एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कृषि मंत्री दामोदर राउत को उनके मंत्रालय से कल बर्खास्त कर दिया।
एक मंत्री ने बताया कि राउत से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, बाद में उनके पद से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, “किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले किसी व्यक्ति को बर्दाश्त नही किया जायेगा।”
पटनायक ने कहा कि उनकी बर्खास्तगी को स्वीकार करने के लिए माननीय राज्यपाल को शुक्रवार शाम में एक पत्र भी भेजा गया, लेकिन राउत इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके। राउत ने कहा था, “राज्य के किसी भी हिस्से में कोई आदिवासी भीख नहीं मांग रहा, जबकि बस पड़ाव जैसे स्थानों पर ब्राह्मणों को भीख मांगते कोई भी देख सकता है।”
विधायक राउत पहले भी विवादों में रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर में भाजपा की एक महिला नेता और आंगनवाड़ी सेविकाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। ये ऐसा तीसरी बार है कि जब विभिन्न कारणों से राउत का मंत्रीपद वापस लिया गया है।
मंत्री ने ब्राह्मणों को बताया भिखारी, सीएम ने मांग लिया इस्तीफा
राजस्थान में यात्रियों से भरी बस बनास नदी में गिरी, 32 लोगों की मौत
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में यात्रियों से भरी एक बस बनास नदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी है। इस बस हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 6 लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार सभी घायल यात्रियों को प्रशासन और स्थानीय लोगों के मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं प्रशासन द्वारा अभी भी जीवित व्यक्तियों की बनास नदी में तलाश अभियान जारी है। नदी में पानी कम होने के कारण घायलों को जल्दी रेस्क्यू कर लिया गया, नहीं तो इस हादसे में और कई लोगों की जान जा सकती थी।
सवाई माधोपुर के पुलिस अधीक्षक मामन सिंह ने बताया कि बस बनास नदी में जिस स्थान पर गिरी, उस स्थान पर पानी कम होने के कारण सात लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय हुआ, जब बस सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि बस की रफ्तार संभवत बहुत तेज थी। चालक ने तब बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस करीब सौ फुट की ऊंचाई से बनास नदी में जा गिरी। उन्होंने आगे बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस में से घायलों और मृतकों को निकालने की शुरुआत कर दी।
फैसला चाहे जो भी हो, बिहार के लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखें -लालू प्रसाद यादव
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बिहार के चारा घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत आज 3 बजे के बाद अपना फैसला सुनाने वाली है। इस घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत अन्य 2 दर्जन लोगों को आरोपी करार दिया गया है। लालू ने घर से कोर्ट के तरफ निकलते वक़्त बिहार के लोगों से कहा कि फैसला चाहे जो भी हो, लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखनी की अपील करता हूँ।
लालू अपने घर से सुनवाई के लिए निकलते वक़्त उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा। मैं बिहार की जनता से अपील करता हूँ, अगर फैसला मेरे खिलाफ आता है, फिर भी आप लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखनी है और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना है।
बिहार का चारा घोटाला करीब नौ सौ पचास करोड़ रुपए का था। चारा घोटाले को अंजाम तक पहुँचाने में पशुपालन विभाग के भ्रष्ट अधिकारीयों और राजनेताओं की मिलीभगत थी। इस घोटाले में पशुओं का चारा, दवा आदि के नाम पर सरकारी खजाने से अवैध निकासी के मुकदमे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, विद्यासागर निषाद समेत 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो की रांची स्थित विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह और उनकी बेंच आज इन सभी आरोपियों पर फैसला सुनाएगी। वहीं बिहार से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा कि उम्मीद और दुआ करता हूं कि देश के दोस्त, लोगों के हीरो और गरीबों के पसंदीदा लालू यादव को मनचाहा और योग्य न्याय मिले। सत्यमेव जयते, ईश्वर आपका भला करे।
सलमान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने तोड़ दिए बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड!
