28.4 C
Mumbai
Friday, August 7, 2026
Home Blog Page 172

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, जाने किस बात को लेकर हुआ विवाद

नई दिल्ली. आज दिल्ली में मतदान हो रहा है. जिसमे लोग अपने वोट को डालने बूथ पर जा रहे है. और लोगो में एक उत्साह देखने को मिल रहा है. दिल्ली चुनाव में कांटे की टक्कर हो रही है. इस बीच चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा किसी बात को लेकर AAP के प्रत्याशी को थप्पड़ लगा दिया.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के तहत दिल्ली की सभी 70 सीटों पर शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इस बीच चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

शनिवार को मतदान के दौरान मजनूं का टीला इलाके में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को पुलिस के सामने ही थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन उसे थप्पड़ नहीं लगा। वहीं, पीड़ित AAP कार्यकर्ता संजय सिंह का कहना है कि पार्टी इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

वहीं, आम आदमी पार्टी के बागी नेताओं में शुमार कुमार विश्वास ने अलका लांबा का पक्ष लेते हुए ट्वीट किया है- अपनी पूर्व साथी और विधायक पर अश्लील टिप्पणी करके व उसके बेटे के बारे में निहायत ग़लीज़ बात कहकर आत्ममुग्ध बौने के पालित चिंटू ने अपने आका की ही औक़ात दिखाई है। योद्धा है, उसकी विजय उसका स्वाभिमान है।

दिल्ली में चुनाव का आज मतदान शाम 5 बजे तक पूरा हो जाएगा. इसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे. अब दिल्ली की कमान किसके हाथो में होगी इसका पता नतीजे आने के बाद होगा।

दिल्ली मतदान के चलते हुआ ये हादसा, लोगो में मचा हड़कंप

नई दिल्ली. उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में आज चुनाव मतदान हो रहे है. मतदान के दौरान एक चुनाव बूथ पर एक अधिकारी की अचानक मौत हो गई. जिसके बाद बूथ पर हड़कंप मच गया. फिर भी मतदान को थोड़ी देर बाद जारी कर दिया गया. जिससे मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा. और मतदान सही तरिके से जारी है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मतदान के दौरान एक चुनाव अधिकारी की मौत से हड़कंप मच गया है। चुनाव अधिकारी के मौत की ये घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली अंतर्गत बाबरपुर प्राइमरी विद्यालय के पोलिंग केंद्र में ये दुखद घटना हुई है।

ड्यूटी के दौरान मरने वाले चुनाव अधिकारी का नाम उधम सिंह है। वह नंद नगरी के राजकीय स्कूल में शिक्षक थे। उनकी ड्यूटी बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में लगी हुई थी। हालांकि, इस घटना से मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है।

कल से ही वह मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात थे। आज सुबह मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। आनन-फानन में साथी मतदानकर्मियों ने उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधम सिंह की मौत की वजह हार्ड अटैक बताई जा रही है। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। इस घटना की वजह से कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर अफरातफरी मच गई। उधम सिंह के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

मतदान के दौरान वोटरों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो चुनाव आयोग ने इस बार इसके खास इंतजाम किए हैं। अब तक केवल दो जगह पर ही तकनीकी वजहों से मतदान प्रक्रिया देरी से शुरू होने की सूचना मिली है। ये दो मतदान केंद्र यमुना विहार और लोधी इस्टेट एरिया है। यमुना विहार के C10 ब्‍लॉक और सरदार पटेल विद्यालय में बूथ नंबर 114 में वोटिंग के दौरान थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। शेष जगहों पर मतदान प्रक्रिया सामान्य चल रही है।

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस का तोड़ ढूंढने के करीब पहुंचे भारतीय वैज्ञानिक

नई दिल्ली. चीन में कोरोना वायरस के शिकार होने वाले लोगों का आंकड़ा 636 हो चुका है। इस वायरस का तोड़ ढूंढने के लिए दुनियाभर के साइंटिस्ट जुटे हैं। ऑस्ट्रेलिया से उम्मीद जगाने वाली खबर आई है कि ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीय की अगुआई में शोधकर्ताओं का एक दल इस वायरस की वैक्सीन बनाने के करीब पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (CSIRO) की एक हाई-सिक्यॉरिटी लैब में इस पर रिसर्च करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ऑस्ट्रेलिया के डॉर्टी इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने पिछले हफ्ते एक व्यक्ति के सैंपल से मिले वायरस को आइसोलेट करने में कामयाबी हासिल की थी। CSIRO में वायरस की ग्रोथ को देखते हुए अनुमान है कि प्री-क्लिनिकल स्टडी के लिए बड़ी संख्या में इसकी जरूरत है।

