जल्द खुल सकते हैं ए राजा के कई राज, आएगी 2G घोटाले पर किताब   

जल्द आयेगी ए राजा के जीवन पर किताब

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

जल्द 2G घोटाले पर किताब आ सकती है, जो पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से जुड़े हुए 2G घोटाले के कई राज खोल सकती है। इस किताब में ए राजा के उस दावे को दोहराया गया है कि उन्हें उन फैसलों के लिए जिम्मेदार बताया गया था, जो फैसले तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा मंजूर किए गए थे। राजा दावा करते हैं कि उन्हें बली का बकरा बनाया गया था।

इस किताब में 2G घोटाले की अहम् घटनाओं को सिलसिलेवार तरीके से पेश किया गया है। इस 2G केस के आरोप में चलते राजा को 15 महीनों तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। इस किताब के बारे में राजा ने 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने कहा था कि इस किताब में ट्रायल और गिरफ़्तारी के वजहों का खुलासा किया जाएगा। राजा ने आगे बताया कि इस किताब में तिहाड़ में बिताए गए उनके दिनों और उन्हें जेल क्यों भेजा गया, इन सभी बातों के बारे में विस्तार में बताया जाएगा। 
 
राजा ने इस किताब को खुद ही लिखा है और उनके एक मित्र ने बताया कि पहले केस में अंतिम दलील पूरे होने के बाद किताब के लोकार्पण का फैसला किया जाएगा। लेकिन बाद में उन्होंने इस फैसले को टाल दिया, क्योंकि हम ऐसे किसी भी चीज में फसना नहीं चाहते थे। इस ख़िताब में राजा के राजनीतिक पतन से लेकर उनके केस के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी। इस किताब का विमोचन 20 जनवरी तक किया जा सकता है। इस किताब में करीब 200 पन्ने होंगे।    
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.