30 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 857

ढाई साल के उच्च स्तर पर पहुँचा कच्चा तेल, पैट्रोल भी हो सकता है महंगा

आज रात 12 बजे से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के प्राइज
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ गयी है, जिससे तेल आयातक देशों की चिंता बढ़ा गयी है।अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल ढाई साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, एेसे में आने वाले समय में पैट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ौत्तरी हो सकती है।
ब्रिटेन के उत्तरी सागर में प्रमुख पाइपलाइन की मरम्मत चल रही है, जिसके चलते पाइपलाइन मरम्मत को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई  है।
जानकारी के अनुसार फोर्टाइस ऑयल और गैस पाइपलाइन में दरार पड़ने के कारण सोमवार को मरम्मत के लिए इसे बंद कर दिया गया है। यह ब्रिटेन की प्रमुख पाइपलाइन है, जिसके माध्यम से रोजाना 4 लाख 50 हजार बैरल कच्चा तेल उत्तरी समुद्र से स्कॉटलैंड के  प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचता है।
इस पाइपलाइन की प्रबंधक कंपनी इनोस ने कहा कि पाइप लाइन में सप्लाई का दबाव कम करने के बावजूद दरार बढ़ गई है और प्रबंधन टीम ने अब फैसला किया है कि अच्छी तरह से मरम्मत के लिए पाइपलाइन बंद रखना अच्छा साबित होगा, इसलिए मरम्मत के दौरान पाइपलाइन कम से कम दो सप्ताह तक बंद रह सकती है।

सी-प्लेन से भरी पीएम मोदी ने उड़ान

पीएम मोदी सी-प्लेन के साथ
राजेश सोनी । Navpravah.com 
 
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट से सी-प्लेन के द्वारा हवाई यात्रा की है। उन्होंने यह यात्रा साबरमती नदी से लेकर मेहसाना जिले के धरोई बांध तक की। मोदी इसी सी-प्लेन से वापस अहमदाबाद साबरमती नदी पर उतरेंगे। 
 
मोदी ने कल ही सोमवार को एक जनसभा में घोषणा करते हुए कहा था कि देश में सबसे पहला सी-प्लेन मंगलवार को साबरमती नदी में उतरेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश में इस तरह के विमान की अब तक की यह पहली उड़ान है। 
 
बता दें कि मोदी इस सी-प्लेन से साबरमती नदी से धरोई बांध उतरकर अंबाजी धाम के दर्शन करने जाएंगे। मोदी ने अपने जनसभा में लोगों से कहा था कि हमारी पार्टी भाजपा ने मेरे रोडशो की योजना बनायी थी, लेकिन प्रशासन ने उसकी मंजूरी नहीं दी और मेरे पास समय था, इसलिए मैंने सी-प्लेन से अंबाजी जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा था कि देश में हर जगह हवाईअड्डे नहीं हो सकते, इसलिए सरकार ने ये सी-प्लेन लाने की योजना बनायी थी।  
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण से पहले सी-प्लेन यात्रा की शुरुआत कर पीएम मोदी ने गुजरात की जनता को भाजपा के गुजरात मॉडल के बारे में फिर एक बार बताने की कोशिश की है। अब देखने वाली बात होगी कि गुजरात की जनता मोदी के गुजरात मॉडल पर अपनी मुहर लगाती हैं कि नहीं। 
 

अब चाचा चौधरी सिखायेगें स्वच्छता का सबक

चाचा चौधरी करेंगे सफाई
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
बच्चों के पसंदीदा कॉमिक्स के किरदार चाचा चौधरी और साबू अब नई पीढ़ी को ‘स्वच्छता’ का सबक सिखाएंगे। पीएम मोदी के आह्वान पर आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान में बच्चों के पसंदीदा कॉमिक्स किरदारों की भी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की है।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में भागीदार बनने की यह अनूठी पहल , बाल साहित्य से जुड़े देश के दो अग्रणी प्रकाशन समूह डायमंड पॉकेट बुक्स और अमर चित्र कथा ने की है।
डायमंड पॉकेट बुक्स की ओर से मंत्रालय को मिले प्रस्ताव में दलील दी गई है कि किसी भी काम को भावी पीढ़ियों के लिए परंपरा बनाने में बच्चे अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए सफाई के अभियान में भी बच्चों को संदेशवाहक और संदेशपालक बनाने के लिए कॉमिक्स के लोकप्रिय किरदारों का सहारा लेने की पहल की गई है।
मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद डायमंड प्रकाशन ने इस अभियान से बच्चों को उनकी अपनी स्थानीय भाषा में जोड़ने के लिए 16 भाषाओं में ‘स्वच्छ भारत’ श्रृंखला की कॉमिक्स प्रकाशित की है।
स्वच्छता पर कॉमिक्स की लोकप्रियता से उत्साहित होकर प्रकाशन समूह ने दिल्ली पुलिस के समक्ष यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के लिए भी कॉमिक्स को माध्यम बनाने की पेशकश की है। इसके तहत बच्चों के चहेते चाचा चौधरी, बिल्लू और पिंकी बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के तरीके और इनके फायदे बतायेंगे।
क्षेत्रीय स्तर पर भी स्वच्छ भारत पर कॉमिक्स-
स्वच्छ भारत पर कॉमिक्स की कवायद को देशव्यापी स्तर पर शुरू करने के बाद अब इसे क्षेत्रीय स्तर पर भी शुरू किया गया है, इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने की है।

