31 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 797

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

बीजेपी, संघ, बजरंग दल में भी हैं आतंकवादी – कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया

दिल्ली एयरपोर्ट से संदिग्ध आतंकी बिलाल अहमद गिरफ्तार, 17 साल पहले लाल किले पर हमले में आरोपी।

फरीदाबाद के एशियन अस्पताल पर लगे आरोप, बुखार के इलाज के लिए थमाया 22 लाख का बिल।

पंचकूला हिंसा: आरोपी हनीप्रीत पर आरोप होंगे तय, 25 अगस्त की हिंसा में हुई थीं 35 मौतें।

मिशन 2019: मोदी आज शाम करेंगे बीजेपी नेताओं के साथ बैठक।

कमला मिल्स हादसा: फरार चल रहे 2 पब मालिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

5 मार्च से शुरू होगी CBFC की 10वीं और 12वीं की परीक्षा।

यूपी के बाराबांकी में रिश्तेदार के घर में खाना खाने पर 9 लोगों की मौत।

फेसबुक पर नहीं दिखेंगे अब फेक अकॉउंट, आधार से होंगे लिंक।

उत्तर कोरिया पर नरम पड़े ट्रम्प, किम जोंग से बातचीत के लिए तैयार।

UPSC: सिविल सर्विसेज मेन के परिणाम हुए घोषित 

upsc के परिणाम घोषित

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा-2017 का परिणाम घोषित कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)  ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत अन्य ए और बी समूह की केंद्रीय सेवाओं के लिए 28 अक्टूबर 2017 से तीन नवंबर 2017 तक सिविल सर्विस (मेन) परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा का रिजल्ट UPSC की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं। इस परीक्षा में पास छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
 
बता दें कि यूपीएससी द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 3 चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में कराया जाता है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।  

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

अफ्रीकी देश में भी नहीं होती है गोहत्या- मोहन भागवत

जम्मू-कश्मीर के लोगों को जो भी मिलेगा, इसी मुल्क से मिलेगा -सीएम महबूबा मुफ़्ती
 
कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ बदसलूकी का सच बताने वाले पत्रकार ताहा सिद्दीकी के साथ पाकिस्तान में अपहरण की कोशिश। 

मोदी के आर्थिक कुप्रबंधन से विकास दर घटी -रणदीप सुरजेवाला 
 
केंद्र सरकार ने कंस्ट्रक्शन, रीटेल में 100% FDI को दी मंजूरी, एयर इंडिया में 49% FDI को दी मंजूरी। 
 
मोदी सरकार इस बजट में मध्यम वर्ग को दे सकती है राहत, कर छूट सीमा बढ़ाने के साथ-साथ स्लैब में बदलाव संभव। 
 
अप्रैल में बदलेगी भाजपा के लिए राज्यसभा में स्थिति, भाजपा सदस्यों की संख्या 64 और कांग्रेस की 53 हो सकती है। 
 
अफ़ग़ानिस्तान को आतंकी संगठन IS बनाना चाहता है अपना नया गढ़। 
 
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का आज 44वां जन्मदिन, फैंस और कई सितारों ने दी बधाइयाँ।   
 
फ़िल्मकार विशाल भारद्वाज का कहना है कि वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

ठंड के मौसम में खाएं बथुआ, लाइलाज बीमारियां हो जाएँगी छूमंतर

बथुआ है बेहद फायदेमंद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

ठंड के मौसम में बथुआ भारी मात्रा में पाया जाता है। बथुआ का उपयोग शाक, दाल, सब्जी के साथ होता है। इसमें कई औषधीय गुण हैं। साथ ही इससे शरीर को लोहा, पारा मिलता है। बथुआ प्रतिदिन खाने से गुर्दों में पथरी नहीं होती। बथुआ आमाशय को बलवान बनाता है।

मासिक धर्म रुका हुआ हो, तो दो चम्मच बथुए के बीज एक गिलास पानी में उबालें। आधा रहने पर छानकर पी जाएं। मासिक धर्म खुलकर साफ आएगा। बथुआ आमाशय को ताकत देता है, कब्ज दूर करता है। बथुए की सब्जी दस्तावर होती है, कब्ज वालों को बथुए की सब्जी नित्य खाना चाहिए। शरीर में ताकत आती है और स्फूर्ति बनी रहती है।

पथरी हो तो एक गिलास कच्चे बथुए के रस में चीनी मिलाकर नित्य सेवन करें, तो पथरी टूटकर बाहर निकल आएगी। बथुआ के सेवन से पेशाब में जलन, पेशाब के बाद होने वाला दर्द, टीस उठना ठीक हो जाता है। कच्चे बथुए का रस एक कप में स्वादानुसार नमक मिलाकर एक बार नित्य पीते रहने से कृमि मर जाते हैं। बथुए के बीज एक चम्मच पिसे हुए शहद में मिलाकर चाटने से भी कृमि मर जाते हैं, तथा रक्तपित्त ठीक हो जाता है।

