
कभी ‘इंडियन आइडल’ में छेड़ता था सुर, महंगे शौक पूरे करने के लिए बना चोर, दिल्ली में गिरफ्तार

मन की बात में बोले पीएम : जवानों के साथ दिवाली मनाना अविस्मरणीय रहा

दिल्ली के मैडम तुसाद में जस्टिन बीबर का भी लगेगा मोम का पुतला

व्हाट्स ऐप का आया नया फीचर, भेजे गये मैसेज को कर सकते हैं डिलीट

मलेशिया में फंसे परिवार के लिए आगे आईं सुषमा स्वराज, कहा, ‘तत्काल करें मदद’
गुजरात चुनाव के ठीक पहले बोले भागवत, “भारत में रहने वाला हर व्यक्ति है ‘हिन्दू’ “
ब्यूरो मध्य प्रदेश | Navpravah.com
आरएसएस ने एक बार फिर से चुनाव के ठीक पहले हिंदुत्व का कार्ड खेला है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार शाम इंदौर की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी हिन्दू हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है, इसका मतलब यह नहीं है कि देश दूसरे धर्म वालों का नहीं है। जो भारतीय हैं, जिनके पूर्वज इस भूमि के हैं, सब हिंदू ही कहलाएंगे, इसलिए इसे हिंदुत्व कहा जाता है, हिंदूज्म नहीं।”
इंदौर में हुए इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जैसे जर्मनी में रहने वाला हर इंसान जर्मन, अमेरिका में अमेरिकी होता है वैसे ही हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है। भागवत ने कहा कि भारत में विविधता के बावजूद निरंतर एकता देखी जा सकती है, यह हमारे भारतवर्ष की खासियत है जो अन्य देशों में आसानी से देखने को नहीं मिलती। कार्यक्रम में भागवत स्वच्छता पर बोलने से भी नहीं चूके।
चुनावी माहौल में इस समय चारों तरफ भाजपा से विकास की स्थिति के बारे में पूछा जा रहा है और मज़ाक भी बनाया जा रहा है। भागवत ने विकास के मुद्दे पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक सरकार को जनता का सहयोग न मिले। उन्होंने कहा कि समाज जितना आगे बढ़ता है, सरकार भी उतनी ही चलती है। भागवत ने इशारों में कई स्थानों पर बल के इस्तेमाल से बदलाव की कोशिश पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी भी डंडे के बूते परिवर्तन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश की जनता वर्तमान सरकार को सहयोग कर रही है, इसलिए विकास सुनिश्चित है। सरकार भी देश के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।
…नहीं तो सूरत में ‘अमित शाह’ का जो हाल हुआ, वही तुम्हारा होगा!
अमित द्विवेदी | Navpravah.com
गुजरात चुनाव के ठीक पहले पाटीदार समाज के समर्थन को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां परेशान हैं। दोनों प्रमुख पार्टियों में खींचतान जारी है कि कौन इस समाज को अपने खेमे में शामिल कर लेता है। वहीं राहुल और पाटीदार ने ता हार्दिक पटेल की मुलाक़ात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में हार्दिक ने कांग्रेस को अल्टीमेटम देकर पार्टी आलाकमान की हैरानी को और बढ़ा दी है।
हार्दिक ने ट्वीट कर कांग्रेस को चेताया है कि 3 नवम्बर तक आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट करें कि कैसे वे (कांग्रेस) पाटीदार समाज को संवैधानिक आरक्षण देंगे। यही नहीं, इसी ट्वीट में हार्दिक ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर हमें गंभीरता से न लिया गया तो जो हाल अमित शाह का सूरत में हुआ था, वही हाल कांग्रेस का गुजरात में होगा। हालाँकि इस ट्वीट के बाद ही हार्दिक की ट्विटर पर ही खिंचाई शुरू हो गई। माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट ट्विटर पर कई लोगों ने हार्दिक को तीखी प्रतिक्रिया दी।
https://twitter.com/HardikPatel_/status/924178466404171776
बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सूरत रैली में पाटीदारों ने खूब हंगामा किया था। वहां कुछ लोगों ने हार्दिक पटेल जिंदाबाद के नारे लगाकर अमित शाह की हूटिंग की थी। पटेल के समर्थकों ने रैली में रखी कुर्सियां भी तोड़ी थीं। बाद में पुलिस को बल प्रयोग कर हालात काबू में करना पड़ा था।
पिछले कई दिनों से गुजरात में राहुल और हार्दिक की मुलाक़ात की बात सामने आ रही थी। जिसके बाद ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि कांग्रेस और पाटीदार समाज के इस नेता के बीच में सांठगाँठ हो जाएगी। लेकिन हार्दिक के इस ट्वीट ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है। हालाँकि इस सम्बन्ध में अभी तक किसी भी पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गुजरात चुनाव के ठीक पहले अमर सिंह ने दिया ये बयान
