30 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 935

शिक्षा मित्रों को अधिकतम 25 नंबर का वेटेज देने का प्रस्ताव पास हुआ : कैबिनेट मीटिंग

The proposal to give weight to the maximum number of friends of education passed: Cabinet meeting
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सत्ता में अपने 6 महीने पूरे कर चुकी है, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी, लोकभवन में कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। आज कैबिनेट मीटिंग में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
योगी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी, शिक्षा मित्रों को अधिकतम 25 नंबर का वेटेज देने का प्रस्ताव पास हुआ है, सहायक अध्यापक की नियुक्ति में वेटेज देने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास हुआ।
यूपी बाल शिक्षा अधिकार नियमावली 2011 में संशोधन का प्रस्ताव पास हुआ। निजी स्कूलों की फीस रेगुलेशन पर बात हुई, BHU के सवाल पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि BHU कैम्पस में सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया गया है।
कैबिनेट मीटिंग के बाद श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 25 फीसदी गरीब बच्चों को नियमित एडमिशन मिलना चाहिये, बेसिक शिक्षा परिषद की नियुक्ति में लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा, एक पेपर देना होगा 60% लिखित होगा बाक़ी 5 साल होने पर 2.5 वेस्टिज देंगे जोकि 25 अंक होगा इससे अधिक नहीं दिया जाएगा।

‘जन’ की धुनाई कर, मोदी करते हैं ‘मन’ की बात – राहुल गांधी

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
राहुल गाँधी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहाँ आज दूसरे दिन उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमले किया, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की पीएम मोदी रिमोट कंट्रोल के जरिए गुजरात सरकार को चला रहे हैं। राहुल ने कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन ‘विकास पागल हो गया’ का भी जिक्र किया और लोगों से पूछा कि विकास को क्या हो गया है?
जवाब में लोगों ने कहा विकास पागल हो गया है। इसके अलावा, राहुल ने सरदार पटेल की प्रस्तावित मूर्ति को लेकर भी मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, गुजरात की सरकार को गुजरात से ही ऑपरेट किया जाना चाहिए, लेकिन गुजरात की सरकार दिल्ली से आपरेट हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में ऐसी सरकार देगी जो गुजरात से ही चलेगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने मेड इन इंडिया का वादा किया था, पर हम मेड इन चाइना देख रहे हैं। लोगों को अब मेड इन इंडिया…मेड इन गुजरात और मेड इन सौराष्ट्र के लिए वोट देना चाहिए।
इस दौरान राहुल ने कहा सरदार पटेल जी की भव्य मूर्ति जो कि पीएम का ड्रीम पॉजेक्ट है, वो भी चीन में बन रही है, उसके पीछे मेड इन चाइना लिखा हुआ है। यह हमारे भारत देश के लिए शर्म की बात है।
उन्होंने कहा, बीजेपी ने पटेलों पर लाठियां चलवाईं, यहां तक कि फायरिंग भी करवाई, लेकिन कांग्रेस सभी समुदायों को साथ लेकर चलेगी, किसी भी समुदाय से भेदभाव नही करेगी। बीजेपी सरकार के दिल में गरीबों और कमजोर लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।
राहुल ने लोगों से आगामी चुनाव के लिए कई चुनावी वादे भी किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में विकास कार्यों को फिर पटरी पर लाया जाएगा, किसानों के लोन माफ किए जाएंगे और सभी को घर दिए जाएंगे।
राहुल के साथ मौजूद कांग्रेस नेता भरत सोलंकी ने कहा कि गुजरात में 22 साल से बीजेपी की सरकार है और लोगों में भारी गुस्सा है। ऐसे में इन लोगों के लिए बीजेपी से बदला लेने का वक्त आ गया है।

