29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 825

भाजपा और कांग्रेस दोनों संविधान की उपेक्षा करते हैं- मायावती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अद्यक्षा मायावती ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर संविधान का उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर मायावती ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान के पवित्र उद्देश्यों को फेल साबित करने के मामले में दोनों राष्ट्रीय पार्टी चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने आज भाजपा के केंद्रीय मंत्री अंनत हेगड़े पर संविधान की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर मायावती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा, की बाबासाहेब अम्बेडकर के द्वारा बनाए गए पवित्र संविधान की उपेक्षा करने भूमिका बराबर है।

आगे बसपा अद्यक्षा मायावती ने कहा कि यह सच है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विघटनकारी और हिन्दुत्ववादी सोच वाली सरकार में देश का संविधान खतरे में है और संघ की सोच संविधान विरोधी है।

दूसरा एक ऐतिहासिक सत्य यह भी है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद जिस सामाजिक तथा आर्थिक लोकतंत्र का सपना देखा था, वह कांग्रेस के लंबे शासनकाल के दौरान बिखरता चला गया।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

‘शेर सिर्फ बोलेगा नहीं, दहाड़ेगा’- तेजस्वी यादव

लोकसभा से तीन तलाक बिल पास,अब राज्यसभा से पास होना बाकी।

केंद्र सरकार का राहत देने वाला फैसला,अब नहीं बढ़ेंगे हर महीने एलपीजी के दाम।

‘पद्मावती’ फिल्म देखने के लिए जयपुर के इतिहासकारों को सेंसर बोर्ड ने बुलाया।

1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर।

अनंत हेगड़े के बयान पर कांग्रेस ने किया संसद परिसर में प्रदर्शन।

कई सांसद नहीं देते मेरे गुड मॉर्निंग का जवाब- पीएम मोदी

यूपी में बीवी सोकर देर से उठी तो शौहर ने दिया तीन तलाक।

आज कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस।

भाजपा संविधान पर हमला कर रही है- राहुल गांधी

…तो रेस में बाहुबली को पीछे छोड़ देगा टाइगर!

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com 

बॉक्स ऑफिस पर ट्यूबलाइट को मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बाद सलमान खान की दूसरी फिल्म टाइगर जिंदा है, धमाकेदार रिकॉर्ड बना रही है। यह फिल्म केवल छह दिनों में शानदार कमाई के बलबूते साल 2017 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर बाहुबली 2 मौजूद है। 34 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग करने वाली सलमान कैटरीना कैफ की यह फिल्म बाहुबली-2 को पीछे छोड़ने की रेस में है।

भारत में टाइगर जिंदा है फिल्म को 4600 स्क्रिन पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 1100 स्क्रिन पर यह रिलीज की गई है। फिल्म की सफलता उसके आंकड़ो से साफ दिखाई दे रही है। फिल्म के आंकड़ों को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि टाइगर जिंदा है, दो बड़ी छुट्टियों के बाद पहले वर्किंग डे (मंगलवार) को अपना पहला मुश्किल टेस्ट पास कर लिया है। शुक्रवार को फिल्म ने 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़ और मंगलवार को 21.60 करोड़ रुपए बुधवार को 17.55 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 190.62 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म की सफलता को लेकर सलमान खान ने टाइगर जिन्दा है के दर्शकों और अपने फैन्स को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने बताया कि यह पूरे क्रू के लिए बहुत ज्यादा चुनौतिपूर्ण शूट था। हमें बेहद गर्मी में और उसके बाद जमा देने वाली ठंड में कुछ असाधारण एक्शन सीन शूट करने थे। हर किसी ने उसे अच्छी एंटरटेनर बनाने के लिए अपनी मेहनत डाली है और उसे वही मिल रहा है। 

बता दें कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए पांच सालों बाद पर्दे पर सलमान और कैटरीना की जोड़ी नजर आ रही है। फिल्म सलमान की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने केवल तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

तीन तलाक बिल लोकसभा में हुआ पास, संशोधन की मांग खारिज़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

तीन तलाक पर अब तक के सभी संशोधन को खारिज करते हुए, गुरुवार को लोकसभा में यह बिल पास कर दिया गया। बिल में अब तक 20 संशोधन की मांग की गई थी, लेकिन उन्हे खारिज कर दिया गया। हाल ही में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दूसरेे संशोधन की मांग को वोटिंग के दौरान खारिज कर दिया गया। संशोधन के खिलाफ 241 वोट किए गए, जबकि इसके पक्ष में केवल 2 ही वोट आए।
 
इस दौरान कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण ) विधेयक 2017 सदन में पेश करते हुए इसे ऐतिहासिक अवसर बताया और कहा कि यह विधेयक संविधान की भावनाओं के अनुरूप है। विवाहित मुस्लिम महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए विधेयक को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी तीन तलाक को गैरकानूनी बताया है।

वहीँ बीजू जनता दल, अन्नाद्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, एआईएमआईएम तथा मुस्लिम लीग ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि इसके प्रावधानों के बारे में मुस्लिम प्रतिनिधियों से बात नहीं की गई है।

