28 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 835

जन्मदिन विशेष: मोहम्मद रफी को गूगल ने दिया ये तोहफा

गूगल ने डूडल बनाकर मोहम्मद रफ़ी को दिया गिफ्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

सुरों के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी का आज 93वां जन्मदिन है। दुनिया उन्हें रफी साहब के नाम से भी जानती है। मोहम्मद रफी का जन्म 1924 को पंजाब के अमृतसर जिले के कोटला सुल्तान सिंह गांव में हुआ था।
 
उनके 93वें जन्मदिन पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। इस डूडल में वह हेडफोन लगाए माइक पर गाते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक आर्टिस्ट गिटार बजा रहा है और हीरो-हीरोइन भी नजर आ रहे हैं।
 
सभी के दिलों पर राज करने वाले रफी साहब को गाने की प्रेरणा उनके घर के आस पास घूमने वाले एक फकीर से मिली थी। रफी साहब अपने पिता के नाई की दुकान पर ही बैठकर गाने गाया करते थे और लोग उनकी आवाज को काफी पसंद करते थे।
 
इस बात को देखते हुए उनके पिता ने रफी साहब को क्लासिक म्यूजिक सिखाया। उन्होंने उस्ताद अब्दुल वाहिद खान, पंडित जीवन लाल मट्टो और फिरोज निजामी से क्लासिक म्यूजिक सीखा। रफी ने अपनी पहली परफॉर्मेंस 13 साल की उम्र में दी थी।
 
रफी ने अपने करियर में सात हजार से ज्यादा गाने गाए। उन्होंने क्लासिक, गजल, रोमांटिक, भजन हर तरह के गाने गाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी के अलावा कोंकणी, भोजपुरी, बंगाली, मराठी जैसी कई भाषाओं में गाने गाए हैं।
 
रफी को छह बार सर्वश्रेष्ठ गायक के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा भी जा चुका है। सुरीली आवाज के इस बादशाह का निधन 30 जुलाई, 1980 में दिल का दौरा पड़ने से हुआ और हिंदी फिल्म संगीत का अनमोल रत्न इस दुनिया को छोड़कर चला गया।

कैदी नंबर 3351: जेल का खाना देख घबराए लालू, कहा, “हमका लिट्टी-चोखा दे दो”

लालू पहुंचे सलाखों के पीछे

राजेश सोनी | Navpravah.com

कल जैसे ही लालू यादव जेल पहुंचे, वे जेल का माहौल देखकर घबरा गए। लालू ने जैसे ही जेल की कालकोठरी देखी, वैसे ही सीने में दर्द की शिकायत शुरू हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने डॉक्टरों से लालू यादव की जांच करवाई। अब लालू यादव की पहचान जेल में कैदी नंबर 3351 के तौर पर होगी। कल लालू यादव जेल का खाना देखकर घबरा से गए थे, उन्होंने जेल प्रशासन से लिट्टी चोखा खाने की मांग की थी। बाद में जेल प्रशासन ने उनकी इस मांग को ख़ारिज कर दिया और उन्हें आम कैदियों की तरह जेल का खाना खाना पड़ा।  

रांची की विशेष सीबीआई अदालत पेशी पर पहुंचे लालू यादव का नाम जब पुकारा गया, तो तब उन्होंने कटघरे में हाथ ऊपर कर अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। सीबीआई की विशेष अदालत के जज ने चारा घोटाले में लालू यादव को दोषी करार दिया, तो लालू कुछ समय के लिए कटघरे में सन्न रह गए। लालू यादव के मुँह से निकला, यह तो गजबे है जगनाथ मिश्रा को छोड़ दिया और हमका सजा सुना दिया। 

चारा घोटाले के मामले में कल सीबीआई की एक विशेष अदालत दोपहर 3 बजे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत 16 लोगों को सजा सुनाई थी। सजा सुनाने के बाद कोर्ट ने इन सभी दोषियों को नसीहत देते हुए कहा कि आप सबको जेल में जाकर शांतिपूर्वक आत्मचिंतन करना चाहिए। लालू प्रसाद समेत सभी 16 दोषियों को झारखंड के बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है।   

