29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 830

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

लालू अगर भाजपा के सामने घुटने टेक देते तो उन्हें राजा हरिश्चनद्र करार दिया जाता -तेजस्वी यादव 
 
योगिराज में सामने आया एनएचएम भर्ती घोटाला।

विजय रुपाणी ने आज ली गुजरात सीएम पद की शपथ, मोदी और शाह रहें मौजूद। 
 
भारतीय सेना ने लिया बदला, तीन पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर।  
  
भारत के बदले से भड़का पाकिस्तान, कहा, “जाधव को तुरंत फांसी दो।” 
 
पटना में नाव हादसे में 6 लोग हुए लापता, 7 लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान।
 
दिल्ली के बाद आज मुंबई में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन होगा। 
 
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ ने चौथे दिन कमाए 150 करोड़ से ज्यादा रुपए। 
 
न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए पर्याप्त गेंदबाजी अटैक -सरफ़राज़ अहमद 
 
2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था फ्रांस व ब्रिटेन को पछाड़ पहले पांच में शामिल हो सकती है- सैंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) 

सैनिकों की हो रही लगातार मौत पर शिवसेना ने उठाया सवाल

शिवसेना ने भाजपा को फटकारा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

मुंबई: शिवसेना ने आज गुजरात में विकास के दावों और सीमा पर सैनिकों की मौत को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। इतना ही नहीं, मोदी सरकार पर हमला करते हुए जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति लौटने की बातों को भी झूठा करार दिया है।
 
दरअसल शिवसेना शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों के जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में किये हमले पर नाराज़ है, जिसमें एक मेजर और तीन सैनिकों की मौत हो गई थी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि हमारे जवानों की शहादत बीते 30 सालों से हो रही है और जब मौजूदा सरकार सत्ता में आई थी, तो हमें इसके थमने की उम्मीद थी। संपादकीय में कहा गया कि जब पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा था और भारतीय सैनिकों की हत्या कर रहा था, तब प्रधानमंत्री और समूचा मंत्रिमंडल गुजरात में चुनाव प्रचार में मशगूल था।

शिवसेना ने कहा कि गुजरात चुनाव जीतने के लिए आपने सूरत में व्यापारी समुदाय को जीएसटी में कई रियातें दीं। लेकिन सैनिकों की जानों को बचाने के लिए आपने क्या किया? इसमें कहा गया कि कश्मीर में सामान्य स्थिति के लौटने की बातें झूठ है। गुजरात में विकास खो गया है, वहीं कश्मीर में शांति और सामान्य हालात लापता हैं। पार्टी ने कहा कि लोग सरकार की इस दलील को मान सकते हैं कि कश्मीर के युवाओं ने पत्थरबाजी छोड़ दी है, लेकिन देश के खिलाफ हथियार उठाने की खबर निंदनीय है।  
 
 

50-60 बच्चियों को पावडर खिलाता था बलात्कारी बाबा, फिर करता था दुष्कर्म

वीरेंद्र दीक्षित ने किये कई रेप

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
 
उत्तरी दिल्ली के विजय विहार में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और उसके संस्थापक वीरेन्द्र देव दीक्षित के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। जांच में बलात्कारी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के काले चिट्ठे खुल रहे हैं। जांच टीम लगातार देशभर में फैले कुकर्मी बाबा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और बाबा का काला चिठ्ठा सबके सामने आ रहा है।
 
आज मध्य प्रदेश के इंदौर में वीरेंद्र देव के आश्रम में छापेमारी की गई, जहां से तीन लड़कियों को छुड़ाया गया। बाबा के चंगुल से आजाद हुई लड़कियां अपनी-अपनी आपबीती बयां कर रही हैं। ऐसी ही एक 13 साल की नाबालिग लड़की ने बताया कि बाबा के गुर्गे उन सब पर अत्याचार करते थे। उसने बताया, 50-60 नाबालिग लड़कियों को खड़ा कर पुड़िया में रखा पावडर दिया जाता था, फिर बिना पानी के ही उसे पीने को कहा जाता था। 
जब बच्चियां पावडर फाक लेती थीं, तब वो तड़पने लगती थी। पीड़िता बताती है कि इसके बाद उन्हें बेचैनी होती थी, दिमाग कुछ काम नहीं करता था। फिर बाबा और उसके गुर्गे बारी-बारी से बच्चियों से दुष्कर्म करता थे। एक अन्य पीड़ित महिला ने बताया कि बाबा सात दिनों का आध्यात्मिक कोर्स कराने के बहाने यूनिवर्सिटी में दाखिला कराता था। बाबा खुद को भगवान शंकर और कृष्ण का अवतार कहता था, फिर इन युवतियों और लड़कियों से भगवान कृष्ण की गोपियां बनकर रास रचाने को कहता था।
 
