29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 839

निवेशकों को आकर्षित करेंगे योगी, मुंबई में आज होगा रोड शो

 पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले साल फरवरी में लखनऊ में आयोजित होने वाले निवेशक सम्मेलन 2018 की तैयारी में जुट गए हैं। कारोबारियों को भागीदारी के लिए आकर्षित करवाने हेतु योगी, शुक्रवार को मुंबई में रोडशो करेंगे। यह ‘रोडशो’ दक्षिण मुंबई के होटल ट्राइडेंट में आयोजित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्रा पांडे ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस रोडशो के जरिये, योगी महाराष्ट्र के प्रसिद्द कारोबारियों से भागीदारी की अपील करेंगे। अंबानी, रतन टाटा, दीपक पारेख, सुभाष चंद्रा, अशोक हिंदुजा जैसे उद्योगपतियों के साथ यहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ भी मौजूद होंगी। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश को आर्किषत करने के लिए साल 2018 में 21-22 फरवरी को ‘निवेशक सम्मेलन 2018’ का आयोजन किया गया है।

उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव और पर्यटन विभाग के महानिदेशक अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मजबूत औद्योगिक ढांचा तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और मुख्य सचिव राजीव कुमार उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

एम्स के डॉक्टरों पर भड़के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह

एम्स के डोक्टरों पर उठे सवाल

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
 
यूपी के डीजीपी रह चुके प्रकाश सिंह ने एम्स के डॉक्टरों के व्यवहार पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया है।उन्होंने अपने ट्वीट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी टैग किया है।
 
उन्होंने कहा कि डॉक्टर मरीज से ठीक से बात नहीं करते हैं, कुछ पूछने पर उन्हें कमरे से बाहर कर दिया गया।  जब डॉक्टर से उन्होंने अपने ऑपरेशन के बारे में कुछ पूछा, तो उन्होंनें कुर्सी से खड़े होने के लिए कह दिया। वह मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए गये थे। यह घटना 18 और 19 दिसंबर की है। 
 
एक निजी अखबार से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को वह अपने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए गये थे, इसके लिए वह एम्स के आरपी सेंटर पहुंचे थे। इस दौरान महज 10 मिनट के ऑपरेशन के दौरान ‘जीवन एस टिटियाल’ 6 मिनट तक ऑपरेशन थियेटर में मौजूद किसी महिला से सहयोगी से बात ही कर रहे थे।  प्रकाश सिंह ने बताया कि जो भी बात इस ऑपरेशन के दौरान हो रही थी, उनका ऑपरेशन से कोई संबंध नहीं था, ऐसे में अगर कोई चूक हो जाती तब क्या होता।
 
अगले दिन जब प्रकाश सिंह एम्स के आरपी सेंटर पहुंचे, तो डॉक्टर से उन्होंने अपनी आंख के संबंध के बारे में सवाल किए तो डॉक्टर ने उन्हें अपनी कुर्सी से उठने के लिए कहा। हालांकि इस बारे में डॉ. जीवन एस टिटियाल ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान अपने सहयोगी कर्मचारियों से बात होती है, लेकिन वह बात आपरेशन से सम्बंध मे ही थी।
 
प्रकाश सिंह का कहना है कि उनकी आंख में ऑपरेशन हुआ है, ऐसे में वह ठीक नहीं हैं।  वह कुछ लिखने और पढ़ने की सिथति में नहीं हैं। एक बार उनकी आंख ठीक हो जाती है, तो वह एम्स निदेशक और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत करेंगे।

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने आदर्श घोटाले में पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को दी राहत 

अशोक चव्हाण हुए बरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदर्श सोसाइटी घोटाले में महारष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को राहत दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने चव्हाण को राहत देते हुए फैसला उनके हक़ में सुनाया और कहा कि चव्हाण पर कोई केस नहीं चलेगा। 
 
