अगले साल बीजेपी करेगी ‘आखिरी वार’, कांग्रेस के पास अब केवल 4 राज्य

बजट 2018 पीएम मोदी

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

कांग्रेस अब चार राज्यों में सिमट कर रह गई है। इस समय कांग्रेस की सरकार पंजाब, कर्नाटक, मिजोरम और मेघालय में है। इसके अलावा केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में भी कांग्रेस का शासन है। साल 2018 में कर्नाटक, मिजोरम और मेघालय में विधानसभा का चुनाव है।

अब बीजेपी ने कांग्रेस मुक्त भारत के एजेंडे पर काम करने के लिए अागे का एजेंडा तय कर रखा है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 18 दिसंबर को इसके संकेत दे दिये हैं। आज बीजेपी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आगे भविष्य में त्रिपुरा, मेघालय और कर्नाटक में भी हमारी ही जीत होगी। अमित शाह ने कहा कि देश की जनता इसी तरह भाजपा को आगे बढ़ाएगी।

अमित शाह से जब पूछा गया कि क्या गुजरात में कांग्रेस के साथ कड़ा मुकाबला था, तो उन्होंने कहा कि जीत के अंतर में अपने प्रतिद्वंद्वी से आठ फीसद आगे रहना ‘कांटे की टक्कर’ तो नहीं कहा जा सकता। शाह ने गुजरात में भाजपा की जीत का श्रेय पीएम की लोकप्रियता तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यों को दिया।

2014 के लोकसभा चुनावों में ही पीएम मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद देश में 18 राज्यों में चुनाव हो चुके हैं। इस समय देश के 29 राज्यों में से 14 राज्यों में बीजेपी है, जबकि बिहार, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश समेत 5 राज्यों में बीजेपी दूसरे दलों के साथ सत्ता में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.