29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 885

सायरा बानो ने कहा, “शरियत के मुताबिक तीन तलाक पर बने कानून”

तीन तलाक़
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
तीन तलाक के विरोध में याचिका दायर करने वाली सायरा बानो ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि, हमें उम्मीद थी कि एक न एक दिन तुरंत वाले तीन तलाक पर कानून जरूर बनेगा। आज अगर सरकार कानून बनाने जा रही है, तो इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा हाथ है।
उन्होंने कहा कि जब केन्द्र सरकार तीन तलाक पर कानून बनाए, तो वह शरियत के हिसाब से हो। शरियत के कायदे-कानून का पालन किया जाए, क्योंकि शरियत के अलावा तीन तलाक का कहीं भी कोई सही तरीका नहीं बताया गया है। वहीं ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेम्बर कमाल फारुकी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गौर से पढ़ने की जरूरत है, कोर्ट ने सरकार को कोई भी ऐसा कानून बनाने के निर्देश नहीं दिए हैं। गुजरात चुनाव के दौरान कानून बनाना एक चाल है।
उन्होंने कहा कि, इससे पहले सरकार को याद नही था, गुजरात के चुनाव के मद्देनजर यह सब हो रहा है। हम पहले ही इस पर कानून बना चुके हैं, अब जो भी तुरंत वाला तीन तलाक देगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
दूसरी ओर ऑल इण्डिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की राष्ट्रीय अध्यक्षा शाइस्ता अम्बर का कहना है कि हमे पता था कि एक न एक दिन ऐसा जरूर होगा, लेकिन हम ये भी चाहते हैं कि जो कानून बने वो शरियत के दायरे में हो।

बिहार: खुले में शौच करते मिले, तो मास्टर जी फोटो खींच लेंगे

खुले में शौच

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

औरंगाबाद जिला प्रशासन ने ओडीएफ मुहिम के तहत पवई पंचायत को 31 दिसंबर, 2017 तक खुले में शौच से मुक्त कराने का निर्णय लिया, इसके लिए प्रशासन ने 61 प्राइमरी और मिडिल स्कूल के टीचरों को ऐसे लोगों को तस्वीर लेने के लिए कहा जो खुले में शौच जाते हैं।

इस मामले में टीचर्स एसोसिएशन ने कहा है कि वो ओडीएफ की मुहिम को समर्थन करते हैं लेकिन उनके निर्देश को पूरा कर पाना शिक्षकों के लिए खासा मुश्किल हैं, क्योंकि इससे शिक्षकों को अपमान होगा।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखित में इसकी जानकारी भी दी है। उन्होंने सरकार से मांग की है इस आदेश को वापस लिया जाए। क्योंकि इससे सभी के सामने शिक्षकों का अपमान होगा, जो कि सही नही है।

इस काम में सुबह और शाम शिक्षकों की ड्यूटी निगरानी की होगी वहीं प्रधानाचार्यों को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया गया है, आदेश के तहत शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 5 बजे और शाम 4 बजे रोजाना खुले में शौच जाने वाले लोगों पर निगरानी रखेंगे।

जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के निशाने पर भाजपा के शीर्ष नेता!

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

नई दिल्ली | कश्मीर घाटी में सेना द्वारा एनकाउंटर में मारे गए अपने भतीजे तल्हा रशीद के मौत से जैश-ए- मोहम्मद का सरगना आतंकी आतंकी मसूद अजहर बौखला गया है। इस एनकाउंटर के बाद मसूद अजहर अपने भतीजे की मौत का बदला लेने के लिए देश में बैठी सत्ताधारी पार्टी के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, इस नापाक योजना को सफल बनाने में जैश-ए-मोहम्मद का साथ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भी दे रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा मिलकर एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने को तैयार है। इस आतंकी हमले को सफल बनाने के लिए जैश ने एक विशेष आतंकियों की टीम भी तैयार की है। इस हमले की जिम्मेदारी, बांग्लादेश में परीक्षण लेने वाले आतंकियों को दी गई हैं।