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने आज मीडिया से बातचीत की। उन्होंने देश में चल रहे विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी, जिनमें ताज महल, गुजरात चुनाव, आतंकवादी आदि विषय प्रमुख रहे।
गुजरात चुनाव पर अमर सिंह ने कहा कि, हार्दिक पटेल केशुभाई पटेल से बड़े नहीं हैं। कांग्रेस के बैशाखी बने केशुभाई की समानता को तोड़ मोदी जी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं, अमिताभ बच्चन गुजरात चुनाव प्रचार करे तो अच्छी बात, अभी तक उन्होंने केवल राजनीति पार्टियों से लाभ ही लिया है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी के टक्कर में 1 से 10 स्थान तक कोई नेता नहीं है। भारत मे मोदी जी के अलावा कोई चेहरा नहीं है, सब उनके घुटने के बराबर हैं अब ऐसा लगता है।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आते ही आतंकी सक्रिय होते हैं, उसके पहले नहीं, अहमद पटेल के यहां से आतंकी पकड़ा जाना कोई बड़ी बात नहीं है, सभी मुसलमान आतंकी नही होते लेकिन दुर्भाग्य है कि, जो आतंकी पकड़े जाते हैं वह मुसलमान होते हैं। अमर सिंह ने कहा कि ताजमहल घोषित मकबरा है, वहां चालीसा पढ़ना अनावश्यक है, मोदी जी को बदनाम करने के लिए कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं, जैसे गौ रक्षा के नाम पर करते थे।
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथि घोषित
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया है। इस बार दोनों परीक्षाएं छः फरवरी से शुरू होंगी, हाईस्कूल की परीक्षाएं 22 फरवरी को समाप्त होगीं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 मार्च तक चलेगी।
10वीं एवं 12वीं में कुल 67 लाख 29 हजार 540 परीक्षार्थी शामिल होंगे, शुक्रवार को यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया। सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देशन में परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 से अब तक यह पहला मौका है, जब परीक्षा इतनी जल्दी कराई जा रही है। और इसके लिए तारीखों की घोषणा काफी पहले की गई। ऐसा इसलिए किया गया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की सभी परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 7.30 से 10.45 बजे के बीच होंगी। छह से 10 फरवरी, 12 एवं 13 फरवरी, 15 से 17 फरवरी, फिर 19 से 22 फरवरी के बीच लगातार परीक्षाएं होंगी। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी 22 फरवरी तक उसी क्रम में दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे के बीच होंगी। इसके बाद 23 एवं 24 फरवरी, 26 से 28 फरवरी, पांच मार्च से 10 मार्च तक दोनों पालियों में लगातार परीक्षाएं होंगी।
तीन चरणों में होगा यूपी निकाय चुनाव, तारीखें घोषित
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, चुनाव तीन चरण में होगा। पहले चरण की वोटिंग 22 नवंबर, दूसरा 26 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 29 नवंबर को होगी।
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है, यूपी के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 की अधिसूचना जारी कर दी है।
16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद, 438 नगर पंचायत में चुनाव कराया जाएगा, कुल मतदाताओं की संख्या 3.32 करोड़ है, जिनमें 53.5 फीसदी पुरुष और 46.5 फीसदी महिलाएं हैं। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के वैलेट पेपर से होंगे, वोटिंग तीन चरणों में होगी। पहला चरण 22 नवंबर को होगा जिसमें 25 जिलों में 5 नगर निगम के लिए वोटिंग होगी।
यूपी में इस बार 16 सीटों के लिए मेयर का चुनाव हो रहा है, आगरा, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी और फैजाबाद की सीटों को अनारक्षित रखा गया है। वहीं फिरोजाबाद, बनारस, सहारनपुर और गोरखपुर की मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है।















