28 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 834

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

उपचुनाव: यूपी-कानपूर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट पर लहरा भाजपा का परचम।

अरुणाचल प्रदेश के उपचुनाव में दोनों सीटों पर भाजपा की जीत।

उपचुनाव: पश्चिम बंगाल के सबांग सीट से 64,000 से ज्यादा मतों से जीतीं टीएमसी उम्मीदवार रानी भुनिया।

गुजरात चुनाव जीतने के बाद निर्दलीय विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ।

तूफान टेंबिन ने मचाई फिलीपींस में तबाही, 100 से अधिक लोगों की अबतक मौत।
 

कल मुलाकात के लिए पाकिस्तान की जेल पहुंचेंगे कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी। 
 
आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-श्रीलंका तीसरा टी-20 मैच। 
 
इंग्लैंड, कप्तान रूट के लिए जीतना चाहता है एशेज का चौथा मैच। 
 
चांदी 38000 रुपये के पार, सोने की भी कीमत बढ़ी।

मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपराजेय नहीं- पी चिंदंबरम।

लालू को जेल भेजना नरेंद्र मोदी का फैसला -रघुवंश प्रसाद 

ऐम्स डॉक्टर्स हुए इमोशनल कहा, “एक दिन के लिए हमारी ज़िन्दगी जीकर बताएं पीएम मोदी”

एक दिन हमारी ज़िन्दगी जीकर बताएं पीएम मोदी: AIIMS डॉक्टर्स

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
राजस्थान में उच्च वेतन और पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का समर्थन करते हुए एम्स के डॉक्टरों ने पीएम मोदी से एक दिन उनकी जिंदगी जीने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, तभी वो हमारा तनाव समझ पायेगें।
 
एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर सरकारी अस्पतालों में खराब हालत और आपात हालत में मरीज के रिश्तेदारों द्वारा दुर्व्यवहार की करने की वजह से डॉक्टरों के दबाव को समझने का आग्रह किया है। 
 
एम्स आरडीए के अध्यक्ष हरजीत सिंह भट्टी ने पत्र में लिखा, हम सब भाग्यशाली हैं कि हमारे पास आप जैसा सक्रिय प्रधानमंत्री है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप सफेद एप्रेन पहनें और सरकारी डॉक्टर की तरह एक दिन बिताएं, ताकि आप हमारी मनोस्थिति समझ सकें।
      
पत्र में कहा गया है कि डॉक्टर के तौर पर आपका दिन स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि यह चिकित्सा पेशे में विश्वास बहाल करेगा और यह उन मंत्रियों के लिए भी एक मिसाल पेश करेगा जो डॉक्टरों पर घटिया प्रचार का आरोप लगाते हैं।
       
आगे पत्र में लिखा है कि राजस्थान के डॉक्टर 16 दिसंबर से हड़ताल पर हैं, क्योंकि उनकी मांगों को पहले राजस्थान सरकार ने मान लिया था, लेकिन वे उन्हें पूरा करने से अब इनकार कर रहे हैं, इसलिए राजस्थान सरकार को अपना वायदा पूरा करने का निर्देश दें और डॉक्टरों को उनका हक दिलवायें।
 

AIMPLB ने तीन तलाक पर केंद्र सरकार के बिल को किया ख़ारिज 

AIMPLB ने तीन तलाक बिल को किया खारिज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
लखनऊ में शनिवार को तीन तलाक के संबंध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड(AIMPLB) की कामकाजी कमेटी ने बैठक ली थी। इस बैठक में तीन तलाक पर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिल को लेकर चर्चा की गई थी। इस बैठक के कई घंटों तक चलने के बाद बोर्ड ने तीन तलाक पर केंद्र सरकार के प्रस्तावित बिल को ख़ारिज करने का फैसला किया।
 
इसी वर्ष भारत की सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार में दिए जाने वाले तीन तलाक को अवैध करार दिया था। उसके बाद ही केंद्र सरकार ने तीन तलाक के मसले पर सख्त कानून लाने का फैसला किया था। इस संबंध में मौजूदा शीतकालीन संसद सत्र में बिल पेश किया जाएगा। संसद में बिल पेश करने से पहले ही AIMPLB  ने चर्चा करते हुए इसे महिला विरोधी बताया है। साथ ही तीन तलाक देने पर पर तीन साल की सजा देने वाले प्रस्तावित कानून को क्रिमिनल एक्ट बताया है।
 
