30 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 794

SC के चार न्यायाधीशों ने CJ दीपक मिश्रा के कामकाज पर उठाया सवाल

दीपक मिश्रा पर आया संकट

राजेश सोनी | Navpravah.com 

सर्वोच्च न्यायालय के 4 न्यायाधीशों (चेलामेश्वर, रंजन गोगोई, मदन भीमराव और कुरियन जोसेफ) ने शुक्रवार को ऐतिहासिक प्रेस वार्ता की। ये प्रेस वार्ता न्यायाधीश चेलामेश्वर के घर पर हुई। चेलामेश्वर ने कहा कि पिछले 2 महीनों से सर्वोच्च न्यायालय का प्रशासन ठीक से नहीं चल रहा है। चेलामेश्वर ने इस तरह मुख्य न्यायाधीश के कामकाज पर ही सवाल उठा दिए। इस प्रेस वार्ता के बाद सर्वोच्च न्यायालय के चार जजों का मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा से मतभेद सार्वजनिक हो गए हैं।   

बता दें कि न्यायाधीश चेलामेश्वर, दीपक मिश्रा के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि न्यायपालिका के इतिहास में यह घटना ऐतिहासिक है। पहली बार सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीशों को सामने आने पड़ा है। इससे न्यायपालिका में संकट उभर गया है। वहीं इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से बातचीत की। 

चेलामेश्वर के कहा कि हम लोगों ने मुख्यन्यायधीश से कहा था कि चीजें सही से नहीं चल रही हैं और मुख्य न्यायाधीश ने सुधार के लिए कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। इसलिए हमारे पास देश को जानकारी देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। हमने ऐसा इसलिए किया ताकि इस संस्थान की अहमियत बरकार रखी जा सके। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र कुछ ही देर में प्रेस वार्ता करने वाले हैं, उनके साथ इस प्रेस वार्ता में अटोर्नी जनरल भी मौजूद होंगे।

सिंगापुर में फंसी भारतीय महिला की सुषमा स्वराज ने की मदद, बेटे के शव को लाया गया भारत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

एक महिला अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत लौट रही थी, तभी रास्ते में मलेशिया के कुआलालंपुर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई। एक सिटिजन ने ट्ववीट कर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस घटना के बारे में बताया।

ट्वीट द्वारा जानकारी मिलते ही सुषमा स्वराज ने कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए मदद का आश्वासन दिया और कहा कि शव सरकार के खर्चे पर भारत लाया जाएगा। इस तरह से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक भारतीय महिला की उसके बेटे का शव लाने में मदद की। सुषमा ने बाद में और एक ट्वीट किया कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मां और उसके बेटे के शव के साथ मलेशिया से चेन्नई आ रहे हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

गौरतलब है इससे पहले भी कई बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लोगों के ट्वीट पर उनकी मदद के लिए आगे आई हैं। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश में एक रूस की महिला जिसने शादी भारतीय मूल के नगरिक से की थी। कुछ समय बाद उसका पति और उसका परिवार उस महिला को दहेज़ के लिए उत्पीड़िन करने लगा था। उस रूस की महिला ने मदद के लिए विदेश सुषमा स्वराज को ट्वीट किया और उन्होंने इसकी जानकारी उस समय के यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दे दी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने कार्रवाई करते हुए उस रूस की महिला को इन्साफ दिलाया। 

भारत ने अंतरिक्ष में भेजा 100वां सैटेलाइट, नए साल की दमदार शुरुआत

PSLV C-40 launched

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इसरो ने आज एक और बड़ा रेकॉर्ड कायम किया है। इसरो ने आज सफलतापूर्वक 100वां उपग्रह लॉन्च किया है। इसरो ने एक साथ सफलतापूर्वक 31 सैटलाइट्स लॉन्च किए।

इसरो की ओर से पीएसएलवी सी-40 रॉकेट के जरिए लॉन्च किए गए 31 सैटलाइट्स में 28 विदेशी और 3 स्वदेशी उपग्रह शामिल हैं, विदेशी सैटलाइट्स की बात की जाए तो इनमें कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के उपग्रह शामिल हैं।

इसरो के चेयरमैन ए.एस किरण ने कहा, “इस मिशन में सब कुछ योजना के मुताबिक चला और हम सभी 30 सैटलाइट्स को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पीएसएलवी के दौरान कुछ समस्याएं आई थीं, लेकिन इस लॉन्च ने साबित कर दिया कि उन समस्याओं को पूरी तरह सुलझा लिया गया है।” ये सैटलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 9.29 मिनट पर छोड़े गए। 

गौरतलब है कि 31 अगस्त 2017 को इसी तरह का एक प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी की निम्न कक्षा में देश के आठवें नैविगेशन उपग्रह को स्थापित करने में असफल रहा था।

सैटेलाइट केंद्र निदेशक एम. अन्नादुरई के मुताबिक़, “चौथे चरण के पीएसएलवी-सी-40 की ऊंचाई 44.4 मीटर और इसका वज़न 320 टन है। पीएसएलवी के साथ 1332 किलो वज़न के 31 उपग्रह एकीकृत किए गए हैं, जिससे  उन्हें लॉन्च के बाद पृथ्वी की ऊपरी कक्षा में तैनात किया जा सके। 

