28 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 905

गुजरात चुनाव के दौरान आतंकी ख़तरा, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट

date declared of Gujrat assembly Election

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

गुजरात चुनाव के दौरान पाकिस्तानी आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है, पाकिस्तानी आतंकी 26/11 मुंबई हमले की तर्ज पर गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में है।

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय मछुआरों की दो नौकाओं को पकड़ा है, लेकिन पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय मछुआरों को तो छोड़ दिया है, लेकिन उनके बायोमैट्रिक कार्ड और जरूरी दस्तावेजों को अपने पास रख लिया है।

भारतीय खुफिया एजेंसी को आशंका है कि पाकिस्तान मछुआरों के इन दस्तावेजों और बायोमैट्रिक कार्ड का इस्तेमाल भारत में नौका के जरिए घुसपैठ करने और गुजरात चुनाव के समय आतंकी हमला करने के लिए कर सकता है।

पाकिस्तान के नापाक इरादों को भांपते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं, पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने जिन भारतीय मछुआरों को पकड़ा था, वो गुजरात से ताल्लुक रखते हैं।

इसी सप्ताह अमेरिका ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी भी दे चुका है, लेकिन फिर भी PAK अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को विशेष रूप से पाकिस्तान भेजा था।

GST मतलब ‘गब्बर सिंह टैक्स’ -राहुल गांधी

राहुल गाँधी
BJP सांसद हमें बताते हैं
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान नोटबंदी और जीएसटी पर डबल अटैक किया, एक बार फिर राहुल ने जीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को निशाने पर लिया।
Image result for rahul gandhi
राहुल गाँधी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पंगु हो गई है, स्टार्ट अप इंडिया के साथ-साथ शट अप इंडिया नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि जीएसटी से कुछ फायदा नही हुआ उल्टा मंहगाई बड़ी है और इस सरकार पर जनता का भरोसा खत्म हो चुका है। राहुल ने नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था को नुकसान का दावा करते हुए इसे ‘मोदी मेड डिजास्टर’ यानी MMD बताया, राहुल ने ये भी कहा कि मोदी जी हिंदुस्तान की इकोनॉमी को समझ नहीं पाए हैं।
पीएम मोदी के अलावा राहुल ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी तंज कसते हुए कहा कि ‘जेटली जी कहते हैं, अब ठीक है, फिर कहते हैं 2019 के बाद ठीक हो जाएगा’। राहुल ने एक बार फिर दोहराया कि मोदी सरकार का जीएसटी गब्बर सिंह टैक्स है, जिससे अर्थव्यवस्था गिर रही है।

देशभर में धूमधाम से की गयी छठ मईया की पूजा

छठ पूजा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पूरे देश में छठ पूजा का महापर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, आज व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मईया की विधि विधान से पूजन शुरू की। देश भर में छठ पूजा का मुख्य आयोजन हुआ। महिलाओं ने शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।

इलाहाबाद की व्रती महिला निर्मला ने बताया कि छठ पूजन जो कि बिहार और पूर्वांचल के साथ पूरे देश मे अब मनाया जा रहा है। छठ पूजा तीन दिनों की पूजा होती है, जिसमें प्रथम दिन व्रती महिलायें दिन भर व्रत के पश्चात रात में लौकी भात खाकर रहती हैं।

उसके दूसरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख कर गंगा या किसी नदी के तट पर पहुँचती हैं और गंगा जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं।
उसके बाद महिलायें वापस अपने घरों को जाती है और दूसरे दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व फिर नदी तट पर पहुँचती हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं, इस प्रकार उनका निर्जला व्रत पूर्ण होता है।

बुधवार को व्रती महिलाओं ने रसियाव (गुड़ की बनी खीर) का सेवन कर 36 घंटे का निर्जला व्रत की शुरुआत की। नदी के किनारे मिट्टी की बनी सुसुबिता (छठी मइया का प्रतीक) का निर्माण किया। स्नानकर महिलाएं ने पानी में खड़े होकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान सुख की कामना करती हैं।

पूजा के दौरान छठ मइया के गीतों के साथ पति या बेटा सिर पर बास की टोकरी में सभी मौसमी फल रखकर घाट तक जाते हैं। महिलाएं सूप में जलते दीपक और गंगाजल के साथ छठ गीतों के संग पीछे-पीछे चलती हैं। शुक्रवार को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा। पूजा के दौरान कुछ लोग घाट पर ही रात बिताते हैं, तो कुछ घर वापस आते हैं, लेकिन रातभर छठ मइया के गीत गाते हैं।