केंद्र सरकार के तीन तलाक प्रस्तावित बिल में-

-केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन तलाक बिल में यह साफ़ कहा गया है कि तीन तलाक बोलकर, लिखकर, व्हाट्सप्प और एसएमएस जैसे किसी भी तरीके से दिए जाने वाले तीन तलाक को गैरकानूनी माना जाएगा।
-यह कानून सिर्फ तीन तलाक पर लागू होगा।  
-ऐसा करने पर उस पुरुष को 3 साल तक जेल और जुर्माना दोनों लगाया जा सकता है और यह गैर-जमानती अपराध माना जाएगा। 
-3 तलाक से पीड़ित महिला मजिस्ट्रेट के सामने अपने और अपने बच्चों के लिए ज़िन्दगी गुजारने के लिए गुजारे भत्ता की मांग कर सकती है। 
-पीड़ित महिला, मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग बच्चों के सरंक्षण की भी मांग कर सकती है, इस मुद्दे पर मजिस्ट्रेट अपना आखरी फैसला सुनाएंगे।
-जम्मू-कश्मीर को छोड़ यह कानून पूरे देश में प्रस्तवित होगा। 
 
बता दें कि केंद्र सरकार इस बिल को क्रिसमस की छुट्टी के तुरंत बाद संसद में पेश करेगी। यह बिल संसद में 26 तारीख यानि मंगलवार को पेश किया जा सकता है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार AIMPLB  मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने वाले दलों से इस बिल का संसद में विरोध करवा सकता है।
 
गौरतलब है कि देश के कानून मंत्री पहले ही साफ़ कर चुके हैं, यह तीन तलाक पर कानून किसी को परेशान करने के लिए नहीं है। यह कानून मुस्लिम महिलाओं को समाज में सामान्य अधिकार दिलाना, नारी न्याय और उन पर हो रहे अत्याचारों को रोकना है।     
 

स्मोकिंग करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर

स्मोकर्स के लिए अच्छी खबर

सुनील यादव | Navpravah.com 

जॉन हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने दो टमाटर या तीन सेब रोज खाने वालों पर एक अध्ययन किया है। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में पाया कि फलों में सेब एक ऐसा फल है, जिनमें फेफड़ों को दुरुस्त करने वाले रसायन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसलिए रोजाना 3 सेब खाने से फेफड़ों की एजिंग की समस्या को धीमा एवं 10 सालों के स्मोकिंग के दुष्प्रभाव को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। 

इस शोध के अनुसार स्मोकिंग करने वालों को होने वाली इन्क्योरेबल क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मनी डिसार्डर (सीओपीडी) जैसी गंभीर समस्या को भी फलों के सेवन से टाला जा सकता है। शोधकर्ता इस मामले में फलों के साथ-साथ टमाटर को भी बेहद फायदेमंद बताते हैं। अगर टमाटर प्राकृतिक और ताजा हो तो यह फेफड़ों की समस्या को दूर करने में लाभदायक साबित हो सकता है, पर अगर टमाटर प्रोटेस्टेड या स्टोर किया हुआ हो तो इसका कोई फायदा नहीं होगा।
 
शोधकर्ताओं ने इसप्रकार के शोध के लिए 650 व्यक्तियों की रोजाना डाइट एवं फेफड़ों के फंक्शन का अध्ययन किया। इस दौरान जो भी तथ्य सामने आये वो चौकाने वाले थे, जिसे ब्रिटेन की एक मैगज़ीन में प्रकाशित किया गया। इस शोध में जिन लोगों का पहले परिक्षण किया गया था, 10 साल बाद फिर उन्हीं लोगों का परिक्षण किया गया। जिसके बाद इन्होने पाया कि रोजाना सेब और टमाटर का सेवन करने वाले लोगों के फेफड़े आम लोगों से ज्यादा स्वस्थ हैं। जिन लोगों ने 10 वर्षों में सेब और टमाटर का सेवन किया, उनके फेफड़े स्वस्थ हो चुके थे और स्मोकिंग का दुष्प्रभाव पूरी तरह खत्म हो चुका था।  

मुश्किल में सारा अली खान की डेब्यू फ़िल्म ‘केदारनाथ’

सारा अली खान की मुश्किलें बढ़ीं

सुनील यादव | Navpravah.com
 

फिल्म जगत में कदम रखने जा रहीं सैफ साली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म ‘केदरनाथ’ मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा चौपड़ा के बीच फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर आपसी बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। 
 
फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर जहाँ इस फिल्म को शाहरुख़ खान की फिल्म के साथ रिलीज़ करना चाहते हैं,  वहीं निर्माता प्रेरणा चौपड़ा इस फिल्म को शाहरुख़ खान की फिल्म के साथ रिलीज़ नहीं करना चाहती। फिल्म की रिलीज़ तारीख को लेकर प्रेरणा ने शाहरुख़ खान से भी बात की है। इसी बाबत को लेकर दोनों निर्माता व् निर्देशक में गर्मा-गर्मी बनी हुई है, जिससे कहीं न कहीं सारा अली खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 
 
