28 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 838

भारत-श्रीलंका: दूसरे टी-20 मैच में भारत को मिला बल्लेबाजी का न्योता

भारत को बल्लेबाजी का न्योता

सुनील यादव | Navpravah.com
 
भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में एक बार फिर श्रीलंका ने टॉस जीत कर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। पहला मैच 93 रनों से हारने के बाद श्रीलंकन टीम के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है।

बल्लेबाजी को सपोर्ट करती इंदौर की पिच और ड्यू को ध्यान में रखकर एक बार फिर श्रीलंकन टीम के कप्तान तिसारा परेरा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस पिच की बॉउंड्री भी काफी छोटी है, इसलिए भारतीय टीम जितने भी रन स्कोरबोर्ड पर रखती है, हम उसे चेस करना चाहेंगे। 
 
बता दें कि पिछले मैच में महज 87 रनों पर ऑलआउट होने के बाद इस मैच में श्रीलंका ने अपनी बैटिंग को मजबूत करने के इरादे से दो चेंज किये हैं। श्रीलंकन टीम में आज सदीरा समरविकर्मा और चतुरंगा डीसिल्वा, विश्वा फर्नान्डू और दशुन शनका की जगह खेलेंगे। वहीं श्रीलंका का पूरी तरह सफाया करने के इरादे से मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने आज कोई चेंज नहीं किया है। 
 
गौरतलब है कि पिछले मैच में भारतीय स्पिनिंग जोड़ी चहल और कुलदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने टी-20 में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। आज एक बार फिर भारतीय खिलाडियों से उसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। भारत का पहला लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर 180-200 रन रखना होगा ताकि ड्यू का गेंदबाजी पर कोई असर न पड़े।    
 

सीबीआई कल सुनाएगी लालू यादव की किस्मत पर फैसला 

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
900 करोड़ के चारा घोटाला मामले में सीबीआई अपना फैसला कल शनिवार को सुनाएगी। इसके लिए लालू प्रसाद यादव आज पटना से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। लालू यादव कुछ ही देर में रांची पहुँच जाएंगे।  
 
चारा घोटाला मामले में सरकार के खजाने से 900 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया था। पशुपालन विभाग के अधिकारीयों और राजनेताओं की मिलीभगत के कारण इतने बड़े घोटाले को अंजाम तक पहुँचाया गया था। इस घोटाले को अंजाम तक पहुँचाने के लिए पशुओं को चारा, दवा आदि के नाम पर सरकारी खजाने से करीब 900 करोड़ रुपए निकले गए थे। इस घोटाले में लालू यादव के साथ जगननाथ मिश्र को भी पेश होना है। 

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बेटे बिहार में नितीश कुमार के शासन के खिलाफ बिहार बंद करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि नितीश सरकार में बिहार में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ उनके पिता लालू यादव पर चारा घोटाला मामले में कल सीबीआई अपना फैसला सुनाएगी।

सचिन तेंडुलकर ने कहा, “जब स्वस्थ युवा, तब देश में कुछ हुआ”

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
कल राज्यसभा में सचिन तेंडुलकर पहली बार भाषण देने उठे थे, लेकिन हंगामे के चलते वे ऐसा नही कह पाये, इसलिए सचिन ने अपनी बात कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
 
सचिन ने अपने फेसबुक अकाउंट और यूट्यूब पर अपनी स्पीच अपलोड कर देश को अपनी बात बताने की कोशिश की है। सचिन की यह स्पीच 15 मिनट की है। इस विडियो में सचिन ने स्वस्थ भारत को लेकर अपनी बात रखी है। सचिन ने कहा कि वह भारत को स्पोर्टिंग नेशन बनाना चाहते हैं। भारत को सिर्फ खेल को पसंद करने वाला देश नहीं, बल्कि खेल खेलने वाला देश बनाना चाहते हैं।
 