पिछले साल महारष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने महारष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के खिलाफ आदर्श घोटाले पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को मंजूरी दे दी थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज्यपाल के इस फैसले को बदलकर चव्हाण को बड़ी राहत दी है। 

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के अलावा राज्य मंत्रिमंडल ने भी एक प्रस्ताव भेजकर गवर्नर विद्यासागर राव से गुजारिश की थी कि वह अशोक चव्हाण के खिलाफ कार्रवाई को अनुमति दें। 

इससे पहले कांग्रेस की सरकार के समय तत्कालीन गवर्नर के शंकरनारायणन ने इस मामले में सीबीआई को अनुमति देने से इंकार कर दिया था। चव्हाण महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के सांसद के साथ-साथ महारष्ट्र कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। 

अनिल अंबानी ने बेचा मुंबई रिलायंस ऊर्जा का कारोबार, 18,800 करोड़ में अडानी ने ख़रीदा 

अम्बानी ने अडानी को बेचा रिलायंस ऊर्जा कारोबार

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
कुछ समय से रिलायंस समूह के मालिक अनिल अंबानी कर्ज के तले डूबे हुए हैं। जिसके कारण उन्हें मुंबई रिलायंस ऊर्जा का अहम् व्यापार बेचना पड़ा है। मुंबई रिलायंस ऊर्जा को अडानी समूह ने ख़रीदा है। अडानी समूह ने मुंबई रिलायंस एनर्जी के व्यापर को अनिल अम्बानी से 18,800 करोड़ में ख़रीदा हैं।

रिलायंस आधारिक संरचना के अंतर्गत आने वाली रिलायंस एनर्जी विद्युत उत्पादन, हस्तांतरण और वितरण के  क्षेत्र में सक्रिय है। इस रिलायंस ऊर्जा को खरीदने के बाद अब इसका सारा काम-काज अडानी ट्रांसमिशन देखेगा। अडानी समूह ने यह सौदा नकद के लेन-देन में किया है। रिलायंस ऊर्जा के मुंबई में 30 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। अब इन ग्राहकों को आने वाले समय में उनका लाइट बिल अडानी समूह के नाम से आएगा। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में बिजली क्षेत्र में यह सबसे बड़ी खरीद है।

एक प्रचलित अख़बार के खबर के मुताबिक, गुरूवार को रिलायंस इंफ़्रा और अडानी हस्तांतरण ने इस सौदे को लेकर शेयर परचेस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। रिलायंस एनर्जी पूर्वी और पश्चिमी मुंबई में बिजली आपूर्ति का काम देखती है। खरीद समझौते के साथ ही सभी उपभोक्‍ता अब अडानी ट्रांसमिशन के हो जाएंगे। रिलायंस इंफ्रा के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अनिल जालान ने इसकी पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि 15,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के बाद तीन हजार करोड़ रुपया बचेगा।

अनिल जालान के अनुसार, रिलायंस इंफ्रा अब कंस्‍ट्रक्‍शन, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट और डिफेंस सेक्‍टर में अपना ध्‍यान केंद्रित कर सकेगी। अनिल अंबानी ने कहा कि कर्ज न होने के कारण समूह बाजार से फंड आराम से उठा सकेगा।आगे उन्होंने बताया कि उनके समूह के पास 10000 करोड़ के कंस्टक्शन प्रोजेक्ट है। रिलायंस समूह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है।  

कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी का प्लान तैयार

File Photo
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी से माफी की मांग कर रहे कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा में आज फिर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की वजह से सदन को 27 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी आज एक प्रस्ताव लोकसभा में लाना चाहते हैं, जिसे संसद में सरकार की कांग्रेस को घेरने की कोशिशों का हिस्सा माना जा रहा है। इस प्रस्ताव के तहत बीजेपी एक बार फिर से साल 1984 में हुए सिख दंगों का मुद्दा संसद में उठा सकती है।
गुरुवार को कांग्रेस ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ साजिश करने के आरोप पर कार्रवाई नहीं कर उन्होंने संविधान एवं पद की मर्यादा का उल्लंघन किया है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कम से कम अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
पार्टी ने कहा कि यदि ऐसा प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजेपयी के साथ हुआ होता तो उन्होंने 10 बार माफी मांगी होती। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और इस हंगामे की वजह से राज्यसभा पूरे दिन बाधित रही।

