31 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 796

जहरीली शराब पीने के कारण यूपी के बाराबंकी जिले में 9 लोगों की मौत 

जहरीली शराब पीने से 9 की मौत

राजेश सोनी | Navpravah.com 

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले में जहरीली शराब पीने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन घायलों को लखनऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने भी पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 
 
देवा कोतवाली क्षेत्र के देवगांव के निवासी नौमीलाल को मंगलवार देर रात करीब 2 बजे पेटदर्द व उल्टी शुरू हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं उसके बाद सुबह करीब 6 बजे देवा के ही मुन्नी पूरवा गांव के निवासी कमलेश कुमार ने भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। देवा के ही सलारपुर गांव के निवासी सत्यनाम व एक अज्ञात व्यक्ति को पेट दर्द और उलटी शिकायत हो गई थी। बाद में इन्होंने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम थोड़ दिया। दोपहर होते-होते रामनगर थाना क्षेत्र के गांव में दो और लोगो की मौत हो गई थी। इसीप्रकार अब तक बाराबंकी जिले में जहरीली शराब के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है। 
 
जिसके बाद जिला प्रशासन और अफसरों में हड़कंप मच गई। वहीं पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमारे घरवालों ने शराब का सेवन किया था। इस मामले पर अब एडीएम अनिल कुमार सिंह की रामनगर,सलारपुर और देवा समेत कुछ जगहों पर 9 लोगों की मौत में शराब पीने की बात सामने आ रही है। डीएम ने कहा कि मरने वालों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही इन लोगों के मौत के सही कारणों के बारे में पता चल पाएगा।   

LGBT लोगों के लिए गुजरात के ‘गे’ प्रिंस ने खोले अपने महल के दरवाजे

गे प्रिंस ने LGBT के लोगों को दिया तोहफा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

गुजरात के राजपीपला के ‘गे’ राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल ने एक अनोखी पहल की है। मानवेंद्र ने अपने पैलेस की 15 एकड़ जमीन को एलजीटीबी लोगों के लिए खोल दिया है। मीडिया के एक रिपोर्ट्स के अनुसार, मानवेंद्र सिंह समलैंगिकों और ट्रांसजेन्डर्स के लिए अपने पैलेस मे एक बिल्डिंग बनावा रहे हैं, ताकि समलैंगिकता के कारण जो अपना परिवार छोड़े हैं, वे यहां रह सकें।

मानवेंद्र ने मीडिया से कहा कि ज्यादातर समलैंगिक लोगों को नौकरी पाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पैलेस में इन लोगों को अंग्रेजी बोलने और लिखने की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वह सभी अच्छी नौकरी पा सके।

गौरतलब है कि सोमवार को इस मामले में हुई सुनवाई में तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा था कि भारतीय दंड संहित की धारा 377 से उठे समलैंगिकता के मुद्दे पर वृहद पीठ द्वारा विचार करने की आवश्यकता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 377 ‘अप्राकृतिक अपराधों’ का हवाला देते हुए कहती है कि जो कोई भी किसी पुरूष, महिला या पशु के साथ प्रकृति के विपरीत यौनाचार करता है, तो इस अपराध के लिये उसे उम्र कैद की सजा होगी।

लव जिहाद विवाद पर बोले आरएसएस नेता, “प्यार तो पवित्र होता है”

आरएसएस नेता ने लव जिहाद पर दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राष्ट्रिय स्वंयसेवक संघ के वरिष्ठ नेता नंदा कुमार ने बुधवार को दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेला में लव जिहाद पर एक किताब का विमोचन किया है। इस किताब का नाम ‘एक मुखौटा ऐसा भी’ है। इस किताब के विमोचन के मौके पर आरएसएस नेता नंदा कुमार ने कहा कि प्यार तो पवित्र होता है और इसे जरिया बनाकर समाज को बाँटने का काम नहीं करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई राय नहीं है कि प्यार करना गलत है पर प्यार उस समय गलत है, जब इसे जरिया बनाकर देश को तोड़ा जाए।     
 
