31 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 170

चीन में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए, मरीजों को ऐसे ले जाया जा रहा अस्पताल

नई दिल्ली. चीन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. कोरोना वायरस से अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी है. चीन में करीब 40,171 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जबकि 187,518 लोग चिकित्सकों की निगरानी में हैं. इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कोरोना वायरस के मरीजों के साथ चीनी अधिकारी बदसलूकी करते हुए दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज को एक डिब्बे में बंद कर ट्रक में रख दिया गया है. बॉक्स में लॉक होने के बाद महिला की चीखें सुनाई पड़ती हैं.

एक महिला मरीज का पार्टनर उसे सांत्वना देने की कोशिश करता है लेकिन बॉक्स में लॉक होने के बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगती है. एक अन्य वीडियो में चीनी पुलिस कोरोना वायरस से संक्रमित होने के शक में एक महिला को जबरनहिरासत में ले लेती है. महिला को उसकी कार से जबरन खींचकर बाहर निकाला जाता है. पुलिस अधिकारी बाद में उसे सड़क पर ही छोड़ देते हैं और फिर ट्रांसपोर्ट वैन आकर उसे ले जाती है.

इस लीक वीडियो से कुछ लोग इस नतीजे पर पहुंचने लगे हैं कि चीनी अधिकारी कोरोना वायरस के असर को दुनिया से छिपाने की कोशिश कर रही है. चीनी प्रशासन ने वायरस के केंद्र वुहान को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है. लेकिन अब भी इस वायरस को नहीं रोका जा सका है. यह एक भयानक महामारी का रूप ले है.

इस नेता को महंगा पड़ CAA-NRC का विरोध, कहीं चले अंडे तो कहीं जूते, की हुई बरसात

नई दिल्ली. सीएए एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ बिहार की यात्रा पर निकले कन्‍हैया कुमार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उनपर अंडे फेंके गए तथा कौवा बताते पोस्‍टर साटे गए. जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ के पूर्व अध्‍यक्ष तथा भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता कन्‍हैया कुमार इन दिनों नागरिेकता संशोधन कानून, राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर व राष्‍ट्रीय जनसंख्‍या रजिस्‍टर के खिलाफ राज्‍यव्‍यापी यात्रा पर हैं. इस क्रम में सोमवार को उनके नवादा आगमन के विरोध में उन्‍हें ‘कौवा कुमार’ बताते हुए पर्चे साटे गए. हालांकि, इसके बावजूद कन्‍हैया न केवल नवादा पहुंचे, बल्कि जनसभा को सम्बोधित किया.

इसके पहले जमुई से नवादा आते वक्‍त सोमवार को ही उनके काफिल पर हमला कर माेबील व अंडे फेंके गए. जगह-जगह हो रहे हमलों के दौरान हाल ही में कटिहार में कन्‍हैया पर जूते-चप्‍पल भी फेंके जा चुके हैं.

नवादा के आइटीआइ मैदान में सोमवार को कन्‍हैया कुमार की जनसभा हुई. वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया. हालांकि, इसके पहले परोक्ष रूप से कन्हैया की आेर इशारा करते हुए नवादा समाहरणालय के आसपास प्रजातंत्र चौक और जेपी चौक पर कई पर्चे साटे मिले. पर्चे में कन्‍हैया कुमार को ‘कौवा कुमार’ कहकर संबोधित किया गया तथा उनको वापस जाने को कहा गया. ये पर्चे किसने लगाए, इसका पता नहीं चल सका है. हालांकि, स्‍थानीय लोगों में ये कौतूहल का विषय बन गए हैं.

