28 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 847

हार्दिक की निकली हवा, पटेलों ने सिरे से किया ख़ारिज, जताया भाजपा पर भरोसा 

राजेश सोनी । Navpravah.com

गुजरात चुनाव में पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग कर राजनीति में आए युवा नेता हार्दिक पटेल की हवा निकलती नज़र आ रही है। चुनाव के रुझानों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि पाटीदार समाज ने उनका साथ देने की बजाय भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

हार्दिक ने चुनाव के लिए पाटीदार आंदोलन समिति पार्टी (पास) बना ली थी। अब तक के रुझानों को देख लग रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में  हार्दिक पटेल का असर भाजपा के सामने फ़ेल होते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि शुरूआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस से पिछड़ गई थी, लेकिन दोपहर होते-होते भाजपा को सभी रुझानों में स्पष्ट बहुमत मिलते नजर आ रहे हैं। पटेलों का गढ़ माना जाने वाला पाटीदार बाहुल मेहसाणा जिले में भी भाजपा को 7 में से 5 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। भाजपा को 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 83 पाटीदार बाहुल सीटों में से 59 सीट हासिल हुई थी, करीब 71% पाटीदारों का वोट मिला था। वहीं अगर नज़र डालें तो कांग्रेस को 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव पाटीदार बाहुल इलाकों  में सिर्फ 22 सीटें हासिल हुई थीं।

रुझानों में साफ़ नजर आ रहा है कि गुजरात चुनाव नतीजों में भाजपा को पटेल फैक्टर परेशान नहीं कर पा रहा है। कांग्रेस और हार्दिक पटेल ने साथ मिलकर गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ा था, फिर भी उन्हें पाटीदार समाज की 17 सीटें मिलते नजर आ रही हैं और वही अकेली लड़ रही भाजपा को पाटीदारों बाहुल इलाकों में 20 सीटें मिलते नजर आ रही हैं।

इससे साफ़ नजर आ रहा है कि गुजरात के पाटीदारों  ने हार्दिक पटेल और कांग्रेस के आरक्षण देने वाले वादे पर भरोसा नहीं जताया है। गुजरात के पाटीदारों ने एक बार फिर इन चुनाव में भाजपा का साथ दिया है।

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी ने दिखाया विक्टरी साइन, बीजेपी कार्यकर्ताओं में उल्लास

पीएम मोदी ने दिखाया विक्ट्री साइन

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

गुजरात और हिमाचल दोनों जगह भाजपा जीत रही है, एक बार फिर भाजपा भगवा झंडा फहराने की तैयारी में है। बीजेपी ने दोनों जगह बहुमत हासिल कर ली है और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिख रहा है, सभी खुशी से झूम रहे हैं।

बीजेपी की यह जीत साबित करती है कि लोगों ने एक बार फिर से कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है। बीजेपी जीत की ओर बढ़ रही है, इसी के साथ एक बार फिर से कांग्रेस 22 सालों का सूखा खत्म करने में नाकामयाब नज़र आ रही है। बीजेपी की इस जीत पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की है।

दोनों प्रदेशों की मतगणना के बीच पीएम मोदी ने आज संसद भवन में प्रवेश के दौरान हाथों से विजय चिह्न बनाकर खुशी जाहिर की। पीएम मोदी को भी पता है कि ये जीत उनके लिए कितना मायने रखती है, क्योंकि 22 साल से बीजेपी गुजरात की सत्ता पर विराजमान थी।

मोदी जैसे ही संसद भवन आये तो उन्होंने मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की, लेकिन भवन में प्रवेश करने से पहले हाथों से विजय चिह्न बनाया। अब स्थिति लगभग साफ है कि बीजेपी जीत रही है और कांग्रेस पिछड़ रही है।

पीएम मोदी ने गुजरात में जीतने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां की थी। उन्होंने बीजेपी को जीत दिलाने के लिए करीब 35 रैलियां की और कांग्रेस और राहुल पर खूब हमला बोला। राहुल गाँधी ने भी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन जनता ने कांग्रेस को नकार दिया।

गुजरात चुनाव: हमारी हार में भी हमारी जीत है -अशोक गहलोत 

नतीजों पर अशोक गहलोत ने दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है। अब तक भाजपा 101 और कांग्रेस 77 सीटों पर आगे है, जबकि 4 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। 22 सालों तक सत्ता में रही भाजपा एक बार फिर गुजरात में सरकार बनाने की और अग्रसर है, 101 सीटों के साथ उसे पूर्ण बहुमत हासिल हो चुका है।

गुजरात चुनाव के नतीजों पर दोनों पक्षों से खूब बयानबाजी की जा रही है। जहाँ स्मृति ईरानी और योगी आदित्यनाथ ने पार्टी की जीत पर बताया कि देश में अब भी मोदी लहर कायम है, वहीं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम ने विकास की बात की और उन्होंने भावना की। उन्होंने आगे कहा कि हमें नतीजों की परवाह नहीं, नतीजें कुछ भी हों पर जीत कांग्रेस की ही मानी जायेगी।