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले पत्रकार के अपहरण की कोशिश 

पकिस्तान का खुलासा करने वाले पत्रकार के अपहरण की कोशिश

राजेश सोनी | Navpravah.com

कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ पाकिस्तान में हुई बदसलूकी का सच बताने वाले पाकिस्तानी पत्रकार ताहा सिद्दीकी की अपहरण की कोशिश की गई है। ताहा सिद्दीकी Wion चैनल के पाकिस्तान के ब्यूरो हैं। 
 
बता दें कि पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने ट्वीट कर बताया कि आज सुबह 8.20 को जब वह एयरपोर्ट की तरफ एक प्राइवेट कैब से जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को कुछ 10 से 12 अज्ञात लोगो ने रोक दिया था और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी से बाहर निकाल दिया था। इन सभी लोगों को हाथ में AK 47 जैसे खतरनाक हथियार थे। वो सभी हथियार से लैश लोग मुझे मारने लगे, धमकाने लगे और जान से मरने की धमकी दे रहे थे। मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा हूँ और मैंने अपने साथ हुई पूरी वारदात की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस ने मुझे भरोसा दिया है कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने पाकिस्तान की आम जनता से भी उनका समर्थन करने के लिए अपील की है।  
 
अब ताहा सिद्दीकी को इस वारदात के बाद वहां के दूसरे पत्रकारों का खुलके समर्थन भी मिल रहा है। पत्रकार असद हाशिम उनके समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि यह एक अजूबे से कम नहीं है कि ताहा उन लोगों से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहें। उन्हें वहां मारा गया, धमकाया गया और यहाँ तक जान लेनी की बात कहीं गई थी। यह सब कतई स्वीकार नहीं है, पत्रकारिता कोई गुनाह नहीं है।   

अक्षय कुमार की ‘केसरी’ में  मुख्य किरदार निभाएंगी परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा केसरी में निभाएंगी लीड रोल

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘केसरी’ में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में दिखेंगी। इस बात की पुष्टि करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर की है। हाल ही में अक्षय ने खुद इस फिल्म की पहली झलक ट्विटर पर पोस्ट की थी। सारागढ़ी की लड़ाई पर बन रही इस फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस  कर रहे हैं। इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।
 
बता दें कि यह फिल्म 1897 ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच सारागढ़ी में हुई लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म का नाम केसरी रखा गया है और यह फिल्म अगले साल होली पर रिलीज़ की जाएगी। 

इससे पहले काफी समय से यह चर्चा थी कि सारागढ़ी पर बन रही फिल्म में सलमान खान भी काम करने वाले हैं, लेकिन हाल ही में खबर आई कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसके अलावा अजय देवगन भी इस विषय पर फिल्म बनाने वाले हैं। अजय ने तो यह भी कहा था कि किसी को इस पर फिल्म बनाना है, तो बनाए लेकिन मैं इस पर फिल्म बनाऊंगा, चाहे इसके लिए मुझे 2 और साल लग जाए। 

अब भारतीय सेना में भर्ती के लिए परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

आर्मी में भर्ती के लिए अब होंगे ऑनलाइन एग्जाम

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
 
अब भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। सेना द्वारा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया इसी महीने फिर से शुरू करने की संभावना जताई जा रही है। सेना की परीक्षा के लिए अभी सिर्फ आवेदन ऑनलाइन होते हैं, जबकि परीक्षा का आयोजन समय-समय पर देश के अलग-अलग हिस्सों में होता है, इसमे सबसे ज्यादा खतरा प्रश्न पत्र के लीक होने का रहता है।
 
अब ऑनलाइन परीक्षा के जरिये इन सब दिक्कतों से मुश्किलें खत्म हो जायेगीं। सेना के सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों से एक दौर के आवेदन मांगे जा चुके थे, लेकिन कोई एजेंसी उपयुक्त नही पायी गयी। अब इस महीने नए सिरे से आवेदन मांगे जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार किसी योग्य एजेंसी को यह जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि नकल या पेपर लीक जैसे मामले सामने न आयें।
 
भर्ती परीक्षा ऑनलाइन होने के बाद सरकार इसे साल में एक या दो बार पूरे देश में एक साथ आयोजित कर सकेगी। इससे भर्ती प्रक्रिया में लगने वाला समय भी बचेगा और अभ्यर्थियों को भी सहूलियत होगी। वायुसेना द्वारा भी हाल में भर्ती परीक्षा को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया जा चुका है। नए साल में वायुसेना की सैनिकों एवं अफसरों की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन हो जाएंगी।

जम्मू-कश्मीर के लोगों को जो भी मिलेगा, इसी मुल्क से मिलेगा -सीएम महबूबा मुफ़्ती 

महबूबा ने दिया राष्ट्रवाद पर बयान

राजेश सोनी | Navpravah.com 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में कश्मीर के लोगों से साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को जो भी मिलेगा वो इसी मुल्क से मिलेगा और कहीं से कुछ नहीं मिलेगा। महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि कश्मीर में भाजपा-पीडीपी की सरकार है और इस गठबंधन से राज्य में सदभाव है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की देश में क्या हो रहा है और क्या नहीं।

