29 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 858

राहुल गांधी निर्विरोध चुने गए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी में पसरा सन्नाटा

राजेश सोनी | Navpravah.com 

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष चुन लिया है। सोमवार दोपहर को आधिकारिक तौरपर कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान कर दिया।
कांग्रेस नेता मुल्ल्यापल्ली रामचंद्रन ने बताया कि राहुल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया कि राहुल के पक्ष में नामांकन प्रस्ताव मिले थे और यह सभी प्रस्ताव वैध मिले थे। आगे रामचंद्रन ने कहा कि चूंकि एक ही प्रत्याशी का नामांकन मिला इसलिए राहुल गांधी को इंडियन नेशनल कांग्रेस का अध्यक्ष चुन लिया गया है।
राहुल गांधी अपनी माँ सोनिया गांधी की जगह लेंगे। सोनिया गांधी पिछले 19 सालों से कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल रहीं थी। पिछले कुछ दिनों से सोनिया गांधी की तबियत खराब चल रही है और जिसके कारण वे पार्टी के कार्यक्रमों और चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले पा रहीं थी। अब राहुल गांधी के सामने अध्यक्ष बनने के बाद सबसे बड़ी चुनौती है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के गिरे हुए मनोबल को उठाना।
पिछले कुछ समय से कांग्रेस को हर राज्य में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की अब बस कुछ राज्यों में ही सरकार बची है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में युवा नेताओं को बढ़ावा मिल सकता है। वहीं पार्टी की कमान भी युवाओं के हाथों में सौंपी जा सकती है।

पीएम का बयान अपमानजनक, माफी मांगे मोदी- कांग्रेस

आनंद शर्मा ने कहा पीएम माफ़ी मांगे
राजेश सोनी | Navpravah.com 
पाकिस्तान ने पीएम मोदी के बयान को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान की सफाई आने के बाद कांग्रेस ने अब पीएम पर हमलावर रुख अपना लिया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी को कांग्रेस से माफी माँगनी चाहिए।
आगे आनंद शर्मा ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान से मिलकर गुजरात चुनाव के लिए साजिश करने का जो आरोप लगाया है, वह अपमानजनक है। यह बयान मोदी ने सिर्फ दूसरे चरण के मतदान से पहले वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए दिया है। शर्मा ने आगे कहा कि पीएम द्वारा ऐसा बयान, गुजरात चुनाव में भाजपा हताश नजर आ रही है इसलिए भाजपा की गुजरात विधानसभा चुनाव में हार निश्चित है।
 
बता दें कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री एक शादी में शामिल होने के लिए भारत आए थे। जिस कारण, उनके लिए डिनर की व्यवस्था की गई थी। इस डिनर में पाकिस्तान डिप्लोमेट, आर्मी चीफ आदि लोगों ने शिरकत की थी।
शर्मा ने आगे मीडिया से कहा कि मोदी का यह सोचना कि हम पाकिस्तान के साथ मिलकर उनको हराने की साजिश कर रहे हैं, यह बिल्कुल अपमानजनक है। इसके लिए पीएम मोदी को सार्वजनिक तौरपर कांग्रेस पार्टी से माफी माँगनी चाहिए।
दूसरी तरफ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की सफाई पर जवाब देते हुए कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों में किसी भी बाहरी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविशंकर ने पाकिस्तान की टिप्पणी की निंदा की है।

