तथा उसका भाई शाहजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद के एसएस लॉ कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोनों का आगे की पढ़ाई के लिए मर्जी के कॉलेज में प्रवेश कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शासन को छात्रा व उसके भाई का दूसरे कॉलेज में प्रवेश कराने का आदेश दिया था। जिसके आधार पर कॉलेज प्रशासन व रजिस्ट्रार ने औपचारिकताएं पूरी की थीं, लेकिन इस बीच 25 सितंबर को SIT ने छात्रा को चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिससे छात्रा के प्रवेश की प्रक्रिया बाधित हो गई थी।

बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी के बेटे के घर से 6 असलहे समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद !

लखनऊ. बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के घर से लखनऊ पुलिस ने हथियारों की जखीरा बरामद किया है। अब्बास अंसारी के बसंतकुंज नई दिल्ली स्थित घर से लखनऊ पुलिस को 6 असलहे समेत भारी मात्रा में कारतूस मिले है।

SSP कलानिधि नैथानी के मुताबिक, महानगर कोतवाली में दर्ज जालसाजी के मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच को विवेचना दी गई थी। अब्बास के घर से अलग-अलग बोर के कुल 4431 कारतूस मिले हैं। आरोपित के खिलाफ महानगर पुलिस ने दर्ज FIR में कई अन्य धाराएं भी लगा दी है।

बताया जा रहा है अब्बास अंसारी ने एक ही लाइसेंस पर 5 असलहे खरीद लिए थे। आरोपित ने एक लाइसेंस बनवाया था, जिसको दिल्ली ट्रांसफर करवा लिया था। इसके बाद वहां से लाइसेंस हासिल कर अलग-अलग देशों से कीमती असलहे खरीद लिए। STF को इसकी भनक लगने पर छानबीन की गई। जिसके बाद अब्बास अंसारी पर एक लाइसेंस से अवैध ढंग से कई हथियार खरीदने के आरोप में 12 अक्टूबर को महानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई।

जांच में पता चला था कि अब्बास के नाम वर्ष 2002 में डीएम लखनऊ ने पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज के पते पर डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस जारी किया था। गौरतलब है कि मुख्तार और उनके करीबी रिश्तेदारों के नाम 9 शस्त्र लाइसेंस हैं।

राशिफल: 18 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

राशिफल: 18 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

एक्स्ट्रा इनकम की कोशिश करेंगे। आप ऐसा कुछ करेंगे, जिससे आपके खर्चे कम हो सकते हैं। आसपास की कोई छोटी यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे। आसपास के लोगों से भी आपको मदद मिल सकती है। किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिल जाएगा। आराम से दिन बीतेगा।

वृषभ

लव लाइफ में संबंध मधुर हो सकते हैं। संबंधों में नई शुरुआत भी हो सकती है। अविवाहित लोगों के सामने विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। किसी भी काम के लिए मन से तैयार रहें। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। मनोरंजन या पिकनिक के प्लान भी आपके सामने आ सकते हैं। खुद कोई नया प्लान भी बना सकते हैं। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है और बड़े फायदे के योग बन रहे हैं। छोटे-छोटे कामों की सूची बना लें। निवेश से भी फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है।

मिथुन

करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। पैसों का कोई उलझा मामला सुलझाने का आपको दूसरा मौका भी मिल सकता है। जहां तक संभव हो सारा काम आज ही निपटा लें। एक बार में एक काम ही हाथ में लें। सफलता मिल सकती है। नया दौर भी शुरू हो सकता है। आज ही कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। अपनी दिनचर्या पूरी तरह बदलने की कोशिश करेंगे। सारे कामकाज से निपटने के बाद आपका मन थोड़ा ठीक रहेगा। साथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

कर्क

हर बात की गहराई में जाने की इच्छा हो सकती है। कोई अनबन सुलझाने का अच्छा मौका भी मिल सकता है। ऑफिस में किसी एक काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। नौकरी बदलने का इरादा है, तो उस बारे में विचार करें। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के लिए छिटपुट कदम उठा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी चुनौतियों से मुक्ति भी मिल सकती है। अचानक फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में भी समय अच्छा हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

सिंह

किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार का कोई विवाद या तनाव सुलझाने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन और उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। फल की चिंता न करें। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। निवेश या बचत का कार्यक्रम जारी रखें। निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

कन्या

महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं। धैर्य रखें। सोच-समझकर बोलें। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। आपको कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के साथ रहने से जरूरी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपका आकर्षण भी बढ़ सकता है। सम्मान की चिंता हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में भी फायदा हो सकता है। परिवार से भी मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव खत्म हो सकता है।

तुला

आपके लक्ष्य साफ रहेंगे। पैसों का कोई पुराना मामला बाकी है, तो उसे निपटाने की कोशिश करें, सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिल सकती है। नयापन भी महसूस हो सकता है। आप खुश रहेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। नए कपड़े या गहनों की खरीददारी हो सकती है। बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं। जिससे आपको फायदे के योग हैं। कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है।

वृश्चिक

आज आप पूरा ध्यान अपने टारगेट पर रखें। किसी खास काम की जिम्मेदारी भी आप पर हो सकती है। गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा रहेगा, लिहाजा बातचीत से ही ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है और आप लोगों से अपनी बात मनवाने में भी सफल रहेंगे। किसी चलते काम, निवेश, बिजनेस या रोजगार को लेकर आप खास फैसला भी ले सकते हैं। दूसरों से जिस काम की अपेक्षा करते हैं, उसमें आसानी से सफल भी हो सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। हर फैसला सोच-समझ कर करें। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।

