28 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 845

गुजरात में कम सीटों के बाद बीजेपी के सामने नई मुश्किल

बीजेपी के सामने नई मुश्किल

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर ली है, लेकिन राज्य सभा में अगले साल मार्च में 14 राज्यों के 50 से ज्यादा सदस्यों के चयन के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में पार्टी अपनी सभी सीटें बरकरार नहीं रख पाएगी।

टीओआई के मुताबिक 2 अप्रैल 2018 को पार्टी के चार राज्य सभा सदस्य रिटायर हो जाएंगे। गुजरात विधान सभा चुनावों में 99 सीट जीतने वाली बीजेपी केवल 2 ही सीटें बचा पाएगी, जबकि बाकी दो कांग्रेस के खाते में जाएंगी।

11 राज्य सभा सदस्यों में से 9 बीजेपी के लिए इस राज्य से आते हैं, अगले द्विवार्षिक चुनावों के बाद बीजेपी के सिर्फ 7 सदस्य रह जाएंगे। यूपी और महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों के बाद बीजेपी ने राज्य सभा में अपनी स्थिति मजबूत की थी।

पिछले चार दशक से गुजरात में किसी भी पार्टी या गठबंधन की सरकार 100 से कम विधायकों की संख्या से नहीं बनी है, लेकिन 1975 के बाद अब ऐसा पहली बार होगा जब डबल डिजिट के आंकड़े के साथ ही बीजेपी सरकार बनाएगी।

साल 1990 में जनता दल और बीजेपी ने साथ मिलकर गुजरात चुनाव लड़ा था, तब इस गठबंधन को कुल 137 सीटें मिली थीं। गौर करने वाली बात है कि गुजरात में साल 1975 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 75 और नेशनल कांग्रेस ऑर्गनाइजेशन को मात्र 56 सीटें आई थीं, तब एनसीओ की तरफ से बाबू भाई पटेल मुख्यमंत्री बने थे।

पाकिस्तान पर अमेरिका की टेढ़ी नज़र

america commented on pakistan

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल अमेरिका की पहली राष्ट्रीय रणनीति की घोषणा की। ट्रंप ने इस रणनीति का ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में भारत के एक बड़े नेतृत्व का समर्थन करेगा। ट्रंप ने इसके साथ ही पाकिस्तान को आतंकियों पर सख्त होने की हिदायत दी है।

ट्रंप ने कहा, हम भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं और हम हिंद महासागर की सुरक्षा और पूरे क्षेत्र के लिए में उसके रोल का समर्थन करेंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान को भी आतंकियों पर सख्त होने की नसीहत दी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए और प्रभावी कदम उठाने पर मजबूर कर देंगे।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जंजुआ ने एक कार्यक्रम में अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि वह सीपीईसी के खिलाफ साजिश रच रहा है। पाक को जो आतंकवाद झेलना पड़ रहा है, उसकी वजह अमेरिका है, क्योंकि उसने अमेरिका का साथ दिया था।

जंजुआ ने इस्लामाबाद में आयोजित एक सेमिनार में यह बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा, “अमेरिका अब भारत की भाषा बोल रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान ताकतवर हुआ, तो अमेरिका ने उसका ठीकरा पाक के सिर फोड़ दिया, जबकि यह महाशक्ति की अपनी नाकामी रही।

स्मृति ईरानी बन सकती हैं गुजरात की मुख्यमंत्री!

अमित द्विवेदी | Navpravah.com 

गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अब राज्य में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा तेज़ हो गई है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी छठी बार सरकार बनाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार पार्टी आलाकमान विजय रुपानी की बजाय किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री पद पर बैठा सकते हैं। 

बीजेपी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी, इस पर कयास लगने शुरू हो गए हैं। इंडिया टुडे ने अपने एक रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि पार्टी आलाकमान केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व स्मृति की लीडरशिप क्वालिटी से प्रभावित है, जिसकी वजह से उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है। हालाँकि इस मामले में केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बात नहीं चल रही है और वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर पार्टी विचार करती है।

स्मृति के अलावा जिस नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा है, वह हैं केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री  मनसुख एल मंदाविया। मंदाविया किसानों के बेहद नज़दीक माने जाते हैं और लोकप्रिय नेता हैं। इनके नाम पर चर्चा इसलिए भी है, क्योंकि ये पाटीदार समुदाय से आते हैं। मंदाविया के अलावा गुजरात सीएम पद के लिए बीजेपी की तीसरी पसंद कर्नाटक के वर्तमान गवर्नर और गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वजूभाई वाला हैं। गुजरात कैबिनेट में वाला पहले भी वित्त, श्रम और रोजगार जैसे विभागों को संभाल चुके हैं।

