30 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 933

सत्यार्थी ने कहा यौन शोषण करने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार

satyarthi-said-that-social-boycott-of-those-who-are-sexually-exploited
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने बच्चों के साथ यौन शोषण करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपली करते हुये कहा की इस के अलावा उनका नाम समाज के बिच में उजागर कर उन्हें शर्मिंदा किया जाना चाहिए। सत्यार्थी ने कहा कि अपराध की पीड़ित लड़कियों का सम्मान होना चाहिए क्योंकि वे उनके खिलाफ हुए अपराध के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि , सरकार, लोकप्रिय मीडिया, सिनेमा और जाहिर तौर सोशल मीडिया पर आजकल, मुख्य धारा के मीडिया को नेतृत्व करना चाहिए। इसलिए मीडिया को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इन दिनों कैलाश सत्यार्थी बाल यौन उत्पीडन और तस्करी के खिलाफ अपनी भारत यात्रा पर है। उन्होने बताया की मैं इस मार्च के दौरान हर जगह शैक्षणिक संस्थानों के साथ काम कर रहा हूं। अंतत: मैं कहूंगा कि जो लोग जिम्मेदार हैं, चाहे वह परिजन हो, चाहे बाहर का कोई व्यक्ति हो, जो बच्चों को निशाना बनाते हैं। उनका सामाजिक रूप से बहिष्कार होना चाहिए। उनका नाम बताकर उन्हें शर्मिंदा किया जाए।

अजमेर : 5 बसों में 154 तलवार बरामद

ajmer-154-swords-recovered-in-5-buses

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

यूपी के बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान दो दिन में 154 तलवारों का जखीरा बरामद करने का दावा किया है। दावा किया जा रहा है कि यह तलवारें मोहर्रम पर मातम मनाने और दशहरा के लिए लाई रहीं थी।
एसएसपी के अधिकारियों ने बताया कि ये तलवारें अजमेर से लाई जा रही थीं। तलवारों को जब्त कर लिया गया है, जबकि वाहन चालकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
संयुक्त चेकिंग अभियान में बरामद हुईं तलवारें
सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेट देवव्रत बर्मन ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अजमेर से नेपाल जा रही बसों में तलाशी के दौरान तलवारों का जखीरा बरामद किया गया।.रुपईडीहा चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी 42वीं बटालियन के जवान सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए थे।
सशस्त्र सीमा बल जवानों द्वारा नेपाल जा रहे वाहनों की सघन तलाशी ली तो बरामद तलवारों के जखीरा को देख सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में आ गईं। इस दौरान अजमेर से नेपाल जा रही टूरिस्ट बसों की तलाशी लेने के दौरान एक बस से 40 तलवारें, दूसरी बस से 34 व तीसरी बस से 7 तलवारें बरामद हुई।
वाहनों के चालकों व परिचालकों से कई घंटों तक पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने बस में तलवार होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। एसएसबी ने बरामद तलवारों को कस्टम के सिपुर्द कर दिया है।

सिंधिया के नेतृत्व में लड़ा जाए आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव -कमलनाथ