राहुल गांधी ने दागा एक और सवाल

गोवा में सरकार बनाने की कोशिश में लगी कांग्रेस
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेन्द्र मोदी से अपना 14वां सवाल पूछा है। राहुल गांधी ने अपने नए सवाल में पीएम मोदी से गुजरात में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा, “22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब 14वां सवाल: न जमीन, न रोजगार, न स्वास्थ्य, न शिक्षा गुजरात के दलितों को मिली है, बस असुरक्षा, ऊना की दर्दनाक घटना पर मोदीजी हैं मौन, इस घटना की जवाबदेही लेगा फिर कौन? कानून तो बहुत बने दलितों के नाम, कौन देगा मगर इन्हे सही अंजाम?”
गुजरात के सोमनाथ जिले के ऊना में घटी इस घटना में मृत गाय की खाल निकाल रहे दलित समुदाय के लोगों की कुछ दूसरे लोगों ने डंडों, छड़ों से पिटायी कर दी और उनसे मोबाइल छीनकर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। ऊना दलित कांड के बाद बीजेपी शासित सरकार के खिलाफ दलित एकजुट हुए और हर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया था।
गुजरात में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को हुआ था और दूसरे चरण के लिए 14 दिंसबर को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज राहुल गांधी अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। 
गुजरात विधानसभा की 93 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा। ऐसे में दोनों ही दलों की तरफ से धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है, दोनों ही पक्ष लगातार अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। बीजेपी राज्य की सत्ता में 1995 से बनी हुई है और 22 साल के लंबी सत्ता विरोधी लहर का कांग्रेस इस बार के चुनाव में फायदा उठाना चाहती है।

मंडप में जींस पहनकर लड़की जाएगी, तो कौन उससे शादी करेगा -सत्यपाल सिंह 

सत्यपाल सिंह ने दिया विवादित बयान
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आये, जहाँ उन्होंने कहा कि कोई आदमी अगर कहने लगे कि मैं जींस पहन कर किसी मंदिर का महंत बन जाऊंगा, तो लोग पसंद करेंगे क्या? कोई पसंद नहीं करेगा। अगर कोई लड़की जींस पहनकर मंडप में जाएगी तो कितने लड़के उससे शादी करना चाहेंगे?’
इससे पहले भी साल 2016 में सत्यपाल सिंह ने कहा था, ‘यदि तुम्हें कोई गुंडा परेशान करे तो मुझे बता देना, मैं मुंबई का सबसे बड़ा गुंडा रहा हूं, दादाओं का दादा रहा हूं, देखने में सीधा सादा इंसान हूं।’
इसी साल अक्टूबर में बिलासपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में सत्यपाल सिंह ने कहा था कि भगवा ज्ञान का प्रतीक है और सूर्य का रंग भी भगवा है, भारतीय समाज भगवे को सन्यास का रंग मानता है और यह अध्यात्म का रंग है।
हाल ही में पटना के प्रसिद्ध मगध महिला कॉलेज में लड़कियों के जींस पहनने पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने क्लासरूम में मोबाइल बैन कर दिया था। वहां के प्रिंसिपल ने कहा था कि मुस्लिम लड़कियां कभी भी जींस नहीं पहनती हैं, हिंदू लड़कियों के कपड़े आपत्तिजनक होते हैं।

