27 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 884

प्रद्युम्न मर्डर केस: 76 दिन बाद घर पहुंचा अशोक, कहा, “पता था इंसाफ मिलेगा“

बस कंडक्टर अशोक को मिली ज़मानत

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

प्रद्युम्न मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार 76 दिनों तक हिरासत में रहने के बाद अपने घर पहुंच गया है। हाल ही में कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है।

अशोक कुमार ने रिहाई के बाद कहा, ‘मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उसने मुझे न्याय दिया। मुझे विश्वास था कि इंसाफ जरूर होगा, हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।’ अशोक ने एक चैनल से बात करते हुए बताया कि, ‘मुझे हिरासत में टॉर्चर किया गया, बिजली के करंट के झटके दिए गए और पुलिस ने थर्ड डिग्री देकर जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया था।’

अशोक के घरवालों ने ने कहा, हमें शुरू से ही पता था कि वह निर्दोष हैं, उसने कभी अपने बच्चों पर हाथ नहीं उठाया था, तो किसी भी बच्चे की जान लेना तो बहुत दूर की बात है। आरोपी बस कंडक्टर के वकीलों ने उसकी जमानत का आदेश जेल प्रशासन को बुधवार की शाम करीब तीन बजे के बाद सौंपा और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे देर शाम जेल से रिहा कर दिया गया।

अशोक की घर वापसी की खुशी उसकी पत्नी के चेहरे पर साफ रही थी, उसने कहा, ‘मुझे पहले से ही पता था वो निर्दोष है, आज मेरे लिए होली और दीवाली का दिन है, मैं ही जानती हूं कैसे ये 76 दिन बीते हैं।

अशोक के वकील मोहित वर्मा ने कहा कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं था, अदालत ने अनुच्छेद 21 के तहत उन्हें जमानत दे दी है। अनुच्छेद 21 हर नागरिक को जिंदगी और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। संदेह के लाभ के आधार पर उन्हें जमानत दी गई है, अशोक को फंसाया गया था।

पद्मावती मामला: अदिति राव हैदरी ने कहा, “जब बलात्कार होता है, तब ग़ुस्सा क्यों नहीं आता?”

 

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

फिल्म “पद्मावती” पर विवाद जारी है, इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि भारत किस दिशा में जा रहा है। अदिति इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

अदिति ने ट्विटर पर लिखा, “लोगों को उस वक्त गुस्सा क्यों नहीं आता जब महिलाओं का बलात्कार होता है, उन्हें बेचा जाता है, उनसे हिंसा की जाती है, उन्हें भ्रूण में ही मार दिया जाता है, फिल्म पर गुस्सा किस बात का है”।

अदिति ने आगे ट्वीट किया कि, “मुझे अपने देश से प्यार है, लेकिन मैं अब इसे समझ पाने में असमर्थ हूं, मुझे लगता है कि मेरा देश समझ रहा होगा कि वह क्या बनता जा रहा है।” फिलहाल विवाद के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।

‘पद्मावती’ फिल्म पर मचे घमासान के बीच फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा रहे रणवीर सिंह ने कहा है कि वह 200% फिल्म और अपने डायरेक्टर के साथ हैं। रणवीर सिंह भी फिल्म और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि रणवीर सिंह ने कहा कि यह एक बहुत ही संवेदनशील मसला है और उन्हें इस मसले पर कुछ भी न बोलने के लिए कहा गया है जो भी ऑफिशयल स्टैंड होगा, पर फिल्म के प्रोड्यूसर की तरफ से आपको पता लग जाएगा।

पाप की वजह से होता है कैंसर, यह ईश्वर का न्याय है -बीजेपी मंत्री हिमंत शर्मा

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कुछ लोग कैंसर जैसी घातक बीमारियों से इसलिए ग्रस्त हैं, क्योंकि उन्होंने अतीत में पाप किये हैं और यह ईश्वर का न्याय है। मंत्री के इस टिप्पणी की राजनीतिक दलों और कैंसर के मरीजों ने कड़ी आलोचना की है।

आलोचना के बाद भी हिमंत विश्व शर्मा ने इस विवादित बयान के लिए माफी नहीं मांगी और चिदंबरम पर अपने बयान के गलत बयानी का आरोप लगाया। उनके अनुसार उन्‍होंने बस यह कहा था कि हिंदू धर्म में यह मान्‍यता है कि पिछले जन्‍म के कर्मों से मनुष्‍य के दु:ख जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही हिमंत विश्व शर्मा ने चिदंबरम से पूछा कि क्‍या आप यह नहीं मानते हैं?