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है, फिल्म की पहले दिन की कमाई चौकाने वाली है। साल 2017 में सलमान खान की इस फिल्म के अलावा किसी भी अन्य फिल्मों ने पहले दिन इतनी कमाई नहीं की होगी। ‘टाइगर जिंदा है’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस से करीब 38 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
सलमान खान फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के बाद अपने पुराने रंग में दिखाई दे रहे हैं। पहले दिन फिल्म देखकर बाहर निकलने वाले व्यूअर्स के रिएक्शन फिल्म के प्रति काफी अच्छे रहे। यह ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल फिल्म है और 5 साल पहले सलमान खान ने इसी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर 300 से ज्यादा करोड़ की कमाई करके ‘गजनी’ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा था।
‘एक था टाइगर’ का कुल बजट 75 करोड़ था और फिल्म ने करीब 320 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं सलमान खान के फीस को छोड़कर ‘टाइगर जिंदा है’ का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ के अलावा परेश रावल, अंगद बेदी और कुमद मिश्रा भी नजर आएंगे।
हार की समीक्षा करने के लिए 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे राहुल गाँधी
राजेश सोनी | Navpravah.com
पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गाँधी आज 3 दिवसीय दौरे के लिए गुजरात पहुंचे हैं। राहुल इस दौरे के दौरान गुजरात कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में राहुल गाँधी सभी नेताओं के साथ बैठकर गुजरात में कांग्रेस की हार की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे अहमदाबाद के गुजरात विश्वविधालय सभासागर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव जीतने के लिए पुरजोर कोशिशें की थी, लेकिन पार्टी गुजरात में बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। इस बार के गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पिछले बार से बहुत अच्छा रहा था। कांग्रेस ने इस बार के विधानसभा चुनाव में 80 सीट हासिल की थी। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गाँधी का यह किसी भी राज्य का पहला दौरा है। राहुल गाँधी ने आज गुजरात दौरे की शुरुआत सोमनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा -अर्चना के साथ की।
गौरतलब है कि राहुल गाँधी इससे पहले गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान सोमनाथ पहुंचे थे, तब विवाद खड़ा हो गया था। विवाद की मुख्य वजह रही सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर में उनका नाम गैर-हिन्दुओं वाले कॉलम में दर्ज कराया गया था। इस मुद्दे पर चुनाव प्रचार के दौरान खूब राजनीति हुई थी। बाद में कांग्रेस पार्टी को राहुल गाँधी को जनेऊधारी पंडित बताना पड़ा था।
चारा घोटाला मामले में आज होगा लालू यादव समेत 22 आरोपियों के किस्मत का फैसला
सुनील यादव | Navpravah.com
950 करोड़ रुपये के चारा घोटाला मामले में आज रांची की सीबीआई कोर्ट लालू यादव समेत 22 आरोपियों के खिलाफ अपना फैसला सुनाएगी। देवघर कोषागार से अवैध रूप से 89 लाख 27 हज़ार रुपयों की निकासी के मामले में शामिल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जगन्नाथ मिश्रा, विद्यासागर निषाद, आर के राणा समेत 22 आरोपियों के किस्मत का आज फैसला होना है।
इससे पहले भी चाईबासा कोषागार से अवैध रूप से 37 लाख 70 हज़ार रुपयों की निकासी के मामले में इन सभी को सजा हो चुकी है। चाईबासा चारा घोटाला के बाद देवघर कोषागार चारा घोटाले में 22 आरापियों के खिलाफ आज रांची स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो की शिवपाल सिंह की विशेष अदालत आज फैसला करेगी।
बता दें कि वर्ष 1990 से 1994 के बीच हुए पशु चारे के नाम पर 89 लाख 27 हज़ार रुपयों की अवैध निकासी के मामले 38 लोग आरोपी करार दिए गए थे। जिनके खिलाफ 27 अक्टूबर 1997 में सीबीआई ने धारा क्रमांक आरसी/64 ए/1996 के तहत मामला दर्ज किया था और आज लगभग 21 वर्षों के बाद इस पर फैसला होने जा रहा है।
इस मुकदमे में लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, विद्यासागर निषाद, जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, आर के राणा, तीन आईएएस अधिकारी फूलचंद सिंह, बेक जूलियस एवं महेश प्रसाद, कोषागार के अधिकारी एस के भट्टाचार्य, पशु चिकित्सक डॉ. के के प्रसाद तथा अन्य चारा आपूर्तिकर्ता आरोपी थे। इम सभी 38 आरोपियों में से 11 की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लोगों ने अपने गुनाह कबूल लिए हैं, जिन्हें सजा भी मिल चुकी है। बाकी बचे 22 आरोपियों के खिलाफ आज रांची के सीबीआई कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा।
आज के प्रमुख समाचार
चारा घोटाला मामले में लालू यादव पर फ़ैसला आज, 900 करोड़ जब्त करने का आरोप।
रेप के आरोपी बाबा वीरेंद्र दीक्षित को दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा हाजिर होने का फरमान।
