30 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 795

नौसेना अधिकारियों पर भड़के गडकरी, कहा, “एक इंच ज़मीन नहीं देंगे”

Nitin Gadkari shouted on defense

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com  

गुरुवार को हुए एक सार्वजनिक समारोह में केंद्रीय जहाज़रानी एवं परिवहन मंत्री नितीन गडकरी भारतीय नौसेना पर झल्लाते दिखे। उन्होंने नौसेना अधिकारियों से सवालिया लहजे में कहा कि नौसेना के अधिकारियों को केवल आलीशान दक्षिण मुंबई इलाके में ही रहने की जरूरत क्यों आन पड़ी है। उन्होंने साफ़ कहा कि वह नौसेना को इस इलाके में फ्लैट या क्वाटर्र बनाने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी।

गडकरी ने अपने बयान में कहा कि नौसेना की जरूरत हमें सीमाओं पर है, जहां से आतंकवादी घुसपैठ करते हैं। नौसेना में हर कोई दक्षिण मुंबई में क्यों रहना चाहता है? वे मेरे पास आए थे और भूखंड मांग रहे थे। मैं एक इंच भी जमीन नहीं दूंगा, कृपया दोबारा मेरे पास न आइए। पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा की मौजूदगी में गडकरी ने सार्वजनिक समारोह में यह बात कही।

ज्ञात हो कि नौसेना ने दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में एक तैरते पुल के निर्माण के लिए अनुमति देने से मना कर दिया था, जहां एक तैरता होटल और सीप्लेन सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे गडकरी नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि सभी दक्षिण मुंबई की अहम जमीन पर क्वार्टर और फ्लैट बनवाना चाहते हैं। हम नौसेना का सम्मान करते हैं, लेकिन आपको पाकिस्तान सीमा पर जाना चाहिए और गश्त करनी चाहिए।

गडकरी ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण और वरिष्ठ अफसर मुंबई में रह सकते हैं। समुद्र के पूर्वी किनारे पर राज्य सरकार द्वारा संचालित मुंबई बंदरगाह ट्रस्ट और महाराष्ट्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की जा रही जमीन का इस्तेमाल स्थानीय नागरिकों के लाभ के लिए ही किया जाएगा। दक्षिण मुंबई में नौसेना की अच्छी खासी मौजूदगी है और इस इलाके में पश्चिमी नौसैनिक कमान का मुख्यालय है। दक्षिण मुंबई के ही कोलाबा स्थित नेवी नगर में नौसेना के आवासीय क्वार्टर हैं।

गडकरी ने कहा कि मैंने सुना कि नौसेना ने मालाबार हिल पर तैरते पुल (फ्लोटिंग जेटी) के निर्माण की योजना पर रोक लगा दी, जबकि उच्च न्यायालय से इसे मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि मालाबार हिल में नौसेना कहां है? मालाबार हिल में कहीं नौसेना नहीं है और नौसेना को इस इलाके से कोई लेना-देना नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने नौसेना को मुद्दे का हल निकालने के लिए बातचीत का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि वह रुकी हुई बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के लिए समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं जैसे ही एजेंडे में आती हैं, उन्हें मंजूरी मिल जाती है। गडकरी ने कहा कि हम सरकार हैं, नौसेना और रक्षा मंत्रालय सरकार नहीं हैं।

शर्मनाक! पत्नी को आतंकी संगठन IS का सेक्स गुलाम बनाना चाहता था पति

Love jihad issue in supreme court

राजेश सोनी | Navpravah.com 

केरल पुलिस के सामने एक बार फिर जबरन धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। 24 साल की पीड़ित युवती का पति उसको आतंकी संगठन आईएस को सेक्स गुलाम के तौर पर बेचना चाहता था। इस मामले में  पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी कोच्चि के नजदीक नॉर्थ पारावुर से की गई है।   

पीड़ित महिला ने नॉर्थ केरल के रहने वाले 26 साल के अपने पति मोहम्मद फैयाज़ के ऊपर सीरिया में आईएस के हाथों बेचने के षड्यंत्र का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस को बताया कि उसे जबरदस्ती पारावुर के एक धार्मिक केन्द्र पर ले जाया गया, वहां पर उसे सऊदी अरब लेकर जाने से पहले उसे पति के निर्देश पर दो लोगों ने काफी टॉर्चर किया। पुलिस ने महिला की तरफ से कोर्ट में शिकायत के बाद दिसंबर में केस दर्ज किया था। 