गौरतलब है कि लालू यादव पर सजा का ऐलान 3 जनवरी को होगा, तब तक वे जेल में ही रहेंगे। कोर्ट ने पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा समेत 6 लोगों को रिहा कर दिया था। रघुवंश प्रसाद ने मीडिया से कहा कि जगन्नाथ मिश्रा को बेल और लालू को जेल क्यों। 

मेजर समेत चार जवान शहीद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

four army jawan dead in kargil

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास राजौरी सेक्टर में शुक्रवार को भारतीय सेना के एक मेजर समेत 4 जवान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रुप से घायल है।

पाकिस्तान की तरफ से किए गए इस हमले में सेना के मेजर प्रफुल्ल अम्बादास, लांस नायक गुरमेल सिंह, लांस नायक कुलदीप सिंह और जवान परगट सिंह शहीद हुए हैं। थल सेना ने कहा है कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन शहीदों के घर मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

शहीद मेजर प्रफुल्ल अम्बादास की मां ने रोते हुए कहा, मेरे बेटे ने वादा किया था कि वह अगले साल हमसे मिलने के लिए आएगा, लेकिन हमारे लिए वो अगला साल अब कभी नहीं आएगा। वहीं करनाल के रंबा गांव के रहने वाले शहीद परगट सिंह के परिवार ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कड़ा क़दम उठाने की मांग की है, परगट सिंह के परिवार में उनके बूढ़े मा-बाप, पत्नी और 5 साल का बेटा है। इस बीच कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के छांगड़ी में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने आतंकियों की तलाश में घर-घर तलाशी ली और छापेमारी की।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

जम्मू-कश्मीर में चार जवान शहीद, जवानों के शव के साथ बर्बरता।

जयललिता की आर के नगर सीट पर मतगणना शुरू।

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए बैठक आज, जयराम ठाकुर प्रबल दावेदार।

कुलभूषण जाधव से मिलने उनकी माँ और पत्नी कल होंगी रवाना।

गुजरात मे निर्दलीय विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ, 78 पर पहुंची सीट।

मुंबई के अलावा अब चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता में भी चलेंगी लोकल एसी ट्रैन।

दिल्ली के लोढ़ी नगर क्षेत्र में प्रदूषण स्तर PM2.5 का 190 और PM10 का 203 के पार।

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम पर आज होगा भारत-श्रीलंका तीसरा टी-20 मैच

क्रिसमस पर सुरक्षा के लिए राज्यों को परामर्श जारी किया गया -राजनाथ सिंह

चारा घोटाला की जांच कराने वाले आईपीएस अधिकारी ने कहा मामला तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचा।

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर तीन जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में 3 जवान हुए शहीद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पकिस्तान ने एक बार फिर शर्मनाक हरकत की है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाक ने एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के केरी में अंधाधुंध गोलीबारी की गई है। इस घटना में देश के तीन जवान शहीद हो गये हैं। इसमें इंडियन आर्मी का एक ऑफिसर भी शामिल है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से मिली खबर के अनुसार देश के लिए शहीद होने वाले जवान 120 इंफैंट्री ब्रिगेड के थे।
 
इधर भारत-पाकिस्तान पर अजनाला में भारतीय क्षेत्र को पार करने के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोलीबारी में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की कल रात लगभग साढ़े दस बजे खबर लग गई थी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की 70वीं बटालियन के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को कई चेतावनियां दीं,  लेकिन उसने इन चेतावनियों की अनदेखी की। इसके बाद जवानों ने गोली चलाई जिसमें वह मारा गया। मारे गये घुसपैठिये की उम्र लगभग 65 वर्ष है। 

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में और जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ ने सितम्बर में अजनाला में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराकर सीमा पार से घुसपैठ के एक प्रयास को विफल कर दिया था।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

राजस्थान में यात्रियों से भरी बस बनास नदी में गिरी, 32 लोगों की मौत। 
 
लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में पाए गए दोषी, नया साल मनाएंगे जेल में।  
 
सब सुनो कान खोलकर, परेशान कर सकते हो, लेकिन पराजित नहीं -लालू प्रसाद यादव।
 
गुजरात चुनाव के बाद राहुल गाँधी पहुंचे गुजरात दौरे पर, सोमनाथ में किए भगवान शिव के दर्शन। 
 
