गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में बातचीत शुरू करने का फैसला किया है। राजनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी कश्मीर को लेकर संजीदा हैं।
केंद्र सरकार ने इसके लिए पूर्व आईबी निदेशक दिनेश्वर शर्मा को भारत सरकार की ओर से प्रतिनिधि नियुक्त किया है। केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी शर्मा जम्मू-कश्मीर के निर्वाचित नेताओं, पार्टियों और व्यक्तियों से बातचीत करेंगे। राजनाथ ने आगे कहा कि पूर्व आईबी प्रमुख दिनेश्वेर शर्मा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि होंगे। शर्मा को कैबिनेट सचिव का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किससे बात करेगी और किससे नहीं, इसका फैसला दिनेश्वर शर्मा ही करेंगे। शर्मा सभी पक्षों से बातचीत करने के बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे।
राजनाथ ने कहा कि आइबी के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर वार्ता करेंगे, दिनेश्वर शर्मा 1976 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं और उन्हें जम्मू कश्मीर का भी अनुभव है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक डेढ़ साल की बच्ची को उसके चाचा ने ही अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले को लेकर पुलिस ने डेढ़ साल की भतीजी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बच्ची की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने बताया कि जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में रविवार की शाम विवेक ने रिश्ते में भतीजी लगने वाली डेढ़ साल की बच्ची को टॉफी का लालच दिया। वह बच्ची को लालच देकर पड़ोस में स्थित खाली घर में ले गया और वहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची दर्द से चीखने लगी। एसपी ने बताया कि बच्ची की चीख सुन कर लोग उस तरफ पहुंचे तो उसको लहूलुहान हालत में देखा। गुस्साए लोगों ने आरोपी विवेक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था, लेकिन उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
गुस्साए लोगों ने आरोपी विवेक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था, लेकिन उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताते चलें, कि जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की मां की अचानक तबियत खराब होने पर पिता उसे अस्पताल ले कर गए थे। इस दौरान घर में पीड़िता अकेली थी, लेकिन जब पीड़िता के परिजन घर वापस आए तो देखा कि उनकी बेटी नहीं है। देर रात तक बेटी के नहीं आने पर पीड़ित परिवार इसकी सूचना लोनार पुलिस को दी।
इसके बाद भी किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर लड़की का पिता सुबह तहरीर लेकर थाने गया। वहां पुलिस उन्हें शाम तक थाने में ही बैठाए रखी और बाद में बिना रिपोर्ट लिखे घर भेज दिया। शाम को जब पीड़िता का पिता घर पहुंचा तो पता चला कि लड़की घर आ गई है। उसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तान परिजनों को बताई थी।
दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 15 में रहने वाले एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते अपनी प्रेमिका का गला चाकू से काट दिया। गंभीर हालत में महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया है। आरोपी प्रेमी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि दिल्ली के मल्का गंज में रहने वाली एक महिला आज सुबह को नोएडा के सेक्टर 15 में रहने वाले अपने प्रेमी गंगाराम जाटव से मिलने आयी थी। दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गंगाराम ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। शाही ने बताया कि आरोपी घटना के समय से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गंगाराम और पीड़िता के बीच कई वर्षों से प्रेम सम्बन्ध था।
आज ‘बाहुबली’ प्रभास अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालाँकि अनुष्का शेट्टी और प्रभास अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, लेकिन प्रभास के बर्थडे के लिए भी अनुष्का वक्त ना निकालें, ऐसा कैसे हो सकता है! अनुष्का ने प्रभास के लिए न सिर्फ वक्त निकाला, बल्कि उन्हें एक बढ़िया गिफ्ट भी दिया। अब आप सोचेंगे कि ये गिफ्ट क्या था? खबर के अनुसार अनुष्का ने प्रभास को एक घड़ी गिफ्ट की है। ये एक डिजाइनर वॉच है। बताया जाता है कि प्रभास को घड़ियों का काफी शौक है।
