28.4 C
Mumbai
Friday, August 7, 2026
Home Blog Page 171

कोरोना वायरस का अब रोमांस पर भी कब्जा, किसिंग सीन पे रोक

हेल्थ डेस्क. कोरोना वायरस ने चीन समेत पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. जिसके चलते अब फिल्म जगत पर किसिंग सीन पर अब रोक लगा दी है. क्योकि इस सीन से कोरोना वायरस फैल सकता है. अब रोमांस सीन पर भी कोरोना वायरस का खतरा मड़रा रहा है.

कोरोना वायरस (coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में 910 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा अब तक पूरी दुनिया में 40,554 लोग बीमार हो चुके हैं. इसी बीच ताइवान ने छोटे और बड़े पर्दे पर रोमांस, किसिंग और अंतरंग बातचीत फिल्माने को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

कोरोना वायरस के डर से ताइवान ने फिल्मों और सीरियलों में किसिंग सीन की शूटिंग पर रोक लगाने को आदेश दिया गया है. इतना ही नहीं शूटिंग के दौरान अभिनेता और अभिनेत्रियों को ज्यादा नजदीक ना आने की भी सलाह दी गई है.

ताइवान में फोरमोसा टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल गोल्डल सिटी में एक्ट्रेस मिया चिऊ और एक्टर जून फू के बीच काफी किसिंग सीन दिखाए जा चुके हैं, लेकिन अब ये ये दोनों कोरोनावायरस के खौफ में कीसिंग सीन नहीं दे पाएंगे. एक्ट्रेस मिया चिऊ ने कहा कि कोरोनावायरस को रोकने के लिए इस परहेज से खुश हैं. उन्होंने कहा, सीन को पूरा करने के लिए लाइट किसिंग सीन ही काफी होता है. ईस्टर्न ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के टीवी सीरियल स्वीट फैमिली में भी एक्टर किंगोन वांग को भी ऐसे सीन से परहेज करने को कहा गया है.

ताइवान के छोटे पर्दे से आनेवाले कलाकार भीड़-भाड़ वाले जगहों पर भी ज्यादा अंतरंग दृश्य की शूटिंग करने से बच रहे हैं. वहीं, फिल्म निर्माण से जुड़े सदस्यों को भी मास्क लगाकर रहने को कहा गया है. ताजा आंकड़े के मुताबिक चीन में अब तक 910 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, वहां 40,000 से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं.

कोरोना वायरस अब तक पूरी दुनिया के 28 देशों में फ़ैल चुका है. अब तक 17 देशों ने चीन से अपने 4222 नागरिकों को निकाल लिया है. कई देश अब भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने की प्रक्रिया में हैं. इधर चीन सरकार ने कोरोना का नया और पूरा नाम जारी कर दिया है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने इस वायरस को एक आधिकारिक नाम दिया है, अब इसे ‘नोवल कोरोनावायरस निमोनिया’ या ‘एनसीपी’ के नाम से जाना जाएगा.

इस एक्टर को मिला दुनिया का सबसे खूबसूरत पुरुष का खिताब, ब्रैड पिट को भी किया पीछे

मनोरंजन डेस्क. इस साल 2019 में बेला हदीद को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताने वाली कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा ने अब दुनिया के सबसे खूबसूरत पुरुषों के बारे में बताया है. डेली मेल में प्रकाशित उनकी रिपोर्ट के अनुसार रॉबर्ट पैटिंसन दुनिया के सबसे खूबसूरत मर्द हैं. रॉबर्ट पैटिंसन वही हॉलीवुड अभिनेता है जिन्हें आपने ट्विलाइट और द किंग जैसी शानदार फिल्मों में देखा था.

डॉक्टर जूलियन ने ‘गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फाई’ फॉर्मूले के तहत ही रॉबर्ट पैटिंसन को दुनिया का सबसे हैंडसम पुरुष बताया है. इस तकनीक के जरिए वे पहले दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी कर चुकी हैं.

इस 33 वर्षीय एक्टर की आईब्रो, आंखें, जबड़े, नाक, होंठ और जनरन फेशल शेप को जब ‘गोल्डन रेशियो’ के जरिए मापा गया तो जूलियन ने सबसे बेहतर रिजल्ट पाया.