भूकंप से हिला उत्तराखण्ड, 4 जिलों में 12 सेकंड तक महसूस किए गए झटके

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

गुरुवार देर शाम भूकंप के झटकों से उत्तराखंड हिल गया। आज शाम लगभग 5 बजे गढ़वाल के क्षेत्र में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गए। भूकंप के झटकों की वजह से लोग सदमे में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। हालाँकि आपदा प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि भूकंप से कोई जन हानि नहीं हुई है। 

एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार गुरुवार को शाम 4 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके उत्तराखण्‍ड के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और टिहरी जिले में महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 4.7 आंकी गई है। इसका केंद्र चमोली जिले के बताया गया है। रुद्रप्रयाग से 10 किमी दूरी पर भूकंप आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके लगभग 10 से 15 सेकंड तक महसूस किये गए। रुद्रप्रयाग के एक स्थानीय ने बताया कि भूकंप की वजह से लोग काफी डर गए थे, हालाँकि कहीं से किसी तरह के नुक्सान की कोई खबर नहीं मिली है। 

रुद्रप्रयाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के सभी तहसीलों से सूचना प्राप्त कर ली गई है, कहीं भी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सम्बंधित सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व इसी महीने सात दिसम्वर की रात को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी रिक्टर पैमाने पर क्षमता 5.5 आकी गई थी। 

अश्लील सीडी कांड: वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को जेल से मिली जमानत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

छत्तीसगढ़ में एक मंत्री से जुड़े अश्लील सीडी कांड के सिलसिले में रायपुर की जेल में बंद वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आज जमानत दे दिया है। कुछ समय पहले मंत्री की सेक्स सीडी मामले में पत्रकार विनोद वर्मा को सीबीआई ने 12 दिनों के न्यायिक हिरासत में लिया था, बाद में सीबीआई ने कोर्ट से 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी।
 
छत्तीसगढ़ में कथित सीडी कांड के सिलसिले में सीबीआई ने मंत्री राजेश मूणत की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और विनोद वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। राजेश मूणत ने 27 अक्टूबर 2017 को ये रिपोर्ट लिखवाई थी और राज्य सरकार ने ये मामला जांच के लिए सीबीआई को दिया था।  छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल में इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
 
विनोद वर्मा के वकील की ओर से सेशन कोर्ट में पहले भी जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था, इसके बाद हाई कोर्ट में भी याचिका लगाई गई थी।

लद्दाख सीमा पर नजर रखने के लिए ऊँटों का इस्तेमाल करेगी भारतीय सेना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय सेना ने लद्दाख में सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर नजर रखने के लिए ऊंटों के इस्तेमाल की योजना बनाने का फैसला लिया है। यह फैसला भारतीय सेना ने पूर्वोत्तर राज्य के सिक्किम की तिब्बत-भूटान सीमा पर चीनी सैनिकों की बढ़ती तैनाती के बाद लिया है।
 
डोकलाम विवाद के बाद पूर्वोत्तर सीमा पर चीनी सेना की बढ़ती तैनाती भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसी खतरे को देखते हुए नियंत्रण रेखा पर गश्त के लिए सेना एक और दो कूबड़ वाले ऊंटों का इस्तेमाल वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त के लिए करेगी। दो कूबड़ वाले ऊंट लद्दाख की नूब्रा घाटी में पाए जाते हैं। एक मोटे अनुमान के मुताबिक नूब्रा घाटी में दो कूबड़ वाले करीब 200 ऊंट हैं।
 
ऊंटों को इन सीमाओं पर ले जाने से पहले सेना इनको भारी माल ढोने का प्रशिक्षण देगी। इसे पहले भारतीय सेना इन सीमाओं पर माल ढोने के लिए खच्चरों का इस्तेमाल करती थी। यह ऊंट खच्चरों के मुकाबले दोगुना माल ढोने में सक्षम हैं।

दिल्‍ली में SDMC ने टिक्‍का-कबाब बाहर रखकर न बेचने का दिया ऑर्डर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
भाजपा शासित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सभी मीट-मुर्गा की दुकानों या नान-वेज खान-पान की दुकानों को आदेश दिया है कि टिक्का, कबाब, मटन, चिकन या फिश से जुड़े व्यंजनों को बाहर न रखें, उसे अपने दुकान के अंदर ही रखें।
 
नगर निगम ने इसके पीछे हेल्थ एंड हाइजिन का हवाला दिया है। इस पर बीजेपी पार्षद शिखा राय ने कहा कि  होटलों-रेस्त्राओं के डिस्पले को देखकर लोगों की संवेदना प्रभावित होती है। एनडीटीवी से बात करते हुए पार्षद नंदिनी शर्मा ने कहा कि इस तरह का बैन लगाना कोई नया कानून नहीं है, ये मौजूदा कानूनों के तहत ही ये आदेश जारी किए गए हैं।
 
पार्षद ने कहा कि निगम किसी के खानपान पर कोई रोक नहीं लगा रहा है, बल्कि लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे, इस उद्देश्य से इन चीजों के बाहरी प्रदर्शन पर रोक लगाई जा रही है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस के पार्षदों ने इसे लोगों के जीवन में भाजपा की घुसपैठ का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पार्षद अभिषेक दत्त ने इसे लोगों की निजी जिंदगी में दखल बताया है।