आज यह बयान महबूबा ने जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में विरोधियों के हंगामे के बीच दिया है। उन्होंने राज्यों में हंगामा मचानेवाले और अव्यवस्था फैलाने वालों से कहा कि लोग कहते हैं कि हम जम्मू-कश्मीर के लोग मुल्क के संविधान को नहीं मानते, तो किसको मानते हैं? फिर आपको मिलने वाला क्या है, कहाँ से मिलेगा?।

आगे महबूबा ने कहा कि मैं इस सदन के बीच रिकॉर्ड पर बोलना चाहती हूँ कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को जो भी मिलेगा इसी मुल्क से मिलेगा और कहीं से कुछ नहीं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा देश की सबसे ताकतवर विधानसभा है। उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी जम्मू-कश्मीर को छोड़ पूरे देश में लागु हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में विस्तृत चर्चा के बाद ही जीएसटी को लागु किया गया। 
 
उन्होंने सभी पार्टियों के नेताओं से अपील की कि राजनितिक मुद्दों को धार्मिक मुद्दों का रंग न दिया जाए। अच्छा लगता है, जब सुबह मंदिर की घंटी, उसके बाद अजान और फिर गुरुवाणी कान में सुनने को मिलती है।   

फिल्म ‘पद्मावत’ ने बिगाड़ा दूसरी फिल्मों का शेड्यूल

पद्मावत विवाद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
फिल्म ‘पद्मावत’ का नाम बदल दिया गया है और नाम बदलने के बाद भी करणी सेना फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग कर रही है। करणी सेना ने धमकी दी है कि अगर फिल्म रिलीज होती है, तो कर्फ्यू जैसे हालात हो जाएंगे। इससे पहले संजय लीला भंसाली ने फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज करने को कहा था। 25 जनवरी को ही अक्षय कुमार की पैडमैन भी रिलीज हो रही है और अक्षय ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने से साफ इंकार भी कर दिया है।
 
फिल्म अय्यारी की रिलीज डेट आगे बढ़कर 9 फरवरी हो गयी है और ‘दास देव’ की रिलीज भी आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज होगी, पहले यह फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा ने कहा, “पूरी टीम ‘पद्मावत’ की आधिकारिक रिलीज की खबर से रोमांचित है, हम सभी यही निर्णय चाहते थे और पूरा फिल्म उद्योग इस खबर से खुश है कि सिनेमाघरों में फिल्म ‘पद्मावत’ जल्द आ रही है।”

अदालत ने लगाई ED को फटकार, कहा, “जाकिर नाइक और आसाराम में क्यों भेदभाव”

अदालत ने लगाईं ED को फटकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाते हुए पूछा है कि ED जाकिर नाइक जैसी तेजी आसाराम बाबा के मामले में क्यों नहीं दिखा पाई थी। ईडी ने जाकिर नाइक की संपत्ति जब्त करने में फुर्ती दिखाई थी, लेकिन उसी तेजी से ईडी आसाराम जैसे बाबाओं की संपत्ति क्यों जब्त नहीं करता है। 
 
बता दें कि मनी लॉन्डरिंग से जुड़ी एक अदालत ने आसाराम जैसे बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी, जबकि विवादित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक के खिलाफ तेजी दिखाने के लिए ईडी को फटकार लगाई है। अदालत के जज मनमोहन सिंह का कहना है कि आखिर ईडी जाकिर नाइक के मामले में इतनी तेजी क्यों दिखा रहा है और आसाराम जैसे बाबाओं को नजरअंदाज कर रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि मैं ईडी को ऐसे 10 बाबाओं के नाम गिनाता हूँ जिनके पास 10 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है और इनमें से कई बाबाओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। अब तक ईडी ने इनके खिलाफ क्या कोई कार्रवाई नहीं की है और इनमें से ही एक है आसाराम। आगे उन्होंने ईडी पर तंज कसते हुए कहा कि आसाराम की संपत्ति को जब्त करने में ईडी ने पिछले 10 साल में कुछ नहीं किया है। वहीं जाकिर नाइक के मामले में ईडी बहुत तेजी से काम कर रही है। 
 
गौरतलब है कि पिछले 2 साल से जेल में बंद आसाराम के खिलाफ यौन शोषण के आरोप हैं। वहीं विवादित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक पर देश और विदेश में अपने भड़काऊ भाषण के जरिये आतंकवाद फैलाने के आरोप हैं। अदालत के वकीलों ने कहा कि हम ईडी को जाकिर नाइक की संपत्ति जब्त करने का आदेश नहीं दे सकते हैं, क्योंकि ईडी के द्वारा दायर चार्जशीट में ईडी ने जाकिर नाइक के खिलाफ कोई विशेष अपराध नहीं दिखाया गया है।