पुलिस अब इंटरपोल और अन्य एजेंसियों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है ताकि कन्नूर निवासी महिला के उस पति को प्रत्यर्पण कर वापस लाया जा सके। ऐसा माना जा रहा है कि इस वक्त उसका पति जेद्दाह में है। एसपी ने बताया कि हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि गिरफ्तारी का कुछ आईएसआईएस से संबंध है या नहीं। वहीँ एर्नाकुलम के सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस एवी जॉर्ज ने बताया कि दोनों की पहचान फवाज़ ज़माल और मोहम्मद सैय्यद के तौर पर हुई है। इनके ऊपर आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

गौरतलब है कि उत्तरी केरल कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन आईएस के लिए एक अड्डा बना हुआ है। उत्तरी केरल से करीब 100 से ज्यादा लोगों ने आईएस की तरफ से छेड़े गए जिहाद को अपनाया है। यह सभी लोग इराक, सीरिया और अफगानिस्तान में लड़ रहे हैं और इनमें महिला, बच्चे और पुरुष सभी शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने स्वीकारा, ‘राजधानी में बढ़ा अपराधियों का आतंक

कॉन्स्टेबल की गोली से ऐप्पल के मैनेजर की हुई मौत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

दिल्ली पुलिस ने आज प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली में बढ़ रहे अपराध से जुड़े कई तरह के आंकड़ों को जारी किया है। इन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में होने वाले विभिन्न अपराधों में 12 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है।

दिल्ली में साल 2016 की तुलना में 2017 के दौरान अपराध में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। दिल्ली में सबसे ज्यादा वाहन चोरी और दूसरी चोरियों के मामले बढ़ गये हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, ऑनलाइन एफआईआर के ट्रेंड की वजह से क्राइम के ग्राफ में इजाफा हुआ है, वहीं आंकड़ों की माने तो रेप के मामलों में कमी आयी है, ये बात राहत देने वाली है।

साथ ही पिछले वर्ष महिलाओं से अपराध में थोड़ी सी कमी दर्ज की गई है और रेप के मामले में कमी के बाद करीब 2049 रेप के मामले दर्ज किए गए हैं। आँकड़ो के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी में 25 फीसदी ज्यादा गिरफ्तारी वर्ष 2017 में हुई है और एनडीपीएस एक्ट के तहत 491 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं हथियारों के साथ साल 2017 में 1141 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो वहीं वर्ष 2016 में 745 लोग गिरफ्तार हुए थे।

‘मोहल्ला अस्सी’ को सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ होगी रिलीज

अब 'मोहल्ला अस्सी' होगी रिलीज़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

‘पद्मावत’ के बाद अब आखिरकार सनी देओल की फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ को भी सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, फिल्म को मात्र एक कट के साथ रिलीज किया जा रहा है। 
 
चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 2011 में शुरू हुई थी, लेकिन इसके कुछ सीन लीक हो गए थे। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इस पर बवाल कर दिया था। जिसके बाद फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया। यह मामला कोर्ट तक गया, लेकिन इस सबके बीच फिल्म 2015 में लीक हो गई और एकदम से इंटरनेट पर वायरल हो गई। जिसका सीधा असर इस फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है। 
 
‘मोहल्ला अस्सी’  हिंदी लेखक काशीनाथ सिंह के उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित है। ‘मोहल्ला अस्सी’ पर 2016 में सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी, क्योंकि इसे धार्मिक मान्यताओं पर प्रहार बताया जा रहा था। यह फिल्म सेंसर बोर्ड के ट्रिब्यून में भी गई, जहां से इसमें कुछ कट सुझाए गए, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने इन्हें मानने से इनकार कर दिया, क्योंकि इससे फिल्म की नींव ही ख़त्म हो सकती थी। फिर मामला दिल्ली हाईकोर्ट में गया और अब फिल्म सिर्फ एक कट के साथ रिलीज हो सकती है।

इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी विद्या बालन

विद्या निभाएंगी इंदिरा गाँधी का किरदार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

तुम्हारी सुलु फिल्म के बाद अब अभिनेत्री विद्या बालन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नज़र आएंगी। विद्या बालन, पत्रकार-लेखक सागरिका घोष की इंदिरा गांधी पर लिखी गई किताब ‘इंदिरा: इंडियाज मोस्‍ट पॉवरफुल प्राइम मिनिस्‍टर’ पर बनने वाली फिल्‍म में इंदिरा गांधी बनीं नजर आएंगी। इस बात की पुष्टि सागरिका घोष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की है।

वहीं विद्या बालन भी अपने इस नए किरदार को लेकर बहुत एक्‍साइटेड हैं। एक निजी न्यूज एजेंसी को दिए बयान में  विद्या ने कहा है कि मैं सागरिका घोष की इस किताब के राइट्स लेकर बहुत खुश हूं, क्‍योंकि मैं हमेशा से इंदिरा गांधी बनना चाहती थी। मैंने अभी यह तय नहीं किया है कि यह एक फिल्‍म होगी या वेब सीरीज, लेकिन अभी इसमें समय लगेगा।

