29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 824

वीडियो वायरल: कांग्रेस विधायक को महिला कांस्टेबल ने जड़ा थप्पड़

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कांस्टेबल और कांग्रेस विधायक के बीच झड़प हो रही है। इतने में अचानक दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मारते नज़र आ रहे हैं। 
 
दरअसल इस वीडियो में महिला विधायक और महिला कांस्टेबल एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बारिश करते दिख रही हैं। शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान विधायक आशा कुमारी इस मीटिंग में शामिल होने के निकली थीं, लेकिन ज्यादा भीड़ होने के चलते पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया, जिससे वहां अचानक झड़प हो गई। ऐसे में अचानक गुस्से में आई आशा कुमारी ने वहां उपस्थित एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद तुरंत पलटवार में महिला कांस्टेबल ने भी एमएलए को झापड़ मार दिया।  यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/946647996619374592

इसपर वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया रख रहे हैं और महिला कांस्टेबल द्वारा दिए गए जवाब को सही बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब सत्ता में ना रहते हुए भी कांग्रेस के लोग इस तरह की हरकत कर सकते हैं तो जरा सोचिए कि अगर कांग्रेस को सत्ता मिल जाए तो क्या होगा। 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार को लेकर राहुल गांधी समीक्षा बैठक कर रहे हैं। वह शुक्रवार को ही हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। दो भागों में मीटिंग को बांटा गया है। पहले भाग में कांगरा और हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से जिन्होंने चुनाव लड़ा था, उन्हें लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी तो वहीं दूसरे भाग में मंडी और शिमला से जिन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, उन्हें लेकर चर्चा होगी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से महज 21 सीटें ही जीती हैं। 

अरुण जेटली को लेकर एक बार फिर सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया विवादित बयान

सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर दिया विवादित बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने अपने प्रतिद्वंदी वित्त मंत्री अरुण जेटली पर फिर से हमला बोला है। अंग्रेजी वेबसाइट OPINDIA में छपे एक आर्टिकल पर स्वामी ने ट्वीट किया है कि, अरुण जेटली ने उस महिला पत्रकार की किताब का विमोचन किया है जो पीएम मोदी की मौत चाहती थी।
 
OPINDIA के मुताबिक अरुण जेटली ने 28 अप्रैल 2017 को एनडीटीवी की पत्रकार सुनेत्रा चौधरी की किताब का विमोचन किया था, इस किताब का वित्त मंत्रालय अथवा अर्थ और वित्त जगत से कोई लेना-देना नहीं है। पत्रकार सुनेधा चौधरी की किताब का नाम ‘बिहाइंड बार’ है। इस किताब में जेल में वक्त गुजारने वाले मशहूर हस्तियों का वर्णन किया गया है।
 
सुनेत्रा चौधरी ने एक बार पीएम मोदी को लेकर 30 अक्टूबर 2009 को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि नरेंद्र मोदी को स्वाइन फ्लू है, मुझे पता नहीं क्यों लेकिन ये खबर मुझे सचमुच में एक्साइटमेंट दे रही है।साल 2009 में भारत में स्वाइन फ्लू तेजी से फैला था, उस समय स्वाइन फ्लू से 1000 लोगों की मौत हो गयी थी। वेबसाइट के मुताबिक 30 अक्टूबर 2009 को गुजरात सरकार ने कहा था कि नरेंद्र मोदी जो कि उस वक्त गुजरात के सीएम थे और रूस के दौरे से तुरंत लौटे थे, उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है।
 
सुब्रमण्यन स्वामी वित्त मंत्री अरुण जेटली पर अक्सर हमला करते रहते हैं। दोनों के बीच शीत युद्ध जैसी स्थिति रहती है। सुब्रमण्यन स्वामी जेटली के कई फैसलों की आलोचना कर चुके हैं।

मुरादाबाद: दहेज में कार नहीं देने पर पति ने पत्‍नी को दे दिया तीन तलाक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
लोकसभा में कल तीन तलाक़ पर फैसला आने के बाद भी तीन तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब यूपी के मुरादाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने इसलिए अपनी पत्‍नी को तलाक दे दिया, क्योंकि उसकी पत्नी ने उसे दहेज नही दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला विराशा को उसके शौहर ने इसलिए तीन तलाक दे दिया, क्‍योंकि उसने दहेज में एक कार या दस रुपये कैश देने से इनकार कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे कहा कि अगर तुम दहेज नहीं दे रही तो घर छोड़कर जाओ।

तीन तलाक को अवैध करार देने वाले मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017 को कल लोकसभा में मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद अब मुस्लिम पतियों की हवा टाइट होने वाली है। अब ऐसे पतियों को जेल की हवा खानी पड़ेगी जो तीन तलाक का इस्तेमाल करेंगे।