क्रिसमस में खलल डालने वालों की आंख निकाल लेंगे -नवजोत सिंह सिद्धू

क्रिसमस विरोधियों पर गरजे सिद्धू

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने देश में चल रहे क्रिसमस विवाद पर लोगों को धमकी दी है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि जो भी पंजाब में ईसाइयों को घूरकर देखेगा उसकी आंखें निकाल ली जाएगी। 

सिद्धू अमृतसर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित क्रिसमस सभा में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने इसी कार्यक्रम में कहा कि अगर आपको कोई घूरकर देखेगा तो उसकी आँखें निकाल ली जाएगी। सिद्धू ने आगे कहा कि पंजाब राज्य में किसी को भी क्रिसमस त्योहार में खलल डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब में सभी समुदाय शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं और हर व्यक्ति को किसी भी धर्म का प्रचार और उसे मानने का पूरा हक है।
 
उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार भारतीय संविधान का हिस्सा है। हमारी सरकार ने वादा किया है कि प्रत्येक समुदाय को उनके धार्मिक त्योहार मनाने के लिए उन्हें स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण दिया जाएगा। इसके साथ ही सिद्धू ने कहा कि प्रत्येक धर्म के लोगों के लिए स्वर्ण मंदिर के द्वार खुले हैं। हमारी सरकार कोई भी स्थिति में धार्मिक वातावरण को ख़राब नहीं होने देगी और राज्य में रह रहे सभी समुदाय को सुरक्षा प्रदान करेगी।गौरतलब है कि सिद्धू पिछले साल ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए हैं। 

हिमाचल प्रदेश: जयराम ठाकुर के नाम से धूमल गुट सहमत नहीं

जयराम ठाकुर के नाम से धूमल गुट नाराज़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा राज्‍य में मुख्‍यमंत्री के चुनाव के लिए आज मंथन कर रही है। इसके लिए शिमला में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेन्द्र सिंह तोमर आरएसएस नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
 
धूमल के सुजानपुर सीट से चुनाव हारने के बाद पार्टी के सामने संकट की स्थिति बन गई है कि किसे सीएम बनाया जाए। ऐसे में इस बैठक के बाहर धूमल के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि धूमल को ही राज्‍य का मुख्‍यमंत्री बनाया जाए।
 
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेन्द्र सिंह तोमर पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों से मिलने के लिए कल शिमला पहुंचे। वे दोनों उनके विचार जानने और एक नए मुख्यमंत्री के नाम पर आमराय बनाने के लिए यहां आए हैं।
 
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी में इस बात पर पूरा जोर दिया जा रहा है कि एक निर्वाचित विधायक राज्य में सरकार का नेतृत्व करे। जहाँ तक कयास लगाया जा रहा है कि आज नए नेता के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नाम की भी चर्चा है। वह इसी राज्य से हैं और राज्यसभा सदस्य हैं और फि‍लहाल केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का दायित्‍व संभाल रहे हैं।
 
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और जयराम ठाकुर के समर्थकों ने पीटरहॉफ पहुंचने पर अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे भी लगाए। पीटरहॉफ में भारी भीड़ जुटी थी, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नही है कि हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

गुजरात और हिमाचल में कौन होगा मुख्यमंत्री, इसको लेकर मंथन तेज, आज होगी पार्टी की बैठक।

आज लोकसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल, सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी।

दिल्ली के आध्यात्मिक आश्रम में पुलिस की छापेमारी, 41 लड़कियां आश्रम से निकाली गईं।

कांग्रेस की कमान संभालने के बाद आज राहुल करेंगे वर्किंग कमेटी की बैठक, हो सकती है 2G से जुड़े मुद्दों पर बात।

