‘हूँ छू विकास-हूँ छू गुजरात’ पर जनता ने लगाई मुहर, लहरा भगवा

गुजरात में लहरा भगवा, फिर से बनेगी 'मोदी सरकार'

राजेश सोनी | Navpravah.com

भाजपा ने आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में लहराया भगवा। भाजपा ने गुजरात चुनाव में 99 सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है, जबकि कांग्रेस व सहयोगियों को 80 सीट मिली है। वहीं भाजपा ने हिमाचल में दो तिहाई बहुमत हासिल की है। भाजपा को हिमाचल में 44 सीटें हासिल हुई हैं और कांग्रेस को मात्र 21 सीटें ही प्राप्त हुईं। 
 
गुजरात में कांटे की टक्कर लेकिन भाजपा की जीत-

बता दें कि आज सुबह जब गुजरात चुनाव के रुझान आ रहे थे, उस समय भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में कड़ा मुकाबला चल रहा था। शुरुआत रुझानों में कांग्रेस भाजपा से आगे निकलती हुई नजर आ रही थी, लेकिन दोपहर होते-होते रुझानों में बड़ा बदलाव हुआ और भाजपा तेज़ी से आगे बढ़ती नज़र आई और शाम तक पूरी तस्वीर बदल गई। भाजपा गुजरात में एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है। 
 
हिमाचल में एक तरफा जीत- 

वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई बहुमत हासिल हुआ है। भाजपा को हिमाचल में 44 सीटें मिली है। हिमाचल में कांग्रेस के ढुलमुल रवैये की वजह से भाजपा की इतनी बड़ी जीत हुई है। भाजपा की हिमाचल में आसानी से सरकार बन गई है, लेकिन भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम सिंह धूमल कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के सामने हार गए हैं। 

भाजपा और सहयोगियों की अब देश के 19 राज्यों में सरकार है। वहीँ कांग्रेस अब देश के 4 राज्यों में सिमट कर रह गई है। अब विपक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व पर जमकर हमला बोल रहा है।   
 
ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप- 

गुजरात में चुनावी नतीजों के दौरान पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा पर इवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। गुजरात चुनाव में इवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ के हार्दिक के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ए.के ज्योति का बयान आया है, उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं ऐसे सभी आरोपों को ख़ारिज करता हूँ। आगे उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूँ कि इवीएम से छेड़छाड़ करना संभव नहीं है।     
 
कांग्रेस की हार पर तंज-

कांग्रेस की हार पर भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गाँधी पर तंज कसे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने तंज कसते  हुए कहा कि अभी तो सर मुंडवाया है और सर पर ओले भी गिरने चालू हो गए हैं। वहीँ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब विपक्ष को 2019 की नहीं 2024 की तैयारी करनी चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.