इस किताब विमोचन के दौरान नंदा ने केरल के हादिया केस का जिक्र भी किया, जहाँ एक हिन्दू लड़की ने मुस्लिम लड़की से शादी करली थी और बाद में इस लड़की ने इस्लाम अपना लिया था। वहीं हदिया के पिता के शिकायत के बाद केरल के उच्च न्यायालय ने इस शादी को रद्द कर दिया था। कुमार ने आगे मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि कई डिजिपियों ने भी संबधित मंत्रियों को रिपोर्ट सौंपी थी कि देश में लव जिहाद की साजिश चल रही है, लेकिन तथाकथित मीडिया इस मुद्दे को नहीं उठाता है। मीडिया इस मुद्दे को छिपाते हैं और इसे राजनितिक मुद्दे का रूप देते हैं। जब सर्वोच्च न्यायालय कहते हैं कि उच्च न्यायालय कौन होता है, किसी की शादी रद्द करने वाला, तो मीडिया में चर्चा शुरू हो जाती है। 
 
ये किताब 86 पन्नों की हैं और इस किताब की टैगलाइन लव जिहाद पर केंद्रित कहानी संग्रह पर रखी गई है। इस टैगलाइन को भोपाल को भोपाल की समाजशास्त्र और शिक्षिका वंदना गाँधी ने लिखा है। इस किताब में लव जिहाद को लेकर 15 कहानियां लिखी गई हैं। कुमार ने दावा किया कि देश में सबसे पहले लव जिहाद के मामले को उजागर साल 2009 में न्यायाधीश केटी शंकरन ने किया था। 
 

लालू की पैरवी के लिए यूपी के 2 अधिकारियों ने किया था जज को फोन, सीएम ने दिए जांच के आदेश 

लालू के पैरवी की कोशिश

राजेश सोनी | Navpravah.com

चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को लेकर सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू की पैरवी करने के लिए यूपी के 2 अधिकारियों ने सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह को फ़ोन किया था। मामले को तूल पकड़ते देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कलेक्टर और एसडीएम ने जज शिवपाल सिंह को फ़ोन किया था। दोनों अधिकारियों ने जज से लालू यादव के पक्ष में फैसला सुनाने को कहा था। वहीं उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि कलेक्टर मन्नान अख्तर और एसडीएम भैरव सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत करार दिया है। अख्तर ने अपने सफाई में कहा कि मैंने अपने निजी नंबर या आधिकारिक नंबर से कभी भी जज को फ़ोन नहीं किया था और मैं जालौन जिले में पिछले 4 महीने से हूँ। जज शिवपाल सिंह नवंबर महीने में किसी जमीन विवाद को लेकर हमसे मिलने आए थे। जज शिवपाल भी जालौन के ही रहने वाले हैं। 
 
मामले के उजागर होने के बाद राज्य सरकार की भी नींद खुल गई और सीएम योगी ने आनन-फानन में उच्च स्तरीय जाँच के आदेश दे दिए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी सीएम ने झाँसी मंडल के कमिश्नर अमिता गुप्ता को सौंपी हैं। गौरतलब है कि लालू को पिछले हफ्ते ही सीबीआई कोर्ट ने देवघर कोषगार से अवैध निकासी मामले में दोषी करार दिया था और उन्हें साढ़े तीन साल की कारवास की सजा सुनाई थी। तब से लालू जेल में ही बंद हैं और उनके वकिलों ने उन्हें जल्द से जल्द जमानत दिलाने के लिए रांची उच्च न्यायालय जाने का फैसला किया है।    
 

आर्मी-डे परेड की रिहर्सल के दौरान 3 जवान घायल

3 जवान घायल
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
15 जनवरी को आर्मी डे है, जिसके मद्देनजर तैयारियां हो रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली के आर्मी परेड ग्राउंड पर ध्रुव हेलीकॉप्टर से रस्सी से उतरते समय तीन जवान मामूली रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसा 9 जनवरी को हुआ जब जवान आर्मी डे परेड के लिए तैयारी कर रहे थे। सेना का कहना है कि हादसा हेलीकॉप्टर के बूम में खराबी के कारण हुआ।
 
खबर के अनुसार, हेलीकॉप्टर के बूम में कुछ गड़बड़ी आ गयी और रस्सी खुलकर गिर गयी। इस मामले की जांच चल रही हैं और इसके बाद ही हादसे की वजह बतायी जा सकती है। हेलीकॉप्टर के बूम में ही रस्सी लगाई जाती हैं, जिसको पकड़कर धीरे-धीरे जवान नीचे उतरते हैं। कमांडो ऑपेरशन के दौरान सेना के जवान ऐसी कार्रवाई करते हैं।
 