वीडियो की शुरुआत में सचिन ने कहा, “मैं अक्सर सोचता हूं मुझे क्या चीज यहां लाई, फिर मैं पाता हूं कि क्रिकेट के मेरे बेबी स्टेप मेरे यहां होने का कारण हैं और इस खेल ने मुझे मेरे जीवन के सबसे यादगार पल दिए हैं।” तेंडुलकर अपने पिता का जिक्र करते हुए कहते हैं कि मेरे पिता प्रो.रमेश तेंडुलकर एक कवि थे और एक लेखक भी थे। वे जिंदगी के हर पड़ाव में मेरे साथ थे और जिंदगी में जो मैंने करना चाहा, उसमें मुझे प्रोत्साहित किया।
 
सचिन ने आगे बताया कि ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर हमें ध्यान देने की जरूरत है- आर्थिक विकास, गरीबी, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य। एक खिलाड़ी होने के नाते मैं खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस पर बात करूंगा। उन्होंने आगे कहा, “जब स्वस्थ युवा, तब देश में कुछ हुआ।”

 विजय रूपाणी एक बार फिर बने गुजरात के सीएम 

विजय रूपाणी
विजय रूपाणी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
नई दिल्ली: विजय रूपाणी को एक बार फिर गुजरात का मुख्यमंत्री चुना गया है। भाजपा की विधायक दल बैठक में आज गुजरात सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। स्मृति इरानी और विजय रुपाणी इन दोनों की रेस में एक बार फिर रूपाणी आगे हो गए।
 
बता दें कि रूपाणी पहले भी गुजरात के सीएम रहे हैं। वहीं नितिन पटेल को फिर से उप-मुख्यमंत्री का पद सौंपा गया है। गुजरात के नए सीएम के चुनाव को लेकर आज जेटली ने अहमदाबाद में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की थी, जहां सोच विचार और गहरी चर्चा के बाद सीएम के नाम की घोषणा की गई।

बता दें कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और अन्य के साथ बैठक की थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रूपाणी और नितिन 25 दिसंबर को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी है। साल 2012 के चुनावों के बाद नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात सीएम के तौर पर चौथी बार 25 दिसंबर को ही शपथ ग्रहण किया था।

कंडोम के विज्ञापन पर नहीं है बैन -मोदी सरकार

कंडोम बैन

राजेश सोनी | Navpravah.com 

केंद्र सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय को स्पष्ट किया है कि दिन में टीवी पर कंडोम के विज्ञापन के प्रसारण पर रोक केवल उत्तेजक सामग्रियों से जुड़ा हुआ है। इसका मतलब यह कतई नहीं निकाला जाए कि मोदी सरकार ने कंडोम के विज्ञापन पर रोक लगा दी है।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर कुछ दिन पहले पूछा था कि सुबह 6 से लेकर रात 10 बजे तक कंडोम के विज्ञापनों पर रोक का कारण क्या है। इस पर केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम ने कंडोम के विज्ञापनों पर रोक नहीं लगाई थी, बल्कि विज्ञापन में प्रसारित उत्तेजक सामग्रियों पर बैन लगाया था। जिन विज्ञापनों में ऐसी उत्तेजक सामग्रियां नहीं होगी, ऐसे कंडोम के विज्ञापन को सुबह 6 से लेकर रात 10 बजे के बीच प्रसारित किया जा सकता है। 
 
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 11 दिसंबर को एक परामर्श जारी कर टीवी चैंनलों को ऐसा करने के लिए कहा था। इसी परामर्श के बाद ही विवाद फ़ैल गया था। जिसके बाद, सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कल एक आधिकारिक ज्ञापन के जरिए कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि परामर्श सिर्फ कुछ कंडोम ब्रांड के विज्ञापन के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले यौनोत्तेजक सामग्री से जुड़ा हुआ है, जो जन संपर्क के लिहाज से दर्शकों को आकर्षित करता है।”
 
परामर्श में आगे बताया गया है कि ऐसे विज्ञापन जो लोगो को सुरक्षित योन संबंध बनाने के लिए जागरूक करते हैं और उन विज्ञापनों से ऐसे उपकरणों और उत्पादों का बारे में लोगों को बताते हैं, ऐसे विज्ञापनों पर केंद्र सरकार ने कोई रोक नहीं लगाई है।  