धनु

कन्या राशि के चंद्रमा से आपको नौकरी और कारोबार में फायदा हो सकता है। व्यावहारिकता से सफलता मिलने के योग हैं। मजबूती से काम करें। अपने लक्ष्य की दिशा में कोशिश करना शुरू करें। समय के साथ रहें। जो होता है, उसे होने दें, उसका विरोध न करें। इससे आपको ही फायदा होगा। पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी सामूहिक काम से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है। आसपास वाले लोग और दोस्तों की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी।

मकर

जिस काम को पूरा करने के बारे में आपने सोचा न होगा वो आज पूरा हो जाएगा। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। पुराने बेजान रिश्तों में मधुरता आ सकती है। दोस्तों की मदद से करियर में आगे बढ़ सकते हैं। निवेश या लेन-देन के किसी खास मामले में आपको जानकार लोगों से सलाह करनी चाहिए। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा हो सकता है। परिवार और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ

परिवार के साथ समय बिताना उपयोगी और सकारात्मक रहेगा। आप कोशिश करेंगे तो उलझे हुए मामले शाम तक सुलझ भी सकते हैं। आज बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। ऐसा कोई मददगार भी आपको मिल सकता है, जो आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। अपनी बात कहने में आप सफल हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से ली गई सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है।

मीन

हिम्मत और कॉन्फिडेंस रहेगा। साथी के फैसले लेने में आज आप मदद करेंगे। पैसों के कुछ मामले सुलझाने होंगे। कहीं से पैसों की व्यवस्था भी हो सकती है। धैर्य रखें, परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। पैसों के जो मामले कल तक उलझे हुए थे, आज आप उनको निपटा सकते हैं। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। चंद्रमा की स्थिति से आपको फायदा हो सकता है। गोचर कुंडली के सप्तम भाव का चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। बिजनेस में फायदा और प्रेम संबंधों में तनाव खत्म होने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी भी आप चूका सकते हैं।

पूर्व PM मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता, कहा- मंदी से महाराष्ट्र पर पड़ा असर !

New Delhi। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मंदी की वजह से महाराष्ट्र पर असर पड़ा है।

इस दौरान ऑटोमोबाइल में आई मंदी को लेकर कहा कि ऑटो हब बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगार है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि आज किसानों की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। जिससे यहां के निवेशक महाराष्ट्र को छोड़कर अन्य राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं।

महाराष्ट्र: PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- कश्मीर जाना है तो बताइए, मैं करूंगा इंतजाम

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार एक के बाद एक जनसाभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में PM MODI ने गुरुवार को महाराष्ट्र के बीड के परली में एक जनसभा संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और एनसीपी पर निशाना साधा।

पीएम ने कहा कि युवाओं का मोह कांग्रेस और एनसीपी से भंग हो गया है और इन दोनों ही पार्टियों का साथ छोड़ रहे हैं। PM MODI ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अगर आपको कश्मीर जाना है तो बताइए, मैं खुद इसका इंतजाम करूंगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का फैसला देश को बर्बाद कर देगा। तीन महीने हो गए हैं क्या देश बर्बाद हो गया है?

PM MODI ने कहा कि एक और कांग्रेस नेता ने कहा कि आर्टिकल 370 हटाकर हमने कश्मीर को खो दिया है। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में जाकर देखिए हालात बदल चुके हैं। अगर विपक्ष के नेता कश्मीर जाना चाहते हैं तो बताएं, मैं इंतजाम करूंगा।’

PM MODI ने कहा, ‘विरोधी दल के नेताओं को चिंता हो रही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? मैं आज बीड से उनको बता दूं कि, भाजपा के पास लगन से कार्य करनेवाले कार्यकर्ता हैं, तभी वो दिलों को जीतते हैं और दलों को जिताते हैं। कांग्रेस के अधिकतर नेता आज आपस में एक दूसरे से निपटने में लगे हैं। इनकी युती में जो युवा नेता थे वो भी साथ छोड़ रहे हैं और वरिष्ठ नेता आज हताश-निराश हैं।

Pakistan को FATF ने फरवरी 2020 तक ग्रे लिस्ट में डाला!

वर्ल्ड डेस्क। Financial Action Task Force ने अगले साल फरवरी तक Pakistan को ग्रे लिस्ट में बनाए रखने का फैसला किया है और इस्लामाबाद को Terror Funding और Money Laundering जैसे मुद्दों से निपटने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पेरिस में मंगलवार को एक एफएटीएफ की बैठक में Pakistan की उन कार्रवाइयों की समीक्षा की गई, जिन्हें Pakistan ने पहले ही Money Laundering और Terror Funding को नियंत्रित करने के लिए उठाए हैं। हालांकि, बैठक में कहा गया कि इस्लामाबाद को इन चार महीनों में और कदम उठाने होंगे।

मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग रोकने को लेकर Pakistan द्वारा उचित कदम नहीं उठाने से असंतुष्ट एफएटीएफ ने Pakistan को ब्लैक लिस्ट से लिंक किया है और फरवरी 2020 में इस मामले पर अंतिम निर्णय लेगा। इन मामलों में नई प्रगति के संबंध में औपचारिक घोषणा 18 अक्टूबर को की जाएगी। Pakistan के वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता उमर हमीद खान से इस खबर की पुष्टि के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कहा, “यह सच नहीं है और 18 अक्टूबर से पहले ऐसा कुछ भी नहीं है।”

आर्थिक मामलों के मंत्री हम्माद अजहर की अगुवाई में एक Pakistan प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में कहा कि इस्लामाबाद ने 27 में से 20 बिंदुओं में सकारात्मक प्रगति की है। एफएटीएफ ने Pakistan द्वारा उठाए गए कदमों और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।