28 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 904

मल्लिका दुआ ने अक्षय कुमार की बेटी पर साधा निशाना

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आजकल टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में भी नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ कॉमेडियन मल्लिका दुआ और जाकिर खान भी मेंटर के तौर पर नजर आ रहे हैं।

इसी शो के दौरान अक्षय ने मल्लिका पर एक कमेंट किया कि “मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।” उनके इस कमेंट के बाद पहले तो मल्लिका के पिता विनोद दुआ अक्षय पर भड़के, लेकिन इसके बाद मल्लिका ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर पर कई ट्वीट किए। अपने इन ट्वीट्स में उन्होंने लिखा, ‘यह सिर्फ अक्षय कुमार के बारे में नहीं है, यह बॉलीवुड के उन सभी सितारों के बारे में है, जिन्हें मस्ती और नुकसान के बीच फर्क करना नहीं आता।

यह उन सब सेलेब्स के बारे में है, जिन्हें लगता है कि वह अपने साथ काम करने वाली हर एक महिला को उनकी इजाजत के बिना कमर से पकड़ सकते हैं, और घुमा सकते हैं, असल में यह काम करने की जगह पर आपकी तहजीब के बारे में है, चाहे पुरुष हो या महिला। मल्लिका ने अपने एक ट्वीट में अक्षय की बेटी का भी नाम लिखा कि, अक्षय अपनी बेटी के साथ भी इस तरह का मजाक करेंगे, ”नितारा जी आप बेल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं”?

हालांकि इस वीडियो को चैनल पर प्रसारित नहीं किया गया था, मल्लिका दुआ के टीम के मैंबर श्याम रंगीला ने अपनी मिमिक्री का वीडियो पर्सनल फेसबुक वॉल पर शेयर किया था, जिसमें अक्षय का कमेंट भी रिकॉर्ड था। इस वीडियो को देखकर ही सभी ने सवाल उठाना शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने फिर निकाली रैलियाँ

Lathi charge on Aanganwadi workers

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

यूपी के विभिन्न जिलों से हजारों की तादात में आई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर पिछले सोमवार और मंगलवार दोनों दिन पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज किया था, इस दौरान दर्जनों कार्यकत्रियां चोटिल हो गईं थीं।

पुलिस ने करीब 4 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। लेकिन महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी। आज फिर पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर इकठ्ठा हुईं। यहां से सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने पैदल जुलूस निकालकर फिर सरकार को अपनी ताकत दिखाई।

जुलूस निकालकर महिलाओं ने लक्ष्मण मेला मैदान में धरना देकर अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा और अपनी मांग पूरी करने की सरकार से गुहार लगायी।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर वेतन संघर्षरत हैं, फिर भी इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों को कम से कम 18 हजार और सहायिकाओं को 9 हजार रुपए मानदेय दिया जाए।

मौर्या ने कहा कि बिहार की तर्ज पर कार्यकत्रियों और मातृ समिति के खातों में पोषाहार का धन भेजा जाए, जिससे पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया जा सके। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योग्यता एवं वरीयता के आधार पर शत प्रतिशत मुख्य सेविका के पद पर प्रमोशन भी दिया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय रुका है। उनका भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। उनका कहना है कि यदि सरकार उनकी कोई भी बात नही सुनेगी तो हम सभी लोग इसी तरह आंदोलन करते रहेगें।

…तो अब ‘दबंग 3’ की तैयारी में हैं सलमान खान!