गुर्जर सहित पांच जातियों को राजस्थान में मिला एक प्रतिशत आरक्षण। 
 
हिन्दू लड़की ने की मुस्लिम युवक से शादी, भाजपा नेताओं ने बताया “लव जिहाद।”
 
पाकिस्तान सरकार ने कोर्ट से किया आग्रह, हाफ़िज़ सईद के संगठन को कोर्ट न दें पाकिस्तान में राजनीतिक पार्टी का दर्जा। 
 
बुरे दौर में बाल ठाकरे ने की मेरी मदद -अमिताभ बच्चन।   

आधार कार्ड को लेकर भिड़े पी चिंदबरम और नारायण मूर्ति। 
 
एनसी विधायक अब्दुल मजीद ने जम्मू-कश्मीर में मारे गए सारे आतंकियों को बताया शहीद। 

शिवानंद तिवारी ने जताया अफ़सोस, नितीश को सत्ता में लाने के लिए किया था लालू पर केस

शिवानन्द तिवारी ने जताया अफ़सोस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पटना: चारा घोटाला मामले में आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया गया। जिसपर तीन जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। फैसले के बाद लालू को कस्टडी में ले लिया गया। इस मामले पर फैसला आने से पहले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज वह अपने किए पर बहुत पछता रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि लालू पर केस करके बहुत बड़ी गलती कर दी। उनके अनुसार राजनीति में नितीश को लाने के लिए उन्होंने लालू प्रसाद पर केस किया था, ताकि उनकी ताकत खत्म हो जाए।

उन्होंने कहा कि ताकतवर लालू प्रसाद के खिलाफ यह केस जानबूझ कर किया गया था। उनकी ताकत कम करके उन्हें सत्ता से बेदखल किया गया था, ताकि नितीश कुमार को सत्ता में लाया जा सके। गौरतलब है कि इस मामले में शिवानंद तिवारी, सुशील कुमार मोदी और सरयू राय के प्रमुख नाम हैं, जिन्होंने चारा घोटाला मामले में कोर्ट में केस किया था और बाद में इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।

इस मामले में लालू यादव समेत कुल 22 लोग देवघर चारा घोटाले में आरोपी थे, जिसमें से 16 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। जबकि, बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा और ध्रुव भगत समेत 6 लोगों को बरी कर दिया गया है। लालू को दोेषी करार देते ही बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। दोषी करार देने के बाद लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी अपनी विफल नीतियों से ध्यान भटकाने के लिए बदले और बैर की भावना से विपक्षियों की छवि बिगाड़ रही है। उन्होंने लिखा कि लालू परास्त होने वाले नहीं है।

खिसियाये लालू, कहा, “भाजपा को देश से उखाड़ फेंकेंगे” 

बीजेपी को देश से उखाड़ फेकेंगे -लालू यादव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
चारा घोटाले में आज सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुन दिया है। अब यह साफ़ हो गया है कि लालू अपना नया साल जेल में ही मनाएंगे। जब लालू कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे थे, तब उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है, फैसला जो भी आए हर आदमी लालू यादव बनकर भाजपा के खिलाफ खड़ा होगा और भाजपा को देश से उखाड़ फेकेंगे।
 
जैसे ही आज सुबह लालू प्रसाद यादव रांची स्थित रेलवे गेस्ट हाउस से निकले, वैसे ही आरजेडी समर्थकों ने लालू  को घेर लिया और उनके समर्थन में नारे लगाने लगे। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि फैसला चाहे जो भी आए आप लोगों को कानून व्यवस्था को बिलकुल हाथ में नहीं लेना है। आगे उन्होंने कहा में बिहार की जनता का आभारी हूँ और जनता ने हमेशा मेरा और मेरे परिवार का साथ दिया है। आज दोपहर करीब 3.30 बजे लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनते हुए उन्हें चारा घोटाले में दोषी पाया है। लालू प्रसाद को सीबीआई ने 3 जनवरी तक के लिए जेल में भेज दिया हैं।
 
लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने लालू प्रसाद यादव को विचारधारा बताया है। आगे उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी है और हम उनके विचारों को जनता तक पहुंचाएंगे। मेरे पिताजी लालू प्रसाद ने हमेशा मुसीबतों को झेला है और वे कभी मुसीबतों से डरे नहीं, बल्कि उनका डटकर सामना किया है। भाजपा जिस तरह से मेरे पिता और मेरे परिवार को परेशान कर रही है, इसे पूरा देश देख रहा है और जनता इनको सबक सिखाएगी।     

