भंसाली की माँ के जीवन पर बनेगी फिल्म, नाम होगा ‘लीला द लैला’ -राजपूत सेना
लालू की घटी सुरक्षा पर नितीश ने ली चुटकी
फिल्म पद्मावती मामला: सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं को लगाई फटकार
पीएम मोदी पर पी. चिदम्बरम ने कसा तंज
केरल ‘लव जिहाद’ मामला: हादिया बोली, “पति से मिलना है”
नोटबंदी के दौरान मोटी रकम जमा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
नोटबंदी के दौरान बैंकों में मोटी रकम जमा करने वालों के लिए नए साल की शुरुआत फीकी साबित हो सकती है। नए साल के जनवरी महीने में उन लोगों को नोटिस भेजा जाएगा, जिन्होंने नोटबंदी के दौरान बैंकों में जमा की गई रकम का हिसाब नहीं दिया था।
आयकर विभाग जनवरी से उन आयकरदाताओं का पूर्ण आकलन शुरू करेगा, जिन्होंने नोटबंदी के बाद ‘संदिग्ध’ धन बैंकों में जमा कराया है, लेकिन अभी तक अपना आयकर रिटर्न जमा कराने में विफल रहे हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, ऐसे मामले जिनमें नोटिसों का जवाब मिल गया है, उनका अभी विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने कालेधन को सफेद दिखाने और कर चोरी का प्रयास किया है, उनके खिलाफ अभियोजन चलाया जाएगा।
आंकड़ा विश्लेषण और स्वच्छ धन अभियान के ऑनलाइन सत्यापन के पहले चरण के तहत जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर 18 लाख लोगों की सूची बनाई गई है। जिन्होंने नोटबंदी की अवधि 8 नवंबर से 30 दिसंबर, 2016 के दौरान अपने बैंक खातों में उल्लेखनीय नकदी जमा कराई है, लेकिन उन्होंने अभी तक 2017-2018 आकलन वर्ष के लिए आयकर रिटर्न जमा नहीं कराया है।
AAP को झटका, मिला इनकम टैक्स का नोटिस
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को इनकम टैक्स विभाग ने 30 करोड़ 67 लाख रुपये का नोटिस भेजा है। आईटी विभाग के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने 13 करोड़ रुपये की आय का खुलासा नहीं किया है।
नोटिस के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2014-2015 और 2015-2016 के दौरान आम आदमी पार्टी की कर योग्य आय 68.44 करोड़ आंकी गई है, लेकिन पार्टी ने 13 करोड़ रुपये के दान का कोई खुलासा नहीं किया है। इनकम टैक्स विभाग का दावा है कि आम आदमी पार्टी इस मामले में सही जवाब नहीं दे रही है। नोटिस ने मुताबिक आप ने चंदे की राशि देने वाले लोगों के नाम पते भी नहीं बताए है।
आप पर आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने हवाला के जरिए 2 करोड़ रुपये लिए है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने गुजरात चुनाव के संदर्भ में कहा था कि वहां पर लोग बीजेपी को हराने के लिए वोट करें। केजरीवाल ने कहा था कि जहां कहीं भी आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार हो लोग उसे वोट करें।