kamal-naths-big-statement-madhya-pradesh-assembly-elections-may-be-fought-under-the-leadership-of-scindia
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
भोपाल । आगामी विधानसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में लड़ा जाए। यह बात सांसद कमलनाथ ने महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने से पहले गुना में कही। कमलनाथ ने ये साफ़ किया है कि सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के चुनाव लड़ने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लम्बे समय से कांग्रेस में चेहरा आगे करके चुनाव लड़ने की बात सिंधिया कर चुके हैं, लेकिन कमलनाथ इसके पक्ष में दिखाई नहीं दिए थे। सिंधिया को कमान सौंपने को लेकर पहली बार कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। पहली बार उन्होंने सीएम के तौर सिंधिया को प्रोजेक्ट करने की बात कही है।
गुना पहुंचे कमलनाथ ने कहा सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें कोई दिक्कत नही है, सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सिंधिया को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने के लिए वे पार्टी हाई कमान से सिफारिश करेंगे। कांग्रेसी दिग्गजों के कांग्रेस छोड़ने को लेकर बोले कि जो जा रहे है वो अपने लिए नई जमीन ढूंढ रहे है।
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। यदि सिंधिया के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाता, तो सभी नेताओं का साथ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिग्वजय सिंह काफी वरिष्ठ नेता हैं, उनका अनुभव भी चुनाव में काम आएगा। कमलनाथ ने कहा कि वे चुनाव उसी से जुटेंगे जिस तरह से वे अपने चुनाव में जुटते हैं। उन्होने माना कि सिंधिया आकर्षित चेहरा हैं और युवाओं की पसंद भी हैं। इसलिए सिंधिया के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने पर किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए।
तीन महीने पहले हाईकमान के सामने स्थिति स्पष्ट कर चुके-
इधर कांग्रेस नेता तीन महीने पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं कि चुनाव किसी के भी नेतृत्व में हो। उसके लिए सभी एकजुट हैं। नेताओं ने हाईकमान से मांग की थी कि मप्र में चुनाव पहले से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का चयन होना चाहिए। हाईकमान इससे पहले कोई फैसला करता, इस बीच कमलनाथ ने कहा है कि विधानसभा चुनाव सिंधिया के नेतृत्व में होना चाहिए।
मुंगावली में जुटेंगे आज दिग्गज-
मुंगावली के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद वहां श्रद्धांजलि सभा का बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से सांसद छिंदवाड़ा कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , सुरेश पचौरी, अजय सिंह, अरूण यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित होकर कालूखेड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से सांसद छिंदवाड़ा कमलनाथ , पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , सुरेश पचौरी , अजय सिंह, अरूण यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित होकर कालूखेड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

8 साल बाद आया फैसला, मुख़्तार अंसारी समेत 8 बरी

8-years-after-the-verdict-8-bukhi-including-mukhtar-ansari

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

मऊ में चर्चित ठेकेदार मन्ना सिंह व साथी राजेश राय की 29 अगस्त 2009 को नगर कोतवाली क्षेत्र के यूनियन बैंक की शाखा के पास बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, वहीँ मन्ना सिंह हत्याकांड का फैसला आज आ गया है। जिसमे मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सहित 11 आरोपी कोर्ट में पेश हुए थे।
29 अगस्त 2009 में शहर कोतवाली के गाज़ीपुर तिराहे पर ठेकेदार की हत्या हुई थी, जिसमे मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सहित 11 लोगों पर हत्या का आरोप था, जिसका फैसला 8 साल ले लम्बे इंतज़ार के बाद आज आ चुका है।
एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आज इस दोहरे हत्याकांड मामले पर फैसला सुना दिया है, जिसमे मन्ना सिंह हत्याकांड मामले में कोर्ट ने मुख़्तार अंसारी समेत 8 लोग को बरी कर दिया हैं। वहीँ कोर्ट ने बचे तीन लोगों को इस हत्याकांड मामले में दोषी करार दिया हैं।
गरीबों का मसीहा कहने वाले बाहुबली मुख़्तार अंसारी पर कई दर्जन मुकदमें दर्ज हैं, वहीँ बाहुबली मुख़्तार अंसारी की तूती मऊ ही नहीं पूर्वांचल के कई जिलों में बोलती रही है।

यूपी: एक और ढोंगी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे, 8 महीने से कर रहा था बलात्कार