मेट्रो उद्घाटन में नहीं मिला दिल्ली सीएम को न्योता, पीएम मोदी और सीएम योगी होंगे उपस्थित

अरविन्द केजरीवाल को नहीं मिला न्योता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को दिल्‍ली मेट्रो के मैजेंटा लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए कई वीवीआईपी लोगों को न्योता दिया गया है। इतना ही नहीं, यहाँ यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद होंगे, लेकिन इस सूचि में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं है। मैजेंटा लाइन नोएडा के बोटेनिकल गार्डन को नई दिल्‍ली के कालकाजी मेट्रो स्‍टेशन को जोड़ेगी। इससे दक्षिण दिल्‍ली जाने वाले लोगों को प्रवास में दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। फिलहाल कालकाजी जाने प्रवासियों को मंडी हाउस से लाइन बदलनी पड़ती है, जबकी इस रूट में कुल नौ स्‍टेशन होंगे।

वीवीआईपी सूची में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल न होने कारण वह नाराज़ बताए जा रहे हैं। जिसके बाद उद्घाटन समारोह में उनके अनुपस्थित होने की खबर है। मेट्रो की नई लाइन खुलने से दक्षिण दिल्‍ली और नोएडा के बीच दूरी तय करने में लगभग 2 घंटे बचेंगे। इसके साथ ही बोटेनिकल गार्डन दिल्‍ली के बाहर पहला इंटरचेंज मेट्रो स्‍टेशन बन जाएगा, जहां से दूसरे मेट्रो रूट के लिए ट्रेन बदली जा सकेगी। इससे सिर्फ दक्षिण दिल्‍ली जाने वालों को ही आसानी नहीं होगी, बल्कि नोएडा से बदरपुर बॉर्डर और फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा । 

मैजेंटा लाइन पर ड्राइवर-लेस मेट्रो चलेगी। शुरुआत में भले ही इसमें ड्राइवर होंगे, लेकिन बाद में हटा दिया जाएगा। ड्राइवर-लेस मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन दुर्घटना के कारण सुर्खियों में रहा। ट्रेन कालिंदी कुंज मेट्रो डिपो की दीवार तोड़ कर बाहर निकली गई थी। हालांकि, दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किसी भी तरह की तकनीकी खामी की बात से इंकार किया था। इसे मानवीय भूल बताई गई थी। इस मामले में चार कर्मचारियों को बर्खास्‍त कर दिया गया था।

TISS ने तीस्‍ता सीतलवाड़ के कार्यक्रम को नहीं दी इजाजत

तीस्ता को कार्यक्रम करने की नहीं मिली अनुमति

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
 
टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, राजनीतिक और सामाजिक मसलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा के लिए देश में जाना जाता है। संस्‍थान के छात्रों का एक समूह एक कार्यक्रम का आयोजन करने वाले थे। इस कार्यक्रम में वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता एवं राजनीतिज्ञ प्रकाश अंबेडकर और सामाजिक कार्यकर्ता तीस्‍ता सीतलवाड़ मुख्‍य वक्‍ता के तौर पर शामिल होने वाले थे।
 
टिस्‍स प्रशासन ने पहले से ही कई कार्यक्रमों के आयोजन की बात कहते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया, लेकिन संस्‍थान के छात्र इस फैसले को मौजूदा राजनीतिक हालात से जोड़ रहे हैं। इस कार्यक्रम में गो रक्षा, जातिगत अत्‍याचार और इस्‍लामोफोबिया पर चर्चा की जाने वाली थी।
 
एसटीआईआर ने शुक्रवार सुबह अपने फेसबुक पेज पर कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी थी। छात्र संगठन ने बताया कि संस्‍थान के प्रशासन ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। एसटीआईआर ने लिखा, “प्रशासन सम्‍मेलन को रद्द करने के पीछे कहा है कि उसी दिन कई कार्यक्रम प्रस्‍तावित हैं। लेकिन ये कयास लगाया जा रहा है कि सरकार के प्रति आलोचनात्‍मक रुख रखने वालों को सार्वजनिक मंच मुहैया नहीं कराया जा रहा है।