28 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 849

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

नाम में अगर गांधी नही होता, तो मैं दो बार सांसद नहीं बनता -वरुण गांधी

गुजरात चुनाव: वड़गाम, विरमगाम, दस्करोई और सावली के 6 केंद्रों पर मतदान फिर शुरू।

नौसेना अगले दसक तक विमानों की संख्या दोगुनी करेगी -सुनील लांबा

देश के सभी ट्रेनों में लगेंगे CCTV कैमरा, रेल नेटवर्क निगरानी में रहेगा -रेल मंत्री

भारत-श्रीलंका: आज होगा महामुकाबला, सीरीज जीतकर विराट को गिफ्ट देना चाहेगा भारत।

दुबई वर्ल्ड सीरीज फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, चीन की युफेई चेन को 21-15, 21-18 से दी मात।

ISL 2017: फिर हारी दिल्ली, गोवा ने 5-1 से हराया, गोवा टॉप पर।

यूआईडीएआई ने एयरटेल व एयरटेल पेमेंट्स बैंक का ई-केवाईसी लाइसेन्स किया निलंबित।

अमेरिका ने एच-1बी वीजाधारकों के लिए नियम और भी किये कड़े।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कुलभूषण जाधव के माता-पिता का वीजा प्रक्रिया में है।

सवर्ण जाति को आरक्षण देने पर प्लान तैयार करे सरकार- मद्रास उच्च न्यायालय 

मद्रास हाईकोर्ट
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार को सवर्ण जाति के गरीब लोगों को शिक्षा और रोजगार में आरक्षण देने पर विचार करने के लिए कहा है। उच्च न्यायालय ने सरकार को इसके लिए आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए कहा है। 
 
बता दें कि उच्च न्यायालय ने कोर्ट ने 14 छात्रों की एक याचिका पर यह निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि गरीब-गरीब होता है, फिर चाहे वो गरीब अगड़ी जाति से हो या पिछड़े जाती से। कोर्ट ने आगे कहा कि अगड़ी जाति में गरीबों को अबतक नजर अंदाज किया गया है। जो भी लोग इन अगड़ी जातिवालें लोगों का समर्थन करते हैं, उनको सामाजिक न्याय व्यवस्था पर चोट पहुँचाने के नाम पर विरोध झेलना पड़ता है। कोर्ट ने कहा कि सामाजिक न्याय सबको मिलना चाहिए।
 

कोर्ट ने आगे कहा कि अगड़ी जाति के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए आरक्षण की बात करने को इस नजर से नहीं देखा जाना चाहिए कि यह आरक्षण का लाभ उठा रहे समुदायों के खिलाफ है।इनको शिक्षा और रोजगार में आरक्षण दिया जाना चाहिए।’ जज ने कहा कि कोर्ट इस बात से अवगत है कि सभी समुदायों में गरीब लोग हैं और शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक नजरिए से उन्हें विकसित करने के लिए उनका प्रोत्साहन जरूरी है।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

1971 के युद्ध में लोहा लेने वाले जाँबाज़ सैनिकों को पीएम मोदी ने याद किया। 

कांग्रेस पार्टी की कमान आज से संभालेंगे कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गाँधी। 
 
विशाखापट्नम में कल होगा भारत-श्रीलंका के बीच निर्णायक मुकाबला।
 
पूरा उत्तर भारत ठंड की गिरफ्त में, हरयाणा में ठंड के कारण गई एक व्यक्ति की जान। 
 
कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने योगी सरकार के यूपी कोका कानून का किया विरोध, कहा, “योगी सरकार अपने खिलाफ उठ रही आवाजों का दमन करना चाहती है।”
 
पाकिस्तान के पांच बच्चों को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिया मेडिकल वीजा। 
 
पूर्वोत्तर में रेल और सड़कों के विकास के लिए मोदी सरकार ने दी सौगात। 
 
पेडमेन फिल्म पर बोली ट्विंकल खन्ना, “घरों में सैनिटरी नेपकिन पर बातचीत जरुरी”   
 
श्रीलंका के लिए तीसरे वनडे में खुशखबरी, मैथ्यूज हुए पूरी तरह फिट।   
 
छत्तीसगढ़ में 5 नक्सलियों ने किया सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर। 