बता दें कि इस फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी लीड रोल में नजर आयेंगे। इस फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल काफी पहले ही पूरा हो चुका था, पर इसकी शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। दरअसल इस फिल्म की कहानी केदारनाथ की है, जिसमें केदारनाथ त्रासदी के सीन्स फिल्माए जाने हैं। इसलिए आगे के शूट के लिए मुंबई में एक भव्य सेट का निर्माण किया गया है। 
 
सूत्रों के अनुसार मुंबई के फिल्म सिटी में इस सेट को बनाया गया है, जिसको बनाने में 7 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। इसमें केदारनाथ मंदिर से लेकर उसके आसपास की जगहों का सेट तैयार कर लिया गया है, जिसमें केदारनाथ त्रासदी का सीन शूट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस त्रासदी के शूट के दरमियान बेहद पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।  
 

जेल में दूरदर्शन से काम चला रहे हैं लालू

जेल में दूरदर्शन से काम चला रहे हैं लालू

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
कल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया और उन्हें 3 जनवरी तक बिरसा मुंडा जेल में भेज दिया है। जेल प्रशासन के तरफ से लालू यादव के लिए आम कैदियों की तुलना में सुविधाओं का जरा ज्यादा ध्यान रखा गया है। इनमें से ही एक सुविधा लालू यादव को टीवी देखने की मिली है, लेकिन उन्हें इस टीवी में केवल दूरदर्शन चैनल देखने की ही सुविधा दी गई है। लालू को जेल में अब टीवी पर सिर्फ दूरदर्शन चैनल देखकर ही काम चलाना पड़ेगा। 
 
जेल में लालू को मिली वीआईपी सुविधाएँ-

कोर्ट का लालू यादव पर फैसला आने से पहले ही जेल प्रशासन ने काफी तैयारी कर ली थी। लालू यादव को जेल प्रशासन की ओर से टीवी देखने के अलावा कई सुविधा मुहैया कराई गईं है। जेल में लालू यादव को अलग कमरा, कमरे के साथ-साथ अटैच टॉयलेट, सोने के लिए चौकी, एक गद्दा, कंबल, तकिया और मछरदानी के अलावा टेबल और कुर्सी की कई सुविधाएँ जेल में मुहैया कराई गई हैं। 
 
नहीं भा रहा है लालू को जेल का खाना-

भले ही लालू यादव को जेल में एक वीआईपी कैदी का ट्रीटमेंट दिया जा रहा हो, पर बता दें कि लालू यादव की पहली रात जेल में बेचैनी में कटी थी। उन्हें ठीक से नींद भी नहीं आई और वे रात भर करवटे बदलते रहें। सुबह उठते ही उन्हें आम कैदियों की तरह चाय-बिस्कुट ही नाश्ते में दिया गया था। कल उन्होंने जेल का खाना खाने से इंकार कर दिया था और उन्होंने अपने आप के लिए जेल प्रशासन से लिट्टी-चोखा खाने की मांग की थी। बाद में जेल प्रशासन ने लालू की इस मांग को ख़ारिज कर दिया था और उन्हें फिर आम कैदियों को मिलने वाला ही खाना खाना पड़ा था।  

जयराम ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री 

जयराम ठाकुर बने हिमाचल के नए मुख्यमंत्री

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दौड़ में जयराम ठाकुर का नाम पहले से ही सबसे आगे चल रहा था। अब लेकिन आधिकारिक तौरपर सबके सामने आ गया है कि पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी गई है। काफी विचार विमर्श के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए जयराम ठाकुर के नाम पर भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने मुहर लगाई। 
 
चुनावों में मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे प्रेम कुमार धूमल के हार जाने के बाद विधायकों ने नए नेता का चुनाव किया। भाजपा विधायकों की बैठक से एक दिन पहले धूमल ने खुद को सीएम पद की दौड़ से बाहर बताया था। जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार बताए जा रहे थे। प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों में एक राय न बनने के कारण हिमाचल से शनिवार को दोनो केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श करने के लिए शिमला से वापस दिल्ली लौट गए थे। बाद में केंद्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श कर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन और नरेंद्र सिंह तोमर वापस शिमला लोटे थे।

हिमाचल चुनाव में सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के हार के बाद प्रदेश में नेतृत्व का संकट खड़ा हुआ था। प्रेम कुमार धूमल को भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजेंद्र राणा ने सुजानपुर सीट से हरा दिया था। चुनाव में हार चुके भाजपा के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार धूमल ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि मीडिया  यह अंदेशा लगा रही है कि मैं मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार हूं। मैंने मतगणना के दिन ही हार के बाद  यह बात स्पष्ट कर दी थी कि मैं किसी दौड़ में शामिल नहीं हूं।

