राजेश सोनी | Navpravah.com
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्स) का रवैया विवाद की वजह बनता नज़र आ रहा है। सीपीआई (एम) ने उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग का गुणगान करके आग में घी डाल दिया है। आज सुबह केरल में कम्युनिस्ट पार्ट्री ने अपनी बैठक के दौरान किम जोंग-उन का पोस्टर लगा दिया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारे की गर्मी बढ़ गई है। भाजपा ने सीपीआई (एम) के इस कृत्य की निंदा की है।
सीपीआई (एम) के किम जोंग के पोस्टर मामले की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। यही नहीं, भाजपा ने इस गतिविधि को बेहद खतरनाक बताया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कम्युनिस्ट पार्टी पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि केरल में किंग जोंग-उन को सीपीआईएम के पोस्टर में जगह मिल गई है। पात्रा ने कहा कि इस बात में शक नहीं हैं कि वे लोग अब केरल में अपने विरोधियों का क़त्ल करना भी शुरू कर देंगे। आशा करता हूँ कि लेफ्ट पार्टी आरएसएस और भाजपा के दफ्तर पर मिसाइल दागने की योजना न बना रही हो।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पोस्टर 16 -17 दिसंबर को हो रही पार्टी मीटिंग का हो सकता है। बैठक में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आने के लिए कहा गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीपीआई (एम) कार्ल मार्क्स, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और लेनिन को भी अपनी पार्टी के पोस्टर में जगह देकर विवाद पैदा कर चुका है। भाजपा और सीपीआई (एम) पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के मामले अक्सर सामने आते रहे है, ऐसे में इस तरह के पोस्टर्स राज्य की शांति को भांग कर सकते हैं।
CPI (M) ने लगाए केरल में उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग-उन के पोस्टर
जनरल परवेज मुशर्रफ को लश्कर आतंकी नजर आ रहे हैं देशभक्त
अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूर्वांचल में 22 नए थानों का प्रस्ताव
गुजरात में पूर्ण बहुमत तो दूर, भाजपा नहीं बना पाएगी सरकार -भाजपा सांसद
पंजाब नगर निगम चुनाव का मतदान जारी, कई जगह झड़प की खबरें
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
पंजाब के तीन नगर निगमों-अमृतसर, जालंधर, पटियाला समेत 32 म्युनिसिपल काउंसिल एवं नगर पंचायतों पर आज मतदान किया जा रहा है, वोटिंग 8 बजे से शुरू हुई है और शाम 4 बजे तक चलेगी, नतीजे भी आज ही घोषित कर दिए जाएंगे।
इस चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन इन चुनावों में भाग ले रहे हैं, चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में कुल 873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अमृतसर के 85 वार्डों के लिए कुल 413 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 7,69,153 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। लुधियाना में मतदाता सूची के अपडेट न होने के कारण नगर निगम का चुनाव नहीं कराया जा रहा है।
पटियाला के वार्ड नंबर 30 में कांग्रेस और अकाली कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये, इलाके में स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पटियाला के वार्ड नंबर 14 में पुलिस और वोटरों के बीच झड़प की खबर मिली है, पुलिस ने मतदाताओं पर लाठीचार्ज भी किया।
पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर के वार्ड नंबर 9 के पोलिंग स्टेशन 5 पर अपना वोट डाला है। अभी तक सुबह 10 बजे तक अमृतसर में 14%, जालंधर में 10.43%, पटियाला में 12% वोटिंग हो चुकी है।
डोकलाम विवाद: हमारी सेना किसी भी स्थिति से निबटने को तैयार है -जनरल अभय कृष्णा
पूर्व भाजपा विधायक के बेटे को मारी गोली, मौके पर मौत
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
लखनऊ में विधान भवन से कुछ दूरी पर शुक्रवार की रात को पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे वहाँ अफरा-तफरी का माहौल है, पुलिस जाँच करने में जुट गयी है।
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन अभय प्रसाद ने बताया कि डुमरियागंज से भाजपा के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव तिवारी की हजरतगंज चौराहे के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि वैभव को कुछ लोगों ने कसमंडा हाउस स्थित उनके आवास से नीचे बुलाया और बातचीत की, जिसके बाद बात बढ़ गयी और विवाद हो गया और उन्हें गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 433 एनकाउंटर हुए हैं, इस एनकाउंटर में 17 क्रिमिनल मारे गए हैं। वहीं, 668 इनामी अपराधियों समेत 1106 बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसी को लेकर एक न्यूज चैनल ने सीएम योगी से सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि मैं क्या अपराधियों की आरती उतारूँ।
