29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 831

अमित शाह पर भड़के बीजेपी सांसद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी, दीं नसीहतें

अमित शाह पर भड़के सुब्रमण्यम स्वामी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बीजेपी नेताओं के ड्रेस कोड को लेकर एक विवादित बयान दिया है, साथ ही उन्हें शराब ना पीने की नसीहत भी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के सभी मंत्रियों को कोर्ट पैन्ट नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि पश्चिमी देशों द्वारा थोपा गया यह ड्रेस गुलामी का प्रतीक है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा है, “पश्चिमी परिधान थोपी हुई विदेशी गुलामी का प्रतीक है। बीजेपी को चाहिए कि वो अपने मंत्रियों के लिए एक अनुशासन बनाए, जिसके तहत सभी मंत्री भारतीय जलवायु के अनुकूल ही देशी वस्त्र पहनें।” इतना ही नहीं उन्होंने भाजपाइयों को शराब छोडने की भी नसीहत दे डाली। उन्होंने लिखा, “संविधान की धारा 49 शराब पर प्रतिबंध की बात करता है। हालांकि, मैं इसके दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ हूं। बीजेपी को चाहिए कि वो इसे भी अनुशासन के तहत शामिल करे।”

पश्चिमी परिधान न पहनने पर स्वामी ने इसके पीछे तर्क दिया है कि इससे भारतीय संस्कृति को न सिर्फ बढ़ावा मिल सकेगा, बल्कि देशी अर्थव्यवस्था को भी ताकत मिल सकेगी। उनके अनुसार, कई विदेशी कंपनियां मेक इन इंडिया के तहत भारत में निवेश करने को इच्छुक हैं, लेकिन यह हो नहीं पा रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब स्वामी ने भारतीय संस्कृति और देशी परिधान की वकालत की हो। इससे पहले, पिछले साल भी स्वामी ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्रियों पर निशाना साधा था और कहा था कि जब वो विदेशी दौरे पर हों, तो कोर्ट-पैन्ट छोड़कर देशी कपड़े ही पहनें।

अभी तीन दिन पहले ही स्वामी ने जीडीपी पर फर्जी आंकड़े की बात कहकर सरकार और बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी की थीं। स्‍वामी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) के अधिकारियों पर बेहतर आर्थिक आंकड़े देने के लिए दबाव बनाया था, ताकि यह दिखाया जा सके कि नोटबंदी का अर्थव्‍यवस्‍था और जीडीपी पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्‍होंने इन आंकड़ों को फर्जी बताया था। स्‍वामी के इस आरोप से मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पेड़ से लटकी बेटियों को देख सदमे में आई माँ, जताया हत्या का शक

पेड़ से लटकती मिली 2 लड़कियों की लाश

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नई दिल्लीः नोएडा सेक्टर-49 के बरोला गाँव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दरअसल यह दोनों सगी बहने थीं और दोनों ही लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। 
घरवालों ने जानकारी दी कि वह जब सुबह करीब 4 बजे उठे, तो देखा की घर का दरवाजा बाहर से बंद है और दोनों बहनें गायब हैं। पड़ोसियों ने जब दरवाज़ा खोला, तो उन्होंने जो देखा वह सन्न रह गए। दोनों बेटियां पेड़ पर झूल रहीं थी। घरवालों का कहना है कि दोनों बेटियों की हत्या हुई है। लड़कियों की मां ने 5 लोगों पर हत्या का शक जताया है और उनके नाम भी बताए। 

स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह मामला सोमवार देर रात का है। मृतक लड़कियों की उम्र 18 साल और 13 साल की बताई जा रही है। परिवार को पेड़ पर शव लटके होने की सूचना पड़ोसी ने दी। क्योंकि परिवार के घर का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने दोनों की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दोनों लड़कियों को गला घोंट के हत्या करने के बाद लटकाया गया है या दोनों ने खुदकुशी की है। दोनों बहनों के शव की फोरेंसिक जांच हो रही है।