2G स्पेक्ट्रम घोटाले में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद, आज अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन।

यूपी में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सीएम योगी आज मुंबई में लेंगे एक सभा में हिस्सा।

कर्नाटक में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो रही है आम आदमी पार्टी।

विरुषका की दावत-ए-इश्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शिरकत।

आज इंदौर में खेला जाएगा भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का दूसरा मैच, श्रीलंका का सफाया करने उतरेगा भारत।

जेरुसलम पर अमेरिका के फैसले के खिलाफ भारत सहित 129 अन्य देशों ने किया वोट।

OMG! अनुष्का-विराट के रिसेप्शन में नहीं आयेगें सलमान खान

विराट अनुष्का के रिसेप्शन में नहीं आयेंगे सलमान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
11 दिसंबर को इटली में शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज दिल्ली के ताज होटल के दरबार होटल में रिसेप्शन दे रहे हैं, इस पार्टी में कई बड़ी हस्तियां शामिल होगीं। फिर इसके बाद 26 दिसंबर को मुंबई में भी एक भव्य रिसेप्शन पार्टी होगा, लेकिन इसमें अनुष्का-विराट का पैचअप करवाने वाले सलमान खान शामिल नहीं होंगे।
 
जानकारी के अनुसार, जहीर खान, कपिल देव, आशीष नेहरा और युवराज सिंह रिसेप्शन में आ सकते हैं, मौजूदा टीम के खिलाड़ी मैच की वजह से दिल्ली रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे। सलमान खान अपने बर्थेडे की वजह से देश से बाहर होंगे, सलमान का बर्थेडे 27 दिसंबर को है और मुंबई में रिसेप्शन 26 दिसंबर को है, इसलिए वे इन दोनों के रिसेप्शन में नहीं आ पाएंगे।
 
एक जमाने से कहा जाता रहा है कि विराट और अनुष्का का पैचअप करवाने वाले सलमान ही थे। रिसेप्शन में विराट और अनुष्का सलमान को जरूर मिस करेंगे। अनुष्का और विराट कल पीएम मोदी को रिसेप्शन का न्यौता देने पहुंचे थे, ऐसे में गेस्ट लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है। पीएम मोदी के अलावा अरुण जेटली भी रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।
 
26 दिसंबर को मुंबई रिसेप्शन में विराट और अनुष्का के परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई लोग शामिल होगें। पूरी क्रिकेट टीम भी मुंबई रिसेप्शन में आएगी। 27 दिसंबर को विराट और अनुष्का पूरी टीम के साथ साउथ अफ्रीका रवाना हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका में विराट के साथ समय बिताने के बाद अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते भारत लौट जाएंगी। यहां उन्हें शाहरुख खान के साथ एक फिल्म और वरुण धवन के साथ सुई धागा पर काम करना है।

विवादित धर्मगुरु जाकिर नाइक को मिला स्थाई निवास

राजेश सोनी | Navpravah.com
 
विवादित धर्मगुरु जाकिर नाइक को मलेशिया सरकार ने स्थाई निवासी का दर्जा दे दिया है। इस खबर कि पुष्टि भारत के विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने की हैं। जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया की मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जाकिर नाइक को मलेशिया सरकार के ओर से स्थाई निवासी का दर्ज प्रदान किया गया है। 
 
उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, अनिवार्य अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के अनुरोध को एनआईए ने विशेष अदालत(मुंबई) के सामने प्रस्तुत कर दिया है। इसके बाद विदेश मंत्री ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इसको भारत मलेशिया प्रत्यर्पण संधि के अनुसार मलेशिया सरकार को सूचित करने के लिए विदेश मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। 
 
बता दें कि विवादित इस्लामिक स्कॉलर और धर्मगुरु जाकिर नाइक ने भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने और धन शोधन के आरोपों के चलते भारत से फरार है।