आतंकी हाफिज़ सईद पर कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान का मौन व्रत

हाफ़िज़ पर पाकिस्तान की चुप्पी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

मुम्बई हमले का षड़यंत्र रचने वाले आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर पाकिस्तान ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन पाकिस्तान से बयान आया है कि वह अपने ‘अंतरराष्ट्रीय दायित्वों’ को बहुत गंभीरता से लेता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान सूचीबद्ध व्यक्तियों और समूहों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा, जहां तक ​​हाफिज सईद का संबंध है, पाकिस्तान अपने दायित्वों को बहुत गंभीरता से लेता है। हम सूचीबद्ध व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्तियों को फ्रीज करने और हथियारों पर प्रतिबंध से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों को लागू कर रहे हैं।

फैसल ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन भारत वार्ता के लिए तैयार नहीं है और जब तक भारत वार्ता नही करेगा, तब तक महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं होगा। आपको बता दें, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फटकार और सैन्य मदद रोके जाने के बाद पाकिस्तान ने अपने देश में मौजूद आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 72 प्रतिबंधित संगठनों को ब्लैकलिस्टेड किया है।

…तो इसलिए लालू ने अब तक ज़मानत के लिए नहीं की अपील!

लालू यादव ने जज से की जल्द फैसले की मांग

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 6 दिसम्बर को सीबीआई की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी। बिहार और देश की जनता के दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि लालू ने अब तक अपने जमानत के लिए रांची उच्च न्यायालय में अपील क्यों नहीं की। जानकारी के मुताबिक, लालू खरमास मानते हैं और इस समय वह कोई नया काम नहीं करते।
 
खरमास समाप्त होने के बाद लालू सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ रांची उच्च न्यायालय में अपील दायर करेंगें। लालू प्रसाद के वकील ने बताया कि सात जनवरी को सीबीआई विशेष अदालत के फैसले की प्रति प्राप्त हो गई। जमानत के लिए अपील दायर करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले को लेकर उन्होंने लालू प्रसाद से जेल में मुलाकात भी की है। लालू ने कहा कि खरमास के बाद ही अपील रांची उच्च न्यायालय में दायर की जाए, क्योंकि लालू खरमास मानते और इस समय कोई नया काम नहीं करते हैं।
 
14 जनवरी के तुरंत बाद लालू यादव की जमानत की अपील रांची उच्च न्यायालय में दायर की जाएगी और उच्च न्यायालय से लालू यादव को जमानत देने की भी मांग करेंगें।
 
गौरतलब है कि लालू यादव को देवघर कोषागार में से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। लालू को अगर सीबीआई अदालत ने तीन साल या उससे कम सजा सुनाई होती, तो आज उनको जमानत के लिए रांची उच्च न्यायालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। 

ठंड में दिल का रखें ख़ास ख़याल

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

सर्दी बढ़ती जा रही है और सर्दी के कारण तमाम समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। साथ ही ठंड का मौसम दिल के मरीजों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होता है।

ठंड में दिल की धड़कन का खास ख्याल रखना चाहिए और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए, ताकि आप फिट व चुस्त रहें और डाक्टर के सुझावों को मानना चाहिए।

विशेषज्ञ बताते हैं कि ठंड का मौसम बच्चों और बड़े-बूढ़ों के लिए ज्यादा नुकसानदायक होता है। इनके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी इन दिनों अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

आप घर में हों या दफ्तर में, थोड़ा समय शरीर के लिए जरूर निकालें। डाक्टरों के अनुसार, सर्दी में अपने शरीर और दिल पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सके।

ठंड में रखें इन बातों का ध्यान-

1. ठंड में तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि इसका असर दिल पर न पड़े।

2. कोहरे या धुंध में निकलने से परहेज करें।

3. भरपूर नींद लें और अधिक थकान होने पर शरीर को आराम करने दें।

4. 7 घंटे से कम नही सोना चाहिए, क्योंकि 7 घंटे से कम सोने वाले लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है।

5. ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए प्यास न लगने पर भी पानी पीना चाहिए।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

ISRO आज अंतरिक्ष में भेजेगा 100वां उपग्रह PSLV C40।

हज पर 9% जीएसटी लगाने की मांग, केंद्र देगा SC को जवाब।

बिहार: नवादा के आश्रम में 3 साध्वियों का रेप, केस दर्ज

मेरठ में छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने खुद को लगाई आग, हुई मौत।

60 रुपये किलो तक पहुंचा प्याज, सरकार बोली दाम कम होंगे।

जाने माने साहित्यकार दूधनाथ सिंह का निधन।

ऋतिक रोशन की फ़िल्म कृष 4 होगी क्रिसमस पर रिलीज।

पद्मावती विवाद: अब करणी सेना करेगी सेंसर बोर्ड का घेराव।

13 जनवरी से  सेंचुरीयन में खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच, तैयारियां शुरू।