मृतक लड़कियों की मां ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर शक जताया है। उनके अनुसार, उनके जेठ का लड़का जिसका नाम रवि है, उसने कुछ दिन पहले मुंबई से एक लड़की को भगाकर लाया था और बाद में मृतक लड़कियों के घर पर भी रहा। मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि इस बात से रवि के घरवाले नाराज़ थे और रवि के घरवालों को लगा कि मृतक लड़कियों का परिवार भी उनका साथ दे रहा है, इसलिए उनकी बेटियों की हत्या कर दी। दूसरी तरफ मृतक की मां का ये भी कहना है कि रवि के घरवालों को ये भी शक था कि रवि का उनकी बेटी से रिलेशन है, वो इसका भी विरोध कर रहे थे।

बदले पर बौखलाया पाकिस्तान, कहा, “तुरंत दो जाधव को फांसी”

पाकिस्तानी जनता में उमड़ा आक्रोस

राजेश सोनी | Navpravah.com

कल भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को मुंह-तोड़ जवाब देते हुए पाक सेना के 3 सैनिकों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना द्वारा लिए गए अपने सैनिकों के शहादत के बदले पर वहां की सेना, जनता और सरकार बोखला गई है। उन्होंने पाकिस्तान की जेल में जासूसी के तथाकथित आरोप में बंद पूर्व भारतीय नेवी कमांडर कुलभूषण जाधव को तुरंत फांसी देने की मांग की है। 
 
शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना द्वारा कश्मीर के ब्रैट गाला केरी सेक्टर में करीब 12.15 मिनट पर अंधाधुन्द गोलीबारी की गई थी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए थें। बताया गया कि सभी शहीद सैनिक 120 इंफेंटरी ब्रिगेड के थें। बाद में पाकिस्तानी सेना के उस गुस्ताखी का जवाब देने के लिए हमारे देश के जवानों ने नियंत्रण रेखा को पार किया और तीन पाकिस्तानी सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि उनका एक सैनिक इस हमले में घायल हो गया। 

PC: deccan chronicle

 
बता दें कि पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर उनके मीडिया में आग तरह फैल गई है। वहां की मीडिया ने इसे भारत के द्वारा किया गया सीजफायर उल्लंघन बताया है। पाकिस्तान की मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान ने मानवतावाद दिखाकर कुलभूषण के परिवार को उनसे मुलाकात करने की इजाजत दी थी। उनके परिवार को पूरे 40 मिनट तक मुलाकात करने का समय दिया गया था। ऐसे समय में भारत द्वारा पाकिस्तान के 3 सैनिकों को मारना भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में और कड़वाहट बढ़ाएगा। पाकिस्तान की मीडिया का कहना है कि भारत ने इस साल अब तक 1300 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसमें पाकिस्तान के 52 नागरिकों की जान चले गई है और जबकि 175 लोग घायल हुए हैं। 
 
पाकिस्तान में भारतीय सैनिकों द्वारा मारे गए तीनों पाक सैनिकों के लिए वहां के लोगों में भारत के प्रति बहुत गुस्सा नजर आ रहा है। उन्होंने अपने गुस्से का शिकार पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण जाधव को बनाया है। पाकिस्तान की जनता ने पाक सैनिकों के बदले में जाधव को तुरंत फांसी पर चढ़ाने की मांग की है।  
 

दिल्ली में फिर एक युवती के साथ हुआ गैंगरेप, दो लोग हिरासत में

कर्नल की बेटी से रेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश की राजधानी दिल्ली अब लड़कियों के लिए बिलकुल सुरक्षित नहीं रही है। यहाँ आए-गए दिन किसी न किसी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया जाता है। शनिवार देर रात द्वारका इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक 19 वर्षीय युवती के साथ 2 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद युवती को एक मेट्रो स्टेशन के बाहर छोड़कर दोनों अपराधी फरार हो गए।
 
बलात्कार की इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती स्टेशन के बाहर बेहोशी के हालत में पाई गई है। पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि उसने शनिवार देर रात गुड़गांव के शिबचौक से कैब बुक की थी। इस कैब में पहले से 3 लोग सवार थे। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैब से एक व्यक्ति के उतरने के बाद दोनों अपराधी कैब को हरियाणा-दिल्ली के सीमा के आस-पास ले गए और वहां ऐसे ही कैब को यहाँ-वहाँ घुमाने लगे। जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो इन दोनों अपराधियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में इन अपराधियों ने इस युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे मेट्रो स्टेशन के बाहर फेंक कर फरार हो गए। 
 