खूबसूरती का आकलन करने वाली इस अत्याधुनिक तकनीक में रॉबर्ट पैटिंसन को सबसे ज्यादा को 92.15% अंक मिले हैं. खूबसूरत मर्दों की लिस्ट में उन्हें नंबर-1 माना गया है. हैंडसम पुरुषों की इस लिस्ट में रॉबर्ट पैटिंसन के बाद इंग्लिश एक्टर हेनरी कॉविल को दूसरे स्थान पर रखा गया है. लिस्ट में हेनरी ने 91.64% स्कोर किया है.

तीसरे स्थान पर हॉलीवुड स्टार ब्रैडली कूपर को जगह मिली है. खूबसूरती के मामले में ब्रैडली का स्कोर 91.08% रहा है. अमेरिकी के प्रसिद्ध एक्टर ब्रैड पिट खूबसूरत पुरुषों की इस लिस्ट में 90.51% के साथ चौथे पायदान पर हैं.

अमेरिकन एक्टर जॉर्ज क्लूनी भी इस लिस्ट में ज्यादा पीछे नहीं है. जॉर्ज क्लूनी लिस्ट में 89.91% स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं. एक्समैन और दि वुलवरिन जैसी शानदार फिल्मों में अपने किरदार का लोहा मनवाने वाले हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन लिस्ट में 89.64% स्कोर के साथ छठे नंबर पर हैं.

अमेरिका के लोकप्रिय रैपर कान्ये वेस्ट को नौवां सबसे हैंडसम पुरुष माना गया है. 87.94% स्कोर के साथ वह नौवें स्थान पर हैं कनाडा के सुपरस्टार रियान गॉस्लिंग का नाम 10 सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में 10वें नंबर पर है. खूबसूरती के मामले में उनका स्कोर 87.48% है.

दिल्ली चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बयान, कहा जाति-धर्म पर नहीं विकास पे हुई वोटिंग

नई दिल्ली. दिल्ली चुनाव में मतदान हो चुके है. जिस पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा की दिल्ली की जनता ने विकास को वोट किया है. दिल्ली की जनता ने जाति-धर्म को लेकर वोट नहीं किया है. उन्होंने AAP पार्टी को दिल्ली में विकास करने श्रेय दिया.

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सदन में उनसे बेरोजगारी पर सवाल होता है तो वे सूर्य नमस्कार बढ़ाने की बात करते हैं. योगी सरकार में नाम बदलने की परंपरा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता.

 

‘विकास के नाम पर दिल्ली के लोगों ने किया वोट”जहां-जहां होंगे चुनाव, वहां बीजेपी की हार तय’
दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद आए सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनती दिख रही है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बेहद कम सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है. इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भारी अतंर से सरकार में वापसी कर रहे हैं. दिल्ली की जनता ने हिंदू-मुसलमान के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट किया है. अब जहां-जहां बीजेपी चुनाव लड़ेगी, वहां-वहां हारेगी.

बाराबंकी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने यह कहा, दिल्ली की जनता ने हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान के नाम पर वोट नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट किया है. अब जहां-जहां चुनाव होंगे बीजेपी ऐतिहासिक हार हारती जाएगी. किसानों के मुद्दे पर हम पूरे जोर शोर से सरकार से लड़ रहे हैं.

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सदन में उनसे बेरोजगारी पर सवाल होता है तो वे सूर्य नमस्कार बढ़ाने की बात करते हैं. योगी सरकार में नाम बदलने की परंपरा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता. अखिलेश यादव ने योगी के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की चर्चा पर कहा कि जनता बीजेपी को ही हटाना चाहती है.

आजतक-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल कहता है कि दिल्ली की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं. तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस एक बार फिर से दिल्ली में नतीजों में सिफर दिख रही है.