कोमल झा | Navpravah.com 
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ और इसके सेकंड पार्ट ‘दबंग 2’ की सफलता के बाद फैंस बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया में इस फिल्म को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स पढ़ने को मिले लेकिन पक्के तौर पर कुछ भी रिवील नहीं किया गया था। इसे अगले साल जनवरी में शुरू किए जाने की संभावना है। फिल्म के बारे में एक बात तो वक्त के साथ साफ हो गई हैं, और वो ये कि फिल्म में एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान ही चुलबुल पांडे की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में चुलबुल के अलावा जो दूसरा किरदार जमकर पॉपुलर हुआ वह था मुन्नी यानि मलाइका अरोड़ा खान का।
अब अरबाज और मलाइका के ब्रेकअप के बाद बहुत से लोगों को यह लगा कि शायद इस बार मलाइका फिल्म में नजर नहीं आएंगी। हालांकि अरबाज का सोचना कुछ और ही है। बता दें कि अरबाज को लगता है कि मलाइका के अलावा और कोई भी एक्ट्रेस इस रोल में फिट नहीं हो सकती।
तो दबंग सीरीज की इस अगली कड़ी में मलाइका का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह गुड न्यूज है कि उनका फिल्म में आना तकरीबन-तकरीबन कंफर्म हो गया है। अब देखना यह होगा कि क्या इस बार भी वह आइटम नंबर करती नजर आएंगी या नहीं। अरबाज अपनी आनेवाली फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अपनी को-एक्ट्रेस सनी लियॉन के साथ उपस्थित थे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी फीमेल लीड के तौर पर हैं। फिल्म में सनी लियोनी इस बार थोड़ा हटकर अपने चिर-परिचित अंदाज से थोड़ा अलग नजर आ रही हैं। यहां उन्होंने ‘दबंग 3’ को लेकर मीडिया से बातचीत की।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस फिल्म में सनी लियॉन का ‘मुन्नी बदनाम’ जैसा कोई आइटम सॉन्ग रखेंगे? तो इसपर अरबाज ने कहा, “हां, क्यों नहीं। लेकिन वो मुन्नी ही क्यों हो, हमें उन्हें किसी अलग चीज के लिए कास्ट कर सकते हैं. लेकिन उसके लिए पहले हमें कुछ तय करना होगा।”
फिल्म ‘तेरा इंतजार’ की कहानी की बात करें तो यह कुछ हद तक साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म टार्जन – द वंडर कार से मिलती जुलती नजर आती है। सनी लियोनी फिल्म में अरबाज खान से प्यार करती हैं और उनसे नफरत करने वाले लोग अरबाज का कत्ल कर देते हैं।इसके बाद अराजकत तत्व सनी लियोनी का फायदा लेना और उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हैं, जिसके बाद अरबाज की आत्मा सनी लियोनी का साथ देने और उन बुरे लोगों से बदला लेने वापस आ जाती है।

अब पूरी दुनिया जानेगी जॉन एफ केनेडी की हत्या से संबंधित राज!

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
अमेरिकी सरकार ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या से संबंधित फाइलें जारी की हैं लेकिन कई फाइलें ऐसी भी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर जारी नहीं किया गया है। नेशनल आर्काइव ने एक बयान में कहा कि उसने 22 नवंबर 1963 में डलास में हुई कैनेडी की हत्या के संबंध में ट्रंप के आदेश पर 2891 रिकॉर्ड जारी किए हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर ट्रंप कुछ फाइलों को जारी नहीं करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने 180 दिनों में उनकी समीक्षा करने का आदेश दिया है।
1992 में अमेरिकी संसद में आए एक कानून के मुताबिक, राजनीतिक हत्याओं के संबंधित दस्तावेजों को 25 साल के भीतर रिलीज किया जा सकता है। बस उन्हीं परिस्थितियों में इन दस्तावेजों को नहीं रिलीज किया जा सकता, जब राष्ट्रपति को यह महसूस हो कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। अमेरिकी अखबार द गार्जियन में छपी एक खबर में केनेडी पर किताब लिखने वाले प्रोफेसर लैरी सैबाटो ने कहा कि केनेडी की हत्या के बारे में अमेरिकी लोगों को जानने का अधिकार है। उन्हें ये जानने का अधिकार है कि केनेडी की हत्या के मामले में पूर्ववर्ती सरकारों ने उनसे क्या छिपाया है?
केनेडी की हत्या से संबंधित तकरीबन 3000 फाइलों में से सरकार ने 300 फाइलें राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिलीज नहीं की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप सरकार द्वारा इन फाइलों को रिलीज न किए जाने ने अब भी लोगों के बीच कॉन्सपिरेसी थ्योरी को जिंदा छोड़ दिया है। कई लोग सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केनेडी मामले से सच्चाई छिपाई है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति ने एजेंसियों से अभूतपूर्व पारदर्शिता की मांग की है और उन्हें बिना देरी के कम से कम काट छांट करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल आर्काइव केवल दुर्लभ परिस्थितियों में ही काट छांट करके 26 अप्रैल 2018 की अंतिम समय सीमा तक और रिकॉर्ड जारी करेगा। इससे पहले नेशनल आर्काइव ने 24 जुलाई को 3810 संबंधित रिकार्ड जारी किए थे।