इस डेवलपमेंट की पुष्टि करते हुए CSIRO डेंजस पैथोजेंस टीम को लीड कर रहे प्रोफेसर एसएस वासन ने बताया कि हम डॉर्टी इंस्टिट्यूट के अपने सहयोगियों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने आइसोलेट किए गए वायरस को हमारे साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि हमने जिस वैक्सीन का विकास किया है, वह कोरोना के नियंत्रण में कारगर हो सकती है।

वासन ने आगे बताया ऑस्ट्रेलियन एनिमल हेल्थ लैब में मेरे सहयोगी भी डायग्नोस्टिक, सर्विलांस और रिस्पॉन्स पर काम कर रहे हैं। CSIRO का एक दूसरा हिस्सा मैन्युफैक्चरिंग यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड द्वारा बनाई जा रही वैक्सीन एंटीजेंस को बढ़ाने में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी लैब अभी वायरस स्टॉक को बढ़ाने पर काम कर रही है। हालांकि, उन्होंने अभी इसकी संख्या की जानकारी नहीं दी।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के लिए दवा बनाने के लिए चल रहे काम पर उन्होंने कहा प्री-क्लिनिकल स्टडी के लिए जरूरी वैक्सीन उपलब्ध कराने के अलावा, इससे दवा बनाने में तेजी आएगी। बिट्स पिलानी और आईआईएससी बेंगलुरु के एलुमनाई रहे वासन ने स्कॉलरशिप हासिल करने के बाद ऑक्सफॉर्ड के ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ाई की थी। वहां से डॉक्टरेट हासिल करने के बाद उन्होंने डेंगू, चिकनगुनिया और ज़ीका जैसे वायरस पर काम किया।

Apple का नया iPhone इस दिन होगा लांच, अफोर्डेबल होगा ये स्मार्टफोन

टेक डेस्क. हर साल सितंबर में Apple अपने नए iPhone लांच करता है। लेकिन इस बार पुरानी पंरपरा को तोड़ते हुए सितंबर से पहले ही कंपनी एक iPhone लांच कर सकती है। इस iPhone SE 2 या iPhone-9 कहा जाएगा। खास बात ये है कि ये स्मार्टफोन अफोर्डेबल होगा।

कोरिया में एक पोस्टर देखा गया है। इसमें iPhone-9 के प्री ऑर्डर के बारे में लिखा है। इसके साथ ही यहां ये भी लिखा है कि इस स्मार्टफोन के साथ एयरपोडस का भी ऑफर है। इस पोस्टर में रिटेलर ने गैलेक्सी एस20 के प्री ऑर्डर के बारे में भी लिखा है। iPhone-9 को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार रिपोर्ट्स आ रही हैं।

चूंकि कंपनी ने iPhone-8 के iPhone एक्स लांच किया था, इसकारण अब तक iPhone-9 लांच नहीं किया गया। इस स्मार्टफोन में एलसीडी डिस्प्ले दी जाएगी। इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन में फेस आईडी नहीं मिलेगा और कंपनी इसके लिए एक बार फिर से टच आईडी लाएगी। इस स्मार्टफोन में फोटॉग्राफ्री के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा और सेल्फी के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा होगा।

कोरोना वाइरस का पता लगाने वाले डॉक्टर की मौत, फूटा चीनी लोगो का गुस्सा

वर्ल्ड डेस्क. कोरोना वायरस से चीन में तबाही मची है. लोगो में इतना खौफ फैला है कि लोग घरो से बाहर नहीं निकलते है. चीन में रहस्यमय वायरस से अब तक 636 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 31161 हो गई है।

चीन में कोरोना वायरस की सबसे पहले चेतावनी देने वाले डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। कई चीनी नागरिकों ने सोशल मीडिया पर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसके चलते सरकार को डॉक्टर की मौत के मामले की जांच का आदेश देना पड़ा है। चीन में रहस्यमय वायरस से अब तक 636 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 31,161 हो गई है।