लोकसभा में कल पास हुए तीन तलाक विधेयक में तीन तलाक को दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है और एक बार में तलाक कहने पर तीन वर्ष तक कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। लोकसभा से पारित होने के बाद अब विधेयक को राज्यसभा में पेश किया जाएगा, जहां सरकार के पास बहुमत नहीं है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के रूख को देखते हुए उच्च सदन से भी इसके पारित होने की संभावना अधिक है।

राष्ट्रपति भवन में दिखाई जाएगी फिल्म ‘गेम्स ऑफ अयोध्या’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
फिल्म ‘गेम्स ऑफ अयोध्या’ की राष्ट्रपति भवन में 30 दिसंबर को विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। यह फिल्म राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर बनी है और इस फिल्म के निर्देशक सुनील सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग के लिये कहा गया है।
 
सुनील ने बताया कि 30 दिसंबर को यह फिल्म राष्ट्रपति भवन में दिखायी जायेगी और 31 दिसंबर को डिविजन के सभागार में इसकी स्क्रीनिंग की जायेगी। यह फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन कई संगठनों के विरोध के कारण इसका प्रदर्शन नही किया गया।
 
इस फिल्म में 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के बाद हुए दंगें व लड़ाईयों के वीडियो और दस्तावेज का भी इस्तेमाल किया गया है और कई नेताओं के भाषण के अंश भी हैं।

तीन तलाक बिल पर बंट गये मुस्लिम संगठन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017 गुरुवार को लोकसभा में पारित हो गया, लेकिन इस बिल को लेकर मुस्लिम संगठन आपस में बंट गये हैं। ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक के खिलाफ विधेयक पेश किये जाने की निन्दा करते हुए इसे संसद की स्थायी समिति के पास भेजने की अपील की है।
 
बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलीलउर्रहमान सज्जाद नोमानी ने कहा कि बोर्ड को इस बात का बहुत अफसोस है कि तीन तलाक संबंधी विधेयक को जल्दबाजी में पेश किया गया है। मौलाना नोमानी ने कहा कि इस विधेयक को जल्दबाजी में पेश किया गया, इससे हम नाखुश हैं, इसकी हम निन्दा करते हैं और उसे गैर जरूरी और नासमझी भरा फैसला करार देते हैं।
 
अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर नोमानी ने कहा कि बोर्ड अभी हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है। बोर्ड अभी अदालत जाने के विषय में कोई विचार नहीं कर रहा है और इस विधेयक में संशोधन कराने या उसे रद्द कराने के लिए जो भी लोकतांत्रिक तरीके होंगे वे अपनाये जाएंगे।
 
ऑल इण्डिया मुस्लिम वूमेन पर्सनल ला बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने संसद में विधेयक पेश किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे महिलाओं में एक नयी उम्मीद जगी है, यह कदम सराहनीय है, इससे सभी मुस्लिम महिलाएं खुश हैं।

‘टुमॉरोज वर्ल्ड’ एपिसोड में शाहरुख़ के साथ दिखेंगे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com 

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान के आने वाले आगामी शो ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच’ में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई नजर आने वाले हैं। टेलीविज़न चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो को शाहरुख़ होस्ट करेंगे। इस शो को लेकर सुन्दर पिचाई ने कहा कि हिंदी फिल्म जगत की लोकप्रियता विश्व स्तर पर विख्यात है।

बताया जा रहा है कि शाहरुख़ के इस आगामी शो का शीर्षक ‘टुमॉरोज वर्ल्ड’ है, जिसमें नए विचारों पर चर्चा होनी है। यह एक टेलीविज़न सीरीज होगी, जिसमें हर हफ्ते शाहरुख़ छोटे परदे पर नजर आएंगे। इस बार इस शो में भारतीय मूल के गूगल सीईओ सुंदर पिचाई वीडियो सम्मलेन के जरिये हिस्सा लेंगे। 
 
पिचाई ने बताया कि भारतीय फिल्म जगत की लोकप्रियता विश्व विख्यात है और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ को हर कोई जानता है। 2014 में  शाहरुख़ की आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में आये मेरे साक्षात्कार के बाद लोगों ने मुझे जानना शुरू किया। शाहरुख़ को लोग बेहद पसंद करते हैं, उनका काम बहुत सही है और वह खुद और भी अच्छे हैं।
  
पिचाई ने कहा कि यह शो नए विचारों को आकर्षित करेगा और उनका लक्ष्य है कि भारत का हर इंसान स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करे। बता दें कि ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच’ शो का ‘टुमॉरोज वर्ल्ड’ एपिसोड का प्रसारण रविवार को स्टार प्लस चैनेल पर होगा। 
 

तीन तलाक के बाद अब बहुविवाह के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी मुस्लिम महिलाएं 