हालांकि जानकरों के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान तो हादसे तो होते रहते हैं, लेकिन ऐसा वीडियो पहली बार आया है। जवानों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। सेना के मुताबिक, शायद समान में गड़बड़ी के वजह से ये हादसा हुआ है। पूरी जांच के बाद ही असली वजह का पता चलेगा।
 

IIT कानपुर बना देश का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज, जहाँ होगी हिन्दू धर्म ग्रन्थों की पढ़ाई 

IIT कानपुर में होगी हिन्दू धर्म ग्रन्थों की पढ़ाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

आईआईटी कानपुर देश का पहला ऐसा इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया है, जहाँ अब से धार्मिक ग्रन्थों की पढ़ाई भी होगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपूर अब विद्यार्थियों को हिन्दू ग्रंथों से सम्बंधित टेक्स्ट और ऑडियो सेवा भी प्रदान करेगा। यह सेवा आईआईटी कानपूर के आधिकारिक पोर्टल www.gitasupersite.iitk.ac.in पर उपलब्ध होंगी।

बता दें कि पोर्टल पर नौ पवित्र ग्रंथों को अपलोड किया गया है , जिसमें श्रीमद भगवतगीता, रामचरितमानस, ब्रम्हा सूत्र, योग सूत्र, श्री राम मंगल दासजी और नारद भक्ति सूत्र ग्रंथों का समावेश है। इस लिंक पर रामायण के सुंदरकांड और बालककांड का अनुवाद भी जोड़ा गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया कि रिपोर्ट के अनुसार इस परियोजना को तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी के केन्द्रीय मंत्रालय ने 2001 में 25 लाख रुपये की फंडिंग देते हुए शुरू किया गया था। 
 
इस परियोजना से उन सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो सिलेबस के साथ-साथ भारतीय हिन्दू ग्रन्थों का भी ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। इस परियोजना को परिपूर्ण करने के लिए बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट डिग्री धारक विशेषज्ञों ने भगवद्गीता का अंग्रेजी ऑडियो में अनुवाद और स्वामी ब्रह्मानंद ने संस्कृत जप का अनुवाद करके इसे सफल बनाया। अवधी में रामचरितमों का प्रस्तुतीकरण आईआईटी गुवाहाटी के फैकल्टी सदस्य देव अनानंद पाठक ने किया है।  
 
हिन्दू धर्म ग्रन्थों की पढाई को लेकर विवाद पर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर प्रभाकर ने कहा, ‘सभी अच्छी चीजों की आलोचना होती है. इतने महान और धार्मिक कार्य के लिए धर्मनिरपेक्षता पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं।’
 
 

जम्मू-कश्मीर में मरने वाले आतंकी हमारे भाई -पीडीपी विधायक

एजाज़ अहमद ने दिया विवादित बयान

सुनील यादव | Navpravah.com 

जम्मू कश्मीर के पीडीपी विधायक एजाज अहमद वानी ने एक विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा कि कश्मीर में मारे जाने वाले आतंकी हमारे भाई हैं। वो मर नहीं रहे, शहीद हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि दहशत गर्दों के मरने पर हमें खुशी नहीं मनानी चाहिए, वह हमारे ही भाई हैं। हम सब जम्मू कश्मीर में रहते हैं इसलिए उनसे हमारा भाई का रिश्ता है। इस तरह से जान से मारना किसी मसले का हल नहीं है। बता दें कि एजाज पर भी आतंकी हमला हो चुका है। वानी ने मारे जाने वाले आतंकियों को शहीद और मारने वालों को अपना भाई बताया है।
 
इस बयान के बाद सभी बड़े नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा करनी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे शर्मनाक बयान बताते हुए कहा कि अमन के दुश्मन किसीके भाई कैसे हो सकते हैं। 
 
बता दें कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी की सरकार है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कल कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को जो भी मिलेगा वो इसी मुल्क से मिलेगा कहीं और से नहीं मिलेगा। अब राज्य के विधायक के इस बेतुके बयान के बाद राजनीति गर्म हो सकती है।

