चुनाव जीतने के लिए देशद्रोहियों का साथ देने वालों का सहारा ले रही है कांग्रेस -नरेंद्र मोदी
गुजरात में कांग्रेस 110 से ज्यादा सीटें जीतेगी: अहमद पटेल
कांग्रेस के एक नेता ने ISIS से की BJP की तुलना
रेपिस्ट के बच्चे को जन्म देने के लिए नहीं किया जा सकता बाध्य -मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
आज के प्रमुख समाचार
गुजरात चुनाव: पहले चरण के 89 सीटों पर मतदान शुरू।
भाजपा को गालियां देकर हम उनकी नकल नहीं करेंगे -राहुल
बाबरी पर अपना रुख साफ करें कपिल सिब्बल -पीएम नरेंद्र मोदी
ईवीएम के दुरुपयोग को रोकने के लिए की है पर्याप्त तैयारी: निर्वाचन आयोग
मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द, अब नहीं होंगे एडमिट नए मरीज़।
नोयडा के डबल मर्डर केस में पुलिस आज कर सकती है बड़ा खुलासा।
एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर दिल्ली के कुछ हिस्सों की स्थिति, द्वारका (202), शादीपुर (197), आरके पुरम (286)।
वर्ल्ड हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारा भारत, अर्जेंटीना से मिली 1-0 से शिकस्त।
रणजी ट्रॉफी: हार को टालने उतरेगा मुंबई, 218 रनों की लीड के साथ कर्नाटक की स्थिति मजबूत।
अब मुस्लिम संगठनों को एक होकर अमेरिका के खिलाफ लड़ना होगा -हाफ़िज़ सईद
अब तक की प्रमुख ख़बरें
गुजरात चुनाव- राहुल पर बरसे सीएम योगी , कहा राहुल मंदिर जाकर ढोंग कर रहे हैं।
गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया “विजन डॉक्यूमेंट “, इस मौके पर जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
छोटा उदयपुर -राहुल गाँधी का भाजपा से सवाल, अबतक भाजपा ने नहीं बताया गुजरात के लिए क्या करना चाहते हैं।
भाजपा के चुनाव प्रचार से लौट रहे पुजारी महेंद्र स्वामीनारायण पर हमला।
पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के परिवार को दी मिलने की अनुमति।
पाकिस्तान से मिलकर मुझे रास्ते से हटाना चाहते थे मणिशंकर अय्यर- पीएम नरेन्द्र मोदी।
झारखंड: बाइक पर बेटी की लाश ले जाने के लिए मजबूर पिता, सुविधाओं का अभाव
जवहारलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार शुक्रवार को संकल्प ग्लोबल समिट में हिस्सा लेने मुंबई पहुंचे।
अनुष्का के प्रवक्ता ने विराट अनुष्का शादी की खबर को बताया अफवाह।
रणजी ट्रॉफी -मुंबई पर मंडरा रहा है हार का खतरा, कर्नाटक ने बनाए 6 विकेट खोकर 395 रन।
लालू परिवार पर गिरी ED की गाज, IRCTC मामले में 3 एकड़ का भूखंड ज़ब्त
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी गाज गिरी है। ईडी ने कार्रवाई करते हुए तीन एकड़ का भूखंड जब्त कर लिया है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, लालू का यह भूखंड उनके व उनके परिवार के खिलाफ साल 2006 के आईआरसीटीसी होटल के ठेके में धन शोधन के मामले की जांच के संबंध में जब्त किया गया है।
ईडी की यह कार्रवाई राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजद) प्रमुख लालू की पत्नी राबड़ी देवी से पटना में की गई पूछताछ के छह दिन बाद की गई है। इसके साथ ही वित्तीय मामलों की जांच एजेंसी ने लालू के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मामले में नई दिल्ली में दो बार पूछताछ की थी। ईडी ने उनसे 13 नवंबर और 10 अक्टूबर को पूछताछ की थी।
ईडी के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने जो तीन एकड़ का भूखंड जब्त किया है, उस पर एक मॉल बनाया गया है। वहीं ईडी ने लालू, तेजस्वी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत वित्तीय अनियमितता के मामले में जांच चल रही है। इतना ही नहीं, ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से एफआईआर भी दर्ज किया है, जिसके बाद 27 जुलाई को पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था और नकली कंपनियों के माध्यम से कथित तौर पर धन का हस्तांतरण करने को लेकर जांच की जा रही है।
लालू जिस समय रेलमंत्री थे, उस दौरान आईआरसीटीसी के रांची और पुरी में स्थित दो होटलों का ठेका 2006 में एक निजी कंपनी को प्रदान करने पर अनियमितता बरती जाने पर एक्शन लिया था और सीबीआई ने पांच जुलाई को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।
सीबीआई के अनुसार, विजय और विनय कोचर के स्वामित्व वाले सुजाता होटल्स को दिए गए ठेके के बदले कथित तौर पर लालू और उनके परिवार को बिहार के प्रमुख स्थान पर भूखंड दिया गया था। मामले में अहलूवालिया कांट्रैक्टर्स के प्रमोटर बिक्रमजीत सिह अहलूवालिया, जिनसे भी पूछताछ की गई है, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता और आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक पी. के. गोयल भी आरोपी हैं।
















