29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 875

सदमे में रोहित सरदाना की पत्नी

रोहित सरदाना को फिर मिली धमकी
राजेश सोनी । Navpravah.com
पत्रकार रोहित सरदाना अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए पत्रकारिता जगत में जाने जाते हैं। सरदाना की इसी बेबाक पत्रकारिता के कारण उन पर कई  मौलवियों द्वारा फतवे जारी कर दिए गए। हाल ही के एक फतवे में उनका सर कलम करने की बात कही गई है। ऐसे ही फतवों के कारण रोहित सरदाना की पत्नी प्रमिला दीक्षित ने कहा उनके पति के खिलाफ ऐसे फतवों से उन्हें डर लगता है।
 
रोहित सरदाना की पत्नी प्रमिला ने अपना डर ट्वीट के द्वारा बयां किया और उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा “कोई मौलाना मेरे पति का सिर कलम करने की बात करता है, तो खौफ होता है।
 
पिछले दिनों एक मौलाना ने रोहित के सिर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम घोषित किया था। कुछ दिन बाद ही मौलाना के इस घोषणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें मौलाना साफ -साफ देश के कानून की धज्जियां उड़ाते और लोगों को कानून हाथ में लेने के लिए उकसाते नजर आ रहा है।
 
मौलाना आगे इस वीडियो में लोगों से कहता नजर आ रहा है, एक टीवी एंकर है रोहित सरदाना नाम से , उसने शहजादी की तोहिन की है। वो क्या हमें गूंगा समज रहा है। हम खुमैनी को मानने वाले हैं। जैसे इमाम खुमैनी ने किया था जो सलमान रुश्दी का सर लाएगा उसे पैसे देंगे। आज वैसे मैं भी एलान कर रहा हुँ की जो सरदाना का सर लाएगा उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा।
 
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रोहित सरदाना ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था “अभिव्यक्ति की आज़ादी- फ़िल्मों के नाम सेक्सी दुर्गा, सेक्सी राधा रखने में ही है क्या? क्या आपने कभी सेक्सी फ़ातिमा, सेक्सी आएशा या सेक्सी मेरी जैसे नाम सुने हैं फ़िल्मों के?’ हालांकि उनका ये ट्वीट निजी नहीं था। इसी ट्वीट के बाद विवाद इतना गहरा गया और नौबत यहाँ तक आ गई।
 
ध्यान देने वाली बात यह है कि मीडिया बिरादरी से जुड़े हुए लोग रोहित सरदाना के साथ खड़े नजर नहीं आ रहे हैं। अब तो मीडिया बिरादरी के लोग भी विचारधाराओं को देख अपना समर्थन देते हैं, अगर पत्रकार उनकी विचारधारा से जुड़ा हुआ है, तो उस विचारधारा के पत्रकार उनका समर्थन करते हैं नहीं तो  प्रतिक्रिया देते है।

…इस तरह आतंकियों को सुधारेगा सऊदी अरब

सऊदी अरब ने बनाया रिहैब
राजेश सोनी । Navpravah.com
नई दिल्ली : आजकल के नौजवानों को धर्म के नाम पर बरगलाकर आतंकवादी बनाया जा रहा है। ऐसे आतंकवादियों का अंत ज्यादातर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मौत से ही होता है। इन आतंकवादियों को जिन्दा पकड़ भी लें तो इनकी सारी ज़िन्दगी कालकोठरी के पीछे ही गुजर जाती है या तो इन्हें फांसी दे दी जाती है। 
 
सऊदी अरब जैसे धनवान देश ने इन आतंकवादियों को सुधारने हेतु एक अनोखा रास्ता निकाला है। सऊदी अरब ने अलकायदा और तालिबान जैसे खूंखार आतंकी संगठनों से जुड़े हुए आतंकियों को सुधारने और उन्हें वापस मुख्यधारा में लाने के लिए ५ सितारा होटल जैसे सुविधाओं वाला एक रिहैब बनवाया है। 
 
इन रिहैबों में आतंकियों को ५ सितारा होटल की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। रिहैबों में आलिशान कमरे, डबल बेड, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल इत्यादि विलासिता सुख की व्यवस्था की गई है। सऊदी सरकार और रिहैब सेंटर के लोगों का कहना है कि इंसानियत की विचारधारा से ही आतंकवादियों की आतंकी विचारधारा को बदला जा सकता है और इस सेंटर में यही काम किया जाता है। 
 
