29 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 859

जायरा के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति ने पेश की सफाई

ज़ायरा वसीम विवाद
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
दिल्ली से मुंबई जाते वक्त विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में जायरा वसीम ने अपने साथ हुए छेड़छाड़ की बात कही थी, जायरा की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने 39 वर्षीय विकास सचदेवा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है।
छेड़छाड़ के आरोपी विकास ने पुलिस को बताया कि उसने जानबूझकर कुछ नहीं किया है, वो फ्लाइट में सो रहा था, लंबे समय से नहीं सो पाने के चलते वे काफी थका हुआ था। बिजनेसमैन विकास के मुताबिक, विमान में उसने केबिन क्रू से कंबल मांगते हुए डिस्टर्ब ना करने की बात कह कर सो गया था।
विस्तारा एयरलाइंस के कुछ अधिकारियों ने भी बताया कि विकास पूरे समय सो रहा था। विकास ने कहा कि जैसे ही उसका पैर जायरा से टच हुआ, उसने माफी भी मांग ली थी। विकास ने कहा कि उसने ये जानबूझकर नहीं किया था।
जायरा ने रविवार सुबह ही इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिए आपबीती बयां किया कि उसके साथ विमान में बत्तमीज़ी की गयी थी। 17 साल की जायरा मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।
विस्तारा के चीफ स्ट्रेटजी और कर्मशि‍यल ऑफिसर संजीव कपूर ने एक निजी चैनल को बताया कि अगर पुलिस की जांच में आरोपी दोषी पाया गया तो एयरलाइन दोषी के खि‍लाफ नो फ्लाई नियम की प्रक्रि‍या पर काम शुरू कर देगी और जायरा के साथ जो भी हुआ हम उसके लिए माफी मांगते हैं।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

जायरा वसीम से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी, आरोपी विकास ने कहा, आरोप बेबुनियाद।

दिल्ली के एक और अस्पताल पर गिरी गाज़, बी एल कपूर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप।
 
बीजेपी नेता पुरुषोत्तम रुपाला की सभा मे पाटीदारों का हंगामा।
 
आजम खान का विवादित बयान, कहा, खून में नहाया है गुजरात, उसे बचा लो।
 
1984 के सिख दंगों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, 241 मामलों पर करेगी सुनवाई।
 
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार चरम पर, पाटण, नाडियाड और अहमदाबाद में आज पीएम मोदी करेंगे रैली, राहुल की भी 4 रैलियां।
 
देशभर में लागू हो शराबबंदी : नितीश कुमार
 
जो भारत से प्यार नही करते वो देश छोड़ कर चले जाएं -RSS नेता इंद्रेश कुमार
 
भारत-श्रीलंका: एक तरफा मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से दी मात, भारत ने बनाये थे महज 112 रन।
 
ISL 2017: मुम्बई ने चेन्नई की जीत की रथ रोकी, मुकाबला 1-0 से अपने नाम किया।

कल से शुरू हो रहा है महाराष्ट्र का विधानसभा शीतकालीन सत्र

शीतकालीन सत्र

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। इस शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों को मिलाकर लगभग दर्जन भर विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है। हालाँकि विपक्षी दल किसान कर्ज माफी सहित अन्य कई मुद्दे उठाकर भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। ये सत्र नागपुर में 2 हफ्ते तक चलेगा।

राज्य संसदीय कार्य मंत्री गिरीश बापट पहले ही शीत सत्र का कार्यक्रम जारी कर चुके हैं। बापट ने कहा था, हमारी सरकार 11 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में 13 नए विधेयक पेश करेगी।

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है। दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दल हैं। विधान परिषद के उपचुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत से भाजपा के हौसले बुलंद हैं।

288 विधायकों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा और शिवसेना के 184 विधायक हैं। कांग्रेस और राष्ट्रवादी के पास 288 सीटों की विधानसभा में 82 विधायक हैं।

जायरा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर जल्द हो करवाई-सीएम महबूबा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