बाहुबली प्रभास के जन्मदिन की शुरुआत हुई साहो के फर्स्ट लुक के साथ। सुबह-सुबह ही उन्होंने अपनी इस आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक फैंस के साथ रिटर्न गिफ्ट के तौर पर शेयर किया। ट्विटर पर फैंस ने भी उनके इस लुक को काफी पसंद किया है। इस फिल्म में प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वैसे फिल्म में पहले अनुष्का शेट्टी के ही नाम की चर्चा थी, लेकिन आखिर में इसमें श्रद्धा का नाम फाइनल किया गया।
प्रभास के लिए यह साल काफी लकी साबित हुआ है। अप्रैल के महीने में उनकी फिल्म ‘बाहुबली 2’ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। तो वही अब उन्होंने अपनी एक्शन फिल्म ‘साहो’ के लिए पूरे साढ़े चार साल के बाद शूटिंग को शुरू किया है। वही यह भी बातें सामने आ रही थी कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास बहुत जल्द सगाई कर अपने फैन्स को सरप्राइज कर सकते है। फिलहाल, अनुष्का अपने नए प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी चल रहे है। तो वही प्रभास भी ‘साहो’ को लेकर काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे है। उनकी यह एक्शन फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।
आंध्र प्रदेश के वाइजैग में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। वाइजैग में दिन दहाड़े सड़क पर एक महिला का रेप होता रहा और लोग देखते रहे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया लेकिन किसी ने उस महिला को बचाने की कोशिश तक नहीं की।
खबर के मुताबिक, यह घटना 22 अक्टूबर रविवार की है। दोपहर 2 बजे एक व्यस्त सड़क पर 20 साल के एक शराबी फुटपाथ पर बैठी 35 साल की एक महिला का रेप कर रहा था। आस पास से कई लोग गुजर रहे थे लेकिन किसी ने उस शख्स को रोकने की कोशिश नहीं की।
आप को बता दें, इस दौरान एक ऑटो रिक्शा वाले ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उस महिला को भी अस्पताल भेज दिया गया है।
महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऑटो ड्राइवर वीडियो रिकॉर्ड करने के बजाय खुद महिला की मदद कर सकता था। लेकिन बेशर्मो की तरह वीडियो बनाता रहा और उनकी मांग है कि ऑटो ड्राइवर के खिलाफ भी मामला दर्ज करना चाहिए।
रविवार की रात गैंगवार से दिल्ली दहल उठी। राजधानी में महज दो किमी के अंदर हुई 2 वारदात में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल घायल हुआ है। इस दौरान बदमाशों ने करीब 50 गोलियां चलाईं। पहली वारदात ब्रह्मपुरी में हुई, तो दूसरी भजनपुरा में। दोनों ही वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान भूपेंद्र उर्फ मोनू दरियापुर के तौर पर हुई है। हादसे में उसके दोस्त अरुण शौरी की भी मौत हो गई। मोनू की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के एएसआई विजय यादव और कांस्टेबल कुलदीप भी साथ में थे। जानकारी के मुताबिक, राजधानी के ब्रह्मपुरी के गली नंबर सात में रात करीब दस बजे सीलमपुर निवासी वाजिद और फैज सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर हेलमेट लगाए चार बदमाश पहुंचे। उन्होंने दोनों पर दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें वाजिद को आठ गोलियां लगी। फैज जान बचाकर भागा। बदमाशों ने उसका पीछा किया। उसे घेर कर चार गोलियां मार दी। इस घटना में वाजिद की मौत हो गई, वहीं फैज गंभीर रूप से घायल है। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को आपसी रंजिश की आशंका है। स्थानीय लोग इसे गैंगवार बता रहे हैं। वाजिद पर पहले से कई मामले दर्ज थे।
दूसरी वारदात दिल्ली के भजनपुरा के विजय पार्क इलाके में हुई। यहां मो. आरिफ को गोलियों से भूना दिया गया। रात करीब 1 बजे आरिफ अपने घर के बाहर मौजूद था। तभी कुछ बदमाश आए और ताबड़तोड़ आरिफ पर गोलियां बरसा दी। लोगों की मानें तो 20 से 25 गोलियों आरिफ को मारी गई। हमलावर मौत के बाद उसे गोली मारते रहे।