पी चिदंबरम ने मंत्री के कैंसर वाले बयान की आलोचना करने के साथ ही उनके कांग्रेस से बीजेपी पर शामिल होने पर भी तंज कसा था, क्योंकि हिमंत विश्व शर्मा ने अगस्त 2015 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी।

इन टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी नेता देबब्रत साइकिया ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर के मरीजों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं हैं। इसके लिए मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।’’ वहीं AIUDF के नेता अमिनुल इस्लाम ने कहा कि मंत्री ने ऐसा बयान इसलिए दिया क्योंकि वह राज्य में कैंसर की रोकथाम में नाकाम रहे हैं। हालांकि राज्य के कैंसर संस्थान डॉ बी बरुआ कैंसर इंस्ट‍ि्टयूट के चिकित्सा अधीक्षक ने इस बयान को गंभीर नहीं माना और कहा मंत्री ने ये बयान सामाजिक दृष्टिकोण से देखकर दिया होगा।

पाकिस्तान: पंजाब राज्य न्याय समीक्षा बोर्ड ने कहा, “हाफिज सईद को करो रिहा”

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com


लाहौर | मुंबई हमले का मुख्य आरोपी आतंकवादी हाफिज सईद जल्द रिहा हो सकता है। हाफिज को रिहा करने के लिए पाकिस्तान के पंजाब राज्य के न्याय समीक्षा बोर्ड ने आदेश दिए हैं। मुंबई के लोग कुछ ही दिनों में 26/11 की बरसी मनाने जा रहे हैं।


आपको बता दे कि हाफ़िज़ सईद को इस साल के जनवरी महीने से नजर बंद रखा गया है। ऐसे में आतंकवादी हाफ़िज़ सईद को रिहा करने की बात करना भारतीयों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। पहले से ही भारत पाकिस्तान की अदालत में आतंकवादी हाफिज़ के खिलाफ काफी सबूत दायर कर चुका है, फिर भी उस पर अब तक कोई सख्त करवाई नहीं हुई है।

ऐसे में मुंबई 26/11 के आतंकवाद पीड़ितों को न्याय मिलना तो दूर की बात रही, अब तो पाकिस्तान मुंबई हमले के आतंकवादी को आजाद कर रहा है। हाफ़िज़ के खिलाफ केस लड़ रहे वकील उज्वल निकम ने एक चैनल से कहा, पाकिस्तान हमें पूरी तरह से बेवक़ूफ़ बना रहा है। आगे निकम ने कहा, अमेरिका हाफ़िज़ को एक खतरनाक आतंकवादी घोषित कर चुका है, ऐसे में उसको रिहा करना पूरे मानवता के लिए खतरा है। अब इस मामले में अमेरिका को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आतंकी हाफ़िज़ को सख्त सज़ा दिलाने के लिए दबाव डालना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया जेपी ग्रुप को झटका, 13 निदेशकों की निजी संपत्ति हुई ज़ब्त

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जेपी ग्रुप के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कंपनी के सभी 13 निदेशकों की संपत्ति को ज़ब्त करने का आदेश दे दिया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए.एम.खनविलकर और जस्टिस डी.वाई चंद्रचूर्ण के अगुवाई में यह फैसला लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब अदालत के आदेश के बिना ये लोग अपनी संपत्ति को नहीं बेच सकेंगे। अगर कोई निदेशक अदालत के फैसले के खिलाफ जाकर अपनी संपत्ति बेचता है, तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला चलाया जाएगा। 13 नवम्बर को हुई सुनवाई में अदालत ने जेपी ग्रुप से निवेशकों के 2000 करोड़ रुपये वापस लौटाने के बारे में पूछा था। इसके साथ ही 22 नवंबर को सभी निदेशकों को अदालत में मौजूद रहने का आदेश दिया था।