हालाँकि अशोक गहलोत ने शुरूआती रुझानों पर टिपण्णी न करते हुए उन्होंने कहा कि अभी जब तक चुनावों के नतीजें पूरी तरह नहीं आ जाते, तब तक हम कुछ नहीं कह सकते। गुजरात की जनता ने जिस तरह चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया है, उससे पता चलता है कि जनता हमारे साथ है, हमें निश्चित रिजल्ट आने तक इंतजार करना चाहिए।

गुजरात में बीजेपी की बढ़त पर गहलोत ने कहा कि हमने गुजरात में किसानों की बात की,  महंगाई की बात की, रोजगार की बात कही, विकास की बात की पर पीएम मोदी और अमित शाह ने कभी भी किसी तरह के विकास की बात नहीं की। उन्होंने भावना भड़काकर और लोगों को भावुक कर राजनीति की। लेकिन गुजरात में कांग्रेस ने शानदार तरीके से चुनाव प्रचार किया है, इसलिए हमें नतीजों के आने तक इन्तजार करना चाहिए।

गुजरात चुनाव: रुझानों के बाद कांग्रेस कार्यालयों में पसरा सन्नाटा 

कांग्रेस पार्टी में पसरा सन्नाटा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
आज गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अब तक आए रुझानों में गुजरात में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी को गुजरात चुनाव में अपेक्षा के मुताबिक नतीजे नहीं हासिल हुए, जिसके कारण गुजरात कांग्रेस मुख्यालयों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 
 
बता दें कि कुछ दिन पहले ही राहुल गाँधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। जिससे कांग्रेस पार्टी में एक नई उम्मीद जागी थी और कांग्रेस को लगा था कि पार्टी गुजरात चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। जिसके बाद अब राहुल गाँधी के नेतृत्व पर विपक्षी दल एक बार फिर सवाल खड़ा करेंगे। वहीं दूसरी ओर अब तक रुझानों से भाजपा में ख़ुशी की लहर है। दिल्ली और गुजरात के भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और  गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 
 
जीत पर भाजपा प्रवक्ता और नेताओं के बयान और ट्वीट भी आए हैं। बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली का बयान, जीत सिर्फ जीत होती है, कोई झटका नहीं। नलिन कोहली ने यह बात गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कही है। वहीं देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा को गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में स्पष्ट बहुमत हासिल होगा। 
 

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

गुजरात चुनाव: रुझानों में आगे निकली कांग्रेस, भाजपा पीछे। 

मैं यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि EVM से छेड़छाड़ नहीं हुई है -मुख्य चुनाव आयुक्त

गुजरात में बीजेपी जीतेगी, मोदी को हराने का दम किसी नेता में नहीं -अमर सिंह

अगर आग लगाकर किसी ने सरकारें बनाई है, तो वो बीजेपी नहीं कांग्रेस है -राजनाथ सिंह

भारत ने जीती लगातार आठवी द्विपक्षीय सीरीज, श्रीलंका को 2-1 से हराया।

कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में सुशील कुमार और साक्षी मालिक ने जीता गोल्ड।

दुबई वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपिनशिप के फाइनल में भारतीय स्टार पीवी सिंधु हारीं, बेहद कड़ा मुकाबला।

हैदराबाद के नामी होटल में 2 एक्ट्रेस गिरफ्तार, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

कश्मीर में बर्फ के नीचे दबी मिली एक सैनिक की बॉडी, 4 और लापता, तलाश जारी।

अमेरिका, जापान और रूस के तीन अंतरिक्ष यात्रियों का दल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ।

तीन तलाक कानून किसी को परेशान करने के लिए नहीं है -मुख़्तार अब्बास नकवी 

मुख्तार अब्बास नकवी का बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
भारत सरकार के केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए स्पष्ट किया है कि तीन तलाक के खिलाफ जो कानून बनाया जाएगा, उसका मकसद किसी को परेशान करना नहीं है। इस कानून से मुस्लिम महिलाओं को संवैधानिक अधिकार दिलाने के साथ-साथ समाज में नारी न्याय, नारी समानता और समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के नजरिए से देखना चाहिए।

बता दें कि नकवी के मंत्रालय ने आज प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। इस कांफ्रेंस के दौरान नकवी ने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा बहुत लंबे समय से परेशानी का विषय बना हुआ था, सरकार इसको लेकर कानून ला रही है। नकवी ने आगे कहा कि यह कानून किसी को परेशान करने के लिए नहीं है, बल्कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाना और उनको संवैधानिक अधिकार दिलाना है। 
 
शुक्रवार को केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल ने मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक को मंजूरी प्रदान की। वही, संसद के वर्तमान सत्र में इस विधेयक को पेश किए जाने की सम्भावना है। इस विधेयक में तीन तलाक के लिए सजा का प्रावधान है, जिसमें जो भी व्यक्ति तीन तलाक देगा उसे 3 साल तक की कारवास के साथ-साथ जुर्माना भी हो सकता है। 