मृतक की पहचान 23 साल के आरिफ उर्फ राजा के तौर पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को 18 खाली खोखे मिले हैं। आरिफ जींस की सिलाई का काम करता था। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि आरिफ को किसी का कॉल आया था, जिसे सुनते ही वह घर के बाहर निकला। तभी उस पर गोलियां दागी गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं कांस्टेबल कुलदीप की इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कुलदीप के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 302, 307, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद कार में खून ही खून नजर आ रहा था, कार के बोनट पर ही अकेले 15 से ज्यादा बुलेट के निशान थे, आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने एके 47 से फायरिंग की है। कार में फायरिंग के पांच सेंटीमीटर तक छेद हो गये थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सूबे के हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिले के दौरे पर निकले थे, दो दिवसीय दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम को चित्रकूट पहुंचे।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के दौरे के दौरान पटेल चौक पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत झाड़ू लगायी, साथ ही प्रदेश की जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का भी सन्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगायी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में प्रदेश की जनता के नाम सन्देश भी देते हुए कहा कि, सरकार स्वच्छता अभियान चला सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सबकी है।
योगी ने कहा कि वस्तु का उपयोग कर सड़क पर कूड़ा न फेंके, घर का कूड़ा नालियो मे न फेंके, स्वच्छ भारत सशक्त भारत अभियान का हिस्सा है। उन्होंने मंदाकिनी नदी को संतो के सहयोग से स्वच्छ रखने की अपील भी की।
Marsel controversy: Struggle between BJP and bollywood
कोमल झा | Navpravah.com
तमिल फिल्म मर्सल पर चल रहे विवाद में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने आग में घी डालने का काम किया है। एक डिबेट कार्यक्रम में बीजेपी के प्रवक्ता जेवीएल नरसिम्हा राव ने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि ‘फिल्मों में काम करने वाले लोगों का बौद्धिक स्तर कम होता है, उनकी जनरल नॉलेज कमजोर होती है’। उनके इस बयान से बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर काफी नाराज हुए और उन्होंने जेवीएल नरसिम्हा राव को जवाब देते हुए ट्वीट किया। ‘आपकी हिम्मत कैसे हुई? आप लोगों (फिल्म जगत) के बारे में क्या सोच है। शेम सर।
बता दें, तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘मर्सल’ पर शुरू से ही जीएसटी पर आधारित एक डायलॉग को लेकर विवाद चल रहा है। इस डायलॉग को लेकर बीजेपी का आरोप है कि फिल्म में जीएसटी और नोटबंदी को नकारात्मक ढंग से फिल्माया गया है, और गलत जानकारी दी गई है। राज्य की बीजेपी सरकार ने इस पर बैन लगाने की बात कही। जबकि सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी फिल्म को सरकार की नीतियों की आलोचना करने के चक्कर में मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। हालांकि 1 मिनट 20 सेकेंड का वो सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं राहुल गांधी ने इस फिल्म पक्ष में विचार रखते हुए कहा था कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को कलाकारों के काम में दखल अंदाजी नहीं करनी चाहिए।
राहुल गांधी के ट्वीट के बाद ये विवाद इतना गर्मा गया कि अब ये मानों राष्ट्रिय मुद्दा बन गया। राहुल गांधी के बाद पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम भी इस विवाद में कूद पड़े और उन्होंन मोदी सरकार पर व्यंग करते हुए ट्वीट किया, ‘ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिसमें वृत्तचित्रों (डॉक्यूमेंटरी) में सिर्फ सरकार की नीतियों की सराहना की जाए।’ ट्वीट में लिखा, ‘भाजपा मर्सल के डायलॉग हटाने की मांग कर रही है। आप कल्पना कीजिए, आज की परिस्थिति में अगर ‘पराशक्ति’ जैसी फिल्म रिलीज हुई होती तो क्या होता।’ एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘फिल्म निर्माताओं के लिए सूचना : कानून आने वाला है, अब आप केवल वही वृत्तचित्र बना सकते हैं, जिसमें सरकार की सराहना की जाए।’