गुजरात के राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी बीजेपी।
आज गुजरात दौरे पर राहुल गांधी, करेंगे सोमनाथ मंदिर में दर्शन।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर रेस में।

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, पीड़ित परिवार ने की शिकायत।
शिवराज सिंह चौहान ने ट्रम्प और किम जोंग की तुलना की, अमेरिका और उत्तर कोरिया को बताया एक जैसा।
आज नोयडा के दौरे पर जाएंगे योगी आदित्यनाथ, मेट्रो और मर्जेंटा लाइन के मुद्दों पर करेंगे बैठक।
रोहित के रिकॉर्ड सेंचुरी से भारत ने जीता मैच, श्रीलंका का किया सफाया।
सुषमा स्वराज ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को मेडिकल वीजा जारी करने का दिया निर्देश।
अब तक के प्रमुख समाचार
दिल्ली: अय्याशी के आश्रम में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित चलाता था सेक्सलोक।
विधायक दल की बैठक में विजय रुपाणी फिर एक बार गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए।
सीबीआई कल सुनाएगी लालू यादव की किस्मत पर फैसला।
आरजेडी के बिहार बंद के कारण जनता परेशान, जाम में फंसी एम्बुलेंस में महिला मरीज की मौत।
सर्वाधिक कमाई के मामले में आज भी तेंडुलकर धोनी से आगे।
गुजरात में निर्दलीय विधायक अपना समर्थन भाजपा को देते नजर आ रहे हैं।
नरेश अग्रवाल ने की सांसदों की वेतन बढ़ोतरी की मांग, कहा, “हम से ज्यादा तो मीडियाकर्मियों की वेतन है।”
हैदराबाद में एक युवक ने 22 साल की युवती पर डाला केरोसिन, युवती की अस्पताल में मौत।
जाति और धर्म की बात कर सिर्फ सत्ता पर बने रहना चाहते हैं भाजपा वाले -अखिलेश यादव।
भारत-श्रीलंका: दूसरे टी-20 मैच में भारत को मिला बल्लेबाजी का मौका।
सरकारी बैंकों के बंद होने की खबर को आरबीआई ने बताया अफवाह
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
भारतीय रिजर्व बैंक ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के किसी भी बैंक को बंद करने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है कि किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बंद नही होगा।
रिजर्व बैंक ने कहा कि सोशल मीडिया सहित मीडिया के एक वर्ग में कुछ भ्रामक सूचनाएं चल रही हैं कि पीसीए के तहत डाले जाने की वजह से कुछ सरकारी बैंकों को बंद किया जा सकता है। उन्होंने ऐसी सारी बातों को अफवाह बताया और कहा कि उनकी योजना तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने की है।
वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने ट्वीट किया, किसी भी बैंक को बंद करने का सवाल नहीं उठता, सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत कर रही है। उनमें 2.11 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डालने की योजना है, इसलिए अफवाहों पर विश्वास नहीं करें।
रिजर्व बैंक ने जोर देकर कहा कि पीसीए ढांचा दिसंबर, 2002 से परिचालन में है, इसके तहत 13 अप्रैल, 2017 को जारी दिशानिर्देश पूर्व की रूपरेखा का ही संशोधित संस्करण हैं।
भाजपा सांसद चिंतामणि मालवीय ने मेवाणी को कहा जानवर
राजेश सोनी | Navpravah.com
जिग्नेश मेवाणी ने एक टीवी शो पर 2 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसी बयान का जवाब देते हुए उज्जैन से भाजपा के सांसद चिंतामणि मालवीय ने अपनी फेसबुक पोस्ट से मेवाणी पर निशाना साधते हुए भाषा की सारी मर्यादा लांघ दी है। मालवीय ने अपने आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट में मेवाणी की तुलना जानवरों से कर दी। उन्होंने लिखा कि राहुल गाँधी ने तीन जानवरों को गंदगी फैलाने के लिए गुजरात में रखा है।
विदित हो कि मेवाणी ने मोदी के लिए कहा था कि मोदी अब बुड्ढे हो चुके हैं, वे अब बोरिंग भाषण करते हैं और उन्हें अब अपनी हड्डियाँ गलाने के लिए हिमालय के पहाड़ों पर चले जाना चाहिए। मेवाणी के इसी बयान पर चिंतामणि भड़क गए और आगे उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि अब भारत के गौरव प्रधानमंत्री मोदी को हिमालय के पहाड़ों पर जाने की सलाह दे रहे हैं, क्या आपने अपने माँ-बाप को भी इस तरह की सलाह दी होगी? क्या अपने माँ-बाप की हड्डियाँ तो नहीं गला दी तुमने? क्या यह राय आपको कहीं राहुल गाँधी ने तो नहीं दी है ना? वे अपनी माँ सोनिया गाँधी को कहीं हड्डियां गलाने के लिए हिमालय के पहाड़ों पर तो नहीं छोड़ आए। लगता है यह सब बयान राहुल गाँधी के कहने पर दिया गया होगा।
जिग्नेश मेवाणी हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव में वडनगर सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं। वहीं उज्जैन से चिंतामणि मालवीय भाजपा से पहली बार सांसद बने थे। एक नवनिर्वाचित सांसद द्वारा एक नवनिर्वाचित विधायक के लिए इस तरह की भाषा को किसी भी सभ्य समाज में स्वीकारा नहीं जा सकता है। जब सांसद से उनकी पोस्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे शब्द कठोर हैं, लेकिन मेरी भाषा बिलकुल अमर्यादित नहीं है। वहीँ मेवाणी ने प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए अपने बयान के लिए साफ़ माफ़ी मांगने से मना कर दिया है।
