इस प्रोजेक्‍ट्स से विद्या के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी जुड़े हैं। साथ ही उनका प्रोडक्शन हाउस सिद्धार्थ रॉय कपूर का प्रोडक्‍शन भी जुड़ा है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्‍म ‘तुम्‍हारी सुलु’ में विद्या नजर आई थीं। साल 2005 में फिल्‍म ‘परिणीता’ से अपने फिल्‍मी सफर की शुरुआत करने वालीं विद्या ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘भूल भुलैया’ और ‘नो वन किल्‍ड जेसिका’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं।

6 फिल्‍म फेयर अवॉर्ड और एक नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी विद्या बालन इससे पहले भी फिल्‍म ‘डर्टी पिक्‍चर’ में वह स्लिक स्‍मिता के किरदार में नजर आ चुकी हैं। अपने इस किरदार के लिए विद्या को जमकर तारीफ मिली थी।

भारत में कुर्सी के लिए खून बहाते हैं नेता -अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेता

अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेता ने भारतीय राजनीति पर दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक वैज्ञानिक विजनि डेविड जोनाथन ग्रॉस ने हिंदुस्तान की राजनीति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय राजनीति में धार्मिक घृणा बढ़ते जा रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि भारत में कुर्सी पाने के लिए बहुत से नेता राजनीति में हिंसा और नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। यहाँ दुख की बात यह है कि जिस देश ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गाँधी जैसे नेता को जन्म दिया था, आज वह देश 21वीं सदी में भी जाति व्यवस्था से जूझ रहा है। उन्होंने यह बयान कोलकाता के भारतीय संख्याकि संस्थान में हुए 52वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में दिया।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में जातीय हिंसा भड़की थी। इस हिंसा को भड़काने के लिए दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर आरोप लगे थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर लिया था।    

अब यूपी में टॉयलेट पर भी चढ़ रहा है भगवा रंग

टॉयलेट पर भी भगवा रंग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश में सभी चीजों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। पहले सरकारी इमारतें, फिर हज हाउस और अब टॉयलेट को भगवा रंग में रंग दिया गया है। ऐसी ही एक तस्वीर बुधवार को देखने को मिली। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण योजना में बनाए गए टॉयलेट भगवा रंग से पुते नजर आए। इस टॉयलेट की तस्वीर एक हिंदी न्यूज चैनल के पत्रकार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पत्रकार के इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद लोगों ने कमेंट किया कि आगे आने वाले दिनों में हरी-भरी फसलों और घास पर भी भगवा रंग चढ़ा नजर आएगा। किसी ने इसपर लिखा है कि ये सब सीएम योगी को खुश करने की कोशिशें हैं। इससे पहले योगी के लखनऊ स्थित दफ्तर की सफेद इमारत का रंगरोगन हुआ था। एनेक्सी की दीवारों से लेकर तब तौलिया और सोफा तक भगवा रंग का लगाया गया था।

10 जनवरी को एबीवीपी के पत्रकार पंकज झा ने भगवा रंग की दो तस्वीरें अपलोड की और लिखा कि मुख्यमंत्री दफ्तर, कॉलेज, स्कूल और पुलिस थाने के बाद अब यूपी में टॉयलेट भी भगवा रंग में सज गए हैं। टॉयलेट के भगवाकरण से पहले बीते साल अक्टूबर में सीएम दफ्तर भी भगवामयी हो गया था। यह सालों से सफेद रंग का था, मगर योगी सरकार ही इसकी सूरत ही बदल दी गई है।

PDP विधायक के आतंकी प्रेम पर बरसे भाजपा नेता, कहा, “देश का दुश्मन भाई कैसे”

पीडीपी विधायक पर बरसे मुख़्तार अब्बास नकवी

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 
 
जम्मू-कश्मीर के पीडीपी विधायक के बयान से बवाल मच गया है। विधायक एजाज मीर ने कश्मीर में मारे गए सभी आतंकियों को भाई और शहीद कहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में एक लाख से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं। कश्मीर समस्या को सुलझाने के लिए और कितने मौतों की ज़रूरत पड़ेगी।
 
इस बयान पर गुस्साए केन्‍द्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने पलटवार में कहा कि ये जम्‍मू-कश्‍मीर की तरक्‍की के दुश्‍मन किसी के भाई कैसे हो सकते हैं। वहीं बीजेपी नेता जफर इस्‍लाम ने भी इसपर बयान देते कहा कि इस तरह के बयान देनेवालों पर तरस आता है। सुर्ख़ियों में रहने के लोग किस तरह के बेतुके बयान देते हैं। 
 