उत्तर प्रदेश को तम्बाकू मुक्त बनाना आवश्यक -सिद्धार्थनाथ सिंह

Now the time is of New India and it needs the same finance minister like Arun Jaitley - Siddhartha Nath Singh
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
यूपी के स्वास्थ्य राज्यमंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आज लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहाँ उन्होंने पिट एंड फिशर सीलेट के पायलट योजना का शुभारंभ किया, इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इस दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि ‘मेरा ये मानना है, कि जो गुटका और पान मसाला है उसे बैन होना चाहिए, इससे लोगों की जान को खतरा है, इससे कैंसर होता है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बार करते हुए कहा कि KGMU में आज दो प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई है, उन्होंने कहा कि एक प्रोजेक्ट तो ये है की उत्तर प्रदेश किस प्रकार टोबैको फ्री बने और दूसरा प्रोजेक्ट है जो की डेंटल केयर का है। डेंटल केयर का प्रोजेक्ट विशेष रूप से बच्चों के लिए है क्यों की उनके दांत सड़ जाते हैं, उनको प्रिवेंशन के रूप में हमलोग बचाने का प्रयास कर रहे हैं, इसके पिट एंड फिशर्स सीलेंट्स कहते हैं।
उन्होंनेकहा कि बच्चे जब पैदा होते हैं और 5-6 साल के होते हैं तो उनके दांतों के बीच गैप आ जाते हैं, साथ ही उसके अन्दर कुछ बैक्टेरिया भी आता है और खाना भी फंस जाता है जिससे वो ठीक से ब्रश नही होता, ऐसे में उसके अगर थिन लाइनिंग करते हुए सील कर दें तो वहां एक रफ सरफेस न होकर स्मूथ सरफेस हो जाती है, इससे दांत सड़ते नही हैं।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि ये प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के माध्यम से शुरू हुआ है, जिसकी शुरुआत KGMU से की गई है, हम लोगों ने 595 नए डेंटल सपोर्ट के लिए डेंटिस्ट की पोजीशन क्रिएट की है।

BHU बवाल : कमिश्नर ने सौंपी जाँच रिपोर्ट , कहा – बीएचयू प्रशासन हिंसा के लिए जिम्मेदार

court-rejects-rituals-in-bhu-and-interference-with-prayer-at-amu
अनुज हनुमत|Navpravah.com
फिलहाल लगातार बीएचयू में बहुत कुछ ठीक नही चल रहा है । पीएम से लेकर सीयम तक सभी विवि की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाये हुए हैं । सीएम योगी ने छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की जाँच के आदेश दिए थे जिसके बाद ये बहस तेज हो गई थी की आखिर कमेटी क्या रिपोर्ट सौंपेगी ।
 तमाम वाद विवाद के बीच आज वाराणसी के कमिश्नर नितिन गोकर्ण ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) हिंसा में अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव राजिव कुमार को सौंप दी है । सबसे बड़ी बात ये है कि इस रिपोर्ट में उन्होंने हिंसा के लिए बीएचयू प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है । इसके बाद अब ये प्रश्न उठ रहा है कि क्या बीएचयू के वीसी हटाये जायेंगे !
बहरहाल , वाराणसी के कमिश्नर नितिन गोकर्ण ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीड़िता की शिकायत को नजरंदाज किया और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले में न केवल संवेदनहीनता दिखाई बल्कि स्थिति को समय रहते संभालने की कोशिश भी नहीं की गई ।
गौरतलब हो कि इससे पहले सोमवार को काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने विश्‍वविद्यालय परिसर में छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना का खंडन किया है । प्रो. त्रिपाठी ने कहा है कि किसी भी छात्रा पर लाठीचार्ज नहीं हुआ है. कार्रवाई उन पर की गयी जो विश्‍वविद्यालय की सम्पत्ति को आग लगा रहे थे, पेट्रोल बम फेक रहे थे, पत्थरबाजी कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि 23 सितम्बर की रात को जब वें छात्राओं से मिलने त्रिवेणी छात्रावास जा रहा थे उस समय अराजक तत्वों ने उन्हे रोककर आगजनी एवं पत्थरबाजी शुरु कर दी, इसी क्रम में कुलपति आवास पर भी पत्थरबाजी कर अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया ।
कुलपति ने कहा कि सिंह द्वार पर धरने की आड़ में मदन मोहन मालवीय  की प्रतिमा पर कालिख डालने का कुछ अराजक तत्वों ने प्रयास किया है । यह कृत्य राष्‍ट्र द्रोह से कम नहीं है ।
स्थिति को स्पस्ट करते हुए कुलपति ने कहा था कि पीड़ित छात्रा और उसकी सहेलियों के साथ उन्होनें दो बार मुलाकात की और छात्राओं ने उन्हे बताया था कि धरने का संचालन खतरनाक किस्म के अपरिचित लोग कर रहे है. उन लोगों ने पीड़ित छात्रा समेत उस की सहेलियों को धरना स्थल से उठकर जाने पर भी प्रतिबंध लगा रखा था । एक तरह से पीड़ित छात्रा को धरना स्थल पर बंधक बनाकर जबरन बिठाकर रखा गया । पीड़ित छात्रा ने खुद यह बात उन्हें बतायी और धरना स्थल की बजाय छात्राओं से छात्रावास में चलकर बात करने को कहा । इस पर उन्हें रात में त्रिवेणी महिला छात्रावास जाने का फैसला लिया और गया भी जहाँ उपद्रवी तत्वों ने गेट के बाहर रास्ता जबरन रोक दिया और पत्थरबाजी करने लगे तथा पेट्रोल बम फेकने लगे ।
फिलहाल ये रिपोर्ट सीएम योगी तक पहुंचा दी गई है । अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री क्या एक्शन लेते हैं । फ़िलहाल पीएम नरेंद्र और अमित शाह ने मुख्यमंत्री से मामले की रिपोर्ट मांगी है ।