अदालत में मौजूद जेपी ग्रुप ने आज 275 करोड़ रुपये जमा करवाए, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जेपी ग्रुप को 14 दिसंबर को 150 करोड़ और 31 दिसंबर को 125 करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिया है। 10 जनवरी को होने वाली इस मामले की अगली सुनवाई में अदालत ने सभी 13 निदेशकों को पेश होने को कहा है।

बैंकरप्सी कानून हुआ और सख्त, दिवालिया कंपनियों की हालत होगी ख़राब

arun jaitely finance minister india np
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंकरप्सी कानून को और सख्त कर दिया गया है। इस बैठक में बैंकरप्सी कानून में बदलाव के ऑर्डिनैंस के मंजूरी दे दी गई है। इस अध्यादेश को संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह पेश किया जाएगा। अध्यादेश के लागू होने के बाद दिवालिया कंपनियों के प्रमोटर्स की मुश्किल बढ़ जाएगी।

अध्यादेश लागू होने के बाद ऐसे प्रमोटर्स किसी भी कंपनी में दोबारा अपनी हिस्सेदारी नहीं दर्ज करवा पाएंगे। इस अध्यादेश के बाद सरकारी बैंकों को फायदा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। साथ ही बैंकरप्सी की प्रक्रिया से गुज़र रही कम्पनियों को इस कानून से बड़ा नुकसान होता नज़र आ रहा है।
कैबिनेट के द्वारा 15 वित्त आयोग के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है। भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बैठक के बाद बताया कि ये आयोग अप्रैल 2020 से लेकर 2025 तक लागू होगा। इस बैठक में लेदर सेक्टर को राहत देने की बात की जा रही थी, पर लेदर सेक्टर  को राहत का देने का कोई फैसला नहीं हुआ है। कानून में हुए बदलाव के चलते भारत में कई बड़ी लेदर कंपनियों के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट भी आ गई है। 

केरल लव जिहाद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बंद कमरे में बातचीत वाली याचिका कर दी खारिज

Supreme Court
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सर्वोच्च न्यायालय ने केरल की उस महिला के पिता की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से आज इनकार कर दिया, जिसने एक मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने से पहले इस्लाम कबूल लिया था।
याचिका में कहा गया था कि महिला से बातचीत बंद कमरे में की जाए। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि वह 27 नवंबर को इस याचिका पर सुनवाई करेगी। महिला के पिता अशोकन के. एम. के वकील ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की, उन्होंने कहा कि अगर खुली अदालत में सुनवाई करने के पूर्व केआदेश में संशोधन नहीं किया गया, तो यह निष्फल हो जाएगा।
शीर्ष अदालत ने 16 अगस्त को कहा था कि इस मामले में अंतिम निर्णय करने से पहले महिला से बंद कमरे में बात की जायेगी, परंतु बाद में इस आदेश में सुधार कर कहा गया, “हम यह जोड़ रहे हैं कि यह न्यायालय बंद कमरे के बजाए खुली अदालत में बात करेगा।” शीर्ष अदालत ने पहले टिप्पणी की थी कि वयस्क की स्वेच्छा से विवाह के लिये सहमति के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी, इस संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कहना था कि सिखाया पढ़ाया गया व्यक्ति विवाह के लिये स्वेच्छा से सहमति देने में असमर्थ होता है।
इस महिला के पिता के वकील ने पहले दावा किया था कि उसकी बेटी का कथित पति शफीन जहां एक कट्टर व्यक्ति है और उसके आईएसआईएस में भर्ती कराने वाले लोगों से संबंध हैं, इस हिन्दू महिला ने इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद जहां से शादी कर ली थी, आरोप है कि इस महिला को सीरिया में इस्लामिक स्टेट मिशन द्वारा भर्ती किया गया था और जहां तो केवल एक गुर्गा ही है।

यूपी निकाय चुनाव: योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, भाजपा का ही झंडा लहराएगा

