27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 263

खेत में मिला नाबालिग छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कर्नल की बेटी से रेप

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना के चकनूरन जंगली पीड़ मजार के समीप शनिवार को नौवीं छात्रा का शव मिला। आसपास के गांव में खबर फैलते ही देखने वालों की भीड़ जुट गई। किशोरी के शरीर पर नीचे का वस्त्र नहीं था। एक ग्रामीण ने गमछे से शरीर को ढंक दिया। घटना स्थल पर खून के छींटे और धान के पौधे कुचले हुए मिले। जिसे देख अंदेशा जताया जा रहा है कि मरने से पहले बच्ची ने दरिंदों से जमकर जद्दोजहद की होगी।

ग्रमीणों को आशंका है कि कई लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया होगा। पहले गैंगरेप किया होगा फिर बेरहमी से हत्या की होगी। मारकर बच्ची का हाथ-पैर तोड़ दिया और गर्दन पर भी जख्म के निशाना थे। शव की पहचान दो किमी दूर एक गांव की किशोरी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बोचहां थाने को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जरूरी जांच पड़ताल की।

स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। घटना के संबंध में बोचहां थानाध्यक्ष ने बताया कि एक किशोरी का शव मिला है। उसके भाई का कहना है कि रात आठ बजे से दीदी गायब हुई थी।

महाराष्ट्र चुनाव 2019: वोटिंग से ठीक 2 दिन पहले ट्रक में धमाका, एक व्यक्ति की मौत

मुंबई. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से ठीक दो दिन पहले कोल्हापुर में शनिवार तड़के एक संदिग्ध ट्रक में धमाका हुआ है। धमाके में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। पुलिस और जांच खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं। इसमें ट्रक में मौजूद एक शख्स घायल भी हुआ है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वारदात एनएच 4 यानि पुणे-बेंगलुरु हाईवे के पास उजलाई वाड़ी ब्रिज के नीचे हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक में संदिग्ध वस्तु रखी हुई थी और अचानक उसमें धमाका हो गया। ड्राइवर की पहचान दत्तात्रेय पाटिल(50) के रूप में हुई है।

बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड और अन्य दस्ते मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोटक पदार्थ क्या था जो विस्फोट का कारण बना।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा शिवसेना में शामिल, उद्धव ठाकरे रहे मौजूद

मुंबई। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज शनिवार को शाम बजे चुनावी शोर थम जाएगा। वहीं बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा ने शिवसेना का दामन थाम लिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को शिवसेना पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा शिवसेना में शामिल हुए।

शिवसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर माराठी भाषा में लिखा- अभिनेता सलमान खान के निष्ठावान और विश्वासी गुरमीत सिंह उर्फ शेरा ने आज मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।

इन तस्वीरों में शेरा कंधे पर भगवा गमछा रखे हुए और हाथ में तलवार थामे दिख रहे हैं। शिवसेना ने उनकी कई तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि शेरा अभिनेता सलमान खान के प्रमुख बॉडीगार्ड हैं। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

 

Afghanistan: नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 62 नामाजियों की मौत

वर्ल्ड डेस्क. Afghanistan में शुक्रवार को Mosque में नमाज के दौरान हुए धमाके में कम से 62 नमाजियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। ये धमाका संयुक्त राष्ट्र के उस बयान के एक दिन बाद हुआ जिसमें कहा गया था कि देश में हिंसा अस्वीकार्य स्तर पर पहुंच गई है।

बताया जा रहा है पूर्वी नंगहरहार प्रांत के हस्का मीना जिले में धमाके की वजह से मस्जिद की छत ध्वस्त हो गई और इस घटना में कम से कम 55 लोग घायल हुए हैं। प्रांतीय राजधानी जलालाबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर हुए धमाके में मारे गए सभी लोग नमाजी हैं।

अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही नंगरहार प्रांत में सक्रिय है। स्थानीय निवासी उमर घोरज़ांग ने बताया कि धमाके के समय मस्जिद में 350 लोग थे।

एक अन्य निवासी 65 वर्षीय अमानत खान ने बताया, ‘कई लोग मारे गए हैं एवं अन्य घायल हुए हैं। उन्हें कई एम्बुलेंस की मदद से ले जाया गया है।