जेटली बोले, पीएम नहीं मांगेंगे माफी

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
वित्तमंत्री अरूण जेटली ने सोमवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने पाकिस्तानी राजनयिकों से मुलाकात कर आतंकवाद पर राष्ट्रीय नीति का उल्लंघन किया है।
जेटली ने इस बैठक को ‘राजनीतिक दुर्भाग्य’ करार देते हुए सिंह तथा कांग्रेस से जानना चाहा है कि उन्होंने कांग्रेस के निलंबित मणि शंकर अय्यर द्वारा पाकिस्तानी राजनयिकों के लिए आयोजित रात्रि भोज में किस लिए भाग लिया।
जेटली ने सवाल किया कि क्या मुख्य विपक्षी दल राज व्यवस्था का हिस्सा नहीं है? जेटली ने कहा, “यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस पार्टी एक दुर्भाग्य में संलिप्त रही, जिसके लिए उसके कुछ वरिष्ठ नेता पक्षकार बन गए और वे भारत के प्रधानमंत्री से इसके लिए माफी की अपेक्षा कर रहे हैं।”
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुजरात के चुनाव में ‘‘पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश’’ संबंधी टिप्पणी पर कहा था कि मोदी ‘आपत्तिजनक उदाहरण’ स्थापित कर रहे हैं, तथा उन्हें राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।
इसके बाद जेटली ने कहा कि माफी तो उन लोगों को मांगनी चाहिए, जिन्होंने ‘आतंकवाद व बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते’ की राष्ट्रीय नीति का उल्लंघन किया है। जेटली ने इसके साथ ही आतंकवाद की लड़ाई में मौजूदा सरकार के रिकार्ड का बखान किया और कहा कि मौजूदा सरकार का आतंकवाद से लड़ने का जो रिकार्ड रहा है, वह पिछली किसी भी सरकार का नहीं रहा है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

गुजरात चुनाव: दूसरे दौर के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन। अहमदाबाद में सी-प्लेन से पीएम मोदी करेंगे सवारी, राहुल जाएंगे जगन्नाथ मंदिर।

निर्भया गैंगरेप: दोषी मुकेश की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई आज, सुप्रीम कोर्ट करेगी 2 बजे सुनवाई।

मध्य प्रदेश: शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, 36 प्रस्तावों पर होगी चर्चा।

सृजन घोटाला: 9 और मामलों की जांच करेगी CBI

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, पहले दिन कर्ज माफी के मुद्दे पर विपक्ष ने किया हंगामा।

नेता बनने के 1 साल बाद कैसे बन जाते हैं इनके बड़े महल- मेनका गांधी

राहुल के अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, कहा, “सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”

फोर्टिस अस्पताल के मामले में आज रिपोर्ट देगी पंजाब सरकार, पंजाब-हरियाणा सरकार करेगी सुनवाई।

कल मोहाली में होगा भारत श्रीलंका एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच, सीरीज में 1-0 से आगे है श्रीलंका।

विराट-अनुष्का ने इटली में रचाई शादी, 21 दिसम्बर को दिल्ली में होगा रिसेप्शन।

दादी कहती थी, पीरियड्स में मंदिर नहीं जाते -सोनम कपूर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही फिल्म पैडमैन में नजर आने वाली हैं, यह एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें राधिका आप्टे, अक्षय कुमार और सोनम कपूर साथ नजर आएंगे। फिल्म ट्विंकल खन्ना द्वारा लिखी गई किताब ‘द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ पर आधारित है।
यह किताब तमिलनाडु के एक सामाजिक कार्यकर्ता अरुणाचलम मुरुगनथाम के वास्तविक जीवन से प्रेरित है।  अरुणाचलम ने सैनिटरी नैपकिन मशीनों का आविष्कार किया था, ताकि ग्रामीण महिलाएं इसे आसानी से पा सकें।
पीरियड्स को लेकर सोनम कपूर ने मीडिया को बताया कि पीरियड्स के दौरान मेरी दादी मुझे मंदिर जाने से मना करती थी, किचन में जाने से रोकती थी, जब शहर की लड़कियों पर इतनी पाबंदी थी, तो गांवों में लड़कियों के साथ क्या होता होगा, ये हम सब समझ सकते हैं।
सोनम कपूर ने कहा, लोग महिलाओं के पीरियड्स के बारे में बात करना अवॉयड करते हैं। सोनम आगे कहती हैं, शहर की लड़कियों के लिए ये सब आम बात है। लेकिन जब हम मध्य प्रदेश के माहेश्वर में शूटिंग कर रहे थे, तो वहां के लोगों का इग्नोरेंस देखकर हम हैरान रह गए थे।
पीरियड्स जैसे मामले पर बोलते हुए सोनम कपूूर ने कहा कि यूं तो लोग इस पर बात करने से बचते हैं, लेकिन जब कोई सोशल फिगर इस तरह से खुली चर्चा करता है तो लोगों पर जरूर असर पड़ता है। वैसे भी सोनम कपूर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं, फिर चाहे वो यौन शोषण की बात हो या पीरियड्स से जुड़ी कोई भी बात हो।