गुजरात में सरकार बनी तो 10 दिन में होगा किसानों का कर्ज माफ -राहुल गाँधी

राहुल गाँधी ने कहा १० दिन में कर्ज माफ़ करेंगे
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
गुजरात चुनाव में मचे घमासान के बीच कांग्रेस के भावी अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बनासकांठा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा, जैसे पिक्चर फ्लॉप होती है, वैसे ही भाजपा की विकास यात्रा फ्लॉप हो गई है।
राहुल ने कहा, गुजरात का चुनाव हो रहा है और मोदी जी कभी जापान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान की बात करते हैं, गुजरात का चुनाव है, थोड़ी गुजरात की बात कर लो। राहुल ने कहा, आज गुजरात का किसान परेशान है। अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा।
राहुल ने कहा कि यहां की सरकार महज कुछ लोगों के लिए ही काम कर रही है, जबकि उसका आम लोगों और किसानों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आयी तो गुजरात के किसानों को प्राथमिकता देगी और उनकी फसलों की सही कीमत मिले ये बात सुनिश्चित कराएगी।
राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने काले धन का नाम लेकर इस देश के गरीब का, मजदूर का, छोटे व्यापारी का पैसा ले लिया। उन्होंने एक गरीब आदमी को रात-रात भर लाइन में लगा दिया। 15 लाख रुपए देने की बात कही और 15 पैसे भी नहीं दिए।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी एक भी रैली में, एक भी भाषण में भ्रष्टाचार का जिक्र नहीं किया। वो भ्रष्टाचार पर बिल्कुल नहीं बोलते, क्योंकि अमित शाह के बेटे जय शाह का नाम एक मामले में घिरा हुआ है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के चंद बिजनेसमैनों के लिए काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी से खफा पाकिस्तान, कहा, “हमें गुजरात चुनाव में मत घसीटो”

पीएम् मोदी ने कहा
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
पीएम मोदी ने रविवार को गुजरात में चुनाव रैली के दौरान पाकिस्‍तान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह इन चुनावों में हस्‍तक्षेप कर रहा है और यह भी कहा था कि वह कांग्रेस नेता अहमद पटेल को सूबे का सीएम बने देखना चाहता है।
पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैसल ने इस मामले पर कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री को इस तरह की गलत बयानबाजी की बजाय अपने बूते पर चुनाव जीतने की कोशिश करनी चाहिए। उन्‍होंने पीएम मोदी के आरोपों को निराधार और ‘गैर-जिम्‍मेदाराना’ कहा।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के निलंबित वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस के आला नेताओं के पाकिस्तानी नेताओं से कथित तौर पर मुलाकात करने के एक दिन बाद उन्हें ‘नीच’ कहा था। पीएम ने कहा, मीडिया में मणिशंकर अय्यर के आवास पर हुई बैठक के बारे में कल खबरें थीं। इसमें पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिस्सा लिया था।
उन्होंने कहा, अगले दिन, मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी ‘नीच’ है, यह गंभीर मामला है। मोदी ने कहा कि रफीक ने अहमद पटेल को गुजरात का अगला मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया था।

चुनाव हारने के लिए कांग्रेस ने भाजपा से सुपारी ली है -शंकर सिंह वाघेला

शंकर सिंह वाघेला का बयान
राजेश सोनी | Navpravah.com
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले गुजरात के दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला ने सनसनीखेज बयान दिया है। वाघेला ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव हारने के लिए भाजपा से सुपारी ली है। वाघेला ने आगे अपने बयान में कहा कि कांग्रेस जानबूझकर भाजपा से हार रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को राज्य विधानसभा चुनावों में बहुमत मिलेगा।
छह बार के सांसद वाघेला ने चुनाव से कुछ महीने पहले अपना संगठन जन विकल्प मोर्चा बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने यह भी दावा किया है कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल चुनाव के बाद इतिहास बन जाएंगे। बता दें कि वाघेला दोनों मुख्य पार्टी भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके जैसे लोग सिर्फ अपने हितों की पूर्ति करते हैं। आप देखेंगे, एक बार गुजरात चुनाव समाप्त होने दो, ऐसे लोग इतिहास बन जाएंगे।
तीन दशकों से गुजरात की राजनीति में सक्रिय रहने वाले वाघेला ने कहा कि भाजपा को गुजरात में अगर कांग्रेस को हराना है, तो उनको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। भाजपा के पास कार्यकर्ताओं का प्रदेश में मजबूत आधार है, जिसके लिए कांग्रेस को कम से कम 6 महीनों तक जमीनी स्तर पर मेहनत करनी पड़ेगी, तब जाकर कांग्रेस, भाजपा को गुजरात चुनाव में कहीं टक्कर दे सकती है । वाघेला ने यह बात राहुल गांधी से भी कही थी कि अगर हम 6 महीने पहले से राज्य में जमीनी स्तर से चुनाव की तैयारी करें, तो हम राज्य में 90 से ज्यादा सीट लाकर सरकार बना सकते हैं। मैंने राहुल गांधी से यह भी स्पष्ट किया था कि मैं राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता हूं।