24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई ‘सौभाग्य’ योजना

saubhagya-yojna-is-started

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
पीएम मोदी ने सभी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए नई योजना ‘सौभाग्य’ की शुरुआत की, आज नयी दिल्ली में पीएम मोदी ने सौभाग्य योजना की शुरुआत की, प्रधानमंत्री सहज विजली योजना की शुरुआत की गई।
कल योजना के बारे में आरके सिंह ने ज्यादा बताने से इनकार कर दिया, लेकिन माना जा रहा है कि इस योजना के तहत इस साल दिसंबर तक देश के सभी गांवों का बिजलीकरण कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की योजना सभी को बिजली देने की है, इसी के तहत सौभाग्य के रूप में नयी योजना की शुरुआत की गई। सरकार घर-घर बिजली पहुँचाने के लक्ष्य को जल्द ही पूरा करना चाहती है।
इस योजना के लिए प्रोजेक्ट्स तैयार करने के राज्य सरकारों को निर्देश भी दिए गए हैं, साझा कार्यक्रम के तहत इसके लिए फण्ड का आवंटन भी किया जाएगा, इसमें 60 फीसदी भागीदारी केंद्र की होगी। जबकि 10 फीसदी भागीदारी राज्य सरकारों की और 30 फीसदी बैंकों से ऋण के रूप में लिया जायेगा।
आर के सिंह ने बताया कि सरकार सभी गावों तक बिजली पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है साथ ही सभी गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए 2019 का लक्ष्य बना चुकी है और सरकार बिजली खरीदने से जुड़े कानूनों को और सख्त करेगी।

बीएचयू परिसर में पूरा मामला सुनियोजित था – बीएचयू वीसी

the-whole-case-was-organized-in-the-bhu-campus - girish tripathi
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में छेड़खानी के खिलाफ शुरू हुआ बवाल अब तक नहीं थमा है, शनिवार रात में हालात और बिगड़ गए जब पुलिस ने कैंपस में घुसकर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया था, वहीँ सीएम योगी द्वारा इस घटना की जाँच कमिश्नर को सौंपी गई थी।
BHU की घटना का संज्ञान पीएम मोदी ने लिया है, उन्होंने सीएम योगी से जल्दी मामले को सुलझाने की बात कही है, वहीँ पूरे मामले में लापरवाही के कारण वीसी की मुसीबत और बढ़ गई है। ऐसा माना जा रहा है कि वीसी छुट्टी पर भेजे जा सकते हैं।
वहीँ वीसी ने कहा कि मुझे HRD मिनिस्टर ने नहीं बुलाया है और ना ही उनसे मिलने का कार्यक्रम है, EC की मीटिंग पहले से दिल्ली में तय थी, मैं यूनिवर्सिटी और स्टूडेंट्स के प्रति जवाबदेह हूं, ना कि किसी सरकारी अधिकारी के प्रति जवाबदेह हूँ।
वीसी गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के धरने में बाहरी लोग भी शामिल थे, उन्होंने कहा कि मेरे धरना स्थल पर जाने से स्थिति बिगड़ जाती, बीएचयू के छात्र विवि का विरोध नहीं कर सकते हैं। बीएचयू परिसर में पूरा मामला सुनियोजित था, लाठीचार्ज की नैतिक जिम्मेदारी विवि प्रशासन की है, पूरे मामले की जांच उच्चस्तरीय कमेटी करेगी।