one-more-baba-caught-by-up-police
कोमल झा । Navpravah.com
ढोंगी बाबाओ के बुरे दिन शुरू हैं। एक-एक करके सभी ढोंगियों की पोल खुल रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीतापुर इलाके में पुलिस ने एक स्वयंभू बाबा को लड़की (21) से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। ढोंगी  बाबा लड़की को कैद में रख पिछले आठ महीनों से बार-बार बलात्कार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
आप को बता दें कि इस स्वयंभू बाबा की पहचान सियाराम दास (60) के रूप में की गई है। सियाराम दास डिग्री कॉलेज सहित कई शैक्षणिक संस्थान चलाता है। सूत्रों के मुताबिक, खबर है कि बाबा की लखनऊ, बाराबंकी, आगरा और हाथरस में प्रॉपर्टी भी है। मामले में पीड़िता का कहना है कि बाबा के हाथो उसके रिश्तेदार ने पैसे के बदले में उसे बेच दिया था, जिसके बाद बाबा के एक अनुयानी से पीड़िता पर नजर रखने के लिए कहा गया था। मामले में पीड़िता ने बताया, ‘मुझे बहुत बुरी तरह प्रताड़ित किया। अनजान लोग भी मेरा शोषण करते थे।’ पीड़िता ने अपनी शिकायत में दो और लोगों का जिक्र भी किया है।
बताते चलें कि घटना तब सामने आई, जब पीड़िता ने बीती सोमवार रात पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद मिशरिख पुलिस स्टेशन एसएचओ अशोक कुमार सिंह द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को आगरा से गिरफ्तार किया। मामले की पूरी रिपोर्ट जिला न्यायधीश को सौंप दी गई है। वहीं बाबा की अवैध संपत्ति की पड़ताल के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
गुरमीत राम रहीम का पर्दाफाश होने के बाद राजस्थान के फलाहारी बाबा पर भी रेप का आरोप लगा था और अब उत्तर प्रदेश से सियाराम दास का नाम सामने आया है। हमारे देश में कई ऐसे बाबा है जिन पर रेप का आरोप लग चुका है, बावजूद इसके बाबाओं का कारोबार थमता नज़र नहीं आ रहा है।

क्रिकेट अब बदला-बदला आएगा नजर

Cricket will be revenge-change

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

आईसीसी ने क्रिकेट में नए नियम लागू कर दिए हैं, ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर अनुचित व्यवहार न करें। इस नियम को 28 सितंबर के बाद से सभी सीरीज मे लागू किया जायेगा।
इन बदलावों में बल्ले की लंबाई चौड़ाई की सीमा और डीआरएस में बदलाव शामिल हैं, हालांकि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीमित ओवरों की सीरीज पुराने नियमों के अनुसार ही खेली जायेगी।
आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्योफ अलार्डिस ने कहा, ‘‘आईसीसी के खेलने के नियमों में ज्यादातर बदलाव एमसीसी द्वारा घोषित क्रिकेट नियमों के बदलाव के परिणामस्वरूप किये गये हैं। हमने हाल में अंपायरों के साथ वर्कशाप पूरी की है।”
खिलाड़ियों के आचरण संबंधित नए नियमों में खिलाड़ी को किसी भी तरह के गलत व्यवहार के लिये मैच के बीच में से मैदान से बाहर भेजा सकता है। आईसीसी ने मंगलवार को नए नियमों की लिस्ट जारी की है।
अब टी20 मैचों में भी डिसीजन रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बैटिंग या बोलिंग करने वाली टीम मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती दे सकेगी। टेस्ट मैच में पहले 80 ओवर में किसी टीम के दो रेफरल विफल रहते हैं तो उसे 80 ओवर खत्म होने के बाद दो नए रेफरल नहीं मिलेंगे।
नये नियम के अनुसार फील्डर या विकेटकीपर ने हेलमेट पहना हुआ है तो उससे गेंद के टकराने के बाद बैट्समैन को कैच आउट, रनआउट और स्टंप आउट भी किया जा सकता है।

