28 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 862

गुजरात चुनाव में अपराधी उम्मीदवारों का बोलबाला 

गुजरात चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज

राजेश सोनी | Navpravah.com

इस बार के गुजरात चुनाव में हर पार्टी जीत के लिए उत्सुक है। जीत हासिल करने के लिए गुजरात में सभी पार्टयों ने इस बार के चुनाव में आपराधिक मामलों में लिप्त उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जहां भाजपा ने इस बार के चुनाव में ऐसे 22 आपराधिक मामलों में लिप्त उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस इस सूची में प्रथम स्थान पर है।   
 
बता दें कि गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए 822 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इन 822 उम्मीदवारों में से करीब 101(करीब 12%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस सूची में कांग्रेस प्रथम स्थान पर है, जिसने पहले चरण में 88 से 25 उम्मीदवार आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। इन 25 कांग्रेसी उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि है। यह आंकडे असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने जारी किया है। 
 
इस रिपोर्ट में 6 राष्ट्रिय पार्टियों के 851 उम्मीदवारों में से 822 और 344 निर्दलीयों के हलफनामों की समीक्षा की गई और यही सब उम्मीदवार दूसरे चरण के मतदान में हिस्सा लेंगे। 
इन उम्मीदवारों में से 64 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। इन उम्मीदवारों पर हत्या, मर्डर, किडनैपिंग और महिलाओं के खिलाफ अपराध शामिल है। 
 
वहीं भाजपा के 88 में से 22 उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बहुजन समाज पार्टी के 74 में से 6 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज है।    

पाकिस्तान से मिलकर मुझे रास्ते से हटाना चाहते थे मणिशंकर अय्यर- पीएम नरेन्द्र मोदी

मोदी का मणिशंकर पर बयान
राजेश सोनी | Navpravah.com
गुजरात चुनाव के दौरान बनासकांठा में जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने अय्यर पर हमला बोलते हुए कहा कि जब अय्यर पाकिस्तान गए थे, तब उन्होंने पाकिस्तान के लोगों से कहा था कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटा दो, फिर देखो भारत पाकिस्तान शांति क्या होती है। 
 
मोदी ने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि मुझे रास्ते से हटाने का मतलब क्या है? क्या मेरा अपराध यह है कि मुझे हर चुनाव में लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बनासकांठा और पाटन की जनता अच्छी तरह से भाजपा और कांग्रेस में फर्क करना जानती हैं। 
 
मोदी ने कांग्रेस को गुजरात में बाढ़ के मुद्दे पर भी बहुत खरी-खोटी सुनाई। मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता जब बाढ़ से जूझ रही थी, उस समय कांग्रेस के सारे विधायक बंगलुरू के फाइव स्टार रिसोर्ट में आराम फरमा रहे थे, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता गुजरात की जनता के दुख की घड़ी में लोगों को राहत पहुँचाने का काम कर रहे थे। 
 
उन्होंने अपने जनसभा में भाजपा द्वारा बनासकांठा में किए गए विकास कार्यों को भी जनता के समक्ष बताया। मोदी ने कहा कि पहले बनासकांठा की जनता नर्मदा के पानी के लिए नर्मदा नदी के वहां ज़ाती थी पर हमारी सरकार ने घर -घर नर्मदा का पानी पहुँचाने का काम किया है।    

मेरे पास ट्रिपल एच को हराने का है गेम प्लान: जिंदर महल 

ट्रिपल एच बनाम जिंदर महल
सुनील यादव | Navpravah.com
वर्ल्ड रेस्लिंग एंटरटेनमेंट (WWE) 9 दिसंबर को भारत की राजधानी दिल्ली में होने वाला है। इस दिन भारतीय मूल के कनाडाई सुपरस्टार जिंदर महल का मुकाबला डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व स्टार ट्रिपल एच से होने वाला है। जिंदल महल ने मीडिया को बताया कि वह अभी भारत में हैं और ट्रिपल एच को दिल्ली में होने वाले मैच में धूल चटाने के लिए प्लान बना चुके हैं। 
 
गौरतलब है कि जिंदल महल कुछ समय पहले ही अपना हैवी वेट चैंपियनशिप का खिताब एजे स्टाइल से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग के पूर्व स्टार ट्रिपल एच को चुनौती दी और कहा कि भारत में होने वाले मैच में वो ट्रिपल एच को धूल चटाएंगे। भारतीय मूल के कनाडाई रेसलर जिन्दर महल का असली नाम युवराज सिंह धेसी है। उन्होंने 2003 में मार्शल आर्ट्स फिटनेस सेंटर से अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। 
 
मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रिपल एच ने जिंदर महल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैं मुंबई आया था, तो लोग मुझसे जिंदर महल के बारे में पूछते थे, तो मैं कहता था कि उन्होंने इज़्ज़त कमाई है। लेकिन अब 9 दिसंबर को मेरा मैच जिंदर से है, जिसमें मैं उन्हें नहीं छोड़ने वाला हूँ। मैं उन्हें बताऊंगा कि नर्क की यातना कैसी होती है। अगर जिंदर को अपनी इज़्ज़त बचानी है तो मुझसे लड़ना ही होगा, वह भाग नहीं सकते। 

झारखंड: बाइक पर बेटी की लाश ले जाने के लिए मजबूर पिता, सुविधाओं का अभाव

मृत बेटी को बाइक पर ले जाते हुए पिता
राजेश सोनी | Navpravah.com
ऐसे तो भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है पर जमीनी हकीकत में ऐसा है क्या? आज झारखंड के एक सरकारी अस्पताल द्वारा बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जो भारत के स्वास्थ्य सुविधाओं के अभावों को उजागर करता है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने मृतिक के परिवार को लाश ले जाने के लिए एम्बुलेंस मुहैया नहीं कराई। जिसके कारण उस बच्ची के पिता को मजबूरन अपनी बेटी की लाश को मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाना पड़ा।
 
बता दें कि यह मामला झारखंड के गोड्डा जिला अस्पताल का है। पेलारी गांव के महादेव शाह, अपने 12 वर्षीय बच्ची का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण 6 दिसंबर को गोड्डा जिला अस्पताल ले गए थे। महादेव शाह की बच्ची को दिल की बीमारी थी। पहले इस बच्ची का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, उसके बाद इस बच्ची को अंतिम जाँच के लिए रांची के मशहूर अस्पताल सदर में लाया गया था।
 
डॉक्टर, महादेव शाह की बच्ची को बचाने में असफल रहें और उस बच्ची की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। बच्ची के लाश को ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा पिता महादेव शाह को एम्बुलेंस मुहैया नहीं कराई गई। अस्पताल प्रबंधन ने लड़की के पिता के आरोपों को ख़ारिज किया है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसतरह के कई मामले आ चुके हैं। जहाँ, मृतक के परिजन मृतक की लाश हाथ-गाडी, बेल गाड़ी या बाइक पर ले जाते नजर आ चुके हैं। ओडिशा राज्य के एक मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। जहाँ एक बुजुर्ग आदमी अपने मृतक बीवी की लाश को हाथगाड़ी पर ले जा रहा था।   

दिल्ली में 17 दिसंबर से छाएगा घना कोहरा, ठंड झेलने के लिए हो जाये तैयार

दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंडी से स्थिति काफी खराब हो सकती है। अब तक भले ही पिछले साल की तरह घना कोहरा ना देखने को मिला है, लेकिन जल्द ही दिल्ली में ठंडी दस्तक देने वाली है।
मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में 17 दिसंबर से छाए रहनेवाले घने कोहरे के चलते पहले से पूर्व निर्धारित फ्लाइट्स पर सीधा असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि करीब एक महीने बाद, जनवरी में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की हालत काफी खराब हो सकती है, क्योंकि घने धुंध के चलते विजिबलिटी काफी कम रह जाएगी।
मौसम विभाग ने बताया कि ठंड में इस साल दिल्ली में कम विजिबलिटी के चलते अभी तक फ्लाइट के संचालन में रूकावट पूरी तरह नहीं हुई है, धुंध में इस बार देरी ओखी तूफान के कारण हुई है।
पिछले साल का रिकॉर्ड देखा जाये तो, दिसंबर और जनवरी में करीब बराबर ही 62 और 63 घंटे तक घना कोहरा छाया था, पिछले साल 7 दिसंबर तक करीब दो हफ्ते धुंध छायी थी।