लखनऊ हत्याकांड: मुंबई से वापस लौटते ही कमलेश तिवारी के परिजनों से मिलेंगे CM योगी !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर मुंबई में हैं। वहां से लखनऊ वापस लौटते ही सीएम योगी कमलेश तिवारी के घर जाएंगे। जहां उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम और डीएम सीतापुर अखिलेश तिवारी ने कमलेश के परिवार को लिखित आश्वासन दिया है।

इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के DGP ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात से मौलाना शेख सलीम, फैजान और राशिद पठान को हिरासत में लिया गया है। इस वारदात में दो और आरोपी शामिल हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

DGP ने बताया कमलेश तिवारी की हत्या की वजह 2015 में दिए गए विवादित बयान है। हत्या के बाद फरार चल रहे दोनों आरोपियों के पीछे पुलिस लगी है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्या के मामले में अभी तक किसी आतंकी संगठन की भूमिका सामने नहीं आई है।

वहीं कमलेश तिवारी की हत्या में नामजद दो मौलवी को भी शनिवार सुबह तड़के 3 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनवारुल हक को उस समय नगीना की नई बस्ती से पकड़ा जब वह भागने की तैयारी में था। पुलिस ने नईम को भी पकड़ लिया है। वहीं हत्या में नामजद मौलाना अनवारुल हक को बिजनौर पुलिस ने उसकी ससुराल से हिरासत में लिया।

आपको बता दें कि लखनऊ में शुक्रवार की दोपहर हिंदू सभा के नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्यारे भगवा कुर्ता पहने थे और मिठाई के डिब्बे में तमंचा व चाकू लेकर आये थे।

लखनऊ हत्याकांड: कमलेश तिवारी की हत्या के पीछे आतंकी सगठन ISIS का हाथ !

लखनऊ. हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू सभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या का कनेक्शन आतंकी सगठन ISIS से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात ATS द्वारा 25 अक्टूबर 2017 को पकड़े गए उबैद मिर्जा और कासिम ने एक वीडियो का जिक्र किया था। जिसमें वह लखनऊ के कमलेश तिवारी की हत्या करने की बात भी कबूली थी।

वहीं इस खबर के आने के बाद 13 अक्टूबर को कमलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एडीजी जोन लखनऊ और एसएसपी को ट्वीट किया था। जिसमें कमलेश तिवारी ने बड़ी साजिश के बावजूद सुरक्षा बढ़ाने के आवेदन पर कोई निर्णय न लिये जाने पर नाराजगी जताई थी।

आपको बता दें, कमलेश तिवारी को 2015 में विवादित धार्मिक टिप्पणी के बाद एनएसए लगाकर जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद उनके परिवार की सुरक्षा के लिए 2 गनर के साथ 8 पुलिसकर्मी दिए गए थे। वर्ष 2017 में पुलिसकर्मी हटा दिए गए। गनर भी एक कर दिया गया था। कमलेश ने 27 जून को भी सुरक्षा बढ़ाने के लिए DM आवास के सामने प्रदर्शन किया था। पिछले महीने ही कमलेश तिवारी ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए DM और SSP को आवेदन किया था।

लखनऊ हत्याकांड: कमलेश तिवारी की हत्या में नामजद दोनों मौलाना गिरफ्तार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू सभा के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या में नामजद दो मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह तड़के मौलाना अनवारुल हक के साथ ही मुफ्ती नईम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

कमलेश तिवारी की शुक्रवार को हत्या के बाद इन दोनों मौलानाओं के खिलाफ लखनऊ की नाका कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बिजनौर जिले के किशनपुर आंवला निवासी मौलाना अनवारुल हक के साथ ही भनेड़ा निवासी मुफ्ती नईम ने करीब तीन वर्ष पहले कमलेश तिवारी का सिर कलम करने पर 1.61 करोड़ का इनाम की घोषणा की थीं।