सीएम योगी ने कहा था कि जीने का अधिकार सभी को है, लेकिन जिंदगी छीनने किसी को नहीं है। एक बदमाश किसी निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है, सरेआम किसी बहन या बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता है, तो ऐसे शख्स की पूजा तो नहीं ही होनी चाहिए।
भारतीय अफसरों को “हनीट्रैप जाल” में फसाना चाहता था आईएसआई (ISI)
टॉस जीतकर भारत ने लिया गेंदबाजी करने का फैसला
सुनील यादव | Navpravah.com
विशाखापट्नम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले दो मैचों में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आज भारतीय टीम ने फील्डिंग करने का फैसला किया है। ड्यू फैक्टर को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि हम चेस करेंगे।
पिछले मैच को 141 रनों से जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम में एक बदलाव किया, वासिंगटन सूंदर की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है। ड्यू फैक्टर को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि हमें चेस करते वक़्त इसका फायदा मिलेगा, इसलिए हम गेंदबाजी करेंगे। वहीँ श्रीलंका ने एक बदलाव किया गया है, पिछले मैच में फ्लॉप रहे लाहिरू थिरिमान्ने की जगह सदीरा समरविकर्मा खेलेंगे। पिछले मैच में बुरी तरह पिट चुकी श्रीलंकन टीम के कप्तान तिसारा परेरा ने कहा है कि हम हर मैच को एक मैच की तरह खेलते हैं, हम हार को छोड़ जीत की तरफ बढ़ेंगे।
भारतीय बल्लेबाजी जहाँ पहले मैच में 112 रनों पर ढेर हो गई थी, वहीँ दूसरे मैच में उसने 392 रन बनाकर श्रीलंकन गेंदबाजों से हार का बदला लिया। अब सीरीज एक-एक की बराबरी पर है, इसलिए इस मैच को दोनों ही टीमें जीतकर सीरीज को अपने नाम करने के लिए आज मैदान पर उतरेगी। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में खेल रही भारतीय टीम का दारोमदार एक बार फिर पिछले मैच के दोहरे शतकीय रोहित शर्मा के कन्धों पर रहेगा। अब भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द श्रीलंकन टीम को समेटना है, जिसमें एक बार फिर भारतीय तिकड़ी भुवनेश्वर, चहल और कुलदीप की बेहतरीन गेंदबाजी दर्शकों को देखने को मिल सकती है।
अब यौन सम्बन्ध बनाने के लिए भी देना होगा ‘आधार कार्ड’!
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खातों को आधार से जोड़ने के बाद अब यौन सम्बन्ध बनाने के लिए भी आधार कार्ड ज़रूरी हो जाएगा। यह सुनकर आप चौंक ज़रूर जाएंगे, लेकिन गोवा में ऐसी घटना हुई है, जिससे लोग टेंशन में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कुछ युवा गोवा अपने दोस्त की बैचलर पार्टी में गए थे, जहां उन्होंने होटल से पेड सेक्स के लिए संपर्क किया, होटल वाले ने जब उनसे आधार कार्ड माँगा, तो नौजवानों के होश उड़ गए।
दरअसल युवाओं ने जब होटल से पेड सेक्स की पूछताछ की तब, होटल प्रशासन ने पहले उनका मोबाइल नंबर माँगा, मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के बाद युवाओं से आधार कार्ड की प्रति भेजने को कहा। युवाओं के मुताबिक़, होटल वाले ये सब पुलिस की दबिश से बचने के लिए करते हैं, यदि जांच में पुलिस का कोई क्लू मिलता है, तो होटल वाले इस तरह की सेवा देने से साफ़ मना कर देते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल वालों ने युवाओं से सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद उस इलाके की रेकी भी की। जानकारी की मानें तो इन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही लड़के को लड़की का नंबर दिया जाता है, जिससे वे लड़की को संपर्क करते हैं।
दरअसल गोवा पुलिस के अभियान की वजह से दलालों के पसीने छूट रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने TOI को बताया कि कॉलगर्ल मुहैया कराने के नाम पर लोगों के साथ काफी धोखाधड़ी की जा रही है। अधिकारी ने साफ़ किया कि जो लोग इन मामलों से अनजान हैं, उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग गोवा में परेशान न हों, इसलिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। दलाल इससे बचने के लिए कई तरह की युक्ति अपनाते हैं।

