तीन तलाक के गवाह बनने वाले मौलवियों पर हो केस- भाजपा सांसद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने संसद में तीन तलाक बिल पर चल रही बहस में अपनी बात रखी है। उन्होंने तीन तलाक का कड़े शब्दों में विरोध करते हुए कहा कि तीन तलाक के गवाह बनने वाले मौलवियों पर कानूनी अपराध के तहत केस दायर होना चाहिए।
 
उन्होंने बहस के दौरान तीन तलाक तलाक की प्रथा पर कटाक्ष करने के लिए शेरों-शायरी का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने संसद में शेर पढ़ते हुए कहा कि क्यों बनाते हैं हम ऐसे रिश्ते, जो पल दो पल में टूट जाते हैं, वादा तो करते हैं ताउम्र साथ निभाने का, लेकिन हल्की से आंधी में गुज़र जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को तीन तलाक बिल का समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी दिया।
 
आगे लेखी ने कहा कि इसी संसद ने इसे पहले सती प्रथा के खिलाफ ऐतिहासिक कानून बनाया गया था। सती प्रथा करने वालों को कानून में मौत की सजा तक का प्रावधान किया गया था। सती प्रथा के कानून का हवाला देते हुए लेखी ने मांग की कि सती प्रथा की तरह तीन तलाक में गवाह बनने वाले मौलवियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए और उनपर आपराधिक मुकदमे के तहत केस दायर किया जाना चाहिए। इस तीन तलाक के कानून से मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलेगा और सरकार इसके पक्ष में है। जिस तेजी से मुस्लिम महिलाओं को तलाक दिया जा रहा है, यह मुस्लिम महिलाओं पर साफ-साफ अत्याचार है और इसे रोकना बहुत जरूरी है। तीन तलाक के बाद मुस्लिम महिला की क्या हालत होती है, यह किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज भी अल्पसंख्यक हैं। महिलाओं के अधिकारों के साथ सियासत खेली जाती है।
 
आज संसद में तीन तलाक बिल देश के कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वरा संसद में पेश किया गया था । प्रसाद आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने आगे कहा कि यह तीन तलाक बिल किसी को परेशान करने के लिए नहीं है बल्कि मुस्लिम महिलाओं को समाज में न्याय और बराबरी का अधिकार दिलाने का लिए है।
 
इस बिल का संसद में AIMIM अध्य्क्ष असदुद्दीन ओवैसी , बीजेडी और राजद के नेताओं ने विरोध किया। इसे पहले ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड भी शनिवार को बैठक कर इस बिल को खारिज कर चुका हैं ।
 

जीएसटी ने लगाई रेवेन्यू में सेंध, कर्ज़ में डूबी सरकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

बुधवार को सरकार ने अगले 3 महीनों में और 50000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की जानकारी दी है। सरकार के अनुसार यह कर्ज इसलिए लिया जा रहा है, ताकि अलग-अलग योजनाओं की फंडिंग से जुड़े खर्चों और ब्याज का भुगतान किया जा सके। निश्चित समय वाली सिक्योरिटीज़ के माध्यम से सरकार यह कर्ज ले रही है। इस कर्ज को लेने का कारण सरकारी राजस्व की वसूली में आई कमी है और जुलाई में लागू होने के बाद से ही जीएसटी की वसूली में कमी आ रही है। 

नवंबर में जीएसटी के तहत 80 हजार 800 करोड़ की वसूली हुई थी, यह वसूली जो पिछले 4 महीने में सबसे कम मानी जा रही है। इसके अतिरिक्त पैसा लेने की वजह से वित्तीय घाटा 3.5 फीसदी तक पहुंच सकता है, जबकि लक्ष्य 3.2 फीसदी का रखा गया था। वित्तीय घाटे का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाने के कारण ऊंची ब्याज दर, महंगाई और निजी निवेश में कमी होना संभव है।
 
बता दें कि सरकार 2008-09 के बाद से ही वित्तीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर पाने में नाकाम रही है, लेकिन सरकार को भरोसा है कि विनिवेश का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा और घाटे को काबू में रखने के लिए पूंजीगत खर्च कम कर लिया जाएगा।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सरकार यह कर्ज निश्चित अवधि वाली सिक्योरिटीज़ के माध्यम से लेगी। 26 दिसंबर तक सरकार ने चालू वित्त वर्ष में बाजार से कुल 3.81 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ मिलकर सरकार के कर्ज की समीक्षा के बाद इस कर्ज को लेने महत्वपूर्ण फैसला किया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 में बाजार से अतिरिक्त 50,000 रुपये का कर्ज लेने की बात निर्धारित की है। 

चालू वित्त वर्ष के आम बजट में सरकार ने सकल और शुद्ध बाजार कर्ज का क्रमश: 5,80,000 करोड़ रुपये और 4,23,226 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। इसमें से 3,48,226 करोड़ रुपये का सरकारी सिक्युरिटीज से तथा 2,002 करोड़ रुपये टी-बिल्स से जुटाने थे।