ये दो सुपरस्टार सलमान को देंगे छोटे पर्दे पर टक्कर

These two superstars will give Salman a collision on the small screen
एंटरटेनमेंट डेस्क । Navpravah.com
सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के 11वें सीजन के साथ छोटे परदे पर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। 11 अक्टूबर को यह शो ऑन एयर होगा। सलमान खान इस शो को होस्ट करने वाले हैं। मुंबई में शो की लॉन्चिंग इवेंट के मौके पर उन्होंने कई बातें बताई। सलमान पिछले आठ साल से इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। सलमान की वजह से ही ये शो इतना पॉपुलर है। हालांकि इस बार टीवी पर उनका मुकाबला दो बड़े होस्ट्स से होने जा रहा है। अक्षय कुमार और शाहरुख भी टीवी पर शो होस्ट करते नजर आएंगे।
ऐसे में बिग बॉस के लॉन्च के दौरान जब सलमान खान से पूछा गया कि न सिर्फ फिल्म बल्कि अब टीवी पर भी सुपरस्टार्स में क्लैश होने वाला है, आप इस मुकाबले को किस तरह से देखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा कि शाहरुख खान एक अच्छे होस्ट है, उनका अपना स्टाइल है, करिश्मा है, साथ ही अक्षय की अपनी अलग ही कॉमिक टाइमिंग है। लेकिन सबको कॉम्पटीशन बिग बी के ‘केबीसी’ से मिलने वाला है। हालांकि इस दौरान मजाक में सलमान ने यह भी कह दिया कि शाहरुख और अक्षय को उनसे टफ कॉम्पीटीशन मिलने वाला है।
इस दौरान सलमान ने यह भी बताया कि वह इस बार बिग बॉस को होस्ट नहीं करना चाहते थे। उन्होंने बताया, पहले मैं शो होस्ट नहीं करना था। लेकिन मेकर्स नहीं माने और इस तरह फिर शो का होस्ट हूं। फीस को लेकर सलमान कुछ नहीं बोले। हाल में ही रिलीज़ हुई सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर अच्छा तो नहीं कर सके लेकिन शो में सलमान खान की फीस में कोई कमी नहीं आई है। पर खबरें हैं कि वो एक एपिसोड का 11 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। इसका मतलब ये है कि सलमान खान हफ्ते में दो एपिसोड के लिए हर हफ्ते 22 करोड़ की फीस लेंगे।
गौरतलब है कि जल्द ही सलमान खान के अलावा शाहरुख़ खान और अक्षय कुमार भी टीवी पर शो को होस्ट करते हुए नज़र आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान भी अपने नए शो को टीवी पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। वो स्टार प्लस के शो ‘टेड टॉक्स’ में नज़र आ सकते हैं। वही अक्षय कुमार भी ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में बतौर सुपर जज के तौर पर टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। अब जब टीवी पर इन सुपरस्टार्स का क्लैश होना तो लाज़मी है।

सलमान को छोटे पर्दे पर टक्कर देने पहुंचे एक साथ दो सुपरस्टार जाने कौन है?

Who is going to join two superstar together to meet Salman on a small screen?
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के 11वें सीजन के साथ छोटे परदे पर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। 11 अक्टूबर को यह शो ऑन एयर होगा। सलमान खान इस शो को होस्ट करने वाले हैं। तो मुंबई में शो की लॉन्चिंग इवेंट के मौके पर उन्होंने कई बातें बताई की। सलमान पिछले आठ साल से इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। सलमान की वजह से ही ये शो इतना पॉपुलर है। हालांकि इस बार टीवी पर उनका मुकाबला दो बड़े होस्ट्स से होने जा रहा है। अक्षय कुमार और शाहरुख भी टीवी पर शो होस्ट करते नजर आएंगे।
ऐसे में बिग बॉस के लॉन्च के दौरान जब सलमान खान से पूछा गया कि न सिर्फ फिल्म बल्कि अब टीवी पर भी सुपरस्टार्स में क्लैश होने वाला है। आप इस मुकाबले को किस तरह से देखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा कि शाहरुख खान एक अच्छे होस्ट है, उनका अपना स्टाइल है, करिश्मा है, साथ ही अक्षय की अपनी अलग ही कॉमिक टाइमिंग है। लेकिन सबको कॉम्पटीशन बिग बी के ‘केबीसी’ से मिलने वाला है। हालांकि इस दौरान मजाक में सलमान ने यह भी कह दिया कि शाहरुख और अक्षय को उनसे टफ कॉम्पीटीशन मिलने वाला है।
इस दौरान सलमान ने यह भी बताया कि वह इस बार बिग बॉस को होस्ट नहीं करना चाहते थे। उन्होंने बताया, पहले मैं शो होस्ट नहीं करना था। लेकिन मेकर्स नहीं माने। और इस तरह फिर शो का होस्ट हूं। फीस को लेकर सलमान कुछ नहीं बोले। हाल में ही रिलीज़ हुई सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर अच्छा तो नहीं कर सके लेकिन शो ,में सलमान खान की फीस में कोई कमी नहीं आई है। पर खबरें हैं कि वो एक एपिसोड का 11 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। इसका मतलब ये है कि सलमान खान हफ्ते में दो एपिसोड के लिए हर हफ्ते 22 करोड़ की फीस लेंगे।
गौरतलब है कि जल्द ही सलमान खान के अलावा शाहरुख़ खान और अक्षय कुमार भी टीवी पर शो को होस्ट करते हुए नज़र आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान भी अपने नए शो को टीवी पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। वो स्टार प्लस के शो ‘टेड टॉक्स’ में नज़र आ सकते हैं। वही अक्षय कुमार भी ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में बतौर सुपर जज के तौर पर टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। अब जब टीवी पर इन सुपरस्टार्स का क्लैश होना तो लाज़मी है।