पुलिस ने तड़के 3 बजे अनवारुल हक को उस समय नगीना की नई बस्ती पकड़ लिया है। जब वह भागने की तैयारी में था। पुलिस ने नईम को भी पकड़ लिया है। वहीं हत्या में नामजद मौलाना अनवारुल हक को बिजनौर पुलिस ने उसकी ससुराल से हिरासत में लिया। फिलहाल मौलाना को कहां रखा गया है इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि मौलाना से किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि 4 दिसंबर 2015 को मौलाना ने बिजनौर में कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये देने की बात कही थी। इसी की चलते कमलेश की पत्नी ने हत्या मामले में मौलाना को नामजद किया है। जिसके बाद पुलिस ने मौलाना को हिरासत में लिया। इस मामले में गुजरात ATS ने देर रात सूरत से 3 लोगों को हिरासत में लिया और अहमदाबाद ले आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

कमलेश तिवारी हत्याकांड: DGP बोले- 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, अन्य की तलाश जारी

लखनऊ. हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। DGP ओपी सिंह ने यूपी पुलिस ने गुजरात एटीएस की मदद से कमलेश तिवारी हत्याकांड का राजफाश करने का दावा किया है।

उत्तर प्रदेश के DGP ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात से मौलाना शेख सलीम, फैजान और राशिद पठान को हिरासत में लिया गया है।

DGP ने कहा कमलेश तिवारी की हत्या की वजह 2015 में दिए गए विवादित बयान है। हत्या के बाद फरार चल रहे दोनों आरोपियों के पीछे पुलिस लगी है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्या के मामले में अभी तक किसी आतंकी संगठन की भूमिका सामने नहीं आई है।

DGP ने कहा हमें महत्वपूर्ण सुराग मिले थे और हम उसी पर बढ़ते हुए सफल रहे। हिरासत में लिए गए तीनों अपराधियों का गुजरात से कनेक्शन है। लखनऊ में शुक्रवार को नाका कोतवाली क्षेत्र में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले पर DGP ओपी सिंह ने मीडिया को बताया कि इस कांड के बाद ही हमें महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। हमने सूचनाएं और सुराग के आधार पर टीमें बनाई थी।

उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में हमने तीन अपराधियों को हिरासत में लिया हैं। तीनों को सूरत से पकड़ा गया है। इनके साथ ही दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, फिर उनको छोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि हमें शुरू से आशंका थी कि इसके तार गुजरात से जुड़े हैं। हमारी टीम गुजरात भी गई। हमने कमलेश तिवारी के घर पर मिले मिठाई के डिब्बे के आधार पर गुजरात से संपर्क किया।

ओपी सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को काफी गहनाता से खंगाला। इस केस को खोलने में लखनऊ और गुजरात पुलिस का समन्वय रहा। इस मामले में दो अन्य भी आरोपी हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

राशिफल: 19 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

राशिफल: 19 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

स्वार्थ की भावना रहेगी। दिन सुस्ती भरा भी हो सकता है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें। किसी बात पर मायूस भी हो सकते हैं।

वृष

कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।

मिथुन

सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।

कर्क

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

सिंह

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

कन्या

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

तुला

कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा।

वृश्चिक

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु

यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर

अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।

कुंभ

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।

मीन

धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

क्राइम रोकने के लिए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को दिया टिकट: उद्धव ठाकरे

मुंबई. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार रात नालासोपारा में सभा की। उन्होंने कहा कि उनका दल पालघर जिले के वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे समाप्त करने के लिए ही उन्होंने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को टिकट दिया है।

उद्धव ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में शर्मा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा, ‘मैंने आपको एक पुलिसकर्मी दिया है। अब, आपको यह फैसला करना है कि आप अपने प्रतिनिधि के रूप में एक पुलिसकर्मी चाहते हैं या चोर।’

शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने आगे कहा कि वह क्षेत्र को दहशदवाद से मुक्त कराना चाहते हैं। उनका दल क्षेत्र में सभी विकास कार्यों को समर्थन देता है। लेकिन, यदि ये परियोजनाएं आम आदमी पर प्रतिकूल असर डालती हैं, तो पार्टी सड़कों पर प्रदर्शन करने से परहेज नहीं करेगी। पालघर जिले के वधावन में जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास द्वारा नियोजित बंदरगाह का यदि लोग विरोध करते हैं तो उसे रद कर दिया जाएगा।