आज सुबह फ़िल्म अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ, विमान में सफर करते वक़्त कथित तौरपर छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसी मामले पर संज्ञान लेते हुए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द जायरा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों पर करवाई की मांग की हैं।

बता दें कि आज सुबह विस्तारा विमान एयरलाइन्स से जायरा दिल्ली से मुंबई के ओर आ रही थी। उसी सफर के दौरान एक साथी विमान यात्री ने जायरा को गलत तरीके से छुआ था। जायरा ने आरोप लगाया कि उसके मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

जायरा ने रोते हुए अपने साथ हुए छेड़छाड़ के बारे में वीडियो में बताते हुए, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया और ये वीडियो आग की तरह फैल गया।

इसके बाद जम्मू- कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्विटर एकाउंट स  लिखा “मैं भी दो बच्चों की माँ हूँ और एक औरत हूँ ।मैं समझ सकती हूं जायरा पर क्या गुजर रही होगी। मैं प्रशासन और पुलिस से मांग करती हूं, जल्द से जल्द इन अपराधियों को पकड़ा जाए। वहीं दूसरी तरफ जम्मू -कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी जायरा की मदद के लिए आगे आए हैं।

साबरमती नदी में तैरती मिली क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा की लाश

साबरमती नदी में मिली जसप्रीत के दादा की लाश
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
 
गुजरात: भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा की लाश साबरमती नदी में तैरती मिली है। 84 साल के संतोष बुमराह उत्तराखंड से अहमदाबाद, जसप्रीत बुमराह से मिलने के लिए निकले थे लेकिन वह वहां पहुंचे नहीं। 
 
पिछले शुक्रवार से गायब पिता की गुमसुदा होने की रिपोर्ट उनकी बेटी राजिंदर कौर बुमराह ने अहमदाबाद के वस्त्रपुर पुलिस में करवाई। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और क्रिकेटर बुमराह के दादा संतोष बुमराह की लाश साबरमती नदी से बरामद की गई।  
 
बता दें कि संतोष बुमराह एक जमाने में बेहद अमीर व्यक्ति हुआ करते थे, उनकी अहमदाबाद में 3 फैक्टरियां थीं। लेकिन 2001 जसप्रीत बुमराह के पिता के गुजर जाने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्होंने अपनी फैक्ट्रीज बेंच दी। इन्ही कारणों से जसप्रीत बुमराह और उनकी माँ दलजीत कौर ने अलग रहने का फैसला किया था। संतोष बुमराह कई सालों से उत्तराखंड के उद्धमनगर में बेहद दयनीय ज़िन्दगी बिता रहे थे। अपना जीवन-यापन करने के लिए वह ऑटो चलाया करते थे। 
 
राजिंदर कौर बुमराह ने पुलिस को बताया कि एक दिन जब वो अपने पिता के साथ अहमदाबाद के सिटी स्कूल में दलजीत कौर से मिलने पहुंची, तो दलजीत कौर ने उनसे बात तक न की। संतोष बुमराह द्वारा जसप्रीत का नंबर मांगने के बाद दलजीत ने नम्बर देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद से ही वह बेहद उदास रहने लगे थें।  पिछले शुक्रवार के दिन वह जसप्रीत बुमराह से मिलने का निश्चय करके घर से निकल पड़ें और फिर घर वापस लौट कर नहीं आए। 