कमाई के मामले में प्रियंका ने गाड़ा झंडा, हॉलीवुड वालों को भी पछाड़ा

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
हॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कमाई के मामले में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी हीरोइनों को पटकनी देती नजर आ रही हैं। ऐसा साफ हो रहा है फॉर्ब्स के आंकड़ो से। क्वांटिको की बदौलत विदेश में बेशुमार पॉपुलेरिटी हासिल करने में कामयाब रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 65 करोड़ की कमाई कर इस लिस्ट में आठवें स्थान पर जगह बना ली है।
यह दूसरी बार है जब प्रियंका चोपड़ा को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इससे पहले प्रियंका को ABC चैनल के क्वांटिको शो के ऑन एयर होने के दौरान साल 2016 में इस लिस्ट में शामिल किया गया था। साल 2016 में प्रियंका ने 71.5 करोड़ की कमाई की। साल 2017 में क्वांटिको के सीजन 2 में भी प्रियंका नजर आईं इसके अलावा हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्म वेबॉच में भी प्रियंका अहम किरदार में नजर आईं थीं। यही नहीं प्रियंका इस दौरान कई विज्ञापनों का भी चेहरा बनीं जिसके चलते फोर्ब्स ने प्रियंका को ‘most consistent money-maker’ (लगातार कमाई करने वाली एक्ट्रेस) बताया।
आप को बता दें, दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली हीरोइन हैं कोलंबिया की सोफिया वेरगारा, जो हिट साइटॉम मॉडर्न फैमिली के सितारों में शामिल हैं।  ऐसा छठी बार हो रहा है जब सोफिया इस सूची में सर्वोच्च स्थान पर शुमार हैं। पिछले साल उन्होंने 2,71,22,32,500 रुपए की कमाई की है। 65 करोड़ की कमाई कर फोर्ब्स लिस्ट में 8वें स्थान पर जगह बनाने वाली प्रियंका इस तरह से दुनिया में सांतवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड स्टार बन गई है। प्रियंका इन दिनों क्वांटिको सीजन-3 की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं वे दूसरी तरफ बॉलीवुड डीवा माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित सिटकॉम को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म इज इन्ट रोमांटिक और अ किड लाइक जैक में नजर आएंगी।

यूपी: फांसी में लटका मिला दलित छात्रा का शव, दुष्कर्म की आशंका

up-the-body-of-a-dalit-girl-was-hanged-in-the-gallows-fear-of-rape
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालय के गायत्री नगर में सोमवार की शाम एक दलित छात्रा का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। छात्रा के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद लड़की के आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर ये साफ हो जाएगा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
 शहर कोतवाल डी पी तिवारी ने मंगलवार की शाम शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद बुधवार को बताया कि गायत्री नगर मोहल्ले की एक स्नातक छात्रा का शव सोमवार की शाम खाली घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के समय मृतका के अलावा घर में कोई नहीं था। शव के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला है, जिसे परिजन खुद का नहीं बता रहे। बरामद फोन की कॉल डिटेल की छानबीन की जा रही है।
उधर, मृतका के भाई लक्ष्मी का कहना है कि उनके मां-बाप गांव में रहते हैं। वह अपनी पत्नी और बहन के साथ बांदा में रह रहा है। घटना के समय घर में बहन अकेली थी। खाली घर पाकर किसी ने बहन के साथ दुष्कर्म या छेड़खानी की होगी, इसी ग्लानिवश उसने आत्महत्या कर ली होगी। शव के पास पड़ा फोन किसी बाहरी व्यक्ति का है।