इस बार रिप्लाई फीचर को लेकर चर्चा में है Sarahah

सराहा एप्प एक बार फिर चर्चा में
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
सराहा, एप कुछ महीने पहले भारत में काफी पॉपुलर हुआ था। सोशल मीडिया पर लोग इसमें भेजे गए मैसेज जम कर शेयर कर रहे थे। यह ऐप सउदी अरब के डेवेलपर जैनुलआबेदिन ने बनाया था।
अगर आपने इस ऐप को यूज किया है या आपको इस पर किसी ने फीडबैक भेजा है, तो अब आप इसके नये फीचर के जरिये रिप्लाई भी कर सकते हैं। सराहा ने ऐलान किया है कि अब सराहा पर भेजे गए मैसेज का रिप्लाई भी किया जा सकता है। लेकिन अभी आप रिप्लाई के तौर पर आप सिर्फ इमोजी ही भेज सकेंगे। 
इस ऐप के फाउंडर के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल iOS यूजर्स के लिए ही है। मतलब आईफोन यूजर्स सराहा पर भेजे गए मैसेज को इमोजी के जरिए रिप्लाई कर सकते हैं, एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करने वालों को अभी इस फीचर का इंतज़ार करना होगा।
सराहा ने एक साल में ही दुनिया भर में 240 मिलियन कस्टमर्स बना लिए हैं, जबकि कंपनी के दावे के मुताबिक एक साल से भी कम में सराहा पर 1 अरब से भी ज्यादा मैसेज किए गए हैं और जल्द ही सराहा में भारतीय भाषाओं का भी सपोर्ट दिया जाएगा।
सराहा फाउंडर जैनुल आबेदिन ने भारतीय कंपनी विप्रो में काम किया है और यहां उनके कई दोस्त हैं, इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि भारत से ही उन्होंने प्रोग्रामिंग भी सीखी है।
जानें क्या है सराहा – 
* सराहा एक अरबी शब्द है, इसका अर्थ है ईमानदारी।
* मिडिल ईस्ट के देशों में तो यह ऐप पहले ही काफी फेमस हो चुका था।
* भारत में पिछले 3 महीने से सोशल मीडिया पर ये ऐप फेमस हो रहा है।
* इस ऐप के जरिए आप अपनी प्रोफाइल से जुड़े किसी भी व्यक्ति को मैसेज भेज सकते हैं।
* आप अपने दोस्तों को जो चाहें मैसेज भेज दें लेकिन वो आपका नाम नहीं जान पाएंगे।
* यह ऐप लिंक शेयरिंग की सुविधा देने के कारण काफी पॉपुलर हुआ है।

शराब विक्री का विरोध करने वाली महिला को लोहे की रॉड से पीटा, नग्न कर परेड करवाई

दिल्ली में फिर घटी शर्मसार कर देने वाली घटना
सुनील यादव । Navpravah.com

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के नरेला स्थित जेजे क्लस्टर में रहने वाली 33 वर्षीय महिला प्रवीण पर गुरुवार दोपहर, कुछ लोगों ने रॉड से हमला कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। इलाके में शराब की गैरकानूनी बिक्री का विरोध करने पर प्रवीण के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।

दिल्ली की महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की अगुवाई में शुरू किये गए ‘फाइट द फियर’ नाम के कैंपेन के तहत बुधवार रात नरेला में शराब की छापेमारी हुई। इस दौरान इलाके में रहने वाली प्रवीण, महिला आयोग की टीम को पॉकेट 11 के एक घर में ले गई, जहाँ गैरकानूनी शराब की बिक्री की जाती थी। महिला आयोग को उस घर से शराब की 350 बोतलें बरामद हुईं, यह घर आशा और अशोक नाम के दम्पति का है। पुलिस ने दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
रोहिणी के डीसीपी रजनीश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार दोपहर आशा व् अशोक सहित कई लोगों ने प्रवीण पर हमला कर दिया, उसके कपड़े फाड़े और उसे नग्न कर परेड करवाई। इस मामले के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 342, 354, 354बी, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
राजधानी में फिर हुई इस घिनौनी घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, यह बहुत ही निराशाजनक घटना है, मैं एलजी से गुजारिश करता हूँ कि मामले में हस्तक्षेप कर स्थानीय पुलिस वालों पर कार्रवाई करें। वहीं एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती प्रवीण ने बताया कि हमारे इलाके में कुछ लोग शराब की गैरकानूनी बिक्री करते हैं। कोई उनके खिलाफ कुछ बोल नही पाता। मैंने विरोध किया तो मेरे साथ उन सबने ऐसा किया। प्रवीण ने बताया कि उन आरोपियों ने महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को भी नग्न कर परेड करवाने की धमकी दी।

12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण में रोजगार के अवसर

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण में रोजगार

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण में 12वीं पास छात्र -छात्रों के लिए रोजगार के अवसर हैं। इन नौकरियों को पाने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
पद और उनके लिए शैक्षिणिक योग्यता-
 