वुहान में वायरस की चपेट में आने वाले 34 वर्षीय वेनलियांग की गुरुवार को मौत हो गई थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने वेनलियांग को नायक करार देते हुए अधिकारियों पर अयोग्यता का आरोप लागया है। चीन में सरकार के प्रति इस तरह का विरोध कम देखने को मिलता है। वेनलियांग ने जनवरी के शुरू में वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी।

उस समय पुलिस ने उनकी चेतावनी को अफवाह मानकर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी थी। गत तीन जनवरी को उनसे जबरन एक पत्र भी लिखवा लिया गया था कि उन्होंने सोशल मीडिया की व्यवस्था को बिगाड़ा है। यह बात सामने आने के बाद सरकार ने जांच का आदेश दिया है। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय टीम शुक्रवार को वुहान पहुंच गई। इसी शहर से पूरे चीन समेत दुनिया के 31 देशों में जानलेवा वायरस पहुंच चुका है।

चीन ने कोरोना वायरस के प्रकोप से मुकाबले के लिए रोबोट भी उतार दिए हैं। इस महामारी से निपटने के लिए वुहान में पहले ही सेना तैनात की जा चुकी है। अब वुहान के कई बड़े अस्पतालों में 30 से ज्यादा रोबोट तैनात किए गए हैं। ये रोबोट पीडि़तों के उपचार में कई तरीके से मदद कर सकेंगे। चीन ने गुरुवार को देश के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) सेक्टर से वायरस से मुकाबले में योगदान देने की अपील की थी।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर वायरस पीडि़तों की संख्या बढ़कर 61 होने की पुष्टि की। इस क्रूज को जापान तट के पास रोका गया है। पिछले दो हफ्ते से 3700 लोग इस क्रूज पर फंसे हैं। हांगकांग में भी एक क्रूज पर 3600 से ज्यादा लोगों को रोककर रखा गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से फोन पर बात की और उनको यह भरोसा दिया कि वायरस के प्रकोप से उनके देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। चीन वायरस को परास्त कर देगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को बताया कि दुनिया में कोरोना वायरस से बचाव के सुरक्षात्मक सामान की किल्लत हो गई है। वायरस रोधी मास्क की किल्लत देखने को मिल रही है। इस बीच नेपाल ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीन को एक लाख मास्क दिए हैं। चीन में इस वायरस से कुछ शहर बिल्कुल शमशान बन गए है.

पेट्रोल-डीजल के दामों में आई भारी गिरावट, जानें देश के अलग-अलग राज्यों का भाव

बिजनेस डेस्क. आज से पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट आई है. जिससे लोगो को उनके शहर के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट का लाभ मिलेगा. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 23 पैसे की गिरावट 78.11 रुपये प्रति लीटर हो गया।

राजधानी दिल्ली सहित देशभर के विभिन्न शहरों में Petrol Diesel Price में गिरावट हुई है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 72.45 रुपये प्रति लीटर हो गया। शहर में डीजल के भाव में भी 25 पैसे की कमी दर्ज की गई है। शहर में एक लीटर डीजल की कीमत 65.43 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चीन में Coronavirus के प्रसार के चलते डिमांड में कमी की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी ओर डीजल के दाम में प्रति लीटर 27 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। अगर आपको मुंबई में एक लीटर डीजल खरीदना है तो उसके लिए आपको 68.57 रुपये का भुगतान करना होगा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 23 पैसे टूटकर 75.13 रुपये प्रति लीटर रह गया। डीजल के दाम में भी 25 पैसे की भाव कमी दर्ज की गई। शहर में डीजल खरीदने के लिए आपको 67.79 रुपये प्रति लीटर की दर से पेमेंट करना होगा।

दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे की भाव कमी के साथ 75.27 रुपये प्रति लीटर रह गया। वहीं, डीजल 27 पैसे की गिरावट के साथ 69.10 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

नोएडा में आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 74.27 रुपये एवं डीजल के लिए 65.69 रुपये की दर से भुगतान करना होगा। दिल्ली से सटे गुड़गांव की बात करें तो यहां पेट्रोल 72.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 64.79 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। गाजियाबाद में भी पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज की गई और शहर में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 74.15 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा। शहर में एक लीटर डीजल की कीमत 65.55 रुपये है।

अली अब्बास की आने वाली इस फिल्म में काम करेंगी कैफ! होगा जबरदस्त एक्शन

मनोरंजन डेस्क. आने वाली फिल्म सुपरहीरो में कैटरीना कैफ नजर आएगी. इस फिल्म में लोगो को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट को तैयार कर रहे है. बाकी के ग्राउंड वर्क बाद में करेंगे.