आप को बता दें, एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मेडिकल माफिया के खिलाफ लड़ाई दिखाई गई है। इसे मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं, लेकिन सुपरस्टार विजय के एक्शन सीन को काफी सराहा गया है। फिल्म में काजल अग्रवाल, नित्या मेनन और समंथा भी नजर आई हैं।
मंगलवार को आगरा एक्सप्रेस-वे पर अभ्यास करेंगे 16 लड़ाकू विमान
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
लखनऊ को आगरा से जोड़ने वाले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कल उन्नाव के बांगरमऊ के पास बनी 3.3 किमी एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन के साथ मालवाहक विमान टच डाउन करेंगे। वायु सेना के इस अभ्यास के लिए एक्सप्रेस-वे पर सोमवार से आगरा और लखनऊ से ही यातायात रोक दिया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि, भारतीय वायुसेना की टीम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे उन्नाव जिले के निकट एयर स्ट्रिप पर उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेगी। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 20 विमान हिस्सा लेंगे, जिसमें लड़ाकू और परिवहन विमान शामिल होंगे। इसके उतरने और उड़ान भरने का मुख्य अभ्यास कल सुबह 10 बजे से होगा।
आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन पिछले साल 21 नवंबर को तीन सुखोई-30 और तीन मिराज-2000 लड़ाकू विमानों के टच डाउन के साथ हुआ था, अब एक बार फिर वायु सेना इसी जगह बड़ा अभ्यास करने जा रही है। पहले यहां 20 विमानों के टचडाउन की तैयारी थी, लेकिन बाद इनकी संख्या घटाकर 17 कर दी गई है।
वायु सेना के अभ्यास के दौरान गरुड़ कमांडोज पूरी एयर स्ट्रिप की निगरानी करेंगे। इन कमांडोज को मंगलवार सुबह ही एयर स्ट्रिप पर उतार दिया जाएगा। सुबह 10 बजे मालवाहक हरक्यूलिस सी-130 एक्सप्रेस-वे पर उतरेगा। इसमें से गरुण कमांडो उतरेंगे और एयर स्ट्रिप का घेराव करेंगे, गरुण कमांडोज से सिग्नल मिलने के बाद तीन जगुआर उतरेंगे और फिर यहीं से उड़ाने भरेंगे।
लड़ाकू विमानों के टचडाउन की तैयारी के लिए पूरी एयर स्ट्रिप धुली गई है और कार्यक्रम के दौरान जरूरी वाहनों की आवाजाही के लिए एयर स्ट्रिप के दोनो ओर बैरीकेटिंग कर दूसरी सड़क भी बनाई जा रही है। एयर स्ट्रिप से कुछ दूर टेंट लगाकर 1500 लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है।
निश्चित सीमा से अधिक के लेनदेन में दिखाना होगा आईडी कार्ड, अब फोटो कॉपी से नही चलेगा काम
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि एक निश्चित सीमा से अधिक का लेन-देन करने वाले लोगों के मूल पहचान दस्तावेजों का उसकी प्रतियों से मिलान किया जाए, अब सिर्फ उसकी कॉपी से काम नहीं चलेगा। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य जाली या धोखाधड़ी कर बनाए गए दस्तावेजों के इस्तेमाल की संभावना को खत्म करना है।
वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने गजट अधिसूचना जारी कर धनशोधन निरोधक नियमों में संशोधन किया है। नए नियमों के तहत रिपोर्ट करने वाली इकाई को ग्राहकों के दिए गए आधारिक रूप से वैध दस्तावेज की प्रतिलिपि का मूल के साथ मिलान करना होगा।
धनशोधन निरोधक कानून द प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट देश में धनशोधन और कालेधन के सृजन पर अंकुश लगाने का प्रमुख कानूनी ढांचा है। पीएमएलए और इसके नियमों के तहत बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य बाजार इकाइयों के लिए अपने ग्राहकों की पहचान का सत्यापन करना, रिकॉर्ड रखना तथा भारत की वित्तीय खुफिया इकाई को सूचना देना जरूरी है।
पीएमएलए के नियम 9 के तहत प्रत्येक रिपोर्टिंग इकाई को किसी के साथ खाता आधारित संबंध शुरू करते समय अपने ग्राहकों और उनकी पहचान का सत्यापन करना आवश्यक है। उन्हें अपने ग्राहकों से कारोबारी संबंध के मकसद और प्रकृति के बारे में भी आवश्यक तौर पर सूचना हासिल करनी होगी।