हरी मिर्च खाने के भी हैं अनेक फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

ज्यादा हरी मिर्च खाने से आपको पेट की बीमारी लग सकती है या फिर आपको अलसर हो सकता है, लेकिन इसी के साथ हरी मिर्च में विटामिन सी, फाइबर्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं।

हरी मिर्च का इस्तेमाल रोज खाना बनाने के लिए किया जाता है। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती हैं। हरी मिर्च कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी कम करने में काफी मददगार साबित होती हैं।

हरी मिर्च खाने से तनाव और चिंता होने के चांस नहीं रहते हैं। बल्कि एक नई स्टडी के अनुसार हरी मिर्च का सेवन हमारे मस्तिष्क में एंडोर्फिन का संचार भी करती है। 

हरी मिर्च खाने से होते हैं ये फायदे-

1. हरी मिर्च में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेट्स फ्री रैडीकल्स से शरीर को रक्षा करने में मदद मिलती है।

2. हरि मिर्च खाने से त्वचा साफ बनी रहती है और कील-मुंहासे नहीं होते हैं।

3. इसके सेवन से भूख कम लगती है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती, जिससे वजन बढने का खतरा भी कम होता है।

4. इसके सेवन से दिल से जुड़े रोगों के होने की सम्भावना काफी हद तक कम हो जाती है।

5.  हरी मिर्च खाने से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त तो रहती है, साथ ही सुचारू रूप से काम भी करती है।

भाजपा सरकार पर यशवंत सिंहा ने खुलेआम किया हमला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी के वरिष्ठ नेता बुधवार को जबलपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपनी ही पार्टी को फिर निशाने पर लिया। सिन्हा ने कहा कि आज की भारतीय जनता पार्टी अटल और आडवाणी की नहीं रह गई है।

सिन्हा ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी अब भारतीय जनता पार्टी में खास तो क्या आम भी नहीं रह गए हैं। कुछ मुद्दों को लेकर 13 महीने पहले उन्होंने पीएम से मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन आज तक प्रधानमंत्री ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया।

सिन्हा ने कहा कि एक जमाना था, जब बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी वरिष्ठ नेता से आसानी से मिल लेता था, क्योंकि उस समय अटल और आडवाणी की कार्यशैली बहुत अलग थी। वह हर कार्यकर्ता को बराबरी का दर्जा देते थे, लेकिन आज वह हालात बदल गये हैं।

सिन्हा ने कहा कि, 2004 से 2014 तक हमने विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस की जिन नीतियों का घोर विरोध किया, आज वही नीतियां भाजपा लागू कर रही है।उन्होंने कहा कि एनटीपीसी किसानों को रोजगार दे, गन्ना किसानों को उचित क़ीमत दी जाए, साथ ही फ़सल बीमा योजना को सुगम बनाया जाए, जिससे किसानों को उनका हक मिल सके।

सिन्हा ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में भी किसानों के हालात ठीक नहीं हैं। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा हाल ही में शुरू भावांतर योजना एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फसल बीमा योजना किसान को दिया गया ‘‘झुनझुना’’ है।

सर्दी के मौसम में खाएं अंजीर, होंगे ये चमत्कारी फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सर्दियों में अगर अंजीर खाते हैं, तो सर्दी से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहेंगी। अंजीर में तांबा, सल्फर और क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है, साथ ही इसमें विटामिन बी और सी भी होता है।

अंजीर में मौजूद फाइबर मोटापा कम करने में मदद करता है। साथ ही साथ इसमें मौजूद हाई-कैलोरी आपको वजन बढ़ाने में भी मदद करती है। वजन बढ़ाने के लिए इसका आप दूध के साथ सेवन करें।

रोज तीन अंजीर खाने से आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। अंजीर में मौजूद फाइबर आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है। 

अंजीर में कैल्शियम भी पाया जाता है। इसीलिए ये हड्डियों को मजबूत बनाता है। अंजीर में पौटेशियम होने के कारण यह ब्लड सुगर को नियंत्रित करता है। 

अंजीर लोगों को दिल कि बीमारी से भी बचाता है। इसमें मौजूद फिनॉल, ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड आपको दिल की बीमारी होने से भी बचाता है।

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ती जा रही है। रोजाना अंजीर खाने से इसका खतरा कम होता है।