इन आतंकियों को किसी तरह से भारतीय सीमा में प्रवेश कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि ये लोग आतंकी हमले की साजिश को अंजाम तक पहुंचा सकें। सुरक्षा एजेंसियों ने हमले की खबर को हलके में न लेते हुए सुरक्षा बलों को बांग्लादेश से सटे सीमा पर चौकन्ना रहने को कहा है।

कौन है आतंकियों के निशाने पर- 

बताया जा रहा है कि भाजपा के कई शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री और कई राज्य के मुख्य मंत्री जैश आतंकियों के निशाने पर हैं। आतंकियों के निशाने पर ज्यादातर ऐसे नेता हैं, जो ज्यादा सुरक्षा का तामझाम अपने साथ रखते हैं।

टूटा एकता कपूर का स्टूडियो, करोड़ों का नुक़सान!

सुनील यादव । Navpravah.com

मीरा-भाईंदर स्थित बालाजी एंटरटेनमेंट का भव्य स्टूडियो महानगरपालिका ने तोड़ दिया है। शनिवार से चल रहे इस तोड़क कार्रवाई में एकता का अवैध बालाजी स्टूडियो भी बच न सका। बता दें कि मीरा-भाईंदर महानगरपालिका मेन रोड से सटे सभी होटल्स, दुकान, शोरूम, मकान इत्यादि को तेजी से तोड़ने में जुटी है।

गौरतलब है कि, इन दिनों मुम्बई में कई जगहों पर महानगरपालिका द्वारा तोड़क कार्रवाई की जा रही है। इसी को देखते हुए मीरा-भाईंदर मेन रोड से सटे सभी दुकानों को भी तोड़ने की बात चल रही थी। हालांकि सालों पहले यहां कुछ तोड़ फोड़ की गई थी। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका शनिवार से लगातार सभी अवैध आवासों को हटा रही है।

महानगरपालिका के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बालाजी स्टूडियो का कुछ हिस्सा जिस पर माननीय उच्च न्यायालय का स्टे अभी बना हुआ है। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के आयुक्त डॉ नरेश गीते के आदेश पर वार्ड नम्बर 6 के अधिकारी अविनाश जाधव लगातार इस तोड़क कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

ट्रम्प की बेटी इवांका ने कहा, “देश का विकास भारत और अमेरिका की प्राथमिकता”

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका अगले सप्ताह भारत आ रहीं हैं। 28 नवंबर को हैदराबाद में होने वाले ग्लोबल इकॉनमिक समिट में शामिल होकर इवांका, महिलाओं और बच्चों से सीधे संवाद करेंगीं।

अपनी भारत यात्रा से पहले इवांका ने एक सम्मेलन में कांफ्रेंस कॉल के जरिये बताया कि, भारत और अमेरिका दोनों देशों ने देश के लोगों को प्राथिमकता दी है। दोनों ही देश, प्रशासन में विश्वास बनाये रखने के लिए और अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए परस्पर एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं।

हैदराबाद में होने वाले इस समिट सम्मेलन मे इवांका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगीं। उन्होंने कहा है कि वो इस समिट में शामिल होने के लिए पहले से उत्साहित हैं। इस समिट सम्मेलन से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। इस सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और व्यापार जैसे मुद्दों पर बात होगी।

हमारे उम्मीदवारों को ख़रीदने की कोशिश में है बीजेपी -हार्दिक पटेल

हार्दिक ने भाजपा नेताओं पर बोला हमला

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

पाटीदार अनामत संघर्ष समिति नेता हार्दिक पटेल ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि उनकी आरक्षण को कांग्रेस ने मान लिया है, सत्‍ता में आते ही आरक्षण पर कांग्रेस प्रस्‍ताव लाएगी।