हालाँकि अभी किसी के नाम पर मुहर लगाना जल्दबाजी होगी, लेकिन संभावना यही जताई जा रही है कि पार्टी इन्हीं नामों में से किसी एक का चुनाव कर सकती है, क्योंकि ये तीनों नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबी भी हैं और गुजरात को काफी करीब से जानते भी हैं।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

गुजरात और हिमाचल में जीत के साथ अब देश के 19 राज्यों में बीजेपी सरकार।

आज मोदी करेंगे दक्षिण भारत का दौरा, ओखी तूफान से ग्रसित लोगों से करेंगे मुलाकात।

हिमाचल में पार्टी की जीत से खुश हूं, अब जो पार्टी फैसला लेगी, मैं वो करूँगा -जयराम ठाकुर

गुजरात में बीजेपी का फिर से सत्ता में आना बड़ी बात नहीं, कांग्रेस असली विजेता -शिवसेना

कश्मीर के सोपियां में 2 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है, 1 अब भी बाकी -मुनीर खान

मुम्बई: अंधेरी पूर्व में आग से झुलसकर मरे 12 कामगार, 1 शख्स गिरफ्तार।

अमेरिका में फिर डीरेल हुई ट्रेन, 3 की मौत।

कल होगा भारत-श्रीलंका टी20 का पहला मैच, भारत की निगाहें क्लीन स्वीप पर।

मुंबई हाईकोर्ट ने मालेगांव विस्फोट के आरोपियों की याचिकाएं खारिज की।

‘हूँ छू विकास-हूँ छू गुजरात’ पर जनता ने लगाई मुहर, लहरा भगवा

गुजरात में लहरा भगवा, फिर से बनेगी 'मोदी सरकार'

राजेश सोनी | Navpravah.com

भाजपा ने आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में लहराया भगवा। भाजपा ने गुजरात चुनाव में 99 सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है, जबकि कांग्रेस व सहयोगियों को 80 सीट मिली है। वहीं भाजपा ने हिमाचल में दो तिहाई बहुमत हासिल की है। भाजपा को हिमाचल में 44 सीटें हासिल हुई हैं और कांग्रेस को मात्र 21 सीटें ही प्राप्त हुईं। 
 
गुजरात में कांटे की टक्कर लेकिन भाजपा की जीत-

बता दें कि आज सुबह जब गुजरात चुनाव के रुझान आ रहे थे, उस समय भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में कड़ा मुकाबला चल रहा था। शुरुआत रुझानों में कांग्रेस भाजपा से आगे निकलती हुई नजर आ रही थी, लेकिन दोपहर होते-होते रुझानों में बड़ा बदलाव हुआ और भाजपा तेज़ी से आगे बढ़ती नज़र आई और शाम तक पूरी तस्वीर बदल गई। भाजपा गुजरात में एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है। 
 
हिमाचल में एक तरफा जीत- 

वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई बहुमत हासिल हुआ है। भाजपा को हिमाचल में 44 सीटें मिली है। हिमाचल में कांग्रेस के ढुलमुल रवैये की वजह से भाजपा की इतनी बड़ी जीत हुई है। भाजपा की हिमाचल में आसानी से सरकार बन गई है, लेकिन भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम सिंह धूमल कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के सामने हार गए हैं। 

भाजपा और सहयोगियों की अब देश के 19 राज्यों में सरकार है। वहीँ कांग्रेस अब देश के 4 राज्यों में सिमट कर रह गई है। अब विपक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व पर जमकर हमला बोल रहा है।   
 
ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप- 

गुजरात में चुनावी नतीजों के दौरान पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा पर इवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। गुजरात चुनाव में इवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ के हार्दिक के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ए.के ज्योति का बयान आया है, उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं ऐसे सभी आरोपों को ख़ारिज करता हूँ। आगे उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूँ कि इवीएम से छेड़छाड़ करना संभव नहीं है।     
 
कांग्रेस की हार पर तंज-

कांग्रेस की हार पर भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गाँधी पर तंज कसे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने तंज कसते  हुए कहा कि अभी तो सर मुंडवाया है और सर पर ओले भी गिरने चालू हो गए हैं। वहीँ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब विपक्ष को 2019 की नहीं 2024 की तैयारी करनी चाहिए। 