पीएम मोदी और गुजरात बीजेपी कार्यकर्ता की बातचीत का ऑडियो हुआ लीक! हो रहा तेज़ी के साथ वाइरल

करना चाहता हूँ देश की सेवा -पीएम मोदी

अमित द्विवेदी | Navpravah.com 

गुजरात विधानसभा चुनाव इस समय रण का रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ऐसा कोई कोर कसार नहीं छोड़ना चाहते हैं, जिससे राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सके। और कांग्रेस भाजपा को चित करने के पूरी कोशिश में दिन रात लगी है। ऐसे में इंडिया टुडे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ‘गोहिल’ नामक एक व्यक्ति की बातचीत के ऑडियो क्लिप को जारी किया है।

लीक ऑडियो टेप में पीएम मोदी दिवाली की बधाई देते हुए कार्यकर्ता का समाचार पूछते हैं। उसके बाद वडोदरा की बात होती है तो मोदी पूछते हैं, ‘वडोदरा का मैं आभारी हूं। तुम अभी भी स्‍टेशनरी की दुकान चलाते हो या कुछ नया शुरू किया है?’ जिस पर दूसरी तरफ से जवाब आता है, ‘मैं और मेरी बीवी खांडेरव मार्केट में व्रज सिद्धि टॉवर के पास स्‍टेशनरी शॉप चला रहे हैं। मुझे याद है मैंने आपको एक रोड शो के दौरान राज महल रोड पर देखा था।’ इस पर मोदी कहते हैं कि उन्‍हें सब याद है।

फिर गोहिल की तरफ से सवाल होता है कि गुजरात में कांग्रेस की तरफ से जो बुरी बातें फैलाई गई हैं, उससे हम अपने कार्य‍कर्ताओं को अछूता कैसे रखें? जिस पर मोदी जवाब देते हैं, ‘जन संघ की शुरुआत से ही, हमें गालियां दी गई हैं।’ इस पर गोहिल हंसते हैं। मोदी की तरफ से आगे कहा जाता है, ‘गालियां और जूता तो तभी से हमारी किस्‍मत में लिखा है, जबसे हम राजनीति में आए। हम अब तक इतना कुछ बर्दाश्‍त करते रहे इसलिए मेरी सलाह यही है कि इन सबपर ध्‍यान न दो।’

हालाँकि लगभग ३ मिनट के इस ऑडियो टेप में ऐसा कुछ विवादित नहीं है, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव के नज़दीक होने की वजह से यह ऑडियो इस समय तेज़ी के साथ व्हाट्सएप पर वाइरल हो रहा है। हालाँकि अभी तक पार्टी की तरफ से इस ऑडियो के सन्दर्भ में कोई भी स्पष्टीकरण नहीं आया है।

(नवप्रवाह मीडिया नेटवर्क्स इस ऑडियो क्लिप के किसी भी हिस्‍से की पुष्टि नहीं करता है।)

संजय दत्त को कोर्ट ने किया तलब, मायावती पर अभद्र टिप्पणी का मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com 
अभिनेता संजय दत्त की समस्याएँ समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। लम्बे अरसे जेल में बिताने के बाद एक बार फिर से उनपर खतरा मंडराता नज़र आ रहा है। सजंय दत्त के खिलाफ उत्तर प्रदेश की बाराबंकी कोर्ट ने समन जारी किया है। इसके तहत उन्हें 16 नवंबर को कोर्ट में पेश होना होगा।
दरअसल साल 2009 में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करते समय उन्होंने मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।  उस समय तो जनता ने खूब ताली बजाई, लेकिन बाद में विपक्षी नेताओं ने उनकी काफी खिंचाई की। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि वो मायावती को जादू की झप्पी और जादू की पप्पी देंगे। मामला 19 अप्रैल साल 2009 का है। जब संजय दत्त बाराबंकी के कस्बा टिकैतनगर में समाजवादी पार्टी (सपा) की एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भी टिप्पणी की।
उनके इस भाषण की जिला प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई थी। हालांकि उनकी इस टिप्पणी के खिलाफ 2009 में ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी। और इसी एफआईआर पर अब मजिस्ट्रेट ने उन्हें कोर्ट में तलब किया है। यह मामला तब उठा है, जब संजय दत्त के प्रशंसक उनकी बायोपिक के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं। इसमें संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है। अगर न्यायालय में मामला गंभीर हुआ, तो संजय की परेशानी और भी बढ़ सकती है।

योगी सरकार पर प्रश्नचिह्न, सोहदों को पकड़ पाने में नाकाम ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’

समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

अमित द्विवेदी | Navpravah.com 

उत्तर प्रदेश में कहने को तो एंटी रोमियो स्क्वाड छेड़छाड़ को रोकता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में कुछ सोहदों ने एक विदेशी जोड़े को न सिर्फ छेड़ा बल्कि उन्हें प्रताड़ित भी किया। स्विट्जरलैंड के एक जोड़े क्वेंटिन जेरेमी क्लेर्क और मैरी ड्रोक्स का पीछा करते हुए इन बदमाशों ने छेड़छाड़ करने के बाद छड़ी और पत्थरों से हमला भी किया। हालाँकि जब मामला सुर्ख़ियों में आया तब जाकर पुलिस ने मामले का एफ़आईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की।

पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से एक आरोपी को पकड़ भी लिया गया है। हमले के बाद पीड़ित जोड़े के इलाज के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आगरा में स्विट्जरलैंड के एक जोड़े पर रविवार को कथित तौर पर हुए हमले के संबंध में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सुषमा ने स्विट्जरलैंड के जोड़े पर हमले की खबर को साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, “मैंने इसे अभी देखा। मैने इस संबंध में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।” सुषमा ने एक और ट्वीट कर कहा, “मेरे मंत्रालय के अधिकारी अस्पताल में जाकर पीड़ित जोड़े से मिलेंगे।” जिसके बाद अधिकारियों ने दोपहर में जोड़े से मुलाकात की।

इस मामले को लेकर अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बस प्रेमी जोड़ों को परेशान करने के लिए बीजेपी ने एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया है, जहां ज़रुरत होती है वहाँ नज़र नहीं आते। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन एंटी रोमियो स्क्वाड का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने कहा यह शर्म की बात है कि फतेहपुर सीकरी घूम रहे जोड़े को सेल्‍फी के चक्‍कर में पीट दिया गया।

क्‍लार्क के अनुसार, “शुरू में उन्‍होंने कुछ कहा, जो हमारी समझ में नहीं आया और फिर उन्‍होंने हमें रुकने को कहा ताकि वे मैरी के साथ सेल्‍फी ले सकें।” दोनों की पिटाई की गई जिसमें क्‍लार्क में सिर में चोट आई है। डॉक्‍टर ने कहा कि उसके एक कान पर लगी चोट से सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। ड्रोज का हाथ भी टूट गया है और कई जगह चोट के निशान हैं।

छठ पूजा : पूजा के सामानों मे लगी है आग, दोगुने रेट पर मिल रहा सामान

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

आस्था का पर्व छठ पूजा वैसे तो बिहार का महापर्व के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस पर्व को करने वाले पूर्वांचल समेत देश भर में है। यह पर्व चार दिन का होता है। जो पहले दिन नहाए-खाए से आरंभ होकर उगते सूर्य को आर्घ्य देकर खत्म होता है।

इस पूजा के लिए पूजा सामाग्री के साथ-साथ फल, नारियल, दौरा और सूप आदि खरीदती हैं, इन समाग्री को बेचने के लिए जगह-जगह दुकाने सजी हुई है, खरीददार अपनी जरूरत के अनुसार समान खरीदते नजर आ रहे हैं। लेकिन आस्था के इस पर्व पर जीएसटी और नोटबंदी की वजह से छाई महंगाई का असर भी देखने को मिल रहा है, इस बार छठ पूजा बिकने वाले सभी सामान पिछली बार की अपेक्षा काफी महंगा हो गया है।

वहीं इन महिलाओं के द्वारा छठ पूजा गंगा घाटों पर किया जाएगा, जिसके पूर्व सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने गंगा घाटों की सफाई, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है, जिसे व्रती महिलाओं को घाटों पर किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

मैं आधार से अपना फोन लिंक नहीं करवाऊंगी: ममता बनर्जी

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे अपना फोन आधार से लिंक नहीं करावाएंगी, चाहे कनेक्शन कट जाए, ममता ने ऐसा कहकर टेलीकॉम विभाग को खुली चुनौती दी है।

ममता ने आधार कार्ड को फोन से लिंक करने की बात पर कहा कि वे इस निर्देशों का पालन नहीं करेंगी, पहले भी उन्होंने केंद्र द्वारा आधार कार्ड को अनिवार्य किए जाने के कदम का विरोध किया था। इसके अलावा नोटबंदी के एक साल को काला दिन बताते हुए 8 नवंबर को इसके विरोध में काले झंडे लेकर रैलियां करेगीं। मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ने के बारे में दूरसंचार विभाग की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, यह याचिका तहसीन पूनावाला ने दायर की है, इसमें दूरसंचार विभाग की 23 मार्च की अधिसूचना निरस्त करते हुए इसे असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया गया है।