वहीं कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने साफ किया कि अगर कश्मीर को कुछ हासिल हो सकता है, तो इसी मुल्क से हो सकता है। महबूबा मुफ़्ती ने हिंसा और आतंकवाद से झुलसते अपने राज्य के अलगाववादी तत्वों को विधानसभा में खड़े होकर महबूबा मुफ़्ती ने ये बहुत साफ़ संदेश दिया। यह बयान मुफ़्ती ने पुलिस फायरिंग में एक स्थानीय युवक की मौत से विधायकों के नाराज़ होने पर दिया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ।

बता दें कि नेशनल कॉन्‍फ्रेंस, कांग्रेस, सीपीएम ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान मारे गए एक स्थानीय युवक के मामले में विरोध जताया था और कहा था कि ऐसी हिंसा रुकनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि नए साल के इन 10 दिनों में 8 नौजवान मारे जा चुके हैं।  

सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले के जज लोया की मौत की स्वतंत्र जांच हो -याचिकाकर्ता

जस्टिस लोया के मौत की फिर होगी जाँच

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महाराष्ट्र के एक पत्रकार बंधुराज संभाजी लोने ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर न्यायाधीश लोया की मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की है। इस याचिका के बाद ही सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले के न्यायाधीश बीएच लोया की मौत की जांच का मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुँच गया है। अब सर्वोच्च न्यायालय भी इस मामले की सुनवाई को लेकर तैयार हो गया है और सर्वोच्च न्यायालय इस मामले की सुनवाई शुक्रवार से करेगा। न्यायाधीश लोया की मौत को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर बॉम्बे उच्च न्यायालय में भी एक याचिका दायर की गई थी।
 
दरसल 2005 में सोहराबुद्दीन शेख और उनकी पत्नी कौसर बी को गुजरात पुलिस ने हैदराबाद से अगवा किया था। आरोप लगाया था कि दोनों को मुठभेड में मार डाला गया। वहीं शेख के साथी तुलसीराम प्रजापति को भी 2006 में गुजरात पुलिस द्वारा मार डाला गया था। प्रजापति को सोहराबुद्दीन मुठभेड़ का प्रमुख गवाह मना जा रहा था। 
 
इस केस के ट्रायल को सर्वोच्च न्यायालय ने 2012 में महाराष्ट्र ट्रांसफर कर दिया था और 2013 में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रजापति और शेख के केस को एक साथ जोड़ दिया था। पहले इस केस पर न्यायाधीश जेटी उत्पत सुनवाई कर रहे थे, लेकिन आरोपी अमित शाह के पेश न होने पर नाराजगी जाहिर करने पर उनका तबादला कर दिया गया था। बाद में इस मामले की कमान न्यायाधीश बीएच लोया के हाथों में सौंप दी गई थी और नवंबर 2014 में नागपुर में उनकी मौत हो गई थी। 

‘रेस 3’ के सेट पर हथियार लेकर पहुंचा एक शख्स, मचा हड़कंप

रेस 3 की शूट के दौरान सलमान बचे

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
 
‘रेस 3’ की शूटिंग बुधवार को मुंबई के फिल्म सिटी में हो रही थी, लेकिन हंगामा तब हुआ, जब वहाँ एक व्यक्ति हाथ मे हथियार लेकर सेट पर पहुँच गया। जिसके कारण सेट पर अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने भांपा कि एक्टर सलमान खान की जान को खतरा है, फिर शूटिंग को तुरंत कैंसल कर दिया गया और वहीं सलमान खान को सुरक्षित घेरे में रखा गया।
 
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म सिटी में ‘रेस 3′ के सेट पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सलमान खान और प्रोड्यूसर रमेश तुरानी को कहा कि शूट कैंसल करना होगा और सलमान को घर सुरक्षित छोड़ना होगा। इससे पहले राजस्‍थान के गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई ने बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। छात्र नेता से गैंगस्‍टर बने लॉरेंस पर हत्‍या का प्रयास, वसूली और आर्म्‍स एक्‍ट जैसे गंभीर मामलों में 20 से ज्‍यादा केस दर्ज हैं।
 
इस बार ‘रेस 3’ में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन, डेजी शाह नजर आयेंगे। फिल्म की शूटिंग के पहले दिन ही अनिल कपूर और सलमान खान की एक तस्वीर सेट से जारी हुई थी, जिसमें अनिल कपूर कैदी के कपड़े में नजर आये थे।