युवती के शिकायत के बाद पुलिस ने इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान गुरुग्राम के अमनपुरा निवासी विदुर (24) व मुल्लाहेड़ा निवासी सुमित (24) के रूप में हुई है। पीड़ित युवती ने कैब के नंबर को देख लिया था, जिसके कारण ही पुलिस अपराधी कैब ड्राइवर विदुर तक पहुँच पाई। बाद में पुलिस ने इससे सख्ती से पूछताछ की, तो इसने अपने अपराध में शामिल मित्र का नाम पुलिस के सामने बता दिया और फिर सुमित नाम का दूसरा अपराधी भी पकड़ा गया।  

ममता बनर्जी के राज्य में एक भीड़ ने सब्जीवाले को चोर समझकर मार डाला

ममता बेनर्जी के राज्य में बौखलाई भीड़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
पश्चिम बंगाल में भीड़ ने एक सब्जीवाले की चोरी के आरोप में पीटाई कर दी। भीड़ ने उस शख्स की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गयी। यह घटना सूबे के बरासात में अमडंगा मार्केट की बताई जा रही है। इस मार्केट में आई एक महिला ने उस शख्स पर चोरी का आरोप लगाया था। मृतक शख्स का नाम बिष्णु जान है, जो कि 40 वर्ष का था। घटना के बाद उसे तुंरत हॉस्पिटल में ले जाया गया, वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने छह पुरुषों और एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बिष्णु अमडंगा का ही निवासी था, जो कल सुबह सात बजे सब्जी बेचने के लिए मार्केट पहुंचा था। 
पुलिस के अनुसार, इस दौरान बोरी में सब्जियां ले जाते देख एक फेरीवाली महिला ने उस शख्स को चोर समझ चिल्लाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ वहाँ जमा हो गयी और उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे उस शख्स ने वहीं दम तोड़ दिया।
 
पुलिस ने आगे बताया कि बिष्णु का सही से जवाब ना देने पर मार्केट में मौजूद अन्य दुकानदारों ने भी शख्स को चोर की निगाह से देखा और बुरी तरह मारपीट की। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब बिष्णु सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा था, उसके आसपास कोई नहीं था। बाद में उसे हॉस्पिटल में ले जाया गया,  लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारतीय सेना ने लिया बदला, मारे 3 पाकिस्तानी सैनिक 

भारतीय सेना ने मारे 3 पाकिस्तानी सैनिक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चार भारतीय सेना के जवानों के शहादत का बदला लेने के लिए नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया और 1 सैनिक की जख्मी होने की खबर मिली है। शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना द्वारा कश्मीर के ब्रैट गाला केरी सेक्टर में करीब 12.15 मिनट पर अंधाधुन्द गोलीबारी की गई थी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए थें। 
 
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सेना के 3 सैनिक को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। जिसमें सेना ने अपने शहीद सैनिकों के मौत का बदला ले लिया है। बता दें कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर क्रॉस बॉर्डर फायरिंग की गई, जिसमें भारतीय सेना के एक मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए थें। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के इसी गुस्ताखी का जवाब देने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा को पार किया और तीन पाकिस्तानी सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि उनका एक सैनिक इस हमले में घायल हो गया। भारतीय सेना के सैनिकों द्वारा कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी स्नाइपर को ढेर कर दिया गया था। 
 
शहीद हुए इन सैनिकों में 32 वर्षीय मेजर की पहचान मोहार्कर प्रफुल्ला अम्बाडास के रूप में हुई थी। मेजर महाराष्ट्र के भंडारा जिला के रहने वाले थे। उनके शहादत के बाद उनके घर और गांव में शोक की लहर है।  
 

अब विंडो सीट के लिए देना पड़ सकता है ज्यादा किराया 

अब विंडो सीट के लिए लग सकता है ज्यादा चार्ज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पिछले कुछ वर्षों से रेलवे की हालत सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा किराया बढ़ाने से लेकर कई उपाय लागू किये गए हैं। अब इसी ओर आगे बढ़ते हुए रेलवे प्रशासन ने विंडो सीट के लिए यात्रियों से ज्यादा किराया लेने पर विचार किया है। अगर ऐसा होता है, तो यात्रियों को विंडो सीट के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
 