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत। 
 
गुजरात चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज नेता हारे, वहीं भाजपा के ज्यादा-तर दिग्गज नेता जीते।
  
गुजरात चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष 2019 के चुनाव की नहीं, 2024 के चुनाव की तैयारी करे।  

2019 के चुनाव में भाजपा की जीत तय -अमित शाह। 
 
राहुल गाँधी पर तंज कस्ते हुए सुशील मोदी ने कहा कि गुजरात में गब्बर की नोटबंदी हो गई है।  
 
नतीजों से सिद्ध हुआ, देश रिफार्म के लिए तैयार -पीएम मोदी। 
 
विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बोले पीएम “जनता ने विकास के राह को चुना है।”
 
राहुल गाँधी ने हार मानी,  गुजरात और हिमाचल की नई सरकारों को दी शुभकानाएं। 
 
गुजरात के खस्ताहाल नतीजों को देखते हुए शिवसेना ने भाजपा पर कसा तंज और कहा, “मोदी सरकार से खुश नहीं जनता।” 
 
गुजरात के नतीजे कांग्रेस की महान कामयाबी -शरद यादव 

आजादी की जंग में देश सेवा का सौभाग्‍य नहीं मिला, करना चाहता हूँ आज़ाद भारत की सेवा -पीएम मोदी

करना चाहता हूँ देश की सेवा -पीएम मोदी

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

नई दिल्‍ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का भगवा लहराने के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी ने सबसे पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता को बधाई दी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता को नमन करते हुए मोदी ने कहा कि जीएसटी लागू करने के बाद विपक्षी दल बीजेपी के हारने की बात कर रहे थे। लेकिन बीजेपी कि जीत से यह स्पष्ट होता है कि जनता विकास पक्ष में है, लेकिन जीत की बढ़ रही बीजेपी ने कांग्रेस के इरादों पर पानी फेर दिया।

मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति के चलते गुजरात और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस को मात मिली है। मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी आपको पसंद हो या न हो, लेकिन देश को विकास के ट्रैक से डीरेल न करें। आज वैश्विक स्पर्धा के युग में भारत को अगर आगे जाना है, तो भारत को भी विकास की नई ऊंचाइयों को पार करना ही होगा।

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महानगर, पालिका के चुनाव के दौरान कहा जा रहा था कि जीएसटी के कारण यूपी के शहरों में बीजेपी खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं गुजरात के चुनाव के पहले भी इसी प्रकार की अफवाहों का जोर दिया गया था। वहीं जब महाराष्ट्र में भी जीएसटी के बाद निकाय चुनाव हुए तो, वहां भी  बीजेपी को जनता का भरपूर समर्थन मिला। मोदी ने आगे कहा क‍ि पिछले कुछ महीनों में गुजरात में फिर जातिवाद का बीज बोया गया। गुजरात के विकास से देश को फायदा मिलता है। उन्‍होंने कहा क‍ि विकास का मजाक हिन्‍दुस्‍तान बर्दाश्‍त नहीं करेगा। आजादी की जंग में देश के लिए मरने का सौभाग्‍य नहीं मिला, लेकिन अब मुझे आजाद भारत की सेवा का मौका मिला है.

बता दें कि भाजपा मुख्‍यालय में सोमवार की शाम पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान  बैठक की शुरुआत में पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्‍वागत किया। पार्टी अध्‍यक्ष अमि‍त शाह ने जीत के लिए गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार जताया।उन्‍होंने कहा कि देश के 14 राज्‍यों में बीजेपी की सरकार बनने से जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी में विश्‍वास जताया है। इस जीत से मोदी जी की विकास यात्रा और आगे बढ़ी है। बैठक में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ, सुषमा स्‍वराज समेत पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मौजूद रहे।

कह दो बीजेपी से जमकर लड़ेंगे, अब 2019 दूर नहीं है -जिग्नेश मेवानी 

जिग्नेश मेवाणी ने उठाई दलितों के लिए आवाज

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने वडगाम से जीत हासिल की है। मेवानी ने लगभग  21 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी चक्रवर्ती विजयकुमार हरकाभाई को हराया है। वडगाम सीट पर कुल नौ उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें जिग्नेश मेवानी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और साथ ही उन्हें कांग्रेस का समर्थन भी था।

बता दें कि वडगाम सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। जिग्नेश मेवानी ने जीत के बाद ट्वीट करते हुए शायराना अंदाज में लिखा कि नफरत फैलाने नहीं, मोहब्बत लुटाने आया हूं, मन की बात नहीं, जनता की बात सुनने आया हूं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में आगे राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी का उन्हें समर्थन देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। आगे उन्होंने लिखा कि मुश्किलें जरुर हैं, मगर हमें ठहरना नहीं है…कह दो बीजेपी से, जमके लडेंगे 2019 अब दूर नहीं है।