‘टाइगर जिंदा है’ का टाइटल ट्रैक हुआ लीक!

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com 
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है के लिए कमर कस चुके हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, अब बस तैयारी इसके प्रमोशन की हो रही है। अभी हाल ही में सलमान फिल्म की लीडिंग लेडी कटरीना कैफ के साथ फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए ग्रीस गए हुए हैं। अब लीजिए फिल्म के जिस गाने की शूटिंग के लिए ये गए हैं, अब वही लीक हो गया है। बिल्कुल सही सुना आपने फिल्म का टाइटल ट्रेक शूट किया गया है ग्रीस में। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये टाइटल ट्रेक वही है जिसे हाल ही में सलमान-कटरीना ने शूट किया है।
आप को बता दें, किसी ने ट्विटर पर इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को लीक कर दिया। लेकिन गनीमत रही कि यह लीक किया गया टाइटल ट्रैक ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचा क्योंकि इसे जल्द ट्विटर अकाउंट से हटा लिया गया। इस वीडियो में दिखाया जा रहा था कि फिल्म के इस टाइटल सॉन्ग पर क्रू मेंबर जमकर डांस कर रहे हैं। ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ गाने का सेट ग्रीस में लगा है। यह वीडियो एक फैन ने ट्विटर पर पोस्ट किया था। वहीं उसने इसे कैप्शन दिया। यह टाइगर जिंदा है का टाइटल ट्रैक है। ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ सलमान भाई खुद गा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी सामने आया था । जिसमें सलमान कटरीना जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखे हैं। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
अभी ईद के मौके पर सलमान अपने फैंस के लिए ‘ट्यूबलाइट’ लाए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस बार सलमान साल के अंत में अपनी कमर कसते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार इस साल के एंड में सलमान अब ‘टाइगर जिंदा है’ लेकर आ रहे हैं।

‘2.0’ का ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च आज दुबई के बुर्ज खलीफा में!

कोमल झा । Navpravah.com
पिछले  महीने से फिल्म ‘2.0’ सुर्खियो में हैं और कई बार फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद अब फाइनली इसकी रिलीज डेट फिक्स हो गई है। फिल्म ‘2.0’ का ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च आज दुबई के बुर्ज खलीफा में होना है। और ऑडियो लॉन्च करने से कुछ वक्त पहले ही फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार काफी भयानक अवतार में नजर आ रहे हैं तो वहीं रजनीकांत और एमी जैकसन भी पोस्टर में रोबट के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस लॉन्च को सफल बनाने के लिए फिल्म की टीम पहले ही दुबई पहुंच चुकी है। रजनीकांत भी हेलीकाप्टर से एमी जैक्सन के साथ पहुंच गए हैं।
फिल्म के पोस्टर्स से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2018 जनवरी में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। अब अगर फिल्म के ऑडियो लॉन्च की बात करें तो कुछ ही घंटो बाद इसका ऑडियो लॉन्च होने वाला है। ऑडियो लॉन्च से पहले दुबई के आसमान पर स्काई डाइविंग के जरिए ऑडियो लॉन्च के पोस्टर को रिलीज किया गया। जिसमें रजनीकांत, अक्षय कुमार, शंकर, ए.आर. रहमान और एमी जैकसन जैसे स्टार्स मौजूद होंगे।
राणा दग्गूबति और आर.जे.बालाजी इस इवेंट को होस्ट करेंगे। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि ए.आर. रहमान शो में लाइव परफोर्मेंस देंगे। फिल्म को भले ही एनिथ्रियान का सीक्वल बताया जा रहा है, लेकिन इसका प्लॉट एकदम नया है। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के बीच लड़ाई होगी।दिलचस्प बात यह है कि इसकी शूटिंग 3D में हुई है।
बता दें कि इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस फिल्म का ओवरऑल बजट 400 करोड़ का है। इसी के साथ ये इतनी हाई बजट में बनी पहली एशियाई फिल्म बन गई है, जिसे वर्ल्डवाइड 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की खासियत ये भी है कि इस फिल्म को 3डी में शूट किया गया है।