एक अन्य शख्स ने बताया कि उसकी बेटी अमेरिका से यहां आकर बाबा के आश्रम में कैद हो गई। फिलहाल बाबा फरार है, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई मामले की तहकीकात कर रही है।

कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी के साथ पाकिस्तान ने किया अमानवीय व्यवहार

कुलभूषण की माँ और पत्नी के साथ हुआ अमानवीय व्यवहार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। उन्होंने कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी से जेल में मुलाकात के दौरान उनके परिवार के धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान नहीं किया। पाकिस्तान में जाधव की माँ और पत्नी की चूड़ियां, मंगलसूत्र और बिंदी निकलवा दी गई। यहाँ तक जेल में मिलने के दौरान जाधव की माँ और पत्नी के कपड़े तक बदलवा दिए गए थे। 
 
पाकिस्तान के इस अमानवीय व्यवहार पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि भारत बड़े दुख के साथ यह बता रहा है कि पाकिस्तान ने जिस प्रकार कुलभूषण जाधव और उनके परिवार के बीच मुलाकात करायी, वह हमारी परंपरा, समाज के सिद्धांतों का उल्लंघन है। आगे मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा के तहत जाधव के परिवार के सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया और उनकी माँ और पत्नी के मंगलसूत्र, बिंदी उतरवा लिया गए।  
 
बता दें कि विदेश मंत्रालय ने जाधव के स्वास्थ्य और कल्याण की फ़िक्र भी जताई थी। उन्होने बताया कि जाधव पाकिस्तान की जेल में बहुत बुरी अवस्था में नजर आ रहे हैं। जाधव पाकिस्तान की जेल में काफी तनाव में और कमजोर नजर आ रहे हैं। जाधव बहुत ज्यादा तनाव के वातावरण में बात कर रहे थे। 
 
गौरतलब है कि कल जेल में भी जाधव के परिवार को सही तरीके से उनसे मुलाकात करने नहीं दिया गया। जाधव और उनके परिवार के बीच में एक कांच की दीवार थी और उन्हें बात करने के लिए भी ट्रंप कॉल का इस्तेमाल करना पड़ा था। जाधव के परिवार ने भारत में आकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी। 

दक्षिण एशिया में चीन तैयार कर रहा है भारत के खिलाफ खतरनाक गठबंधन 

चीन बना रहा है गठबंधन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत के खिलाफ चीन अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है। ताजा मामले में चीन अपनी महत्वकांक्षी परियोजना ‘वन बेल्ट वन रोड (CPEC)’ में भारत को अपने साथ जोड़ने में असफल रहा था। जिसके चलते चीन, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के साथ गठबंधन तैयार कर उसे अपनी इस परियोजना में भागीदार बनाना चाहता है। पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान का यह गठबंधन दक्षिण एशिया में भारत के लिए खतरा बन सकता है।  
 
चीन इसके अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों को भी सुधारने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते पाक के आजादी के समय साल 1947 से ख़राब हैं। अफगानिस्तान हमेशा से पाकिस्तान पर आरोप लगाता रहा है कि पाकिस्तान हमेशा से यूएस समर्थित काबुल सेना के खिलाफ तालिबान को समर्थन करते रहा है। जिसके कारण, पाकिस्तान, भारत की इस क्षेत्र में भूमिका को सिमित कर सके पर पाकिस्तान हमेशा से अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज करता रहा है। 
 