अब तक नहीं सुधरे हैं वरुण-गोविन्दा के रिश्ते

varun-govindas-relationship-is-not-improved-till-now

एंटर्टेन्मेंट डेस्क । Navpravah.com

वरुण धवन और गोविंदा के बीच शायद अभी भी अनबन का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। वैसे तो शायद ज्यादातर लोगों को ये सुनकर ही यकीन नहीं होता है कि वरुण और गोविंदा के बीच मनमुटाव हो सकता है। वरूण डेविड धवन के बेटे हैं और डेविड-गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर रही है। मगर सच यही है कि इन दोनों के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
कुछ दिन पहले ही उनकी आने वाली फिल्म जुड़वा 2 का गाना टन टना टन रिलीज किया गया था। ये गाना 90 के मशहूर सॉन्ग टन टना टन का रीमेक वर्जन है। इसके ऑरिजनल गाने में गोविंदा से जुड़ी एक लाइन है, जिसे वरुण धवन वाले रीमेक वर्जन से निकाल दिया गया है। दरअसल ऑरिजनल सॉन्ग के लिरिक्स में एक लाइन आती है– गोविंदा है हीरो और माधुरी हीरोइन। रीमेक में ये लाइन इस्तेमाल न होने से तो यही लगता है कि वरुण ने इसी तरीके से अपना गुस्सा जाहिर किया है।
आप को बता दें, कि जब एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा वरुण की तुलना उनसे किए जाने के सवाल पर भड़क गए थे। तो गोविंदा ने कहा था कि उन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं है कि वरुण की तुलना उनसे की जाती है। बता दें कि वरुण धवन के कॉमिक अंदाज और डांस मूव्स को लेकर शुरुआत से ही उन्हें न्यू गोविंदा कहा जा रहा है। गोविंदा के इस पर भड़कने के बाद बेशक वरुण ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन अब लगता है कि वह शायद इस बात को भूले नहीं हैं।
बता दें कि वरुण धवन की फिल्म जुड़वा-2 अगले हफ्ते 29 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म सलमान खान की 1997 में आई हिट फिल्म जुड़वां की रीमेक है। जुड़वां-2 को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के गाने लोगों को बहुत पसंद आये हैं। टन टना टन और ऊंची है बिल्डिंग.. का नया वर्जन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में जैक्लीन फर्नांडिज और तापसी पन्नू भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं।

उत्तर प्रदेश: राज्य सरकार का अत्याचार, ग्राम रोज़गार सेवकों पर लाठीचार्ज

liech-charges-on-the-underscoring-the-upa-government-village-employment-sevaks
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
पिछले चौदह दिनों से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित 09 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वह कई बार भूख हड़ताल, प्रदर्शन, विधान भवन का घेराव, अर्धनग्न प्रदर्शन से लेकर जहर तक खा चुके हैं लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं मानी है।
इसी कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हजारों की संख्या में ग्राम रोजगार आज दोपहर विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक रोका तो वह उग्र हो गए। प्रदर्शनकारी जब पुलिस से भिड़ गए तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।
इसके विरोध में ग्रामरोजगार सेवकों ने पुलिसबल पर पथराव कर दिया, अचानक कुछ सेकेंड में ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने भी ग्रामरोजगार सेवकों पर खूब ईंट पत्थर बरसाए। इस दौरान पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली, हालांकि इस दौरान उधर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जिसे घंटो की मशक्कत के बाद सही किया जा सका।
12 सितंबर से लक्ष्मण मेला मैदान में कर रहे प्रदर्शन ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के सदस्य प्रांतीय संचालन समिति कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों से आये ग्राम रोजगार सेवक पिछली 12 सितंबर से लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार ग्राम रोजगार सेवकों की अनदेखी कर सौतेला व्यवहार कर रही है। बार-बार झूठे आश्वासन देकर रोजगार सेवको के साथ छल किया जा रहा है, अब सरकार को हमारी बात सुननी ही होगी।