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
यूपी में निकाय चुनावों के पहले चरण में आज 24 जिलों में वोटिंग हो रही है। आज सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं, जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी गोरखपुर में अपना वोट डाला।
वोट डालने के बाद सीएम ने कहा कि विपक्ष किसी भी कीमत पर नहीं जीत पाएगा, भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से आएगी। पहले चरण में राज्य के 24 जिलों में मतदान हो रहा है। निकाय चुनावों में पार्षदों के अलावा मेयर के भी चुनाव हो रहे हैं, कानपुर के मनीराम बगिया के वॉर्ड नंबर 104 के तीन बूथों पर EVM में तकनीकी खराबी आने के चलते वोटिंग कुछ देर के लिए रोकी गई थी, लेकिन बाद में अब वोटिंग फिर शुरू हो गयी।
26 नवंबर और 29 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे, तीनों चरणों की मतगणना एक दिसंबर को होगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित होंगे। पहले चरण में शामली, मेरठ, हापुड, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ, गाजीपुर और सोनभद्र जिले में वोटिंग हो रही है।
भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की थी, भाजपा की जीत के बाद प्रदेश की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए निकाय चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं। पहले चरण में पांच न​गर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतें शामिल हैं, कुल मिलाकर 230 स्थानीय निकायों के लिए मतदान हो रहा है, जिनमें कुल 40.95 वार्ड शामिल हैं।

भारत को मिली बड़ी कामयाबी: ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल सफलतापूर्वक सुखोई फाइटर जेट से दागी गई

सुखोई जेट
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

अब रक्षा क्षेत्र में भारत की ताक़त कई गुना बड़ गई है, जिसका कारण है की अब भारतीय सेना अपनी ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ‘सुखोई-30MKI’ से भी दाग सकता है। पाकिस्तान और चीन समेत पूरी दुनिया पहले से ही इस जोड़े को खतरनाक मान रहे हैं।

ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक फायर परिक्षण भारतीय सेना द्वारा किया गया। भारतीय सेना ने ऐसा परिक्षण पहली बार किया और इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल दूर तक मार करने की क्षमता रखती है। इस सफल परिक्षण का वीडियो भारतीय सेना ने जारी कर दिया है।

इस सफलता पूर्वक परीक्षण के बाद भारतीय सेना को पाकिस्तान में बने आतंकी ठिकानों को उड़ाने में बहुत मदद मिलेगी। इस मिसाइल के द्वारा भारतीय सेना अब दुश्मनों के जमीन में स्थित परमाणु ठिकानों को भी आसानी से निशाना बना सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल का परिक्षण सफलतापूर्वक होने के बाद अब ब्रह्मोस मिसाइल को सुखोई जेट में लगाया जाएगा। इस फायर परिक्षण की कोशिश 2016 से भारतीय सेना द्वारा की जा रही थी।

साध्वी प्राची ने किया चुनाव आचारसंहिता का उल्लंघन , डीएम ने दिए जिले से बाहर रहने के आदेश

साध्वी प्राची
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

लखनऊ: बिजनौर धामपुर के कुछ बूथों पर मतदान के दौरान साध्वी प्राची मतदाताओं के बीच पहुँच कर उनसे बात करने लगीं। जैसे ही यह खबर डीएम को मिली, उन्होंने करवाई करते हुए साध्वी प्राची को जिले से बाहर करने का प्रशासन को आदेश दे दिया

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों की शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। पहले चरण के निकाय चुनावों में 24 जिलों की 230 सीटों पर 1.09 करोड़ मतदाता अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ रहें प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार निकाय चुनावों में 4325 सीटों के लिए 26314 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहें हैं

उत्तरप्रदेश में निकाय चुनावों के दौरान, साध्वी प्राची एवं कई नेताओं का पुलिस प्रशासन के साथ झड़प का मामला सामने आ रहा है। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के छोटे भाई राजेंद्र प्रसाद मौर्या भी चुनाव लड़ रहें हैं। राजेंद्र प्रसाद मौर्या की भी एडिशनल एसपी से टकराव की खबर सामने आई है
पुलिस का कहना है कि राजेंद्र प्रसाद मौर्या अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के अंदर घुसने की कोशिश कर रहें थे। राजेंद्र और उनके समर्थकों को मतदान केंद्र के अंदर घुसने से रोकते समय ये पूरा हंगामा हुआ। वहीं राजेंद्र प्रसाद ने सिराथू विधायक की पत्नी पर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया और उन्होंने इसे रोकने के लिए हंगामा किया।