इस देश ने किया CAA का समर्थन, इसे भारत का आंतरिक मुद्दा करार दिया

नई दिल्ली. देश में नागरिकता संशोधन कानून का जोर से विरोध हो रहा है. यहां तक की ये बात कई देशो में चल रही है. लोगो के साथ पाकिस्तान जैसे कई देश इसका विरोध क्र रहे है. लेकिन कुछ देश इसका स्पोर्ट भी कर रहे है. जिसमे श्रीलंका भी शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्रीलंका के संविधान के 13वें संशोधन के साथ सुलह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जरूरत है. बता दें कि अपना कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने प्रधानामंत्री मोदी के आमंत्रण को स्वीकार किया था और भारत को अपने पहले विदेशी दौरे के लिए चुना था.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने CAA के मुद्दे पर भारत का समर्थन किया है और इसे भारत का आंतरिक मुद्दा करार दिया है. पांच दिन के भारत दौरे पर आए महिंदा राजपक्षे ने इंडिया टुडे के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर लंबी बात की.
CAA भारत का आंतरिक मुद्दा

इस दौरान जब भारत के नये नागरिकता संशोधन कानून से तमिलों को बाहर रखने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये भारत का आंतरिक मुद्दा है और श्रीलंका में रह रहे लोग जब चाहें तब लौट सकते हैं. CAA पर टिप्पणी करते हुए श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे ने कहा, “ये भारत का आंतरिक मसला है, श्रीलंका के लोग जब चाहे लौट सकते हैं. उनके घर वहां हैं, वे जब चाहें तब वापस आ सकते हैं, हमें कोई दिक्कत नहीं है. हाल ही में 4 हजार लोग वापस लौटे हैं, ये सब इस पर निर्भर करता है कि वे क्या चाहते हैं.”
.
अल्पसंख्यक समुदाय के कथित भय को खारिज करते हुए महिंदा राजपक्षे ने कहा, “हम लोग भाई जैसे हैं, एक श्रीलंकाई के तौर पर हम उन्हें बराबर मानते हैं चाहे वो अल्पसंख्यक हों या बहुसंख्यक. इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है, चाहे वो मुस्लिम हों, हिन्दू या बौद्ध, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है, हम लोग कभी भेदभाव नहीं करेंगे.”

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में महिंदा राजपक्षे के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की सरकार संगठित श्रीलंका में तमिल लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि श्रीलंका सरकार ‘संगठित श्रीलंका में समानता, न्याय, शांति सम्मान के लिए तमिल लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी.

ऐसे गांव से एक किसान का बेटा बना इंजीनियर, जहां आज भी नहीं है बिजली तथा आधुनिक संसाधन

सीतापुर. तहसील बिसवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया सत्यवान सिंह पुत्र आसमान सिंह का चयन लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा जूनियर इंजीनियर के पद पर सिंचाई विभाग में सिलेक्शन हुआ सत्यवान सिंह बिसवाँ के एच आर डी इंटर कॉलेज से इंटर किया इसके उपरांत जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक महमूदाबाद से पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग सन 2013 में उत्तीर्ण किया.

सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर की जगह 2013 में निकली थी जिसमें एक गरीब किसान के बेटे सत्यवान सिंह अप्लाई किया जिसमें 7 वर्ष के लंबे इंतजार के पश्चात फरवरी 2020 मैं परिणाम आया जब सत्यवान सिंह को जानकारी हुई कि हमारा सिलेक्शन जूनियर इंजीनियर सिंचाई विभाग में हो गया है तो उसकी सूचना जब उसने पूरे परिवार को दी तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा.

सवाल इस बात का उठता है एक छोटे से गांव से निकलकर यहां तक का सफर सत्यवान सिंह ने कैसे किया इतना आसान नहीं है लेकिन अपनी मेहनत माता पिता और अपने परिवार अपने गुरुजनों एवं मित्रों का आशीर्वाद लेकर अपनी हिम्मत और संघर्ष के साथ कामयाबी हासिल की आज पूरा परिवार खुश हो रहा है सत्यवान सिंह ने यह साबित करके दिखा दिया अगर हौसले बुलंद हैं तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं हो सकती

इस देश ने मात्र 18.60 करोड़ रुपये के लिया, किया ये काम जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

वर्ल्ड डेस्क. आपने अक्सर सुना होगा कि हाथियों के झुंड ने इंसानों की बस्ती में तोड़-फोड़ किया है. किसी को कुचलकर मार डाला. लेकिन एक देश ऐसा है जिसने अपने यहां हाथियों को मारने का आदेश दिया है. यही इतना नहीं हर हाथी की कीमत भी लगाई है. यह कीमत हाथी मारने वाली संस्था या एजेंसी से ली जाएगी.
हाथियों को मारने का आदेश देने वाले देश का नाम है बोत्सवाना.

बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकवित्सी मसिसी ने हाथियों को मारने का पांच साल पुराना आदेश वापस ले लिया है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बोत्सवाना में हाथियों की आबादी बहुत ज्यादा बढ़ गई है.

बोत्सवाना में 1990 में हाथियों की संख्या 80 हजार थी. यह अब बढ़कर 1.30 लाख हो गई है. हाथी लगातार इंसानी बस्तियों में घुसपैठ करके नुकसान पहुंचाते हैं. कई बार लोगों को भी मार देते हैं. इसलिए बोत्सवाना की सरकार ने 60 हाथियों को मारने का आदेश दिया है.

जिन 6 एजेंसियों को हाथी मारने का लाइसेंस दिया गया है, वे इन हाथियों को मारने के बाद इसके अंगों को बेचकर पैसे कमाएंगे. इसीलिए बोतस्वाना की सरकार ने हर हाथी की एक कीमत तय कर दी है. जो शिकारी एजेंसी यह कीमत नहीं देगी उसे हाथी मारने नहीं दिया जाएगा.

बोत्सवाना के पड़ोसी देश जिम्बाब्वे, जांबिया, नामिबिया और दक्षिण अफ्रीका भी पिछले कुछ सालों से हाथियों को लेकर नए नियम बना रहे हैं ताकि इंसानों और हाथियों के बीच संघर्ष कम हो सके. साथ ही हाथियों की आबादी पर नियंत्रण किया जा सके. (फोटोः रायटर्स)

पंजाब में हुआ एक दर्दनाक हादसा, ब्लॉस्ट में उड़े लोगो के चीथड़े

नई दिल्ली. पंजाब के तरनतारन में एक नगर कीर्तन को जा रहे थे. लोग ट्रॉली में थे और आतिशबाजी करते हुए जा रहे थे. उसी दौरान उस ट्रॉली में रखी आतिशबाजी में आग लग गई. जिससे उसमे रखे गोला बारूद ने आग पकड़ ली और एक जोरदार धमाका हो गया.

 

तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए. दरअसल नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली में धमाका हुआ जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई.

लोग नगर कीर्तन के दौरान लोग ट्रॉली में रखे पटाखों से आतिशबाजी कर रहे थे. उसी दौरान बारूद से भरी ट्रॉली में आग लग गई जिससे इतना तेज धमाका हुआ कि एक दर्जन से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गए.

यह नगर कीर्तन को पहुविंड गांव से गुरुद्वारा टाहला साहिब के लिए रवाना किया गया था. इस दौरान आतिशबाजी की वजह से ट्रॉली में आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और साथ चल रहे कई लोग इसकी चपेट में आ गए. कई लोगों के तो चीथड़े उड़ गए. उनके परिजन मलबे में शव तलाशते रहे.

तरनतारन के एसपी ध्रुव दाहिया के मुताबिक घायलों को फिलहाल अस्पताल भेजा जा रहा और मौके पर विस्फोट होने की जांच की जा रही है कि आखिर किस वजह से धमाका हुआ. धमाका होने की खबर पूरे तरनतारन में आग कि तरह फैली और लोग अपनों को खोजने के लिए घटनास्थल पर आ गए.

धमाके इतना तेज था कि ट्रॉली के टुकड़े जगह-जगह खेतों में बिखर गए. बताया जा रहा कि ट्रॉली के टुकड़े से कई लोगों को चोट भी आई.ये टुकड़े बहुत दूर तक भिखरे मिले है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि धमाका बहुत ही भयानक हुआ है.

इस घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस घटना का मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा की है.