मोहम्मद बिन नाइफ सेंटर के निदेशक अबू मगहद ने बताया कि “हमारे इस सेंटर में आनेवाले लोगों के विचारों, उनके मन और इस्लाम को लेकर फैले उनके गलत विचारों को सही किया जायेगा। इसके लिए इस सेंटर के लोग डॉक्टरों, मौलवियों, और मनोवैज्ञानिकों की भी सहायता ले रहे हैं।  

कांग्रेस पर भड़कीं ममता, कहा, “संसद में नहीं करुँगी सहयोग”

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जारी शीतकालीन सत्र के दौरान हर दिन विधानसभा कार्रवाई का बहिष्कार करने के लिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोला और चेताया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस संसद में उसके साथ सहयोग नहीं करेगी।
उन्होंने विधानसभा में कहा, “कुछ लोग सोचते हैं कि अखबारों में अपनी फोटो छपवाने के लिए वह अफवाह फैलाते रहेंगे और झूठे आरोप लगाकर लगातार सदन की कार्रवाई को बहिष्कृत करते रहेंगे, लेकिन वे ये नही जानते कि वे अपने ही सिद्धांतों और राजनीति का बहिष्कार कर रहे हैं।”
टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने दावा किया कि कांग्रेस संसद में एक कदम भी बढ़ाने के लिये उनकी पार्टी का सहयोग मांगती है और यही पार्टी विधानसभा में उनका बहिष्कार कर रही है और बंगाल में टीएमसी के खिलाफ झूठे आरोपों को प्रचारित कर रही है।
जल्द ही संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, अगर टीएमसी संसद में कांग्रेस के खिलाफ जाती है तो मोदी सरकार को घेरने का सपना देख रही कांग्रेस के लिए विपक्षी एकता बड़ा सवाल बन सकती है।

‘कर्ज के नीचे क्यों दबा है हर गुजराती’ -राहुल गाँधी

राहुल गाँधी ने मोदी पर फिर किया सवाली हमला
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
गुजरात में प्रचार में लगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। आज राहुल गांधी ने गुजरात में पिछले 22 सालों से सत्ता में काबिज बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर ताजा हमला किया है।
राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि 1995 में गुजरात पर क़र्ज़- 9,183 करोड़, 2017 में गुजरात पर क़र्ज़ 2,41,000 करोड़, यानी हर गुजराती पर ₹37,000 क़र्ज़। राहुल गांधी ने गुजरात के पूर्व सीएम और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की सज़ा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ गुजरात की दो दिवसीय यात्रा शुरू की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक भाषणों पर चुटकी लेते हुए कहा था कि वह अमिताभ बच्चन से भी बेहतर अभिनेता हैं। राहुल ने कहा, ‘‘यहां सारे समुदाय सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन गुजरात में आवाज उठाने पर आपको क्या मिल रहा है ? आपको पीटा जाता है, आपको गोलियों का सामना करना पड़ता है।”
राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री उनके सवालों के जवाब देने से ‘‘परहेज’’ कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें ‘‘डर’’ है कि उनके गृह राज्य में हो रहे अहम चुनावों से पहले ‘‘सच्चाई’’ सामने आ जाएगी। राहुल ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदीजी इन सवालों के जवाब नहीं दे रहे, क्योंकि वह चाहते हैं कि राफेल और (भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे) जय शाह की सच्चाई गुजरात चुनावों से पहले लोगों के सामने नहीं आ सके।’’
मोदी को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा, ‘‘आप देखेंगे कि चुनावों से दो-तीन दिन पहले फिर कैसे इस अभिनेता की आंखों से आंसू टपक पड़ते हैं, वह हर मुद्दे पर बोलेंगे लेकिन यह नहीं बताएंगे कि गुजरात में अपने उत्पाद के लिए किसानों को कितने रुपए मिलते हैं, कर्ज माफी हुई कि नहीं या काले धन को सफेद कैसे कर लेते हैं।”
गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद एक भावुक भाषण में मोदी ने कहा था कि यदि वह काला धन वापस नहीं ला सके, तो लोग उन्हें सूली पर लटका सकते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भावुक होकर मोदी ने हाल में कहा था कि गुजरात उनकी मां है और वह उनके बेटे हैं।