मैला ढोने की प्रथा से नाराज़ दलित महिलाएं, विधानसभा के बाहर उग्र प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
आज बुंदेलखंड के जालौन से आईं मैला ढोने वाली सैकड़ों महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विधानसभा सभा के बाहर आज प्रदर्शन किया। दलित अधिकार और स्वाभिमान मार्च के बैनर तले बुलाए गए इस प्रदर्शन का मकसद महिलाओं को इस कुप्रथा से मुक्ति दिलाना है।
दलित अधिकार मंच के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने लखनऊ में प्रर्दशन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मैला ढोने की प्रथा से मुक्ति दिलाने की मांग की, उन्होंने कहा कि 2013 में मैला ढोने की प्रथा को बैन कर दिया गया था, इसके बावजूद बुंदेलखंड में ये प्रथा जारी है।
बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के संयोजक कुलदीप बौद्ध ने एक निजी चैनल से बात करते हुए बताया कि हमारी मांग है महिलाओं को मैला ढोने से रोका जाए और उनके लिए स्थाई आवास, रोजगार की व्यवस्था की जाए और साथ ही उन्हें पांच एकड़ जमीन दी जाए।
यहां जमा महिलाएं अपने सिर पर मैला ढोने वाली टोकरी लेकर आईं थीं। उनके साथ एक बड़ा सा बैनर भी था, जिस पर लिखा था कि आखिर कब हमें मैला ढोने से मुक्ति मिलेगी। ज्ञातव्य है कि मैला ढोने को एक सामाजिक बुराई माना जाता है।

भारतीय टीम महज 112 रनों पर हुई ढेर, धोनी ने बनाये 65 रन

श्रेयस अय्यर बोल्ड होकर पवेलियन जाते हुए

सुनील यादव | Navpravah.com 

भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में विकेटों का पतझड़ सा लग गया है। मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का कोई बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाज़ों के सामने टिक न सका और पूरी टीम महज 112  रनों पर ढेर हो गई। महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली। 

 
रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, 0 के स्कोर पर भारत को एंजेलो मैथ्यूज़ ने शिखर धवन के रूप में पहला झटका दिया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी महज 2 रन बना कर चलते बनें। सुरंगा लकमल और एंजेलो मैथ्यूज़ की आग उगलती गेंदबाजी के सामने भारतीय युवा बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इसके कारण एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। जहाँ दिनेश कार्तिक 18 गेंद खेलकर भी शून्य पर चलते बनें, वहीँ मनीष पांडेय(2) और श्रेयस अय्यर(9) भी टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं कर सके। 
 
महज 30 रनों के भीतर ही 7 विकेट खोने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारत 50 रन भी बनाने में असमर्थ हो जाएगा पर भारत के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने कुलदीप यादव के साथ मिलकर भारतीय टीम को अपने पिछले न्यूनतम स्कोर 78 के पार पहुंचाया। महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ कोशिश जरूर की पर एक साइड से विकेट गिरते रहने से दबाव बढ़ता गया और पूरी टीम 112 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट सुरंगा लक्मल ने लिए, उन्होंने 10 ओवरों में महज 13 रन खर्च करते हुए 4 बेशकीमती विकेट हासिल किये। भारत के 8 बल्लेबाजों का दहाई के आकड़े को अपने ही घर में न छू पाना कहीं न कहीं भारतीय टीम के लिए चिंता की घंटी है।
 
गौरतलब है कि इस महीने के अंत में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। विश्व टेस्ट रैंकिंग में भारत पहले एवं वनडे रैंकिंग में भारत दूसरे पायदान पर है। इसलिए कहीं न कहीं भारतीय बल्लेबाजों के साउथ अफ्रीका दौरे से ठीक पहले ऐसे प्रदर्शन ने टीम प्रशासन को सोचने पर विवश किया है। 

गुरुग्राम में एक महिला डॉक्टर को बंधक बनाकर साथी डॉक्टर ने किया रेप

फेस के बदले में cmo ने मांगी इज्ज़त
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
आज के समय में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। महिला सुरक्षा पर ऐसा ही एक वाक्या गुरुग्राम में सामने आया है, जहाँ एक अस्पताल की एक महिला डॉक्टर को बंधक बनाकर रेप करने की वारदात सामने आई है।
गुरुग्राम में साइबर सिटी के सेक्टर 56 में रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने एक नामी हॉस्पिटल के डॉक्टर पर बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला थाने में दी गयी शिकायत में, पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर पर शादी के नाम पर झांसा देकर कई बार रेप करने के आरोप लगाया है। 
इस मामले के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को घर बुलाकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है पर उसे जल्द ही रासत में ले लिया जायेगा।
पीड़िता ने बताया है कि दोनों ने खांडसा रोड पर पार्टनरशिप में एक नर्सिंग होम खोल रखा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी डॉक्टर ने उससे शादी करने का वादा किया था पर आरोपी ने 7 नवंबर को उसे अपने फ्लैट पर बुलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता की शिकायत है कि अब आरोपी डॉक्टर शादी करने से इनकार कर रहा है, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर तरणजीत के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और बंधक बनाकर रेप करने जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है, हालांकि पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है।