मुजफ्फर नगर दंगों के दोषियों के खिलाफ जारी हुआ गैरजमानती वॉरंट

मुजफ्फर नगर दंगे में आरोपियों के खिलाफ वॉरंट
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
मुजफ्फर नगर दंगों में शामिल दोषियों के खिलाफ उत्तरप्रदेश की एक स्थानीय अदालत ने गैरजमानती वॉरंट जारी किया है। यह गैरजमानती वॉरंट उत्तरप्रदेश के मंत्री सुरेश राणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाजपा विधायक संगीत सोम और उमेश मलिक के खिलाफ जारी किया गया हैं। इन लोगों की 2013 के मुजफ्फर नगर दंगों में भूमिका पाई गई थी और इसीलिए इनपर गैरजमानती वारंट जारी किए गए हैं।   
 
बता दें कि इन नेताओं के खिलाफ राज्य सरकार से अदालत में मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी। उसके बाद, अदालत ने इन नेताओं के खिलाफ गैरजमानती वॉरंट जारी किए है। विशेष जांच समिति(एसआईटी) के अधिकारीयों के अनुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मधु गुप्ता ने शुक्रवार को ताजा गैर जमानती वॉरंट जारी किया है और इन सभी आरोपियों को 19 जनवरी 2018 को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। इन आरोपियों पर भारतीय कानून के तहत मुकदमें दर्ज किए गए हैं। इनपर धारा 153ए के तहत कोर्ट ने मुकदमा चलाने की मांग की थी और बाद में राज्य सरकार ने अदालत को अनुमति दे दी। 
 
इन नेताओं पर आरोप है कि इन लोगों ने महापंचायत में हिस्सा लिया था। इन लोगों ने इस पंचायत में 2013 में भड़काऊ भाषण दिए थे, जिसके कारण मुजफ्फर नगर में दंगें भड़क गए थे। इन दंगों में करीब 60 लोगों की मौत हुई थी और 40000 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे।   

भारतीय मूल के जेसन सांघा बनेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के कप्तान 

भारतीय मूल के खिलाडी जेसन सांघा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
भारतीय मूल के क्रिकेटर जेसन सांघा अगले वर्ष जनवरी में होने वाले अंडर-19 टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते नज़र आएंगे। 15 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में जेसन सांघा के साथ एक और भारतीय मूल के खिलाड़ी परम उप्पल को भी मौका दिया गया है। 
 
बता दें कि जेसन सांघा के पिता पंजाब के बठिंडा के निवासी हैं और वह एक समय में उच्च स्तरीय एथलीट भी रह चुके हैं। 18 वर्षीय जेसन सांघा भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी हैं, जो टीम ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। जेसन सांघा ने कहा कि यह उनके लिए बेहद सम्मान की बात है और यह हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह टीम का कप्तान बने। 
पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम का हिस्सा बनने वाले जेसन सांघा ने आगे कहा, “मुझे उम्म्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीतने में कामयाब होंगें।” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ को भी इस 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ऑस्टिन वॉ ने पिछले साल अंडर-17 राष्ट्रिय चैम्पियनशिप में शतक बनाया था। 
ऑस्ट्रलिया के पूर्व गेंदबाज रेयान हैरिस गेंदबाजी कोच का जिम्मा थामेंगे, वहीँ बल्लेबाजी की बागडोर क्रिस रोजर्स के कन्धों पर होगी। अंडर-19 टूर्नामेंट 2018 में 13 जनवरी से 3 फरवरी के बीच होना है। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 14 जनवरी को भारत के खिलाफ ही होना है। 

बाराबंकी में भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन आमने-सामने 

बीजेपी सांसद ने दी धमकी

राजेश सोनी | Navpravah.com

कुछ दिन पहले बाराबंकी के ट्रेनी डीएम अजय द्विवेदी और बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत के बीच जमकर बहस हुई थी। जिसके बाद, जिला प्रशासन ने सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा और उनके 4 साथियों को हिरासत में ले लिया था। जिसके कारण, सांसद प्रियंका सिंह रावत और उनके साथ भाजपा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता, नगर स्थित आवास पर जमा  हो गए और इन्होंने जुलुस निकालकर देव तिराहे पर डीएम अखिलेश तिवारी का पुतला फूंका।