अब तक के प्रमुख समाचार 

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

183 मादक पदार्थ के पैकेट चीन पुलिस ने तस्करों के पेट से बरामद किए। 

बांग्लादेशी जमीन पर पहली बार विद्रोही शिविरों की संख्या शून्य हुई : बीएसएफ

सांप्रदायिक हालात में सुधार के बाद उदयपुर जिले में इंटरनेट सेवा बहाल।

कश्मीर में लापता जवानों में चार जवान अभी भी लापता, एक जवान की मौत की पुष्ठी।

तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका ने दिया भारत को 216 रनों का लक्ष्य।

राज्यस्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए भोपाल पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकाया नायडू।

हनी सिंह धमाकेदार वापसी के लिए तैयार, गंगा घाट पर कर रहे हैं रिहर्सल।

शराबबंदी की आलोचना करने पर सीएम नीतीश ने राजद पर हमला बोला।

श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे अब जगन्नाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश – ओडिशा सरकार का फैसला।
 
नाम के साथ ‘गांधी’ जुड़ा होना कम उम्र में सांसद बनने में रहा मददगार- भाजपा सांसद वरुण गाँधी

रिटायर्ड चीफ जस्टिस ने छुए रेपिस्ट आसाराम के पैर

जस्टिस भार्गव ने आसाराम के छुए पैर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
रेप के आरोप में आसाराम जोधपुर जेल में बंद हैं, लेकिन उनके भक्त आज भी पहले की तरह उनकी पूजा करते हैं। हाल ही में जोधपुर में हुई एक घटना सामने आई है, जिससे पता चलता है कि आज भी लोग आसाराम को पूजते हैं।
 
जोधपुर कोर्ट के बाहर सिक्किम हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस सुंदर नाथ भार्गव ने आसाराम के पैर छू लिए, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है। कोर्ट में रेप के मामले में रोजाना सुनवाई की जा रही है, जिसके कारण रोज ही आसाराम को जेल से कोर्ट लाया जाता है।
 
शनिवार को जब आसाराम कोर्ट में आये, तब वहां मौजूद जस्टिस भार्गव ने सभी लोगों के सामने उसके सम्मान में पैर छू लिए। इतना ही नहीं पूर्व चीफ जस्टिस के साथ दो सुरक्षा कर्मियों ने भी ऐसा किया।
 
इंडिया टुडे के खबर के अनुसार, इस मामले में जब बाद में जस्टिस भार्गव से सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा कि वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने जोधपुर आए थे, लेकिन जब उन्हें यह पता चला कि आसाराम को सुनवाई के लिए कोर्ट लाया जाएगा, तब वह उनके दर्शन के लिए कोर्ट पहुंच गए।
 
एक नाबालिग के साथ रेप करने के मामले में अगस्त 2013 में जोधपुर पुलिस ने आसाराम को गिरफ्तार कर लिया था, चार साल से आसाराम जेल में ही हैं। आसाराम ने कई बार कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है, लेकिन उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। आसाराम के जेल जाने के बाद उसके बेटे नारायण सांईं को भी यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया।

राहुल को विरासत सौंपने के बाद इटली जाना चाहती हैं सोनिया गांधी

सोनिया गाँधी जाना चाहती हैं इटली
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
राहुल गांधी ने कल कांग्रेस अध्यक्ष पद की आधिकारिक तौर पर कमान संभाल ली है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला, इससे पहले सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष थीं।
पार्टी की कमान सौंपने के बाद सोनिया गांधी अब कुछ समय का ब्रेक चाहती हैं, सोनिया अब इटली अपनी मां के पास जाना चाहती हैं। लेकिन, पार्टी के लोग चाहते हैं कि सोनिया महत्वपूर्ण एवाइजर के तौर पर उनसे जुड़े रहें, ताकि वे उनसे सलाह ले सकें।
राहुल की ताजपोशी के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे, वहीं सोनिया गांधी ने इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के तौर पर अपनी आखिरी स्पीच दी।
सोनिया ने स्पीच में राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि उसने बचपन से ही पिता का अपार दुख झेला है। उसने राजनीति में निजी हमलों का सामना किया है, जिसने उसे और निडर बनाया, आगे वे पार्टी की कमान बड़ी निष्ठा से सम्भालेगें।

सोने की स्मगलिंग करने वाले रैकेट का पर्दाफाश, पूछताछ जारी

PC: ANI
सुनील यादव | Navpravah.com

दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कस्टम अधिकारियों ने दो अपराधियों को हिरासत में लिया है। इन अपराधियों के पास से दो सिलेंडर के आकार के ‘सोने के बार’ बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत बाजार में 56,69,400 रुपये है।

 
इन अपराधियों ने बेहद शातिर तरीके से इन सोने के बार्स को छुपाकर ले जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए अपराधियों ने एक माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल किया, जिसमें इन बार्स को आसानी से छुपाकर प्रशासन से बचकर निकल सकें। 
 
बता दें कि कस्टम अधिकारियों की सख्त निगरानी के चलते ये अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। अधिकारियों ने इन्हें रंगे हाथ सोने के दो बार्स के साथ धर दबोचा। ताजा जानकारी के अनुसार, अभी इनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।