डोकलाम विवाद: चीन नहीं आ रहा बाज, फिर शुरू किया हेलिपैड और सड़कों का निर्माण

डोकलाम विवाद
राजेश सोनी | Navpravah.com 
चीन अपनी आदतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। चीन ने डोकलाम क्षेत्र में अपने सैनिक तैनात कर एक बार फिर डोकलाम विवाद को तूल दे दी है। चीन ने अपने सैनिकों द्वारा डोकलाम में फिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर जारी विवाद कुछ समय पहले शांति से निबट गया था। सबको लगने लगा था कि चीन अब डोकलाम विवाद को फिर से नहीं छेड़ेगा, लेकिन ऐसा नजर नही आ रहा है चीन ने डोकलाम सीमा पर एक बार फिर अपना विवादित निर्माण शुरू कर दिया है।
डोकलाम विवाद खत्म होने के बाद एक बार फिर चीन ने अपने सैनिकों को डोकलाम क्षेत्र पर तैनात कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चीन ने करीब 1600 से 1800 सैनिक डोकलाम पर तैनात कर दिए हैं। इन सैनिकों ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन, डोकलाम के पास डेरा डाला हुआ है। अब इन सैनिकों ने इस विवादित क्षेत्र में निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। चीनी सैनिक कड़ाके की ठंड में हेलीपैड, उन्नत सड़कों और शिविरों का निर्माण कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि भारत का रणनीतिक उद्देश्य है कि जमशेरी रिज इलाके  की तरफ रोड का निर्माण नहीं करने देगा।
गौरतलब है कि चीन इसे पहले भी विवादित डोकलाम क्षेत्र में निर्माण कार्य करने की असफल कोशिश कर चुका है। भारतीय सेना ने इस निर्माण कार्य का विरोध किया था और इस वजह से भारतीय और चीनी सेना करीब 73 दिनों तक आमने-सामने थी। डोकलाम विवाद का शांतिपूर्ण हल 28 अगस्त को दोनों देशों के बीच आपस में बातचीत से हुआ था।
चीन डोकलाम को अपने देश का हिस्सा बताता है पर डोकलाम भूटान देश का हिस्सा है। भारत ने एक संधि के तहत भूटान देश की रक्षा का जिम्मा लिया है। डोकलाम भारतीय पूर्वोत्तर राज्य की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण इलाका है।
चीन अपनी विस्तारवादी नीति के लिए दुनिया में बदनाम है। चीन का अपने सभी पड़ोसी देशों से सीमा के चलते विवाद है।

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर।

राजेश सोनी | Navpravah.com
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में कल देर रात भारतीय सेना और पाकिस्तानी आतंकियों की बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।
बता दें कि भारतीय सेना को जब अपने खुफिया तंत्र से पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ की खबर मिली, उसके बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ रविवार देर रात सर्च अभियान चलाया। इसी अभियान के तहत भारतीय सेना और आतंकियों के बीच हंदवाडा में मुठभेड़ हुई।
इस मुठभेड़ में भारतीय सेना ने घुसपैठ कर रहे तीनों आतंकियों का खात्मा कर दिया। इस एनकाउंटर में एक महिला की भी मारे जाने की खबर आई हैं। आमतौर पर ठंड के मौसम में घुसपैठ की कोशिशें कम होती है, लेकिन काफी समय से आतंकियों को असफलता मिलने के कारण इस बार ठंड के मौसम में भी घुसपैठ की नापाक कोशिशें जारी है।
जम्मू -कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी। वैद्य ने अपने ट्वीट में लिखा कि हंदवाड़ा के उनीसू में जम्मू-कश्मीर पुलिस, राष्ट्रीय रायफल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। रातभर बारिश होती रही, लेकिन जवान भीषण ठंड में भी मोर्चे पर डटे रहे। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। अबतक सुरक्षाबालों को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मारने में सफलता मिली है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ कश्मीर में सख्त रुख अपना रखा हैं। इस साल भारतीय सेना ने अब तक 210 से ज्यादा घुसपैठ कर रहे विदेशी और कश्मीर में बसे आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया है।
वहीं पाकिस्तान की कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें लगातार जारी है। ग़ौरतलब है कि भारत सरकार कई बार पाकिस्तान की नापाक करतूतों का विश्वपटल पर खुलासा कर चुका हैं।