भाजपा के कार्यकर्ता इतने नाराज थें कि उन्होंने 20 मिनट तक लखनऊ-फ़ैजाबाद राजमार्ग जाम कर दिया था। इस दौरान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम अखिलेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस वजह से जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। इस भीड़ का नेतृत्व सांसद रावत के प्रतिनिधि राजेश वर्मा व प्रशांत कुमार मिश्र कर रहे थे। वहीं सांसद प्रितिनिधि राजेश शर्मा  ने डीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीएम के इशारे पर ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। इसलिए, अब हमारी मांग है कि भाजपा नेता और ग्रामीणों पर लगे सारे मुकदमें वापस लिए जाए और दोषी अधिकारी को सजा के तौरपर उसका यहाँ से तबादला कर दिया जाए।

कुछ दिन पहले हुई थी बहस-

बता दें कि कुछ दिन पहले आईएएस अजय द्विवेदी अपने दस्ते के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर निकले थे। इस मुहिम को सांसद प्रियंका सिंह ने अपने सत्ता के ताकत का दुरूपयोग कर रुकवा दिया। प्रियंका ने आईएएस अधिकारी से कहा कि तुम्हें जनप्रतिनिधि से बात करते वक्त प्रोटोकॉल का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आगे आईएएस को धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने ऐसा नहीं किया, तो तुम्हारा जीना मुश्किल कर दूंगी। वहीं इस अवैध कब्ज़ा का आरोप स्थानीय भाजपा नेता पर ही लगा है। सांसद की आईएएस को धमकी देते हुए वक्त की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।

गुजरात चुनाव: 6 केंद्रों पर होंगे दोबारा मतदान -चुनाव आयोग 

6 केन्द्रों पर फिर होंगे मतदान: चुनाव आयोग
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
गुजरात विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने 6 मतदान केंद्रों पर रविवार को दोबारा चुनाव करने के आदेश दिए हैं। दूसरे चरण के चुनाव के दौरान हुए तकनीकि कारणों के चलते निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार रात इन मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव करने का आदेश दिया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में मौजूद डेटा को हटा लिया गया। 
 
बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर तकनीकी समस्याएं भी सामने आई। जिसको देखते हुए, चुनाव आयोग ने उन मतदान केंद्रों पर चुनाव दोबारा करवाने का निर्णय लिया है। गुजरात का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.बी. सवेन ने वाडगाम विधानसभा क्षेत्र की छानियां -1 और छानियां -2, सावली क्षेत्र के नहारा -1 और सकरदा -7, विरमगाम विधान सभा के बूथ नंबर 27 और दस्करोई विधानसभा के नवा नारोदा मतदान केंद्र में अब दोबारा चुनाव करवाए जाएंगे। 
गौरतलब है कि 9 दिसंबर को पहले चरण में सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और कच्छ की 89 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 66.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 14 दिसंबर को दूसरे चरण में उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों के लिए मतदान प्रतिशत 69.99 प्रतिशत रहा। मतदान के पश्चात शुरूआती आकलन 68.70 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 

चुनाव आयोग ने मोदासा के जमात, विसनगर के रालीस-3, वेजलपुर का वेजलपुर -58, बिकारजी के पेल्लुड़ा -1 और कटोसन -3, वाटवा के वस्त्र -55, जामलपुर-खादिया का खादिया -16, सावली का पिलोल -2 और सनकड़ा विधान सभा क्षेत्र के गोजपुर और सोंगेर मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी द्वारा वोटगणना के आदेश दिए गए।निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि कहा है कि आयोग के निर्देशानुसार वीवीपीएटी के माध्यम से मतगणना होगी। 

विस्फोट की योजना बनाते वक़्त हुई जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी की मौत 

हाफ़िज़ पर पाकिस्तान की चुप्पी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
आज सुबह कश्मीर से लगभग 35 किलोमीटर दूर जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी  आतंकवादी मारा गया। इस आतंकवादी की मौत अत्याधुनिक विस्फोट के जरिये धमाका करने की योजना बनाते वक़्त हुई थी।
बता दें कि कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने श्रीनगर से लगभग 35 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर के त्राल से आतंकवादी का शव बरामद किया। उन्होंने आगे बताया कि आतंकवादी की मौत का कारण अत्याधुनिक विस्फोट के जरिए धमाके की योजना को कार्यान्वित करने के दौरान हुई थी। आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश जारी है, वहीं पुरे क्षेत्र में आतंकवादियों को ढूंढ़ने के लिए सेना द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के विरुद्ध कड़क रवैया अपना रखा है। जिसके कारण, घुसपैठ कर रहे आतंकियों ने सेना से सीधे लड़ने के बजाय उन्हें नुकसान पहुँचाने के लिए नए-नए तरीके इज्जात कर लिए हैं। लेकिन इस बार आतंकी का दाव आतंकी पर ही उल्टा पड़ गया और जिस विस्फोटक को आतंकवादी ने भारतीय सेना को नुकसान पहुँचाने के लिए तैयार किया था, उस विस्फोट का शिकार वह खुद ही हो गया।