दिल्ली चुनाव में मुस्लिम मतदाता ने कि एकतरफा वोटिंग, जाने किस पार्टी को जा रहा जातीय समीकरण

नई दिल्ली. दिल्ली चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने भारी मात्रा में मतदान किया है. और उनका वोट एकतरफा गया है. मुस्लिम मतदाताओं की वोट से आम पार्टी को बहुत ही फायदा होगा. लेकिन बीजेपी को इससे काफी बड़ा झटका लगेगा.

एग्जिट पोल के आंकड़े अगर सही हुए, तो बीजेपी के लिए दिल्ली के साथ-साथ इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव के लिए भी यह अच्छी खबर नहीं होगी. क्योंकि इसका सीधा मतलब ये होगा कि सहयोगियों के सामने बीजेपी की पावर कम होगी.

एग्जिट पोल के मुताबिक 60 फीसदी पंजाबी वोट AAP कोजाट समुदाय का 57 फीसदी वोट शेयर बीजेपी के पक्ष में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है. आजतक ऐक्सिस माए इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि दिल्ली में झाड़ू के आलावा कुछ और नहीं चला. दिल्ली में न तो बीजेपी का आक्रामक प्रचार काम आया और न ही कांग्रेस की दलीलें. दिल्ली की जनता एक बार फिर से केजरीवाल पर विश्वास करती दिख रही है.

दिल्ली में करीब 35 प्रतिशत पूर्वांचली मतदाता हैं जो कुल 27 सीटों पर सीधा असर डालते हैं. पिछले कई साल में दिल्ली की आबादी में पूर्वांचलियों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है. लिहाजा इनके वोट का महत्व भी बढ़ा है. एग्जिट पोल के अनुसार 55 फीसदी पूर्वांचलियों ने केजरीवाल को वोट दिया और 36 प्रतिशत ने बीजेपी पर भरोसा जताया.

आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को पंजाबी समुदाय का सबसे ज्यादा समर्थन मिला. पोल के मुताबिक AAP को पंजाबी समुदाय के 60 फीसदी लोगों का वोट मिला. वहीं बीजेपी गठबंधन को 31 फीसदी, कांग्रेस को 4 फीसदी और अन्य के खाते में 5 फीसदी पंजाबी वोट शेयर गया.

दिल्ली में कई सीटों पर प्रभाव रखने वाले जाट वोट भी बीजेपी के साथ दिखाई दिए. आजतक के सर्वे के मुताबिक जाट समुदाय के 57 फीसदी लोगों ने बीजेपी को वोट देने की बात कही, वहीं 36 फीसदी ने AAP का समर्थन किया. इसके अलावा 4 फीसदी ने कांग्रेस को और 3 फीसदी जाट वोटरों ने अन्य उम्मीदवारों पर भरोसा दिखाया.

पोल के मुताबिक दिल्ली के 54 फीसदी ओबीसी वोटर्स ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया. वहीं, बीजेपी के खाते में 38 फीसदी, कांग्रेस के खाते में 5 फीसदी और अन्य के खाते में 3 फीसदी ओबीसी वोट शेयर आए. इसके अलावा मुस्लिमों ने भी अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया है. एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली के 69 फीसदी मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया, वहीं 15 फीसदी कांग्रेस को, 9 फीसदी बीजेपी और 7 फीसदी अन्य उम्मीदवारों को वोट मिला.

वाल्मीकि समाज और एससी वर्ग के लोगों ने भी जमकर आम आदमी पार्टी के समर्थन में झाड़ू पर बटन दबाया. पोल के मुताबिक वाल्मीकि समाज के 67 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट देने की बात कही. वहीं, इस समाज के 18 फीसदी लोगों ने बीजेपी, 9 फीसदी लोगों ने कांग्रेस को और 6 फीसदी लोगों ने अन्य को वोट दिया. वाल्मीकि समाज के साथ ही एससी वर्ग के 65 फीसदी लोगों ने AAP को समर्थन किया. वहीं, 24 फीसदी ने बीजेपी को, 5 फीसदी कांग्रेस को और 6 फीसदी वोट शेयर अन्य के खाते में गया.

पति संग रोमांटिक फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं, बंगाल की ये अभिनेत्री

मनोरंजन डेस्क. इस अभिनेत्री ने अपने ​पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है. नुसरत जहान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। नुसरत की ये तस्वीरें बेहद ही रोमांटिक हैं। जो बहुत ही हॉट लग रही है.

