राजस्थान: देवी दर्शन को जा रहे यात्रियों को जीप ने कुचला, 7 की मौत, दर्जन भर घायल
“हनीप्रीत को डर था कि कहीं मेरी न हो जाये रामरहीम से शादी” – राखी सावंत
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

पीएम ने देखी है गरीबी, लेकिन जेटली दिखा रहे गरीबी – यशवंत सिन्हा
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
“जयंती विशेष : सरकारें भगत सिंह को शहीद का दर्जा देने से आखिर डरती क्यों हैं ?”
सऊदी अरब: सरकार का ऐतिहासिक फ़ैसला, अब महिलाएँ भी चलाएँगी गाड़ियाँ
बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफ़ायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने खदेड़ा
महामना एक्सप्रेस: पहली ही ट्रिप में चोरों का क़हर, नल और शॉवर जेट भी नहीं छोड़ा
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
मोदी सरकार ने बुलेट ट्रेन के सपना धरातल पर ला दिया है। लेकिन जनता लगातार अपने नैतिक दायित्वों के क्रियान्वयन से पीछे हटती नज़र आ रही है। विगत दिनों रेलवे से सम्बंधित एक ऐसी खबर आई, जिसने सबको हसने पर मजबूर कर दिया। हुआ यूँ कि वाराणसी से वड़ोदरा के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस में चोरी से अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि बीती शुक्रवार को वीडियो लिंक के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामना ट्रेन की शुरूआत की थी।
जानकारी के मुताबिक महामना एक्सप्रेस जब वाराणसी से वड़ोदरा पहुंचने के बाद ट्रेन सफाई के लिए यार्ड पहुंची। यार्ड में पहुंचते ही ट्रेन को देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। ट्रेन के पहले ट्रिप में ही डिब्बों से तीन नल, चार शावर जेट और डिब्बे के बीच में लगे दो पायदान चोरी हो चुके थे। इसके अलावा सीटों और टॉयलट्स की हालत बेहद खराब थी। सीटों पर स्क्रैच और कुछ शीशे लगभग टूटने की स्थिति में थे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सब किसने किया इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जिन्होंने भी ऐसा किया है, निश्चित रुप से उन्हें पब्लिक प्रॉपर्टी की कोई कद्र नहीं है।
फिलहाल वेस्टर्न रेलवे के चीफ पीआरओ रवींद्र भाकर ने बताया है कि, ‘हम पैसेंजर्स को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग डिब्बों से नल और शावर जेट चुरा कर ले गए। डिब्बों की हालत भी काफी खराब थी।’ अब देखना होगा कि रेलवे की स्थिति सुधरने में कितना समय लगेगा ।
UP : सूबे की IPS अधिकारी अपर्णा कुमार ने रचा इतिहास
अनुज हनुमत । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश की एक और आईपीएस अधिकारी ने अपने हौसलों से एक ऐसी उड़ान तय की, जिसके बाद आज सभी उसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। जी हां, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईपीएस अधिकारी सुश्री अपर्णा कुमार को हिमालय की चोटी मनास्लु का सफलतापूर्वक पर्वतारोहण करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस उपलब्धि से सुश्री अपर्णा कुमार ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश कैडर की वर्ष 2002 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी सुश्री अपर्णा कुमार ने 26,781 फीट ऊँची मनास्लु पर्वत चोटी पर 25 सितम्बर, 2017 को भारतीय समय के अनुसार पूर्वान्ह 10 बजे फतह हासिल की। माउण्ट मनास्लु दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी है। उन्होंने पर्वत शिखर पर भारतीय तिरंगे के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के ध्वज को भी फहराया।
गौरतलब है कि, सुश्री अपर्णा कुमार 07 महाद्वीपों में से 06 महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर चुकी हैं। मई, 2016 में उन्होंने माउण्ट एवरेस्ट पर भी विजय पताका फहरायी थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे अखिल भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी हैं।