फिलहाल विंडो सीट के लिए यात्रियों को अपर और लोअर बर्थ के सामान ही रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अब विमानों की तर्ज पर विंडो सीट वालों को बाकियों के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रेलवे ‘ऑन-ऑफ सीजन’ का फार्मूला भी लागू करने पर विचार-विमर्श कर रहा है। इसके लागू होने से यात्रियों को त्योहारों के सीजन में अब के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। वहीं इस स्कीम से यात्रियों को ऑफ सीजन में फायदा भी होगा, इस सीजन में टिकेट की लागत कम हो सकती है।  
 
हालिया स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन हवाई यात्रा में लागू डायनेमिक प्राइसिंग की तर्ज पर ही रेलवे फ्लेक्सी फेयर लाने पर विचार कर रहा है, अगर यह अमल होता है, तो ज्यादा से ज्यादा यात्री मूल किराये पर ही यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि इस फ्लेक्सी फेयर के तहत 10 प्रतिशत सीट भरते ही किराए में 10 फीसदी की वृद्धि हो जाती है। विमानों में यह नियम पहले से ही लागू है, जिसके तहत हवाई यात्रियों को 30 फीसदी सीट भरने के बाद ही 10 प्रतिशत ज्यादा किराया देना होता है। 
 
गौरतलब हो कि रेलवे की आर्थिक स्थिति को लम्बे समय से दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने किराया बढ़ाने के साथ-साथ कई फैसले लिए हैं। इन फैसलों से यात्रियों को फायदा भी पहुंचा है। 
 

विजय रुपाणी ने एक बार फिर ली गुजरात के सीएम पद की शपथ

विजय रुपाणी ने ली शपथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

विजय रुपाणी ने आज एक बार फिर गुजरात के सीएम पद की शपथ ली है। आज हुए इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केंद्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहें। इस शपथ ग्रहण समारोह में साधु-संतो को भी आमंत्रित किया गया था, उनके लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई। यह शपथ ग्रहण समारोह सचिवालय मैदान में 10 हजार लोगों की उपस्थिति में हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में केशुभाई पटेल और शंकर सिंह वाघेला भी नजर आएं। रुपानी के बाद नितिन पटेल ने पद की शपथ ली। वह राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।  
 
इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजन किया गया था। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, रुपाणी और नितिन पटेल के अलावा 18 कैबिनेट और राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी और पिछली सरकार में मंत्री रहे कई वरिष्ठ नेता मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी को भी इस बार कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की संभावना है। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे रूपाणी ने पिछले साल, सात अगस्त को पहली बार शपथ कथित विजय मुहूर्त में लिया था। रुपाणी ने गुजराती भाषा में शपथग्रहण किया। रुपाणी राजकोट पश्चिम से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 
 
गौरतलब है कि इस बार के गुजरात चुनाव में भाजपा ने 99 सीट हासिल की है। वहीं भाजपा ने पिछले बार 2012 के गुजरात चुनाव में 115 सीटें हासिल की थी। जिसका साफ़-साफ़ मतलब है कि भाजपा इस बार के गुजरात चुनाव में कहीं न कहीं कमजोर पड़ी है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

आज विजय रुपाणी के शपथग्रहण में शामिल होंगे मोदी-शाह

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में 2 आतंकवादी मारे गए, 1 का शव मिला।

ट्रिपल तलाक़ के खिलाफ 28 दिसम्बर को पेश होगा बिल

कुलभूषण की माँ-पत्नी आज पाकिस्तान से भारत लौटेंगी।

दिल्ली के लोढ़ी रोड का प्रदूषण स्तर PM2.5 का 316 और PM10 का 285 पर।

आज मुम्बई में होगा विराट और अनुष्का का रिसेप्शन, 500 से ज्यादा हस्तियां होंगी शामिल।

एशेज सीरीज: चौथे टेस्ट में वार्नर के शतक से ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, 1 विकेट खोकर बनाये 131 रन।

टी-20 रैंकिंग में विराट ने गंवाया अपना पहला स्थान, रोहित-राहुल को फायदा।

सलमान की फ़िल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ का कलेक्शन हुआ महज 4 दिन में 150 करोड़ के पार।

फिलीपींस के बाद वियतनाम में तूफान टेमबिन ने दी दस्तक।