विदित हो कि जिग्नेश की उम्र 37 साल है, वह वकालत के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। जीत के बाद जिग्नेश मेवानी ने ट्वीट कर शायराना अंदाज  में अपने इरादे जताए हैं।

आपको बता दें कि गुजरात  में भाजपा फिर सत्‍ता हासिल करने की ओर अग्रसर है। कुल सीटों की बात करें तो बीजेपी 99 कांग्रेस 80 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 115 सीटें मिली थीं, वहीं कांग्रेस के खाते में 61 सीटें आई थीं। हिमाचल प्रदेश  में भी बीजेपी की सरकार बननी तय है। यहां की 68 सीटों में से 44 पर भारतीय जनता पार्टी लीड कर रही है।

अगले साल बीजेपी करेगी ‘आखिरी वार’, कांग्रेस के पास अब केवल 4 राज्य

बजट 2018 पीएम मोदी

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

कांग्रेस अब चार राज्यों में सिमट कर रह गई है। इस समय कांग्रेस की सरकार पंजाब, कर्नाटक, मिजोरम और मेघालय में है। इसके अलावा केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में भी कांग्रेस का शासन है। साल 2018 में कर्नाटक, मिजोरम और मेघालय में विधानसभा का चुनाव है।

अब बीजेपी ने कांग्रेस मुक्त भारत के एजेंडे पर काम करने के लिए अागे का एजेंडा तय कर रखा है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 18 दिसंबर को इसके संकेत दे दिये हैं। आज बीजेपी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आगे भविष्य में त्रिपुरा, मेघालय और कर्नाटक में भी हमारी ही जीत होगी। अमित शाह ने कहा कि देश की जनता इसी तरह भाजपा को आगे बढ़ाएगी।

अमित शाह से जब पूछा गया कि क्या गुजरात में कांग्रेस के साथ कड़ा मुकाबला था, तो उन्होंने कहा कि जीत के अंतर में अपने प्रतिद्वंद्वी से आठ फीसद आगे रहना ‘कांटे की टक्कर’ तो नहीं कहा जा सकता। शाह ने गुजरात में भाजपा की जीत का श्रेय पीएम की लोकप्रियता तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यों को दिया।

2014 के लोकसभा चुनावों में ही पीएम मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद देश में 18 राज्यों में चुनाव हो चुके हैं। इस समय देश के 29 राज्यों में से 14 राज्यों में बीजेपी है, जबकि बिहार, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश समेत 5 राज्यों में बीजेपी दूसरे दलों के साथ सत्ता में है।

गुजरात चुनाव: यह पार्टी की नहीं, पीएम मोदी की जीत है -बीजेपी सांसद

संजय काकडे का बीजेपी की जीत पर बयान

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र से राज्य सभा सांसद संजय काकडे का कहना है कि गुजरात में मिली जीत भाजपा की जीत नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। जबकि पिछले हफ्ते उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि गुजरात में बीजेपी की हार होगी, वहीं कांग्रेस बहुमत के करीब होगी। अब उन्होंने अपनी बात को सुधारकर कहा है कि उन्होंने कहा था कि पार्टी बहुमत नहीं जुटा पाएगी, जबकि कांग्रेस बहुमत के करीब होगी।

काकडे ने अपने  सर्वे के आधार पर कहा था कि गुजरात में 72 फीसद लोगों ने कांग्रेस को पसंद किया है। सांसद ने आगे यह भी कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पार्टी ने विकास के मसले पर बात नहीं की।

जब मतगणना में बीजेपी की जीत के रुझान मिलने शुरू हुए, तो काकडे ने रेडिफ.कॉम से बातचीत में कहा कि उनके सर्वे के मुताबिक यह बात कभी नहीं कही गई कि बीजेपी गुजरात से पूरी तरह साफ़ हो जाएगी। उनके अनुसार उन्होंने केवल भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा। काकडे के अनुसार उनकी भविष्यवाणी के बावजूद भी बीजेपी  को बहुमत मिलने का कारण  सिर्फ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी हैं।

बता दें कि बीजेपी गुजरात में लगातार छठी बार जीती है और गांधीनगर में सत्ता पर काबिज होने जा रही है। वहीं कांग्रेस पिछले 22 सालों से गुजरात की सत्ता से हाथ धो रही है।