कटिहार में जनसभा कर वापस लौटते वक्‍त कन्‍हैया पर जूते-चप्पल फेंके गए थे. कटिहार के शहीद चौक के पास हुई इस घटना में कन्हैया बाल-बाल बचे. इससे पहले बिहार के ही मधेपुरा व सुपौल में कन्हैया के काफिले पर पथराव हुआ था. बुधवार को सुपौल में हुए पथराव के दौरान कन्‍हैया के काफिले के कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे. इसके पहले गोपालगंज व सारण आदि कई और जगह भी कन्‍हैया को विरोध का सामना करना पड़ा था।

आम आदमी पार्टी का ‘विजय रथ’ तैयार, जीत के बाद जश्न के साथ रोड शो करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली. दिल्ली चुनाव के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है. सुबह 8.20 बजे तक आम आदमी पार्टी 37 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा काफी पीछे सिर्फ 10 सीटों पर आगे है. कांग्रेस अभी तक सिर्फ 2 सीटों पर ही बढ़त बनाती दिख रही है. रुझानों के हिसाब से AAP की सरकार बनना तय है और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं. जीत के बाद सेल‍ेब्रेशन की भी तैयारी हो गई है. रोड शो करने के ल‍िए एक ओपन जीप भी सजा दी गई है. जिसपे केजरीवाल सवार होकर रोड शो करेंगे.

आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं. जबकि कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली पीछे चल रहे हैं. नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है. AAP कार्यकर्ताओं ने पूरे दफ्तर को गुब्बारों से सजाया है. नतीजों के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत बड़े नेता यहां पर ही रहेंगे.

रविवार को दिल्ली चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि चुनावों में 62.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो लोकसभा चुनाव 2019 से 2 प्रतिशत ज्यादा है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने वोटिंग प्रतिशत में देरी करने को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था. दिल्ली में 81,05,236 पुरुष मतदाता, 66,80,277 महिला मतदाता और 869 तीसरे लिंग के मतदाताओं के लिए कुल 13,570 मतदान बूथ बनाए गए थे.

नतीजे आने से पहले ही बीजेपी ने मानी हार, दफ्तर में लगे पोस्टरों से पराजय हुई साफ

नई दिल्ली. दिल्ली चुनाव होने के बाद आज वोटो की गिनती हो रही है. जिसमे AAP पार्टी काफी सीटों से आगे है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. विपक्ष में बीजेपी मैदान में है जो अभी तक अपनी जीत का दावा कर रहा थी. लेकिन जब सुबह नतीजे आने लगे तो आम आदमी पार्टी आगे है. जिसको लेकर अब बीजेपी के दफ्तरों में ऐसे पोस्टर लग गए है जिनपर ये साफ तौर पर पता चलता है कि बीजेपी ने अपनी पराजय मान ली है.

ये पोस्टर जिसमें लिखा है- विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस पोस्टर के सामने आने के बाद अटकलें लगनी लगी है कि क्या बीजेपी वोटों की गिनती से पहले ही अपनी पराजय को स्वीकार कर चुकी है?

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मैं नर्वस नहीं हूं. मुझे विश्वास है कि यह बीजेपी के लिए अच्छा दिन होगा. हम आज दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं. अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो आश्चर्यचकित न हों. इससे पहले मनोज तिवारी ने ट्वीट करके कहा था कि हम 48 सीटें जीत रहे हैं गिनती से पहले बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे हैं. विजय गोयल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी. बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी.

दिल्ली में प्रदर्शनकारी को आगे बढ़ने से रोका, पुलिस ने की सख्त बैरिकेडिंग

नई दिल्ली. CAA को लेकर दिल्ली में आज मार्च निकलने के लिए बहुत से लोग शामिल हुए.ये लोग जामिया मिल्लिया इस्लामिया से संसद भवन तक मार्च करने जा रहे थे.लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी. लेकिन बिना इजाजत के ये लोग मार्च निकल रहे थे. जिसको दिल्ली पुलिस ने रोक दिया और एक मजबूत बैरिकेटिंग लगाई. जिसे तोडा न जा सके और प्रदर्शनकारियो को रोका जा सके. जिसमे दिल्ली पुलिस कामयाब हुई और उस मार्च को रोक दिया.