देखा जाता है कि बॉलीवुड स्टार्स उसी जॉनर की फिल्म साइन करते हैं जो पहले वह ट्राई कर चुके हैं और जिसके बॉक्स ऑफिस पर चलने की संभावना रहती है. हालांकि विक्की कौशल उस तरह के एक्टर हैं जो हर बार कुछ नया और कुछ अलग ट्राई करने की कोशिश में लगे रहते हैं. फिल्म ‘भूत’ को लेकर बिजी चल रहे विक्की ने पिछले दिनों ये घोषणा की थी कि वह आदित्य धार के साथ एक सुपरहीरो फिल्म में काम करेंगे.

विक्की को स्टार बनाने वाली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर आदित्य धार की इस सुपरहीरो फिल्म का नाम The Immortal Ashwatthama होगा. अब ताजा जानकारी के मुताबिक कटरीना कैफ भी एक सुपरहीरो फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं लेकिन वह विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में नहीं होंगी बल्कि वह एक बिल्कुल अलग प्रोजेक्ट साइन करेंगी.

खबरों की मानें तो कटरीना कैफ अपने बेस्ट फ्रेंड अली अब्बास जफर की फिल्म का हिस्सा बनेंगी. मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ के क्लोज फ्रेंड अली अब्बाज जफर एक सुपरहीरो फिल्म लिख रहे हैं जिसका वह निर्देशन और प्रोडक्शन भी करेंगे. इस फिल्म में कटरीना कैफ लीड रोल प्ले करती नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना इस रोल के लिए सबसे उचित हैं.

बताया जा रहा है कि फिल्म में अब तक के सबसे शानदार स्टंट होंगे जिन्हें किसी भी महिला कलाकार द्वारा करते हुए पहले नहीं दिखाया गया है. सूत्रों के मुताबिक अली अभी फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर रहे हैं और इसे पूरा करने के बाद वह ग्राउंड वर्क पर काम पूरा करेंगे.

 

 

बीच पर घूमने आई ये लड़की, पुलिस वाले ने किया गंदा व्यवहार

क्राइम डेस्क. मालदीव के एक बीच पर विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ पुलिस ने आपत्तिजनक व्यवहार किया है. सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन पुलिस अफसर (पुरुष) महिला को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं. एक शख्स महिला के ऊपर तौलिया रखता दिखाई देता है. घटना से जुड़ा वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने माफी मांगी है. बता दें कि मालदीव खूबसूरत बीच के लिए दुनियाभर में चर्चित है और बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां आते हैं.

ये मामला मालदीव के माफुशी आइलैंड का है. एक ब्रिटिश महिला बिकिनी पहनकर घूम रही थी. इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई. वीडियो में महिला पुलिस वालों से कहती है- ‘आप मेरा यौन उत्पीड़न कर रहे हैं. मालदीव पुलिस सर्विस कमिश्नर मोहम्मद हामिद ने सार्वजनिक तौर से माफी मांगी है और कहा है कि अधिकारियों ने गलत तरीके से मामले को हैंडल किया.

वहीं पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें गुरुवार की शाम शिकायत मिली थी कि एक महिला नशे में है और आपत्तिजनक कपड़े पहनी हुई है. अधिकारियों के पहुंचने पर महिला ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में बिना किसी आरोप के उन्हें पुलिस स्टेशन से छोड़ दिया गया.

पिछले साल फिलीपीन्स के बोराके आइलैंड पर भी एक ऐसा मामला सामने आया था. एक महिला टूरिस्ट के महज धागे की जैसी दिखने वाली बिकिनी पहनने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. धागे के बराबर बिकिनी पहनने वाली लिन जू तिंग पर फिलिपीन्स की पुलिस ने 3400 रुपये का जुर्माना भी लगाया था. लिन बॉयफ्रेंड के साथ फिलिपीन्स घूमने आई हुई थीं.

