मुंबई में आज होगा विरुश्का का ग्रैंड रिसेप्शन, कई सेलिब्रिटीस और क्रिकेटर्स होंगे शामिल

विरुश्का का ग्रैंड रिसेप्शन आज मुंबई में

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई: साल 2017 की सबसे बड़ी यानी विराट-अनुष्का की शादी का दूसरा रिसेप्शन आज मुंबई के सेंट रेगीस होटल में होगा। इस पार्टी में टीम इंडिया के साथ-साथ, बॉलीवुड सुपरस्टार्स और कई राजनेता भी मौजूद होंगे। रिसेप्शन पार्टी शाम 8.30 बजे से शुरू हो जाएगी। पार्टी की थीम पेस्टल फ्लोरल बेस्ड हैं, जहां सब कुछ गोल्डन-सिल्वर नजर आएगा।

रिसेप्शन में टीम इंडिया के साथ-साथ बीसीसीआई के ऑफिशियल भी शामिल होंगे। बॉलीवुड लेजेंड अमिताभ बच्चन के साथ-साथ तीनों खान यानि सलमान, शाहरुख और आमिर के आने की संभावना है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा समेत कई एक्स क्रिकेटर्स भी यहां शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दोनों को शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे।

होटल की वेबसाइट पर लिखी जानकारी के अनुसार, 3,906 स्क्वेयर मीटर में बने इस होटल का टावर भारत का सबसे ऊंचा टावर है। इस लग्ज़री होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं। इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नज़ारा दिखता है। इस होटल की एक और खास बात ये है कि यहां भारत के लोकल फूड से लेकर जापानी, एशिया और यूरोप सभी कूज़िन मिलते हैं।

इससे पहले अनुष्का-विराट का होटल ताज में हुआ रिसेप्शन काफी धूमधाम भरा रहा। इस मौके पर अनुष्का मुंह में नोट दबाकर विराट और शिखर धवन के साथ डांस करती दिखीं। वहीं, विराट ने भी अपने दोस्तों के साथ जमकर भांगड़ा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.