अगले साल 23 मार्च से अन्ना हजारे शुरू करेगें ‘जन लोकपाल आंदोलन’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जन लोकपाल और किसानों के मुद्दों को लेकर अगले साल दिल्ली में 23 मार्च से आंदोलन शुरू करेंगे। लोकपाल आंदोलन का चेहरा रहे हजारे ने कहा कि उन्होंने आंदोलन शुरू करने के लिए 23 मार्च की तारीख चुनी है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने समर्थकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए हजारे ने कहा, ‘जनलोकपाल, किसानों की समस्या और चुनाव में सुधारों के लिए यह एक सत्याग्रह होगा’। उन्होंने कहा, ‘पिछले 22 वर्षों में कम से कम 12 लाख किसानों ने आत्महत्या की है और मैं जानना चाहता हूं कि इस कालखंड में कितने उद्योगपतियों ने आत्महत्या की’।
अन्ना ने कहा कि, ”लोकसभा में फिलहाल विपक्ष का कोई नेता नहीं है, इसलिए समिति का गठन नहीं हो सकता है। ऐसे में लोकपाल की नियुक्ति भी नहीं हो सकती है’।

ख़त्म हो रहा है पीएम मोदी का जादू!

करना चाहता हूँ देश की सेवा -पीएम मोदी
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com 
गुजरात की सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस में होड़ मची हुई है, दोनों इस चुनाव में अपनी-अपनी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन चुनावी रैलियों और सभाओं में अपने कौशल के दम पर  जनता को अपनी ओर आकर्षित करने वाले पीएम मोदी का जादू कथित तौर पर सौराष्ट्र की जसदण रैली में नहीं चल पाया।
बीते सोमवार को पीएम मोदी जसदण में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे, आईबी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम की रैली को देखते हुए करीब 12 हजार कुर्सियों का प्रबंध किया गया, लेकिन जिस वक्त मोदी रैली को संबोधित कर रहे थे, तब करीब 800 सीटें खाली पड़ी थी।
रिपोर्ट के अनुसार, जसदण विधानसभा में मतदातों की संख्या करीब ढाई लाख है, इस लिहाज से देखा जाए तो यहां भाजपा मतदातों पर अपना जादू चलाने में कामयाब साबित नहीं हुई है। वहीं इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले साठ सालों में आपने हमें सिर्फ तीन बार मौका दिया है। फिर भी हमने आपकी सेवा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।’
तम्बाकू-बीड़ी वालों को नहीं आने दिया रैली में-
दूसरी तरफ भाजपा नेता डॉक्टर बोगरा से पीएम की रैली में सीटें खाली होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा, ‘कुछ सीटें इसलिए खाली थीं क्योंकि एसपीजी ने ऐसे लोगों को रैली स्थल पर नहीं आने दिया, जिनके पास तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट जैसी चीजें थीं। रैली स्थल पर माचिस तक ले जाने की मनाही थी।

मुलायम सिंह की बहू ने ‘घूमर’ गाने पर किया डांस, मचा बवाल

घूमर गाने पर नाची मुलायम की बहू, मचा बवाल
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
फिल्म पद्मावती को लेकर एक और विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के घूमर डांस का एक वीडियो सामने आया है, जिससे वह चर्चा में छा गई हैं। जिसके बाद सोशल  मीडिया पर ही उन्हें कई लोगों ने धमकी दे डाली।
बता दें कि अपर्णा ने यह परफोर्मेंस भाई अमन बिष्ट की सगाई के मौके पर दी। लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में  अपर्णा ने पद्मावती के विवादित गाने पर डांस किया। अपर्णा के डांस वीडियो पर नाराज़ राजपूत संगठनों ने लिखा कि अपर्णा यादव जिस परिवार की बहू हैं, उन्हें यह सब शोभा नहीं देता है। वह हमें आहत करने की कोशिश कर रही हैं, वह ऐसा न करें तो ही बेहतर होगा।
बता दें कि इस गाने में जिस तरह से दीपिका (फिल्म में पद्मावती) को दर्शाया गया है, उस पर राजपूत समाज को घोर आपत्ति है। उनकी राजपूत रानियां इस तरह लोगों के समक्ष नाचा नहीं करतीं थी।

भारतीय सीमा पर बढ़ा खतरा, पाकिस्‍तान ने चीन को लीज पर दी कच्‍छ के रण की जमीन

Deal between china and pakistan

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान के एक फैसले से भारतीय सीमा पर अब खतरे की संभावनाए बढ़ गई हैं, क्योंकि पड़ोसी देश ने, चीन को व्यवसाय हेतु कच्छ के रण में 95 वर्ग किलोमीटर जमीन लीज पर दी है।