जूनियर सहायक पद के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण में कुल 170 पदों के लिए जगह निकली है। वहीं इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास यांत्रिक/ ऑटोमोबाइल/फायर में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों से तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा 12वीं पास की जरुरत है । इन पदों के लिए 18 से 30 के बीच के आयु वाले लोगो ही आवेदन कर सकते हैं।
 
आवेदन शुल्क :
बता दें कि एससी /एसटी /और पूर्व कर्मचारियों के लिए आवेदन करना निशुल्क होगा। वहीं अन्य वर्ग के लिए आवेदन का शुल्क 1000 रूपये तय किए गए है। उमीदवारों की आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट(www.aai.aero) पर जाकर 31 दिसंबर ,2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उसकेबाद आवेदन के प्रिंटआउट की प्रति निकालकर आगामी आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
 
यह रोजगार अवसर उनलोगों के लिए सुनहरा अवसर जो लोग किसी कारण वर्ष ज्यादा शिक्षा नहीं कर पाएं और उन्हें सरकारी नौकरी पाने की इच्छा हैं। ऐसे लोगों को जरूर इन भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण में निकले अवसर के लिए आवेदन करना चाहिए। 

बाबरी मस्जिद ढहाने के बाद पाकिस्तान में तोड़े गए थे 100 मंदिर!

बाबरी मस्जिद विध्वंस
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में कार सेवकों ने विवादित बाबरी ढांचे को ढहा दिया था। इस घटना को 25 साल हो गये हैं, इस घटना के बाद पूरे देश में साम्प्रदायिक दंगे भड़के थे। भारत ही नहीं, बाबरी विध्वंस की आग पड़ोसी देश पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों में भी भड़की थी। पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो इस घटना के बाद करीब 100 मंदिरों गिराकर उसे नुकसान पहुँचाया था।
जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के फोटो पत्रकार और बीबीसी से जुड़े शिराज हसन ने वहाँ के मंदिरों के फोटोज शेयर कर ट्विटर पर दावा किया है, “1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद पाकिस्तान में करीब 100 मंदिरों को दंगाइयों ने निशाना बनाया था। इन अधिकांश मंदिरों में 1847 के देश बंटवारे के शरणार्थी रहते थे।”
https://twitter.com/ShirazHassan/status/938833079388590080
हसन ने आगे लिखा कि, “हमने इन खंडहर मंदिरों में रह रहे कई लोगों से बातचीत की है, इन लोगों ने साल 1992 के उस भयावह मंजर को याद करते हुए कहा कि हमने दंगाइयों से रहम की अपील की थी और कहा था कि यह हमारा आशियाना है, इसे मत तोड़ो लेकिन वो नहीं माने।”
हसन ने एक अन्य ट्वीट में रावलपिंडी के ही कल्याण दास मंदिर की भी तस्वीर साझा की है, जहां आजकल दृष्टिहीनों का एक सरकारी स्कूल चलता है। स्कूल से जुड़े लोगों ने उन्हें बताया कि दंगाइयों ने यहां भी हमला बोला था, लेकिन बहुत निवेदन करने के बाद उसे बचा लिया गया था।
उस समय पाकिस्तान, बांग्लादेश और इरान समेत कई देशों में तो भारतीय दूतावासों पर हमले भी हुए थे, पाकिस्तान और बांग्लादेश में एंटी हिन्दू दंगे भी भड़के थे। यहाँ तक इरान ने तेल सप्लाय रोकने की धमकी दे डाली थी।

भाजपा के कार्यक्रम से लौट रहे स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी पर हमला 

स्वामीनारायण मंदिर
राजेश सोनी । Navpravah.com

 
बापू की धरती कहे जाने वाले गुजरात राज्य में होने वाले चुनाव में खूब हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। गुजरात में स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी महेंद्र स्वामीनारायण पर हमले का मामला सामने आया है। यह हमला तब हुआ जब वे भाजपा के एक चुनावी कार्यक्रम से भाग लेकर लौट रहे थे। महेंद्र स्वामीनारायण को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
वहीं दूसरी तरफ इस हमले को लेकर सूबे की राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा, स्वामी नारायण मंदिर पुजारी पर हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ बता रही है। वहीं टाइम्स नाऊ के अनुसार, यह हमला समाज में बसे असामाजिक तत्वों ने करवाया है। 
 
पुलिस ने भी अब इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। अबतक लेकिन किसी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि हम जल्द से जल्द इन आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझा देंगे। ऐसा ही हमला गुजरात में कुछ दिनों पहले युवा दलित नेता जिग्नेश मेवानी पर भी हुआ था। इस हमले का आरोप मेवानी ने भाजपा पर लगाया था।