लखनऊ: आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज 

Lathi charge on Aanganwadi workers
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
लखनऊ में हजरतगंज में धरना दे रही आंगनवाड़ीकर्त्रियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। ये आंगनवाड़ीकर्त्रियां राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दे रहीं थीं, कार्यकत्रियों ने हजरतगंज चौराहे की सड़क जाम कर दी थी।
सीओ गोमती नगर दीपक कुमार ने प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के बाल पकड़ कर नोचे वहीं पुरुष पुलिसवालों ने महिलाओं के सम्मान में उन पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर दिया, इतना ही नहीं किसी ने महिलाओं का गला दबाया तो किसी ने जूते की ठोकर मारकर महिलाओं को घायल किया।
हजरतगंज में ये नजारा काफी हैरान करने वाला था, बचाव में महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घंटों चले बवाल के बाद स्थिति को काबू में किया जा सका, लाठीचार्ज के दौरान कवरेज कर रहे कई मीडियाकर्मी भी चोटिल हो गए।
राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मंगलवार को भी सुबह से ही हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विरोध दर्ज करवाने के लिए महिलाओं ने सड़कें जाम कर दी, हजतरगंज चौराहे के पास महिलाएं सड़क पर लेट गईं। दोपहर तक चले बवाल के दौरान उन्हें वार्ता का आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई वार्ता न होने से नाराज कार्यकत्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया, इसके चलते पुलिस ने उनपर फिर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से आक्रोशित कार्यकत्रियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.