स्विट्जरलैंड से आये युगल पर हमला करने वाले धरे गए

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आगरा पुलिस ने विदेशी युगल पर्यटकों पर पथराव कर हमला करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमला करने वाले आरोपियों में 3 नाबालिग हैं, पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पहचान आसान नहीं थी, फिर भी आगरा पुलिस ने उन पाँचों को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि हमलावरों के फोटो विदेशी युवती के मोबाइल में कैद मिल गए थे, इसके आधार पर पुलिस ने पहचान कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
पिछले महीने 30 सितंबर को अपनी गर्लफ्रेंड मेरी द्रोज के साथ भारत आए क्यून्टीन जेर्मी क्लॉर्क भारत घूमने आये थे, और ये घटना रविवार के दोपहर करीब एक बजे हुई, जब लोसने निवासी क्वांटम क्लार्क और उनकी मित्र मैरी ड्राग फतेहपुर सीकरी पहुंचे थे।
वह स्मारक देखने के बाद कस्बे से होते हुए तेरहा दरवाजे के नजदीक अरावली पहाड़ियों की तरफ चले गए। वह पहाड़ी पर घूम ही रहे थे कि किसी सिरफिरे व्यक्ति ने उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये,
चोटिल पर्यटकों ने बाद मे पूरी घटना को पुलिस को बताया। इसके बाद थाना पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार किया गया। एसओ फतेहपुर सीकरी प्रदीप कुमार ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोलमाल अगेन की सक्सेस देखकर हुआ हाउसफुल 4 का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फ़िल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क । Navpravah.com
इसी महीने रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार बंपर कमाई कर रही है। अब ‘हाउसफुल’ सिरीज़ के तीनों पार्ट की सफलता के बाद इसके मेकर्स फिल्म का चौथा पार्ट लेकर आने की तैयारी में हैं। जी हां, साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म को लेकर नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसंस ने अपने ट्विटर के ऑफिशियल अकाउंट से एक ट्वीट के जरिए इसकी सूचना दी है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार की मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म की अगली थीम ‘पुनर्जन्‍म’ पर आधारित होने की घोषणा की है। हाउसफुल 4 की इस फ्रेंचाइजी के साथ साजिद खान एक बार फिर निर्देशक की सीट पर बैठने के लिए तयार है। हालांकि, फिल्मों के दूसरे कलाकारों के नामों पर अभी से अनुमान लगाना काफी जल्दबाज़ी होगी लेकिन सूत्रों की माने तो हाउसफुल के पहले से तय कलाकारों की सूची में यह नए नाम उत्साह की एक नई लहर पैदा कर देगी।
बता दें कि इस फिल्म के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, लिसा हेडन, रितेश देशमुख, नर्गिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडिज नजर आईं थी और अब फिल्म के मेकर्स ने बताया कि ‘हाउसफुल 4’ की कास्ट भी जल्द ही रिवील की जाएगी। वैसे अक्षय कुमार ने हाउसफुल सीरिज की तीनों फिल्मों में काम किया है और उनके बिना ‘हाउसफुल 4’ की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
इससे पहले सलमान खान ने अपने फैन्स को अगले से अगले साल की ईद के लिए अपना तोहफा देने का तय कर दिया है। हाल ही में सलमान खान की फिल्‍म ‘भारत’ की रिलीज डेट अनाउंस हुई, जो 2019 में ईद पर रिलीज होगी।

रेलवे के इस फैसले से होगा अरबों का लाभ!