हार्दिक ने कहा कि कुछ वर्गों को जरूरत से ज्‍यादा आरक्षण दिया गया है। ऐसे में सर्वे करने के बाद जिन लोगों को आरक्षण की जरूरत है, केवल उनको ही ये मिले, पाटीदार समाज को शिक्षा, रोजगार चाहिए।

हार्दिक ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमारे उम्‍मीदवारों को खरीदने की कोशिश कर रही है, उसने 200 करोड़ रुपये खर्च करके निर्दलीय उम्‍मीदवारों को मैदान में उतारा है, हम बीजेपी से लड़ाई नहीं कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़नी जरूरी है।

हार्दिक पटेल ने आगे कहा कि मैं गुजरात का एजेंट हूं, मैं न कांग्रेस में हूं और न ही अगले ढाई साल तक किसी पार्टी में जाने वाला हूं। हालांकि हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को खुले तौर पर समर्थन की बात नहीं की।

भड़के परेश रावल, कहा, “ ‘बार’ वाला से बेहतर है चायवाला”

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

मंगलवार को यूथ कांग्रेस की मैग्जीन युवा देश के एक ट्वीट को लेकर विवाद हो गया। इस ट्वीट में पीएम मोदी के चाय बेचने को लेकर तंज कसा गया था। इस ट्वीट के बाद बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल ने भी एक ट्वीट किया, जिसपर ट्विटर पर ही मामला काफ़ी गरम हो गया।

परेश रावल ने ट्वीट किया, ‘हमारा चाय वाला आपके बार-वाला से बेहतर है’। परेश रावल ने यह ट्वीट देर रात किया, जब इस ट्वीट पर नेगेटिव रिएक्शन आने लगे तो बीजेपी सांसद ने ट्वीट डिलीट भी कर दिया। परेश रावल ने ट्वीट डिलीट करते हुए लिखा- ट्वीट को डिलीट कर दिया है, क्योंकि ये बुरा था, मैं किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहता था, लेकिन जिसकी भावनाएं आहत हुई, उनसे मैं माँफी माँगता हूं।

युवा देश के नाम से चलने वाले ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की गई, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा नजर आ रही हैं, और पीएम मोदी के चाय बेचने को लेकर तंज भी कसा गया है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘हमारी पार्टी इस तरीके के मजाक को रिजेक्ट करती है, उन्होंने कहा कि नीतियों और विचारों पर मतभेद अलग बात है।’

त्रिपुरा में एक और पत्रकार की हत्या, आपसी कहा-सुनी में PSO ने चलाई गोली

जवान ने की पत्रकार सुदीप की हत्या
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
मंगलवार को एक और पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। सुदीप दत्ता भौमिक नामक पत्रकार को त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान ने गोली मार दी। अगरतला से 20 किलोमीटर दूर आर.के. नगर में हुए इस घटना से लोग सदमे में हैं, पिछले दो महीने में यह दूसरी घटना है।
अगरतला के प्रमुख बंगाली अखबार स्यंदन पत्रिका के संपादक सुबल डे के अनुसार, उनके यहाँ काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक आर.के. नगर त्रिपुरा स्टेट राइफल के कमांडेट से अपॉइंटमेंट मिलने के बाद मिलने गए थे, वहां पहुँचते ही कमांडेट के पीएसओ से ऑफिस के बाहर कुछ कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद पीएसओ ने सुदीप पर गोली चला दी। सुदीप की मौके पर ही मौत हो गई।’
ज्यादा जानकारी में पता चला कि पुलिस ने टीएसआर के जवान और कमांडेट के पीएसओ को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही भौमिक के शव को अगरतला लाया गया है। विदित हो, 20 सितंबर को स्थानीय न्यूज चैनल दिन-रात के पत्रकार शांतनु भौमिक की भीड़ ने हत्या कर दी थी। वह अगरतला के बाहरी क्षेत्र में सीपीआई (एम) और आईपीएफटी के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत को कवर करने गए थे।