यह बात सोशल मिडिया पर बहुत जोरो से वायरल हो रही है. पुलिस अफसर ने महिला से माफ़ी भी मांग ली.ये एक विदेशी महिला थी जो यह घूमने के लिए आयी है.

दिल्ली चुनाव में प्रदर्शन करने वाली महिलायें, भारी तादात में कर रही वोटिंग

नई दिल्ली. दिल्ली में आज वोटिंग हो रही है. जिसमे सबसे आगे महिलायें वोट कर रही है. शाहीन बाग महिलायें वोटिंग में सबसे आगे है. ये वही महिलायें है जो काफी दिनों से प्रदर्शन कर रही रही.

दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे. इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में आए शाहीन बाग से भी वोटिंग की तस्वीरें सामने आ गई हैं.

शाहीन बाग में मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही हैं. यहां के शाहीन पब्लिक स्कूल में बड़ी संख्या में वोटर दिख रहे हैं. AAP के अमानतुल्लाह यहां से मौजूदा विधायक हैं. इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के परवेज हाशमी और बीजेपी के ब्रह्म सिंह से है

शाहीन बाग के शाहीन पब्लिक स्कूल के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई हैं. गौरतलब है कि शाहीन बाग में पिछले काफी समय से नागरिकता कानून का विरोध हो रहा है और विशेषकर महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं.इसके अलावा दिल्ली के बाटला हाउस में भी मतदान जारी है, यहां भी लंबी कतारें देखी गई हैं. बाटला हाउस में बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने निकले हैं. मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों, महिलाओं की कतार देखने को मिल रही है.

दिल्ली के इस चुनावी मुकाबले में सत्ता में काबिज AAP, बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं. इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी (मंगलवार) को आएंगे. 22 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है.अब देखना ये है कि कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री।

मसाज पार्लर में मसाज के दौरान होता था ये काम, मना करने पर तोड़ दी हड्डी

क्राइम डेस्क. मसाज के आड़ में चल रहा था बहुत ही गंदा काम हो रहा था. इस मसाज पार्लर में पुरुषो की मसाज के साथ साथ सेक्स करने को खा जाता था. इस का पता तो तब चला जब एक व्यक्ति ने ये करने के लिए मना करना पड़ा भारी.

दुबई में मसाज पार्लर के अंदर एक व्यक्ति को सेक्स करने से इनकार करना भारी पड़ गया. युवक को चार लोगों ने इस कदर पीटा की उसकी कई हड्डियां टूट गईं. वहां की पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल वियतनाम के रहने वाले इन आरोपियों में दो लड़के और दो लड़किया थीं. दुबई के जिस फ्लैट में ये लोग रहा करते थे उसी में मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी किया करते थे.

एक शख्स मसाज कराने इनके पार्लर में पहुंचा. उसने मसाज के लिए 400 की रकम जमा कर दी. शख्स के मुताबिक वो जैसे ही अंदर गया और कपड़े उतारे उसे तौलिया तक नहीं दिया गया. इसके बाद मसाज की जगह एक महिला आई और उससे सेक्स करने की बातें करने लगी.

पीड़ित ने बताया कि उसने महिला से साफ कहा कि उसे सेक्स नहीं करना बल्कि सिर्फ मसाज करवाना है. इसके बाद विवाद होने पर जब उसने अपने 400 दिरहम वापस मांगे तो झगड़ा शुरू हो गया.

शख्स ने पुलिस को बताया कि जब हमने सेक्स करने से मना किया तो वहां और भी तीन लोग थे जिसमें एक और लड़की भी थी. सभी ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी और स्टील ट्यूब से भी उसे मारा गया. इस मामले में दुबई के अलरफा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार करने का भी आरोप लगाया गया है.

युवक की पिटाई और जिस्मफरोशी के आरोप में जिन चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उस में दो पुरुष हैं जिनकी उम्र 18 और 39 साल है जबकि दोनों महिलाओं की उम्र क्रमश: 33 साल और 35 साल है.