यूपी में दुल्हनों की चांदी, योगी देंगे ये गिफ्ट 

उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित -योगी आदित्यनाथ
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
योगी आदित्यनाथ अब राज्य की दुल्हनों के लिए एक नई सौगात लाए हैं। सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाली युवतियों को 3,000 रुपये का मोबाइल फोन दिया जाएगा। इतना ही नहीं, शादी के लिए पात्र कन्या को 35,000 रुपये नगद भी दिए जाएंगे। 
इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस से की जा रही है। योजना के अनुसार, कन्या को केवल 20,000 रुपये मिलेंगे, जिसे कन्या के बैंक खाते में डाला जाएगा। इसके अलावा, 10,000 रुपये में कन्या के लिए कपड़ा, चांदी के पायल, बिछिया व सात बर्तन दिए जाएंगे। प्रति जोड़ा 5,000 रुपये घराती व बराती के भोजन पर खर्च किए जाएंगे । 
वाराणसी के जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.के यादव ने बताया कि जरूरतमंदों को सामूहिक शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने कि पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए शासन से एक करोड़ 66 लाख 60 हजार रुपये मिले हैं।आवेदन के बाद शादी की तिथि के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 
बता दें कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कम से कम दस जोड़े होने अनिवार्य हैं। जिला प्रशासन ने 20 से 30 जनवरी के बीच 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा है।

भारतीय प्रेग्नेंट महिला को ब्रिटेन ने नहीं दिया वीजा, सामने आई यह अजीब वजह

ब्रिटेन ने नहीं दिया वीजा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ब्रिटिश आव्रजन विभाग से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक गर्भवती भारतीय महिला ने दावा किया है कि उनकी अंग्रेजी जरूरत से ज्यादा अच्छी होने के कारण आव्रजन विभाग उन्हें वीजा नहीं दे रहा है।  

भारतीय मूल की अलेक्जेंड्रिया रिंटॉल का कहना है  कि ब्रिटिश वीजा हासिल करने के लिए अंग्रेजी टेस्ट जरूरी होता है।जिसके लिए वह भी परीक्षा में शामिल हुई थीं। ऐसे में टेस्ट पास होने के बावजूद भी उन्हें वीजा नहीं दिया गया, जिसका कारण उन्होंने अपनी बेजोड़ अंग्रेजी को बताया है। जबकि गृह विभाग ने इस दावे का खंडन करते हुए बताया कि सबसे पहले अलेक्जेंड्रिया सही एग्जाम सेंटर पर नहीं पहुचीं थीं और उनके पास कुछ जरूरी कागजात भी नहीं थे, जो वीजा बनाने के लिए जरुरी है। इसलिए उनका वीजा केंसल कर दिया गया। ऐसे में अलेक्जेंड्रिया पूरे दस्तावेजों के साथ दोबारा आवेदन कर सकती हैं।

बता दें कि अलेक्जेंड्रिया के पति बॉबी स्कॉटलैंड पेशे से इंजीनियर हैं। बॉबी स्कॉटलैंड सेंट एंड्रयूज, फाइफ इलाके में रहते हैं। मूल रूप से मेघालय की अलेक्जेंड्रिया क्रिसमस के मौके पर अपने पति के पास ब्रिटेन जाना चाहती थीं। इसके लिए,  उन्होंने वीजा के लिए आवेदन दिया था। अलेक्जेंड्रिया इस वक्त बेंगलुरु के एक होटल में रुकी हुई हैं। अलेक्जेंड्रिया ने अंग्रेजी में डिग्री हासिल की है। वह पहले भी एडिनबर्ग जा चुकी हैं।

विदित हो कि प्रवासियों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए वीजा नियम अब बेहद सख्त कर दिए हैं। ऐसे में दक्षिण एशिया से जाने वाले छात्रों के लिए  नियम ज्यादा सख्त किए गए हैं। जिससे भारतीयों के लिए कई परेशानियां सामने आ रही हैं।