प्रद्युम्न मर्डर केस: आरोपी बस कंडक्टर को मिली ज़मानत

बस कंडक्टर अशोक को मिली ज़मानत
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल के आठ वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी बस कंडक्‍टर को गुरुग्राम जिला अदालत से जमानत मिल गई है। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है और उसने 11वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया है।
गुरुग्राम जिला न्यायालय के न्यायाधीश ने गौर किया कि प्रद्युम्न हत्या मामले में सीबीआई बस कंडक्टर अशोक के खिलाफ ज्यादा सबूत पेश नहीं कर पा रही है। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि यह जिंदगी और मौत का मामला है़, इसलिए 50,000 रुपये के बॉन्ड के साथ जमानत की अनुमति दी जाती है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रजनी यादव ने अशोक और सीबीआई दोनों के वकीलों की दलीलें सुनीं। जहां सीबीआई के वकील ने जमानत याचिका का पुरज़ोर विरोध किया और  कहा की अशोक इस मामले में अब भी एक संदिग्ध ही है। वहीं प्रद्युम्न के पिता बरूण चंद्रा के वकील सुशील टेकरीवाल ने कुमार की जमानत रद्द करने के पक्ष में दलीलें दीं थी।
मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट को सीसीटीवी फुटेज सहित अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। सीबीआई के वकील ने कोर्ट से कहा था इस अपराध में अब तक अशोक की भूमिका स्पष्ट नहीं है, इसलिए इसे क्लीन चीट नहीं दी जानी चाहिए। वैज्ञानिक रिपोर्ट आने के बाद ही कोर्ट इसपर अपना फैसला दे।
वहीं आरोपी अशोक के वकील मोहित वर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए अशोक को इस मामले में फंसाए जाने की बात कही। वर्मा ने कहा, कुमार के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, लिहाजा अशोक अब किसी जाँच का हिस्सा नहीं हैं।सीबीआई इस मामले में रेयान स्कूल के एक छात्र को गिरफ्तार कर चुकी है।

मोदी का वरदान है मानुषी का मिस वर्ल्ड ख़िताब -शिवसेना

शशि थरूर के बाद अब शिवसेना ने मानुषी पर कसा तंज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शिवसेना और बीजेपी के रिश्‍तों की उठापटक के बीच, शिवसेना ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए मानुषी के ताज को मोदी का वरदान करार दे दिया। शिवसेना ने कहा कि बड़े आश्‍चर्य की बात है कि मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्‍ड बनने के बाद भी सरकार की ओर से अब तक कोई क्रेडिट लेने नहीं आया।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ में लिखा, ”हरियाणा की इस आकर्षक महिला ने 17 वर्षों के अंतराल के बाद मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया है, क्‍योंकि ऐसा संभवतया ऐसी सरकार की वजह से ही हुआ है, जिसके पास दैवीय शक्तियां हैं।”

शिवसेना ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि, ”मानुषी का सरनेम छिल्‍लर है, इसलिए ही वह जीत सकीं। मानुषी का जीतना नोट बंदी का परिणाम है, इसी के चलते 500-1000 रुपये के नोट बंद हो गए। ऐसे में तो लोगों के पास चंद ‘चिल्‍लर’ ही तो बचे।” ऐसे में यह रहस्‍य की बात है कि अब तक सरकार की तरफ से यह क्रेडिट लेने के लिए कोई क्‍यों नहीं आया?

बता दें की सान्या शहर एरीना में आयोजित इस समारोह में दुनिया के कई हिस्सों से सुंदरियों ने भाग लिया था। 118 सुंदरियों को पछाड़ कर हरियाणा की मॉडल और मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने 18 नवंबर को मिस वर्ल्ड 2017 खिताब अपने नाम कर लिया। मानुषी ने भारत को 17 सालों बाद मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया है। इससे पहले यह खिताब प्रियंका चोपड़ा ने जीता था।