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन पाकिस्तान और पेइचिंग 57 डॉलर की CPEC  परियोजना से अफगानिस्तान को जोड़ना चाहते हैं। इसलिए चीन अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों देशों को बढ़ावा दे रहा है। चीन उम्मीद कर रहा है कि इस परियोजना से तीनों देश के विकास को गति देने में फायदा पहुंचाएगा। आगे यी ने कहा कि अफगानिस्तान को जल्द अपने नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने की जरुरत है और इसके लिए अफगानिस्तान को पाकिस्तान के सारे मतभेद भूलकर इस परियोजना का भागीदार बन जाना चाहिए।   
 
बता दें कि भारत पहले ही चीन की इस परियोजना का विरोध दर्ज कर चुका है, क्योंकि यह परियोजना पीओके से होकर गुजरने वाली है और भारत इसे अपने संप्रभुता पर खतरा का हवाला देते हुए इस परियोजना में शामिल होने से इंकार कर दिया था।  

मुंबई में आज होगा विरुश्का का ग्रैंड रिसेप्शन, कई सेलिब्रिटीस और क्रिकेटर्स होंगे शामिल

विरुश्का का ग्रैंड रिसेप्शन आज मुंबई में

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई: साल 2017 की सबसे बड़ी यानी विराट-अनुष्का की शादी का दूसरा रिसेप्शन आज मुंबई के सेंट रेगीस होटल में होगा। इस पार्टी में टीम इंडिया के साथ-साथ, बॉलीवुड सुपरस्टार्स और कई राजनेता भी मौजूद होंगे। रिसेप्शन पार्टी शाम 8.30 बजे से शुरू हो जाएगी। पार्टी की थीम पेस्टल फ्लोरल बेस्ड हैं, जहां सब कुछ गोल्डन-सिल्वर नजर आएगा।

रिसेप्शन में टीम इंडिया के साथ-साथ बीसीसीआई के ऑफिशियल भी शामिल होंगे। बॉलीवुड लेजेंड अमिताभ बच्चन के साथ-साथ तीनों खान यानि सलमान, शाहरुख और आमिर के आने की संभावना है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा समेत कई एक्स क्रिकेटर्स भी यहां शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दोनों को शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे।

होटल की वेबसाइट पर लिखी जानकारी के अनुसार, 3,906 स्क्वेयर मीटर में बने इस होटल का टावर भारत का सबसे ऊंचा टावर है। इस लग्ज़री होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं। इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नज़ारा दिखता है। इस होटल की एक और खास बात ये है कि यहां भारत के लोकल फूड से लेकर जापानी, एशिया और यूरोप सभी कूज़िन मिलते हैं।

इससे पहले अनुष्का-विराट का होटल ताज में हुआ रिसेप्शन काफी धूमधाम भरा रहा। इस मौके पर अनुष्का मुंह में नोट दबाकर विराट और शिखर धवन के साथ डांस करती दिखीं। वहीं, विराट ने भी अपने दोस्तों के साथ जमकर भांगड़ा किया।

पटना: नाव हादसे में 6 लोग हुए लापता और 7 सुरक्षित

पटना में डूबी नाव, 6 लापता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
आज दोपहर परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित टेमथा करारी पंचायत स्थित भगवान घाट पर एक ओवर लोडिंग नाव के बीच नदी में पलट जाने से आधा दर्जन लोग लापता हैं। हालाँकि नाव के डूबने पर उसमें सवार सात लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली है और बाकि गुमशुदा लोगों की खोज जारी है।
 
राहत टीम और मछुआरों की मदद से लापता लोगों को खोजने का काम जारी है। तैरकर बाहर निकले सिराजपुर के राम उदय चौधरी का इलाज़ चल रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब 14 की संख्या में लोग सिराजपुर, टेमथा शर्मा टोला व जानकी चक्र के ग्रामीण टेमथा घाट से दियारा के लिए चले थे। इसमें अधिकांश किसान थे, जो अपने साथ एक दर्ज़न से अधिक यूरिया का बोरा भी ले जा रहे थे। नाव पर क्षमता ओवर लोडिंग की वजह से डूब गयी।
 
नाव डूबने पर 7 किसान तैरकर बाहर निकल आये। इधर घटना की सूचना मिलते ही गोगरी एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा, परबत्ता बीडीओ सह सीओ कुंदन कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने भी घटनास्थल पर एक राहत टीम को गुमशुदा लोगों की खोजबीन के लिए तैनात कर दिया है।