विमान में एक अधेड़ ने दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम के साथ की छेड़खानी

ज़ायरा वसीम छेड़छाड़ मामला
राजेश सोनी । Navpravah.com
जायरा वसीम को आपने फिल्म दंगल में बड़े-बड़े पहलवानों को चित करते देखा होगा, पर असल जिंदगी में जायरा इतनी खुशनसीब नहीं हैं। दंगल फिल्म से प्रसिद्धि पाने वाली कश्मीरी अभीनेत्री के साथ हवाई सफर के दौरान छेड़छाड़ हुई, अपनी बात कहती हुई ज़ायरा एक विडीओ में रोती हुई नज़र आ रही हैं। यह विडीओ तेज़ी से वाइरल हो रहा है। वे विस्तारा के विमान से दिल्ली से मुंबई के ओर आ रही थी।
बता दें कि आज सुबह अभिनेत्री जायरा वसीम विमान से दिल्ली से मुंबई के लिए सफर कर रही थी। सफर के दौरान जायरा के साथ एक अधेड़ उम्र के आदमी ने छेड़छाड़ की।
जायरा ने अपने दर्द के बारे में बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया हैं। वीडियो में जायरा ने रोते हुए बताया कि एक आदमी मुझे गलत तरीके से छू रहा था और पूरे विमान में मेरी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। जायरा ने आगे अपने वीडियो में पूरे समाज पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या इसी तरह से हम अपनी बच्चियों को रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब लड़कियों को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद ही उठानी पड़ेगी।
बाद में मुंबई पुलिस को जैसे ही इस युवा अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ की खबर मिली, वे जायरा से मुलाक़ात करने के लिए उनके होटल पहुंचे। जायरा से पुलिस अब उनका बयान दर्ज कराएगी। हालाँकि इस मामले में विस्तारा एयरलाइंस के अधिकारियों ने कहा कि ज़ायरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराएँ, हम पूरी तरह से उनकी मदद के लिए तैयार हैं। 

उद्धव ठाकरे को नारायण राणे ने दी धमकी, कहा, “मुँह बंद रखो नहीं तो बदनाम कर दूंगा”

नारायण राणे ने दी उद्धव ठाकरे को धमकी
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शनिवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अपना मुंह बंद रखने के लिए कहा और साथ ही ऐसा नहीं करने की स्थिति में सब कुछ खुलासा कर देने की धमकी भी दी।
राणे ने चेतावनी देते हुए ठाकरे के आरोप से इंकार किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि राणे ने दिवंगत बाला साहेब ठाकरे का उत्पीड़न किया था। उन्होंने कहा, मैंने अपनी आंखों से देखा है कि कैसे उद्धव व उनके परिवार ने बाला साहेब को उत्पीड़ित किया है। अगर वह अपना मुंह बंद नहीं रखेंगे और मेरे विरुद्ध षड्यंत्र करेंगे, तो मैं उन्हें बदनाम करने में संकोच नहीं करूंगा।
 
राणे का यह बयान तब आया, जब शिवसेना कथित रूप से सत्तारूढ़ भाजपा पर दबाव बना रही है कि राणे को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाए। राणे ने इस वर्ष सितंबर में कांग्रेस छोड़कर महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी बना ली थी और केंद्र व राज्य में भाजपा नीति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ गठबंधन कर लिया था।
दोनों पार्टियों के बीच बनी सहमति के आधार पर उन्हें हालिया विधान परिषद के उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया जाना था और उसके बाद देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना था।