इस मार्च में यूनिवर्सिटी में बैठे छात्रों और स्थानीय लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की जा रही है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया से संसद भवन तक मार्च निकाला जा रहा है। इस बीच संभावित बवाल के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन पर एंट्री बैन कर दी है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है।

जंतर मंतर पर छात्र नेता उमर खालिद ने कहा कि 11 फरवरी को दिल्ली के चुनावी नतीजों से साफ हो जाएगा कि दिल्ली शाहीन बाग के साथ है या भाजपा के साथ उन्होंने कहा कि एनपीआर का भी विरोध करने के लिए महिलाओं के आगे रहने की अपील की प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण महिला पुलिस कर्मियों को लाया गया है.

सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी फोर्स की गई है। दिल्ली पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास तैनात किए गए हैं. सीएए के खिलाफ जंतर-मंतर के बाहर भी प्रदर्शन हो रहा है। देखिए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।

कर्नाटक में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। यहां भी लोग इस कानून के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में छात्र डफली और माइक अनाउंसमेंट के जरिए छात्रों से मार्च में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
मंडी हाउस से संसदप भवन तक छात्र मार्च निकाल रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून, नेशनल रजिस्टर ऑफ सीटिजन्स और नेशनल पॉप्यूलेशन रजिस्टर के खिलाफ यह मार्च निकाला जा रहा है।

कोरोना वायरस से चीन का सबसे बड़ा शहर बना शमशान, देखिए उसकी तस्वीर

हेल्थ डेस्क. कोरोना वायरस से चीन में कई शहर आज वीरान हो गए है. चीन का सबसे बड़ा शहर की ऐसी हालत है की लोग कहि नजर नहीं आते है. इस वायरस से चीन में बहुत ही नुकसान हुआ है. अब तक बहुत लोगो को इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है.

कोरोना वायरस की वजह से अब तक पूरी दुनिया में 40,614 लोग बीमार हो चुके हैं. इनमें से 910 की मौत हो चुकी है. इनमें से सिर्फ 40,171 संक्रमित लोग चीन में ही हैं. चीन में अब तक कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हो चुकी है. कोरोना वायरस का डर इतना फैल गया है कि चीन की आर्थिक राजधानी और इसका सबसे बड़ा शहर और शंघाई वीरान हो चुका है.

कोरोना वायरस के डर से शंघाई की सड़के वीरान हो चुकी हैं. गलियों और चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार सब बंद हो चुके हैं. सड़कों पर इक्का-दुक्का गाड़ियां या लोग ही दिखाई दे रहे हैं. करीब 70 फीसदी की रोक लगा दी गई है. चीन में 23 से 26 जनवरी तक लूनर ईयर की छुट्टियां होती हैं. इस बार कोरोनावायरस के फैलने के कारण चीन के लोग कहीं घूमने नहीं गए.

चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से जो लोग निकले वो कम संक्रमित हेनान, हुनान, अनहुई और जियांसी प्रांतों में चले गए. चीन की सरकार ने घोषणा की है कि वह शंघाई , चॉन्गक्विंग और बीजिंग के कुछ इलाकों को भी क्वारंटीन करेगी.

चीन के 15 शहरों में आने-जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है. शंघाई में भी यह प्रतिबंध लगा हुआ है. यह के लोगो से भरा ये शहर अब वीरान हो गया है. यहां से लोग निकल कर दूसरे स्थानों पर चले गए है. अब वहां किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है.

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस पहुंची तिरुपति, नंगे पैर पहाड़ी चढ़ किया दर्शन

मनोरंजन डेस्क. फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक मॉडर्न एक्ट्रेस है. जाह्नवी कपूर सोशल मिडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है. और वह एकनए कल्चर में रही है. उन्होंने सोमवार को तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं. जहां वह नंगे पैर पहाड़ी पर चढ़ कर मंदिर गई और दर्शन किया.

और जाह्नवी कपूर मॉडर्न होने के साथ अपनी संस्कृति से भी जुड़ी रहती हैं. उन्होंने वह फोटो खींचे और उन्हें सोशल मिडिया पर पोस्ट किया. जिसको उनके फैन्स काफी पसंद किया है.