दिनदहाड़े केरोसिन डालकर किया स्वाहा, प्रस्ताव ठुकराने से नाराज़ था प्रेमी 

मृत लड़की

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

हैदराबाद के सिकंदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। गुरुवार की शाम सरेआम 22 साल की युवती पर केरोसिन छिड़क कर उसे आग लगा दी गई। आज सुबह साढ़े सात के करीब गांधी अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया। युवती को आग में स्वाहा करने वाला उसका पूर्व कलीग है, जो उसका हमेशा पीछा किया करता था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) बी सुमाथी के अनुसार मृत युवती का नाम संध्या रानी था, वह एक एल्यूमिनियम निर्माण इकाई में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। करीब 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने कल शाम युवती को लालगुडा इलाके में बुलाया और जैसे ही युवती वहां पहुंची, कुछ देर बातचीत के बाद उन दोनों में बहस हुई और अचानक  व्यक्ति ने उस पर केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। पास से गुजर रहे कुछ लोग महिला की चीख सुनकर उसकी मदद के लिए दौड़े और आग बुझाई, लेकिन तबतक युवती 60 प्रतिशत तक जल गई थी। जिसके  बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया।

सुमाथी ने आगे बताते हुए कहा कि युवती की आज सुबह मौत हो गई। हम अब मामले से संबंधित धाराओं में भी बदलाव कर रहे हैं। पुलिस ने कल भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन अब आरोपी पर मर्डर का चार्ज लगाया जाएगा।

बता दें कि यह व्यक्ति महिला से एक तर्फा प्यार करता था और हमेशा उसे परेशांन करता था। प्रस्ताव ठुकराने से नाराज़ आरोपी ने यह शर्मनाक करकत की, लेकिन महिला ने कभी अपने परिवार वालों को इस व्यक्ति के बारे में नहीं बताया कि यह व्यक्ति उसे हरदिन परेशान  करता है। पुलिस ने व्यक्ति के बारे में किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया और न ही इस बात की पुष्टि की कि उसे हिरासत में लिया गया है या नहीं।

राजस्थान में सलमान के खिलाफ प्रदर्शन, अनुसूचित जाति पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

सलमान खान को मिली राहत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े एक सिनेमा हॉल के बाहर लगे ‘टाइगर जिंदा है’ के पोस्टर को जला दिया गया। दरअसल प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अभिनेता सलमान खान ने एक टीवी शो में अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। जिससे अनुसूचित जाति का तबका नाराज़ है। जिसपर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने नोटिस दिया है।

बता दें की इस मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सूचना एवं प्रसार मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के कमिश्नर से सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। 

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष हरनाम सिंह द्वारा लिखित शिकायत देने के बाद यह नोटिस जारी किया है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि टीवी शो में बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस ने भंगी शब्द का इस्तेमाल किया है, जो पूरी दुनिया में फैली वाल्मीकि समाज का अपमान है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सभी पक्षों से अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून 2015 के तहत एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगा है। 

विदित हो कि जब सलमान खान एक टीवी शो में अपनी नई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का प्रोमोशन करने आए थे, तब उन्होंने अपने नृत्यकला के बारे में बोलते हुए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद शिल्पा शेट्ठी ने भी उसे दोहराया था।

नेताओं को डराने के लिए भाजपा ला रही यूपीकोका कानून -अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

बीएस 4 के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके चौधरी और पूर्व सांसद ओमवेश एवं रामशंकर भार्गव शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने राज्य सरकार के यूपीकोका कानून को लेकर योगी पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यालय में आयोजित समारोह में अखिलेश यादव ने मोदी और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूपीकोका से लोगों को और विरोधी पार्टियों के लोगों को डराना चाहती है। हमारी पार्टी इसका विरोध जनता के बीच करेगी। आगे अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में अब तक कोई विकास नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने अब तक एक यूनिट भी बिजली पैदा नहीं की, लेकिन बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। भाजपा की सरकार लोगों को गुमराह कर वोट ले रही है। 
 