तीन तलाक़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

तीन तलाक में सजा का प्रावधान वाला बिल कल लोकसभा से पास हो गया है। जिसके बाद मुस्लिम महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे तीन तलाक द्वारा अत्याचारों को रोकने में मदद मिलेगी, लेकिन लगता नहीं की मुस्लिम महिला अब सिर्फ तीन तलाक की कू-प्रथा से राहत पाकर खुश हैं। वे अब इस्लाम धर्म में जारी चार शादी और निकाह हलाला के खिलाफ भी जल्द ही मोर्चा खोलते नजर आएँगी।
 
मुस्लिम महिलाओं ने इस्लाम धर्म में 4 शादी और निकाह हलाला के खिलाफ भी जल्द ही मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। तीन तलाक की कू-प्रथा के विरोध में सबसे पहले आवाज उठाने वाली और सर्वोच्च न्यायालय में इन्साफ मांगने वाली उत्तराखंड की सायरा बानो ने बुधवार को कहा है कि उनकी अगली लड़ाई इस्लाम धर्म में जारी चार विवाह और निकाह हलाला जैसे कू-प्रथा के खिलाफ होगी। हमारे समाज में ऐसी कू-प्रथाओं के लिए कोई जगह नहीं है।
 
बता दें कि 2011 के जनगणना के हिसाब से देश में मुस्लिम महिलाओं की आबादी करीब 8.4 करोड़ है। 13.5 मुस्लिम महिलाओं की शादी 15 वर्ष से पहले हो जाती है। 49% मुस्लिम महिलाओं की शादी 14-29 साल की उम्र के बीच हो जाती है। 

एलजी के लिए चपरासी जैसे हो गए हैं केजरीवाल -सपा नेता नरेश अग्रवाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
सपा नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली के एलजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिल्ली के राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के एलजी मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ चपरासी जैसा सलूक करते हैं।
 
अग्रवाल ने दिल्ली एलजी के सीएम केजरीवाल के प्रति व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। उनका मानना है कि दिल्ली सरकार के पास कोई शक्ति नहीं है। अग्रवाल ने आगे कहा कि इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप को खत्म कर कार्यवाई करने की जरुरत है ।
 
बता दें कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच का खींचा-तानी का मामला गुरुवार को संसद में भी उठा था। इस मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को विपक्षियों की ओर से समर्थन मिला था। बहस के दौरान कई पार्टियों ने इस खींचतान को खत्म करने को कहा है।  
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हुए दिल्ली-यूपी मजेंटा मेट्रो लाइन उद्घाटन के दौरान भी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया था। इस पर भाजपा ने सफाई दी कि यह मेजेंटा मेट्रो लाइन उत्तरप्रदेश राज्य में आती है, इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री को बुलाने की क्या जरूरत है।

मुंबई के कमला मिल्स में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, 19 घायल

मुंबई: गुरुवार की देर रात मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल्स कंपाउंड के एक रेस्तराँ में भीषण आग लग गई, जिसमें 15 लोग मारे गए हैं और करीब 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस अग्निकांड में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक के. सांघवी, जी. सांघवी और अभिजीत मंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट संदेश में कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं तथा घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे कमला मिल कंपाउंड स्थित मोजोज बिस्ट्रो लाउंज में हुआ, जि‍समें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह आग पूरे परिसर में फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियों, 6 वाटर टैंक और अन्य उपकरणों की मदद से दो से अधिक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं। आग इतनी भीषण थी कि इससे टेरेस बार पूरी तरह से ख़ाक हो चुका है।

हादसा कैसे हुआ, अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि रेस्टोरेंट में आग शॉर्ट सर्किट की वज़ह से लगी। घायलों को KEM अस्पताल और ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर राजेश डेरे ने बताया कि सभी मृतकों की मौत दम घुटने से हुई है।

शहरी निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सेनापति बापट मार्ग पर स्थित एक चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आधी रात के बाद आग लग गई। यह इलाका मुंबई का महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र है। बीएमसी के आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारियों ने बताया कि घायलों को केईएम और सायन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

मुंबई के लोवर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग, अबतक 14 लोगों की मौत, 12 घायल।

तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पास, अब राज्यसभा में भेजा जाएगा।

एक बार मे तीन तलाक़ बोलना गैरजमानती अपराध, होगी 3 साल की जेल।

जाधव ने 40 मिनट की मुलाकात में परिवार से की इंग्लिश में बात -पाकिस्तान

राज्यसभा में केजरीवाल को मिला विपक्षी दलों का साथ, चपरासी जैसा हाल करते हैं एलजी

गुजरात मे सभी मंत्रियों को बांटे गए उनके विभाग।

राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, चुनाव में मिली हार पर करेंगे महामंथन।

नई दिल्ली में एक बड़ा हादसा टला, ट्रैन के डब्बे पटरी से उतरे, सब सुरक्षित।

एशेज टेस्ट: बारिश के कारण मैच बाधित, इंग्लैंड के 491 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बनाये 2 विकेट खोकर 86 रन।

पहले टी20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने बनाये वेस्ट इंडीज़ को दिया 170 रनों के लक्ष्य।