गौ तस्कर यूं ही पीट-पीटकर मारे जाएंगे -बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक का विवादित बयान

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
रामगढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आहूजा 
कभी जेएनयू, तो कभी नेहरू-गांधी परिवार पर विवादित बयान देते रहते हैं।
 
इस बार आहूजा ने तथाकथित गौ रक्षकों द्वारा अंजाम दी जाने वाली हिंसा पर कहा है कि गौ तस्करी करोगे, तो मारे जाओगे। अलवर जिले के रामगढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने जिले में गौ तस्करी के बढ़ते मामलों, गौ की पिटाई करने और जान से मारने के मामले पर विवादित बयान देते हुए कहा है कि गौतस्करी करोगे, गौकशी करोगे, तो यूं ही पिट-पिट कर मारे जाओगे।
 
अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में गाय ले जा रहे गौ तस्करों से यादव नगर गांव में कथित गौरकक्षों द्वारा जमकर मारपीट की गई। जिसकी वजह से गौतस्कर जाकिर खान की तबीयत खराब होने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक ने बताया, इसी तरह रामगढ़ क्षेत्र के यादव नगर में ग्रामीणों ने गौतस्करों को घेरा, तो उन्होंने पथराव किया और फायरिंग कर भागने लगे, तभी उनकी गाड़ी पलट गई, जिसकी वजह से गौतस्करों को चोट आई है।

अरुणाचल की 2 सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम 

अरुणाचल की दो सीटों पर बीजेपी का परचम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
 
गुजरात चुनाव के बाद देश के अलग-अलग पांच राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा ने गुजरात और हिमाचल के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों पर अपना परचम लहरा दिया है।
 
जिन जगह आज उपचुनाव की मतगणना जारी है, इनमें तमिलनाडु के आरके नगर, यूपी के कानपूर देहात के सिकंदरा, पश्चिम बंगाल की सबांग, अरुणाचल प्रदेश की कसांग और लिकाबली सीटें शामिल हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 
 
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी उन्हें कसांग और लिकाबाली सीटों से बेहद कम वोटों से जीत हासिल हुई है। कसांग सीट से भाजपा प्रत्याशी बीआर व्हागे ने 475 वोटों से चुनाव जीता है, वहीं  लिकाबली सीट पर भाजपा के कार्दो निग्योर को 319 वोटों के मामूली अंतर से विजय प्राप्त हुई है। 
 
कानपूर देहात की सिकंदरा सीट भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने उनके बेटे अजित पाल सिंह को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। जबकि सामाज वादी पार्टी ने सिमा सचान को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने इस सीट से प्रभाकर को चुनावी मैदान में उतारा है।   

सांसद बदरूद्दीन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी नसीहत

सांसद बदरुद्दीन ने विदेश मंत्री को दी नसीहत

राजेश सोनी | Navpravah.com 

सयुंक्त राष्ट्र में यरुशलम के मुद्दे पर भारत ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ वोट किया था। जिसके कारण सांसद बदरूउद्दीन अजमल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद किया था। हाजिर जवाबी में सुषमा स्वराज ने भी बदरूद्दीन को ट्वीट द्वारा धन्यवाद करते हुए लिखा कि अब तो आप हमारे लिए वोट करेंगे। इस पर बदरूद्दीन ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि जिस दिन भाजपा हिन्दू और मुसलमानों में फर्क करना छोड़ देगी, उस दिन से हमारा वोट भाजपा को मिलना शुरू हो जाएगा।
 
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की तरफ से समर्थन की दरकार आने से खुश हूँ, लेकिन आज के माहौल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण इतना बढ़ गया है और भाजपा को किसी तरह के समर्थन का सवाल पैदा नहीं होता है। मेरा वोट हमेशा भारत के लिए है। जिस दिन भाजपा अल्पसंख्यकों और बहुसंख्यकों के बीच भेदभाव करना छोड़ देगी, मेरा वोट उसदिन भाजपा के लिए होगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और ऑल इंडिया फ्रंट के सांसद और नेता बदरूद्दीन अजमल के बीच हुआ ट्वीट इस समय सुर्ख़ियों का कारण बना हुआ है।
 
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही अमेरिका ने येरुशलम को इजराइल की आधिकारिक राजधानी घोषित किया है। वहीं पीएम मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दोस्ती को देखकर लग रहा था कि भारत, अमेरिका के इस फैसले का समर्थन कर सकता है, लेकिन भारत ने दुनिया के सारे देशों का रुख भांपते हुए सयुंक्त राष्ट्र में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ वोट किया है।