अखिलेश ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार की नियत बिलकुल ठीक नहीं है। योगी सरकार किसी को न्याय नहीं दिला सकती है। भाजपा के लोग प्रदेश में पुलिस थानों को अपने नियंत्रण में करना चाहते हैं। हमारी सरकार ने डायल 100 की व्यवस्था शुरू कर प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार लाया था, पर अब योगी सरकार इस व्यवस्था को बंद करना चाहती है। यूपी में डायल 100 की व्यवस्था न्यूयॉर्क से ली गई थी। इस व्यवस्था में पुलिस प्रशासन 5 मिनट के अंदर पीड़ित तक पहुँच जाती थी।

‘टाइगर जिंदा है’ की धमाकेदार एंट्री, फिल्म देखने उमड़ी भीड़

'टाइगर जिंदा है' फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
आज ‘टाइगर जिंदा है’ सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। सलमान खान एक बार फिर से अपने फैंस के लिए हाजिर हैं, उनके साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी एक्शन सीक्वेंस में उनका साथ देती नजर आएंगी। 

इस फिल्म में टाइगर जहां रॉ के एजेंट हैं, वहीं जोया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट हैं। दोनों को नर्सों को बचाने के मिशन के दौरान प्यार हो जाता है। उनका यह प्यार फिल्म के रोमांटिक गाने में साफ दिखाई देता है।

कुल मिलाकर फिल्म में वो सभी मसाले डाले गए हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक सिनेमाघर जायेगें। फिल्म देखने के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। यह प्रतिक्रिया सकरात्मक है, इसका मतलब यह फिल्म बाक्स आफिस पर कमाल करेगी। फिल्म में परेश रावल, अंगद बेदी और कुमद मिश्रा भी नजर आएंगे।फिल्म की कहानी साल 2014 में आईएसआईएल द्वारा किए गए नर्सों के अपहरण से प्रेरित है। कुल मिलाकर फिल्म एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का मिश्रण है।

अली अब्बास ने इसका बेहतरीन डायरेक्शन किया है, फिल्म की सिनेमेट्रोग्राफी काफी उम्दा है। फिल्म की शूटिंग  दुबई और अबू धाबी में की गई है। फिल्म के डॉयलॉग्स काफी अच्छे हैं, कुल मिलाकर फिल्म फुल एंटरटेनिंग है और पैसा वसूल है। इस फिल्म को लेकर ये कयास लगाये जा रहे हैं कि साल 2013 की ‘एक था टाइगर’ की कमाई को यह फिल्म पीछे छोड़ देगी। पांच साल बाद पर्दे पर सलमान और कैटरीना कैफ एक साथ लौटे हैं और उनके फैन्स को ये फिल्म पसंद भी आ रही है।

अब काले धन की जानकारी प्राप्त करना होगा भारत के लिए संभव 

अब मिल सकती है काले धन की जानकारी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
विदेशों में जमा भारतीयों के काले धन की जानकारी अब सरकार को 1 जनवरी 2018 से मिल सकती है। जानकारी प्राप्त करने के लिए गुरुवार को भारत ने स्विट्ज़रलैंड के साथ एक करार किया है। 
 
केंद्र प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा कि इस करार से 1 जनवरी से दोनों देशो के बीच कर संबंधी सूचनाओं का आदान प्रदान होगा। आयकर विभाग के नीति बनाने वाले शीर्ष निकाय ने कहा कि इस करार पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष सुशील चंद्रा और भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत एंड्रेयास बाउम ने उत्तर ब्लॉक में हस्ताक्षर किए थे। दोनों देशों ने सूचनाओं के आदान प्रदान की शुरुआत करने के लिए पिछले महीने सयुंक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किया था।
 
इस करार के अनुसार, दोनों देश 2018 से वैश्विक मानदंडों के अनुरूप आंकड़ों का संग्रहण करेंगे। 2019 से दोनों देश ऐसे आंकड़ों का आदान-प्रदान करेंगे। वहीं भारत ने अपनी तरफ से इन आंकड़ों को गुप्त रखने का वादा किया है।