इसके पहले, बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन ने बैंक खातों से आधार जोड़ना अनिवार्य किये जाने का विरोध किया था, उन्होंने कहा था कि जब तक उच्चतम न्यायालय आधार कार्ड के संबंध में अंतिम फैसला नहीं सुना दे तब तक के लिए इसे स्थगित किया जाना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने 6 फरवरी को केन्द्र सरकार से कहा था कि सौ करोड़ से अधिक मौजूदा टैलीफोन उपभोक्ताओं और भावी मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की पहचान संबंधी विवरण की जांच की प्रभावी व्यवस्था एक साल के भीतर तैयार की जाए।

नवाज़ुद्दीन पर भड़की निहारिका, कहा, “किताब बेचने के लिए ये सब करोगे?”

Niharika attacked on Nawazuddin Siddiuqi

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

नवाज़ुद्दीन अक्सर अपने दमदार अभिनय को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वे अपनी बायोग्राफी ‘एन आर्डिनरी लाइफ’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल अपनी इस बायोग्राफी में नवाज़ ने फिल्म ‘मिस लवली’ की को-एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ जिस्मानी संबंधों का ज़िक्र किया है। पुस्तक के इस अंश पर निहारिका ने नाराज़गी ज़ाहिर की है।

आईएएनएस के मुताबिक़, नवाज़ की बायोग्राफी में मेरे बारे में जो कुछ भी लिखा है, उस पर मात्र हंसा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नवाज़ से मेरी मुलाक़ात फिल्म ‘मिस लवली’ के सेट पर हुई, और फिल्म के शूट तक का ही रिश्ता रहा हमारा। लेकिन नवाज़ इस हद तक उतर सकते हैं, इसका मुझे अंदाज़ा भी नहीं था। उन्होंने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति किताब बेचने के लिए ऐसा कैसे कर सकता है?

Niharika vs nawazuddin

नवाज़ ने अपनी किताब में इसे साल भर का रिश्ता बताया है। अपना नाम इस बायोग्राफी में आने के बाद निहारिका कहती हैं कि वह उनके मेल से किसी दूसरी महिला को मेल करती थीं, यह बात सुनकर उन्‍हें सिर्फ हंसी आती है। निहारिका ने कहा कि नवाज़ आज मुझे एक ऐसी औरत के रूप में पेश कर रहे हैं, जो उनके बिस्‍तर में होती थी। या उन्‍हें लगातार फोन करती थी और उनकी जगह उनके मेल से किसी दूरी महिला को रिप्‍लाई करती थी, तो मैं इसपर सिर्फ हंस सकती हूं।’

निहारिका कहती हैं, ‘नवाज अपनी किताब बेचना चाहते हैं और साफ है कि वह इसके लिए किसी महिला की इज्‍जत की धज्‍ज‍ियां भी उड़ा सकते हैं। उन्‍होंने कहानियों को रसीले तरीके से परोसने की कोशिश की है। जो भी कुछ लिखा गया है वह मेरी जानकारी में नहीं है। दरअसल यही नवाज का वह पक्ष है, जिसके चलते मैंने उससे अपना रिश्‍ता खत्‍म किया था।

काशी विकास की नई ऊंचाई छूने के लिए तैयार -सीएम योगी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी जिले के दौरे पर रवाना थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री ने कई योजना की सौगात भी दी। योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर वाराणसी जिले की पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा था।

हेलीपैड से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांस्कृतिक संकुल पहुंचे, जहाँ उन्होंने किसानों को फसली ऋण मोचन कार्यक्रम में शिरकत की और किसानों को प्रमाण पत्र बाँटे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 141 योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया, संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोमरी गाँव में मोरारी बापू से रामकथा सुनने के लिए रवाना हुए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा कि ठुमरी गायकी को उचाईयों पर ले जाने वाली गिरिजा देवी को शासन की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सांस्कृतिक संकुल का नाम अब गिरिजा देवी के नाम पर होगा,  जिसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि काशी विकास की नई ऊंचाई को छूने के लिए लालायित दिखाई दे रहा है, केंद्र और राज्य सरकार की लोककल्याण की योजनाओं को समय-समय पर मॉनिटर करना हमारा काम है, काशी की गलियां ही काशी की पहचान हैं।

योगी ने आगे कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाएं दी जाएं, सरकार इसपर कार्य कर रही है, शौचालय को इज्जत घर बुलाना भले ही बिजनौर से शुरू हुआ हो, लेकिन इसकी पहचान काशी की धरती से पीएम मोदी के द्वारा ही हुई। काशी की विरासत को हमने आधुनिकता से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।