बीएचयू मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर

Chief Minister Yogi Adityanath's tough stance in BHU case
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से महिला छात्रों ने छेड़खानी के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत की थी, शोहदों पर कार्रवाई न होने के बाद शनिवार-रविवार की रात को छात्र-छात्राएं कुलपति का आवास घेरने के लिए पहुंचे थे, जिस दौरान कुलपति की सिक्योरिटी ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें तीन छात्राएं घायल हो गयी थीं।
बीएचयू जिसके बाद छात्रों ने बीएचयू परिसर में पत्थरबाजी शुरू कर दी थी, जिसके चलते बीएचयू प्रशासन ने 10 थानों की पुलिस को बुलाया जिन्होंने परिसर में आगजनी, तोड़फोड़ कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई। वहीँ मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रिपोर्ट मांगी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया था। बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी से बीएचयू मुद्दे पर जानकारी मांगी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी बीएचयू मुद्दे पर सीएम से बात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी को बीएचयू की घटना पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बीएचयू मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली है। जिला प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। बीएचयू में हुई गड़बड़ियों को लेकर SSP ने लंका CO और SO को हटा दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने SDM को भी हटा दिया है।
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में उसी के छात्रों और वीसी ने हालातों को बहुत हद तक बिगाड़ दिया है। बीएचयू परिसर में आगजनी, तोड़फोड़ और बमबारी जैसी घटनाएँ हुई हैं। मामले में बीएचयू वीसी भी उतने ही कसूरवार नजर आ रहे हैं जितने की छात्र। वीसी के असंवेदनशील रवैया ने आसानी से सँभलने वाले मामले को दंगे का रूप दे दिया है।

ख़ूनी खेल ब्लू व्हेल ने ली एक और जान

कोमल झा । Navpravah.com

खतरनाक ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम को लेकर इन दिनों टीन एज़र्स में उत्सुकता और बढ़ती जा रही है। कई स्टूडेंट कह रहे हैं कि खबरों में इसकी जानकारी लेकर छात्रों में जिज्ञासा बढ़ रही हैं। हाल में ही हरियाणा के पंचकूला में भी खूनी खेल ब्लू व्हेल गेम का कहर देखने को मिला है। यहां 17 साल के एक छात्र ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लेकिन पुलिस जांच में कुछ ऐसे डायग्राम मिले, जिससे पता चला कि ये मामला ब्लू व्हेल से जुड़ा है। इसके बाद करण के मोबाइल की छानबीन की गई, तो उसमें ब्लू व्हेल गेम मिला।
मृतक चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में 10वीं का छात्र था, उसका नाम करण ठाकुर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पंचकूला सेक्टर-4 में रहने वाले करण ठाकुर ने फांसी का फंदा का लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले की जांच की जा रही है।
बताते चलें कि देश भर में खूनी खेल ब्लू व्हेल गेम का कहर जारी है। यूपी के शामली में 7वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी। उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ मिला था। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यूपी के शामली जिले के कांधला इलाके के एलम गांव का रहने वाला निशांत एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। एक अन्य छात्र ने बताया कि निशांत कुछ दिनों से ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। उसने गेम की 48 स्टेज पार कर ली थी। वह 49वें स्टेज पर था। इसे पार करने के लिए उसे ट्रेन के सामने कूदना था, जिसके बदले ज्वैलरी मिलने की बात कही गई थी। उसके तीन दोस्त यह गेम खेल रहे थे। इसमें वह 28वें, दूसरा 23वें और निशांत 49वें स्टेज पर था। ब्लू व्हेल गेम में कुल 50 स्टेज होते है। इसके लास्ट स्टेज पर खुदकुशी करने का टास्क दिया जाता है। पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच करने में जुट गई है।