नई दिल्ली, बंगाली अभिनेत्री और कांग्रेस की सांसद नुसरत जहान अपनी खूबसूरती के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं कई बार वह अपनी तस्वीरों को तेकर विवादों में भी घिर चुकी हैं। वहीं अब नुसरत जहान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। नुसरत की ये तस्वीरें बेहद ही रोमांटिक हैं।

सांसद नुसरत जहान ने हाल ही में अपने पति निखिल जैन के साथ अपनी कई मस्ती भरी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में वह कभी पति के साथ हंसती तो कभी डांस करते हुए दिख रही हैं। उनकी फोटो को देखकर लग रहा है कि ये दोनों किसी शादी में शामिल हुए जहां जमकर मस्ती की। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नुसरत मल्‍टीकलर लहंगे में नजर आ रही हैं और उनके पति यैलो पैंट और वाइट शर्ट में ब्लैक पोल्का जैकेट पहन रहने हुए दिख रहे हैं। दोनों आंखों पर गॉगल लगा कर कभी एक दूजे संग डांस कर रहे हैं तो भी बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं तो भी आटो रिक्शा की सवारी करते हुए मौज मस्ती कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर नुसरत को 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। नुसरत की इन तस्वीरों पर फैंस के​ मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। जहां कई फैंस उनकी इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। वहीं कई उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। नुसरत को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मैडम कभी संसद भी जाया करो। इस समय सबसे ज्‍यादा जरूरी आपका संसद में होना है। वहां बजट सत्र चल रहा है।’

PNB समेत इन बैंको की खत्‍म होने वाली पहचान, करेंगे ये बड़े बदलाव

नई दिल्ली. PNB समेत कई बैंक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इन बैंको में कुछ बदलाव होगा. जिससे ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इनमे नाम तथा प्रतीक चिन्ह आदि में बदलाव किया जायेगा.

 

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स (ओबीसी) के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है. इन तीनों बैंकों का नाम और प्रतीक चिन्ह यानी लोगो बदलने वाला है. आइए जानते हैं पूरे मामले को..

नेशनल बैंक (पीएनबी), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स (ओबीसी) का विलय होने वाला है. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विलय के बाद बनने वाली इकाई के लिए नया नाम और प्रतीक चिन्ह की घोषणा की जाएगी.

ऐसे में इन तीनों बैंक का नाम और प्रतीक चिन्ह बदल जाएगा. यह नई ईकाई 1 अप्रैल 2020 से काम करना शुरू करेगा. यहां बता दें कि नई इकाई भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा जिसका कुल व्यापार आकार 18 लाख करोड़ रुपये का होगा. वहीं इस इकाई में संयुक्त रूप से कर्मचारियों की संख्या 1 लाख होगी.

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि नए बैंक की पहचान बनाने को लेकर प्रतीक चिन्ह (लोगो) काफी महत्वपूर्ण है. इस बारे में तीनों बैंकों में उच्च स्तर पर चर्चा हुई है.

अधिकारी ने कहा कि तीनों बैंकों ने प्रक्रियाओं के मानकीकृत बनाने और तालमेल बैठाने को लेकर 34 समितियां बनायी थी. समितियों ने संबंधित निदेशक मंडलों को अपनी रिपोर्ट पहले ही सौंप दी है.

इसके मुताबिक प्रमुख बैंक पीएनबी ने परामर्शदाता ईवाई नियुक्त किया है जो मानकीकरण और तालमेल बैठाने को लेकर निगरानी करेगा. इसमें मानव संसाधन, सॉफ्टवेयर, उत्पाद और सेवाओं से जुड़े मामले शामिल हैं.

बीते साल केंद्र सरकार ने 10 बैंकों के विलय का ऐलान किया था. इन बैंकों के विलय के बाद 4 नए बैंक बनेंगे. अब ये बैंक कर रही है बड़े बदलाव जिससे ग्राहकों को अपनी पुरानी दस्तावेज को बदलना होगा. जिसमे बैंक पास बुक, ATM कार्ड आदि है.