अब विंडो सीट के लिए लग सकता है ज्यादा चार्ज
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
अब ट्रेन डीजल इंजन से पटरियों पर नहीं दौड़ेंगी, डीजल इंजन पर रेल मंत्रालय रोक लगा रहा है। डीजल इंजन कुछ सालों बाद सिर्फ रेलवे के म्यूजियम में ही नजर आएंगे। डीजल इंजनों को बंद करने के लिए जो फैसला लिया गया है वह आर्थिक तौर पर सही कदम बताया जा रहा है, लेकिन इलैक्ट्रिफिकेशन का काम भारतीय रेलवे में बड़े पैमाने पर कई स्थानों पर होना बाकी है।
भारतीय रेल मंत्री की ओर से डीजल इंजनों को जल्द बंद करके रेल पटरियों पर बिजली से चलने वाले इंजनों को दौड़ाने के लिए एक साल का समय दिया गया था, लेकिन अधिकारियों द्वारा इतने कम समय में काम पूरा न किए जाने का हवाला देते हुए दो वर्ष और बढ़ा दिया गया है।
रेलवे के पास वर्तमान में 4400 बिजली के इंजन हैं और अपनी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए 600 इंजन की और आवश्यकता पड़ेगी। अभी रेलवे प्रतिवर्ष केवल 250 इंजन तैयार करता है। रेलवे ने जो प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक हर साल डीजल इंजन के न होने से 10 हजार 500 करोड़ रुपये की बचत होगी। रेलवे ने इसके लिए 35 हजार करोड़ का बजट बनाया है। रेलवे को एक किलोमीटर का ट्रैक तैयार करने पर एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। अभी केवल आधे से ज्यादा रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा सका है।

सोनू निगम ने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजे तो भी मैं सम्मान के लिए खड़ा हो जाऊंगा!”

sonu nigam commented on sanjay leela bhansali
कोमल झा । Navpravah.com
सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रगान पर आए फैसले के बाद हर जगह यह चर्चा  शुमार है। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछ नहीं हैं, सेलेब्स पब्लिक प्लेस और सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान के बजने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गायक सोनू निगम ने कहा है कि वो राष्ट्रगान का बहुत सम्मान करते हैं लेकिन इसे बजाने के लिए सिनेमा हॉल और रेस्टोरेंट उचित जगह नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजता है और सभी पाकिस्तानी खड़े होते हैं, तो मैं भी उस देश और उन लोगों के सम्मान के तौर पर खड़ा हो जाऊंगा।” निगम ने कहा, ‘‘कुछ लोगों का कहना है कि वहां (सिनेमाघरों) में राष्ट्रगान बजना चाहिए, कुछ का कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। राष्ट्रगान एक प्रतिष्ठित एवं संवेदनशील चीज है और मुझे लगता कि इसे कुछ जगहों – सिनेमाघरों या रेस्टॉरेंट्स में नहीं बजाया जाना चाहिए।”
बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए सिनेमा हॉल्स में राष्ट्र गान बजने पर खड़ा होने की जरूरत नहीं है। अपनी बातों को बेबाकी से कहने वाले सोनू निगम इससे पहले अजान पर अपनी राय देकर विवादों से घिर गए थे। सोनू ने कहा था कि अजान और भजन के लिए लाउडस्पीकर्स का इस्तमाल न नहीं किया जाना चाहिए। इस बात पर धार्मिक संगठनों ने अपनी आपत्तिजताई थी जिसके बाद ये विवाद काफी गरमा गया था।
पब्लिक प्लेस में राष्ट्रगान बजने पर बॉलीवुड से जावेद अख्तर, अदनान सामी, अनूप सोनी, अपूर्व असरानी, मधुर भंडारकर, रघुराम, कमल हसन ने ट्वीट पर अपने विचार रखे।