पीएम मोदी और राहुल गांधी को नहीं मिली इजाजत…

रोडशो की नहीं मिली इज़ाज़त
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
12 दिसंबर को गुजरात चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस ने अहमदाबाद में रोडशो करने की योजना बनाई थी, जिसमें बीजेपी ने अहमदाबाद के धरणीधर और कांग्रेस ने जगन्‍नाथ मंदिर से रोडशो की इजाजत मांगी थी। लेकिन अहमदाबाद पुलिस कमिश्‍नर अनूप कुमार सिंह ने कहा हैै कि सुरक्षा, कानून-व्‍यवस्‍था और व्‍यस्‍त ट्रैफिक के कारण जनता को होने वाली संभावित असुविधा को देखते हुए पुलिस ने यह इजाजत नहीं दी है।
इससे पहले पीएम मोदी यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर चुके हैं। राहुल गांधी भी सपा नेता अखिलेश यादव के साथ यूपी चुनावों में रोडशो कर चुके हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद स्वीकार चुके हैं कि वे कांग्रेस को हल्के में लेने की कतई भूल नहीं कर रहे हैं, हालांकि वे यह भी कह चुके हैं कि बीजेपी अपना हर चुनाव आखिरी चुनाव मानकर लड़ती है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान का अंतिम प्रतिशत 66.75 फीसदी रहा। पहले चरण में राज्य की 89 सीटों पर 9 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। वोटिंग पैटर्न को देखकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पक्षों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
चुनाव आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में आदिवासी बहुल नर्मदा जिले में सर्वाधिक 79.15 फीसदी मतदान हुआ जबकि सौराष्ट्र क्षेत्र की देवभूमि-द्वारका सीट पर सबसे कम 59.39 फीसदी मतदान हुआ।

वेंकैया नायडू ने कहा, वंदे मातरम गाने में आखिर क्या है समस्या

वन्देमातरम गाने में क्या है समस्या
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
राष्ट्रवादी कवि सुब्रमण्यम भारती की 96वीं जयंती की स्मृति में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर नायडू शामिल हुए, जहाँ उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की अनुयायी भगिनी निवेदिता ने लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला था, प्रार्थना के गीत के तौर पर वंदे मातरम की शुरुआत कराकर उन्होंने छात्राओं में राष्ट्रवादी भावना का संचार करने की कोशिश की थी।
लेकिन अब कुछ लोगों को वंदे मातरम से भी समस्या है, वंदे मातरम क्या है माता वंदनम, अम्मा वणक्कम – यही है वंदे मातरम, नाडयू ने कहा कि वंदे मातरम गाने का मतलब अपनी मां का गुणगान करना है।
नायडू ने कहा कई सालों के बाद अब हम चर्चा कर रहे हैं कि वंदे मातरम अच्छा या है या नहीं, राष्ट्रवाद और देशभक्ति अच्छी है कि नहीं, हम इन सब चीजों के बारे में बात करने से भी हिचकते हैं। भारती को भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नायडू ने कहा कि सुधारवादी कवि चाहते थे कि भारतीय अपनी धरोहर पर गर्व करें।
उप-राष्ट्रपति ने कहा कि भगिनी निवेदिता की तरह भारती को भी वंदे मातरम ने प्रेरित किया था और उन्होंने राष्ट्र गीत की भावना का प्रसार किया था, नायडू ने कहा, हम देख रहे हैं कि स्वच्छ भारत में फिर से साफ-सफाई पर जोर है।
उन्होंने आगे कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की तरह भारती भी चाहते थे कि संकीर्ण घरेलू दीवारें टूटे और जाति व्यवस्था खत्म हो, हम जाति, वर्ग, लिंग, क्षेत्र एवं धर्म से परे एक देश और एक लोग हैं, भारत एक है, कोई ऊंचा या नीचा नहीं है।