यूपी: शुरू होगी हेल्पलाइन सेवा, जनता की समस्याओं का होगा निवारण
आरूषि हत्याकांड: हेमराज की पत्नी खुमकला जायेगी सुप्रीम कोर्ट
दो चरण (9 और 14 दिसंबर) में होगा गुजरात विधानसभा चुनाव
अमित द्विवेदी | Navpravah.com
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के कार्यक्रम की घोषणा आज चुनाव आयोग ने कर दी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, गुजारत में दो चरण में चुनाव होगा। राज्य के 19 जिलों में चुनाव पहले चरण में यानी 9 दिसंबर को होगा और बाकी के 14 जिलों में चुनाव 14 दिसंबर को होगा।
चुनाव आयोग ने आज गुजरात चुनाव की तारीखों को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर विराम लगा दिया। आयोग ने गुजरात राज्य में होने वाले चुनाव को दो चरणों में बांटा है। आयोग ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात राज्य का चुनाव परिणाम एक साथ ही 18 दिसंबर को घोषित कर दिया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गुजरात में 4.3 करोड़ मतदाता हैं, जो 182 सीटों पर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। कुल 50 हजार 128 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए अधिकतम खर्च सीमा 28 लाख रुपये तय की गई है। उन्हें अपने खर्च की जानकारी चुनाव के 75 दिनों के भीतर देनी होगी और इसकी जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डाली जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित किये जाने के बाद जब आयोग ने गुजरात के तिथियों के निर्धारण में समय लगाया, तो कांग्रेस ने आयोग पर निशाना भी साधा। कांग्रेस ने कहा कि आयोग राज्य में अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कर रही है। हालाँकि अब जब आयोग ने तारीख निर्धारित कर दी है, तब राज्य में चुनावी सरगर्मी के और भी बढ़ने की संभावना बनती नज़र आ रही है।
भारतमाला प्रोजेक्ट को मिली मंज़ूरी
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस कर ‘भारतमाला’ परियोजना के बारे में जानकारी दी। इस योजना के तहत अगले पांच साल में सात लाख करोड़ रुपये खर्च करके 83,000 किलोमीटर से अधिक राजमार्ग का विकास किया जाएगा, इस परियोजनाओं को 2022 तक पूरा किया जायेगा।
केंद्र सरकार ने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 83 हजार किलोमीटर की राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के अधिकारी ने कहा कि जिन राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, उसमें आर्थिक गलियारा विकास शामिल है और इसका मकसद माल ढुलाई में तेजी लाना होगा।
इसके साथ ही प्रमुख शहरों के बीच तय किए जाने वाले समय में भी काफी कमी आएगी। आर्थिक गलियारे के तहत मुंबई-कोचीन-कन्याकुमारी, बेंगलुरु-मेंगलुरु, हैदराबाद-पणजी, संबलपुर-रांची के मार्ग शामिल है।
इससे पहले सरकार आर्थिक गलियारे के तहत 21 हजार किलोमीटर और फीडर रूट के 14 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का ऐलान कर चुकी है, प्रधानमंत्री कार्यालय सार्वजनिक निवेश बोर्ड से प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण की परियोजनाओं को मंजूरी का निर्देश दे चुका है।
भारतमाला परियोजना के लिए 2.09 लाख करोड़ रुपये बाजार से, 1.06 लाख करोड़ निजी निवेशकों से और 2.19 लाख करोड़ टोल आदि से जुटाया जाएगा। भारतमाला केंद्र सरकार की वृहद सड़क निर्माण परियोजना है।
वित्त मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में ये भी कहा कि जिन लोगों को 2जी और कोल स्कैम की आदत थी उन्हें एक कानूनी रूप से वैध टैक्स से परेशानी होगी, नोटबंदी के बाद पब्लिक सेक्टर बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में कर्ज देने की क्षमता है। आने वाले महीनों में और भी कई बैंकिंग सुधारों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी बैंकों के लिए 2.11 लाख करोड़ की पुन: पूंजीकरण की योजना को मंजूरी दे दी है, सौभाग्य योजना के तहत हर घर में बिजली पहुंचाने की भी कोशिश की जाएगी और रेलवे की व्यवस्था में भी सुधार लाने की कोशिश की जाएगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन ने दिया बेटी को जन्म
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन ने मंगलवार को एक बेटी को जन्म दिया, असिन और उनके पति राहुल शर्मा एक बेटी के पैरेंट्स बन गये हैं। इस बात की जानकारी राहुल ने सबको दिया और अपने जानने वाले की बेस्ट विशेज के लिए शुक्रिया कर अपनी खुशी जाहिर की।
असिन ने 19 जनवरी 2016 को दिल्ली में माइक्रोमैक्स संस्थापक के साथ दो रीति रिवाजों के साथ शादी की थी, पहले चर्च में शादी और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी, बॉलीवुड सितारों और दोनों के करीबी मित्र अक्षय कुमार ने विवाह समारोह में शिरकत की थी।
असिन और राहुल की प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाने में अक्षय की बड़ी भूमिका रही है, इसलिए असिन और राहुल दोनों ही अक्षर कुमार को अपने दिल के करीब मानते हैं।
असिन को 8 भाषाओं का ज्ञान है और इसी के साथ ही बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब की फेमस एक्ट्रेस भी हैं। साल 2008 में असिन ने ‘गजनी’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यूट किया और यह फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली 100 क्लब वाली फिल्म बन गई थी।
असिन को 2008 में गजनी के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था, असिन को ‘क्वीन ऑफ कॉलीवुड’ के नाम से भी पुकारा जाता है, असिन ने साल 2001 में मलयालम फिल्म ‘नरेंद्रन माकन जयकांथन वका’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी।
लखनऊ: आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
दबाई जा रही है दलितों की आवाज़ -मायावती
शुरू हुआ चार दिवसीय पर्व छठ
आगरा एक्सप्रेस वे बना ‘रन-वे’
गुजरातियों ने मोदी को सबक़ सिखाने का निश्चय कर लिया है -राहुल गाँधी
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में एक रैली को सम्बोधित किया। ये रैली कांग्रेस और गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के नेता अल्पेश ठाकोर ने मिलकर बुलायी थी। राहुल गांधी ने भाषण की शुरुआत, “जय माता दी”, “जय सरदार” और “जय भीम” कहकर की।
राहुल गाँधी ने वस्तु एवं सेवा कर को “गब्बर सिंह टैक्स” बताया और पीएम नरेंद्र मोदी पर भारतीय अर्थव्यस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी के भार से जनता को दबा दिया। राहुल गांधी ने कहा, गुजरात में सभी समुदाय, सभी आदमी हाल में हुए आंदोलनों से जुड़ा है। पूरा राज्य आंदोलन की राह पर है। अब आंदोलन होगा, जनता को सतायी गयी सरकार अब सत्ता में नहीं आयेगी।
अल्पेश ठाकोर ने रैली के दौरान सभी को शांत रहने को कहा, लेकिन राहुल गाँधी ने इस पर कहा कि कहा, अल्पेश आपसे शांत रहने के लिए कह रहे हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि लोग शांत नहीं रहेंगे क्योंकि मोदीजी ने उन्हें बहुत अधिक सताया है। अब कोई चुप नही रहेगा, क्योंकि बदलाव का समय आ गया है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ब्रिटिश ने भी गुजरातियों की आवाज दबाने की कोशिश की थी, लेकिन गांधी और सरदार पटेल ने उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंका, उन्होंने कहा कि मैं मोदीजी को बता दूँ ये आवाज बिकाऊ नहीं है, मोदीजी आप गुजरात की आवाज को खरीद नहीं सकते।

