जाह्नवी कपूर नंगे पैर ही करीब 12 किलो मीटर पहाड़ी पर चढ़कर तिरुपति मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं. जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में जाह्नवी मंदिर पहुंचने के दौरान बीच में रेस्ट लेती हुई नजर आ रही हैं.

जाह्नवी व्हाइट सलवार कमीज में तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंचीं. व्हाइट सलवार सूट के साथ जाह्नवी ने यैलो दुपट्टा टीमअप किया. एक दूसरी तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपनी दोस्त के साथ सोफे पर आराम करती हुई नजर आ रही हैं.

जाह्नवी जल्द ही गुंजन सक्सेना में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में जाह्नवी एक फाइटर पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म के कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं और जाह्नवी इस रोल में काफी कमाल की लग रही हैं. करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली तख्त में भी अहम रोल प्ले करती दिखेंगी. वहीं, जाह्नवी इन फिल्मों के अलावा दोस्ताना के सीक्वल में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं

हार्दिक पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

नई दिल्ली. हार्दिक पटेल जो कांग्रेस के नेता है. आंदोलन के दौरान पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को लेकर जारी वारंट व पुलिस के बढ़ते शिकंजे के चलते हार्दिक भूमिगत हो गए। उनकी पत्‍नी किंजल ने सोशल मीडिया पर मोर्चा संभालते हुए गुजरात सरकार व पुलिस पर बेवजह प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

आरक्षण आंदोलन से कांग्रेस के युवा नेता बने हार्दिक पटेल की पत्‍नी किंजल पटेल बीते कुछ दिनों से हार्दिक के ट्वीटर हेंडल से ट्वीट करते हुए गुजरात सरकार व पुलिस पर ज्‍यादती का आरोप लगा रही है। गत 29 जनवरी को किंजल लिखती हैं कि कुछ दिन पहले जेल से रिहा होने के बावजूद हार्दिक घर नहीं पहुंचे हैं।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी व जवान बार बार घर आते हैं ओर हार्दिक के घर पर नहीं होने की जानकारी देने के बावजूद रात को 10 बजे भी घर में जबरदस्ती घुसकर तलाशी लेते हैं। किंजल इससे पहले भी पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए लिखती हैं कि किसी को मार डालना ही आतंकवाद नहीं होता है, किसी को डराकर कोने में बिठा देने की कोशिश करना भी आतंकवाद होता है।

इससे पहले 24 जनवरी को रिहा होते ही हार्दिक ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 7 दिन बाद तानाशाही की कैद से आजाद हुआ हूं, मेरा गुनाह क्‍या है, क्‍या में किसान, युवा , छात्रों के अधिकार तथा शिक्षा व रोजगार की बात करता हूं इसलिए इनके निशाने पर हूं।

अपने एक ट्वीट में हार्दिक लिखते हैं कि मैं न्‍याय व कानून व्‍यवस्‍था का सम्‍मान करता हूं लेकिन कभी कभी यहां से भी निराशा हाथ लगती है। हार्दिक के खिलाफ अहमदाबाद सत्र न्‍यायालय तथा मोरबी के टंकारा कोर्ट की ओर से वारंट निकला हुआ है, पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही है लेकिन हार्दिक कुछ दिनों से भूमिगत हो गए हैं।

किंजल कहती हैं कि आंदोलन से हमने कोई पैसा नहीं कमाया, हम करोड़पति नहीं बन गये, हार्दिक ने निर्दोष भाव से काम किया लेकिन आज लोग उनके साथ खड़े नजर नहीं आते। वे कहती हैं चुप होकर बैठना अन्‍याय सहना है, हम मजबूत हैं ओर अपने हक के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ते रहेंगे।

किंजल पटेल बीते एक माह से हार्दिक का ऑफिसियल ट्वीटर हेंडल संभाल रही हैं, वे लिखती हैं कि हार्दिक बताते रहते हैं कि समाज के लिए कितना भी काम करो वक्‍त आने पर लोग भूल जाते हैं।

बॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म, कलेक्शन में ‘कबीर सिंह’ की कर रही बराबरी

मनोरंजन डेस्क. अजय देवगन की फिल्म तानाजी की कमाई 200 करोड़ हो गयी है. तानाजी का अगला निशाना फ़िल्म कबीर सिंह है जो 2019 में रिलीज़ हुई थी और 278 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफ़िस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। पहले 100 करोड़ और फिर 200 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद तानाजी रेस में बनी हुई है। फ़िल्म पिछले साल रिलीज़ हुई विक्की कौशल की उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक से भी बेहतर कलेक्शन कर चुकी है। वीकेंड्स पर तानाजी की कमाई में उछाल आने की वजह से कलेक्शंस मजबूत हो रहे हैं।

 

रविवार को तानाजी ने सिनेमाघरों में 31 दिनों का पूरा कर लिया और फ़िल्म ने 3.45 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ 31 दिनों का नेट कलेक्शन 266.88 करोड़ हो गया है। तानाजी का यह पांचवां हफ़्ता चल रहा है और पांचवें वीकेंड में फ़िल्म ने 7.36 करोड़ का कलेक्शन किया है। पांचवें शुक्रवार को फ़िल्म ने 115 करोड़ और शनिवार को 2.76 करोड़ जमा किये थे।

200 करोड़ क्लब में तानाजी का अगला निशाना शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फ़िल्म कबीर सिंह है, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी और 278 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इस कलेक्शंस तक पहुंचने के लिए तानाजी को अब 11.12 करोड़ और चाहिए। फ़िल्म की मौजूदा रफ़्तार से लग रहा है कि कबीर सिंह भी पीछे छूटेगी।

तानाजी ने चौथे शुक्रवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 2.32 करोड़, मंगलवार को 2.05 करोड़, बुधवार को 1.90 करोड़ और गुरुवार को 1.85 करोड़ जमा किये थे।

चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा और रितिक रोशन की कृष 3 की कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मैच जीतने के बाद इन खिलाड़ियों ने किया ये काम, जिससे क्रिकेट हुआ शर्मशार

स्पोर्ट्स डेस्क. अंदर 19 वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल में बांग्लादेश टीम ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया. मैच जितने के बाद पिच पर ऐसा हुआ जो क्रिकेट को शर्मिदा कर दिया. जीत के बाद बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम से बतमीजी की. जिसके बाद पिच पर मौजूद एम्पायर ने बीच बराव करवाया.

बांग्लादेश की टीम ने भले ही वर्ल्ड कप जीत लिया हो लेकिन फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों के साथ उन्होंने जो हरकत की उसे कोई भूल नहीं सकता. बांग्लादेश की युवा टीम ने आइसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल में भारत को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम ने पहली बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीत लिया, लेकिन बांग्लादेश ने जैसे ही विजयी रन लिया, बांग्लादेशी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ गए।

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अपना पहला विश्व कप जीतते ही जोरदार जश्न मनाना शुरू कर दिया था। टीम के डगआउट से सभी खिलाड़ी दौड़ते हुए पिच के पास आ गए। इसी दौरान किसी बात पर बांग्लादेशी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से उलझ गए और जमकर बहस हुई। बाद में मैदानी अंपायरों ने खिलाड़ियों का बीच-बचाव किया। यहां तक कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया।

दक्षिण अफ्रीकाई टीम के पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी ने मैच के बाद का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने जीत के जश्न के बारे में लिखा है, लेकिन उस वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि पिच के पास पहुंचते ही बांग्लादेशी खिलाड़ी हार से निराश भारतीय खिलाड़ियों के बीच घुसकर जश्न मना रहे थे। इस बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया।

फाइनल मैच को जीतने के बाद बांग्लादेश की अंडर 19 टीम के कप्तान अकबर अली ने कहा, “हमारे टीम के खिलाड़ी भावुक थे और जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। हमारे कुछ गेंदबाज काफी जोश में थे और भावुक थे। मैच के बाद जो हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था और ऐसा नहीं होना चाहिए था।