दिल्ली जलबोर्ड का फैसला, 20 फीसदी तक बढ़ गये पानी के दाम 

दिल्ली जल बोर्ड ने बढ़ाये पानी के दाम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को बड़ा झटका दिया है। दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के बिल पर 20 फीसदी बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे अब दिल्लीवालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा।
 
दिल्ली जलबोर्ड के सदस्य और भाजपा पार्षद जयप्रकाश ने यह बताया कि मीटिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे और उनकी मंजूरी के बाद ही इसे पारित किया गया है। आप के नेता नगेन्द्र शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि 2000 लीटर तक पानी दिल्लीवालों को फ्री मिलेगा, लेकिन अगर उससे ज्यादा इस्तेमाल होता है। उसके बाद अगर पानी उपयोग होगा, तो 20 फीसदी सर्विस चार्ज अधिक देना होगा।
 
‘आप’ से अलग हुए कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार के इस कदम पर ट्वीट करते हुए पूछा है कि आखिर यह फैसला सरकार को अचानक क्यों लेना पड़ा? कपिल ने इसे जनता के साथ धोखा बताया है।

जल्द खुल सकते हैं ए राजा के कई राज, आएगी 2G घोटाले पर किताब   

जल्द आयेगी ए राजा के जीवन पर किताब

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

जल्द 2G घोटाले पर किताब आ सकती है, जो पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से जुड़े हुए 2G घोटाले के कई राज खोल सकती है। इस किताब में ए राजा के उस दावे को दोहराया गया है कि उन्हें उन फैसलों के लिए जिम्मेदार बताया गया था, जो फैसले तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा मंजूर किए गए थे। राजा दावा करते हैं कि उन्हें बली का बकरा बनाया गया था।

इस किताब में 2G घोटाले की अहम् घटनाओं को सिलसिलेवार तरीके से पेश किया गया है। इस 2G केस के आरोप में चलते राजा को 15 महीनों तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। इस किताब के बारे में राजा ने 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने कहा था कि इस किताब में ट्रायल और गिरफ़्तारी के वजहों का खुलासा किया जाएगा। राजा ने आगे बताया कि इस किताब में तिहाड़ में बिताए गए उनके दिनों और उन्हें जेल क्यों भेजा गया, इन सभी बातों के बारे में विस्तार में बताया जाएगा। 
 
राजा ने इस किताब को खुद ही लिखा है और उनके एक मित्र ने बताया कि पहले केस में अंतिम दलील पूरे होने के बाद किताब के लोकार्पण का फैसला किया जाएगा। लेकिन बाद में उन्होंने इस फैसले को टाल दिया, क्योंकि हम ऐसे किसी भी चीज में फसना नहीं चाहते थे। इस ख़िताब में राजा के राजनीतिक पतन से लेकर उनके केस के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी। इस किताब का विमोचन 20 जनवरी तक किया जा सकता है। इस किताब में करीब 200 पन्ने होंगे।    
 

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से 10 रुपये की थाली की मिली सौगात

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर मिला सौगात

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
तीनों नगर निगम में किये गए चुनावी वादे पूरे करने की दिशा में सत्तारूढ़ भाजपा ने तेज़ी से कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 10 रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध कराने की योजना आरंभ कर दी है। यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तरीके से शुरू की गयी है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने बीते मई महीने में तीनों नगर निगम के चुनाव के दौरान 10 रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध कराने का ऐलान किया था।
 
भाजपा घोषणा पत्र में किए गए अपने एक बड़े वादे के तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष तिलकराज कटारिया ने बताया था कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर 10 रुपये में भोजन की थाली मुहैया कराने की शुरुआत होगी। इसी क्रम में गरीबों को खाना देने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने 10 रुपये में भोजन की थाली मुहैया कराने की योजना आरंभ की है। यह योजना 104 वार्डों में से 4 वार्डों में शुरू की गयी है।
 
10 रूपये की थाली में किसी दिन पूड़ी के साथ आलू की सब्जी, तो किसी दिन पूड़ी के साथ लोगों को छोले भी खाने को मिलेंगे और साथ ही साथ कभी राजमा-चावल, छोले-चावल, कढ़ी-चावल भी लोगों की थाली में परोसा जाएगा।