बता दें कि चीन पहले भी कच्छ में भारतीय सीमा से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर कोयले की खान और पॉवर प्रोजेक्ट लगा चूका है। वहीं कच्छ के रण का दूसरे फेज़ वाला प्रोजेक्ट बॉर्डर से महज दस किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में अब 95 वर्ग किलोमीटर जमीन लीज पर देना, भारत के लिए किसी नए खतरे से कम नहीं हो सकता। इतना ही नहीं, इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के लहजे से भी देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पड़ोसी देश सीमा पार सुरंगे बना रहा है और इस स्थिति में चीन और पाकिस्तान द्वारा इन प्रोजेक्ट के मिलिट्री बेस बनने में ज्यादा समय नहीं बचा है। दूसरी तरफ भारत को सीमा पार बनाई गई करीब 125 मीटर गहरी सुरंगों की संख्या और स्थान का पता लगाने में भी अब काफी मुश्किल होगी।

द प्रिंट की खबर के अनुसार, सेटेलाइट से जो तस्वीर सामने आई हैं वो काफी चौंकाने वाली है। 28 अक्टूबर, 2017 को ली गई इन तस्वीरों में थारपारकर में बन रहे प्रोजेक्ट का काम लगभग सत्तर फीसदी तक पूरा हो चुका है। अब चाईना-पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के समझौते के तहत कई बड़ी नीतियों में बदलाव किए जा सकते हैं।

गुजरात चुनाव: राहुल गांधी ने ट्विटर पर पीएम मोदी से मांगा 22 सालों का हिसाब

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
कांग्रेस इस समय गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी जगह-जगह रैलियां कर रहे हैं और राज्य की बीजेपी सरकार की कमियों को गिना रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता भी राज्य के कई शहरों में रैलियां करते हुए अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। दोनों ही पार्टियों के लिए ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं।
यह चुनावी जंग केवल रैलियों और जनसभाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने इस जंग को जारी रखा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर गुजरात के हालात का मुद्दा उठाते हुए एक बार फिर पीएम मोदी को घेरा है। राहुल गांधी ने मोदी से 22 सालों का हिसाब मांगते हुए ट्वीट किया, ’22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब। गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल: 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे। 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर, प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?’
राहुल के इस सवाल का पीएम मोदी ने तो नहीं, लेकिन ट्विटर यूजर्स ने जरूर जवाब दिया है। दरअसल लोगों ने राहुल गांधी को ही ट्विटर पर ट्रोल कर दिया। लोगों ने कांग्रेस को घेरते हुए कई सवाल कर दिए कि कांग्रेस ने इतने सालों में क्या-क्या किया है, पहले वो बताये।
गुजरात में 182 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होने वाले हैं। पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर को है, जिसमें 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, तो वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान 14 दिसंबर को है, इस दिन बाकी 93 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा।

कांग्रेसियों को गुजरात की सड़कों से आती है बदबू -पीएम मोदी

राहुल गाँधी
BJP सांसद हमें बताते हैं
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
गुजरात के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सौराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ निशाना साधा। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बहाने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को यहां की सड़कों से दुर्गंध आती है, जबकि हमें सुगंध।
आज मोरबी में सभा कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मुझे याद है कि जब एक बार इंदिरा बेन मोरबी में आई थीं, तो यहां पर बदबू से परेशान हो गईं और मुंह पर रूमाल रख लिया था। उस वक्त चित्रलेखा पत्रिका में उनकी मुंह पर रूमाल रखी हुई तस्वीर छपी थी। लेकिन बीजेपी के लोगों को मोरबी की सड़कों से सुगंध आती है।’
पीएम ने कहा, ‘मेरा मोरबी से कुछ ऐसा नाता है कि जब भी सुख-दुख का वक्त आता है तो मैं यहां आता हूं। हमारे लिए लोगों का सुख मायने रखता है। जब हम सत्ता में नहीं भी होते हैं, तब भी मोरबी के लोगों के साथ खड़े रहते थे और समाज की सेवा करते हैं।’
पीएम ने कहा, ‘सत्ता में आने पर हमने देखा कि सौराष्ट्र और कच्छ के लोगों की मुख्य समस्या पानी की कमी है। पर्याप्त जल की कमी होने से समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। बीजेपी ने इसको बदला और नर्मदा के पानी को इस क्षेत्र तक पहुंचाया है।’ पीएम ने आगे कहा, ‘सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना के जरिए हमने बड़ी पाइपलाइनें बनाईं, सौराष्ट्र क्षेत्र के बांधों को SAUNI योजना के जरिए ही भरा जा सका है। लेकिन मुझे ऐसा लगता नहीं है कि कांग्रेस को यह सब दिखेगा, हम पानी की कमी के विपरीत प्रभावों को समझते हैं, इसलिए गुजरात में हमने पानी की एक-एक बूंद को बचाने के लिए जनांदोलन की शुरुआत की।