200 करोड़ का फर्जीवाड़ा: अनारा गुप्ता के झूठे दावे का खुलासा

अनारा गुप्ता
पारुल पाण्डेय : Navpravah.com 
मुंबई : उत्तर प्रदेश में अजय देवगन के नाम पर 200 करोड़ के फ्रॉड के मामले में अभिनेत्री अनारा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भले ही अनारा एम्परर मीडिया एन्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में डायरेक्टर नहीं होने का दावा करती हों, लेकिन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाईट पर अब भी उस कंपनी की डायरेक्टर हैं। 
बता दें कि अनारा ने दावा किया था कि वह कंपनी में केवल एक एम्प्लाई के तौर पर काम कर रही थी और उन्होंने वह कंपनी अगस्त 2017 में छोड दी थी, लेकिन जब नवप्रवाह डॉट कॉम के संवाददाता ने अनारा से उनसे इस्तीफे कि कॉपी मांगी तो अनारा का पारा टूट गया। उन्होंने इस्तीफे की डिटेल्स देने से साफ़ इनकार कर दिया।अनारा ने कहा कि मीडिया को इस मामले में इतना इन्ट्रेस्ट क्यों हैं? जो डिटेल्स हैं, वह हम अपने सीए से बात करके चार दिन बाद दिलवा देंगे। 
emperorscreen.com
अनारा गुप्ता की लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की फोटो
वहीं इलहाबाद के एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने अनारा के दावे को ख़ारिज करते हुए कहा कि अनारा सरासर लोगों से झूठ बोल रही हैं। उनका नाम अब भी उनकी कंपनी की वेबसाईट www.emporerscreen.com पर डायरेक्टर की सूची में दर्ज है। इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि इस केस में अब तक ओमप्रकाश यादव और शत्रुघन सिंह कि गिरफ्तारी हुई है, जो अभी जेल में बंद हैं। आगे इस केस में जांच जारी है।
विदित हो कि इन जालसाजों ने एम्परर मीडिया एन्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और पिनकार्ट क्वाइन नाम की दो कंपनियां बनाई थी, जिसके माध्यम से ये देश भर में फ़िल्म इंडस्ट्री में निवेश के नाम पर 1000 से ज्यादा लोगों को ठग चुके हैं। इतना ही नहीं एसटीएफ की टीम जाँच को लेकर मुंबई आ रही थी, यह ख़बर मिलते ही मिस जम्मू का उनके मुंबई निवास छोड़ने की बात भी बात सामने आई थी।

6 साल का बच्चा रेयान कमाता है करोड़ों!

रयान कमाते हैं 6 करोड़
सुनील यादव | Navpravah.com 
कौन कहता है कि पैसा कमाना बच्चों के बस की बात नही है? इस वाकये को रेयान नाम के 6 वर्ष के बच्चे ने गलत साबित कर दिया है। रेयान, यूट्यूब द्वारा अबतक करोड़ों की कमाई कर चुके हैं। रेयान का नाम फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट में यूट्यूब के माध्यम से सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में शुमार है।
बता दें कि रेयान का यूट्यूब पर रेयान टॉय रिव्यु नाम का एक चैनल है, जिसपर वह नए पुराने हर खिलौने का रिव्यु करते हैं। रेयान अपने यूट्यूब चैनल पर इसी तरह खिलौनों का रिव्यु कर पिछले 2 वर्षों से जमकर पैसे कमा रहे हैं। रेयान ने इस यूट्यूब चैनल को अपने परिवार वालों के साथ 2015 मे शुरू किया था, क्योंकि रेयान को बचपन से ही खिलौनों का रिव्यु देखना बेहद पसंद था। 
यूट्यूब पर रेयान के इस चैनल को लोगों ने खूब सराहा और महज 2 वर्षों में उनके चैनल से 1 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। रेयान द्वारा बनाये गए वीडियो को देखने वालों में 45 फीसदी लोग अमरीकन हैं एवं 6.6 फीसदी लोग ब्रिटेन से हैं। यूट्यूब पर रेयान की बढ़ती कमाई को देखते हुए उनकी माँ लोन्न ने टीचर की नौकरी छोड़ दी और अपने बेटे रेयान के साथ मिलकर उनके वीडियो बनाने में सहायता करती हैं।