प्रत्यर्पण केश में विजय माल्या को कोर्ट ने दी 2 अप्रैल तक बेल।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

मरने वाला हर कश्मीरी आतंकी हमारा भाई और शहीद -पीडीपी विधायक 

अमर सिंह ने कहा “मेरे फोटो पर पेशाब किया, मुझे घर से बाहर किया, फिर भी मैं अखिलेश यादव का साथ नहीं छोडूंगा।”

हिन्‍दुस्‍तान को देश के राज बेचने से ज्‍यादा बड़ा गुनाह है शादी की इच्‍छा -इमरान खान 

पीएम ने नहीं दिया मिलने का वक्‍त, अब मैं खुलेआम बोलूंगा, सरकार में किसी से नहीं मिलूंगा -यशवंत सिन्हा 

आम आदमी पार्टी में किस तरह से अंदर ही अंदर उबाल है, हम बोले तो क्या होगा -आप पूर्व नेता कुमार विश्वास 

दिल्ली पुलिस ने माना शहर में पिछले साल के मुकाबले बढ़ा अपराध, 2016 में हुए थे सवा दो लाख मामले दर्ज।  

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में कांस्टेबल पर सात साल की बच्ची का बलात्कार करने का आरोप लगा। 

इमरान खान मेरे पसंदीदा कप्तान, मौका मिला तो उनके कप्तानी में मैं खेलना पसंद करूँगा -संजय मांजरेकर 

मैं स्कूल और कॉलेज में टॉपर हुआ करती थी, मुझे पता था कि मुझे मॉडलिंग ही करना है-अनुष्का शर्मा 

ट्रम्प ने दिए संकेत, फिर से पेरिस जलवायु समझौते में शामिल हो सकता है अमेरिका।

स्टारडम नहीं, कंटेंट का ज़माना आ गया है -विक्रम भट्ट

exclusive intw of Vikram Bhatt

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनीं फिल्म 1921, 12 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। 1920 की हॉरर सीरीज की यह चौथी फिल्म है। इस फिल्म में ज़रीन खान, करण कुंद्रा अहम भूमिका में हैं। फिल्म 1921 को लेकर विक्रम भट्ट ने नवप्रवाह से लम्बी बातचीत की। प्रस्तुत है विक्रम से हुई लम्बी बातचीत के प्रमुख अंश-

क्या कारण है कि भारत की हॉरर फ़िल्में नहीं चल पाती ? 

हम अपने संस्कृति की इज्ज़त नहीं कर पाते। अगर हम पादरी को बाइबल पढ़ते देखते हैं, तो बहुत खुश होते हैं वहीं अगर एक पंडित हनुमान चालीसा पढ़ रहा हो, तो इंडियंस को ये लोग निचली सोसाइटी के लगते हैं। हम सोचते हैं यह सब तंत्र मंत्र का हिस्सा है। वहीं बाइबल कूल है, क्योंकि यह अंग्रेजी में लिखा है। लोगों को हनुमान चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम इन सभी की कीमत नहीं पता। अगर भारत में लोगों को नहीं लगता कि हमारी हॉरर फ़िल्में देखने लायक नहीं हैं, तो कोई बात नहीं, वे जाएँ और अंग्रेजी की हॉरर फ़िल्में देखें।  

क्या आपको लगता है कि केवल स्ट्रांग कंटेंट ही बिकता है? 

अब स्टारडम का कांसेप्ट ख़त्म हो चुका है। मै जानता हूं ये बहुत बड़ा स्टेटमेंट है, लेकिन स्टारडम एक अच्छे कंटेंट के बिना कुछ नहीं है। मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं, एक वक्त था जब हम मासिक पत्रिका का इन्तजार करते थे। बड़े स्टार्स हमारे लिए ऐसे थे, जिन्हें हम छूना चाहते थे, लेकिन सोशल मीडिया और इंटरनेट ने यह सब ख़त्म कर दिया है। अब लोग अभिनेताओं को केवल थिएटर में ही नहीं बल्कि टीवी पर भी बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में भी देख लेते हैं। उसके लिए हमें थियेटर में अपने 300 रुपए खर्च करने की जरुरत नहीं है। इसलिए, अब ऐसा दौर आ गया है, जहाँ केवल कंटेंट काम करेगा स्टारडम नहीं। फिल्ममेकर्स के लिए यह एक अच्छी खबर है। 

exclusive interview of Vikram bhatt

क्या आपको लगता है आप अपनी आने वाली ओटीटी (वीबी थिएटरऑन दी वेब ) से रेग्युलर थियेटर को कॉम्पिटीशन दे रहें हैं ? 

27 जनवरी को मेरी (ओटीटी) वीबी थिएटरऑन दी वेब आ रही है। मैं भारत में पहला व्यक्ति हूं, जो लोगों को  वेब पर ऑनलाइन थियेटर की सुविधा दे रहें हैं और इसे आपको सब्सक्राइब करने की भी जरुरत नहीं है। अगर कॉम्पिटीशन की बात करें तो मैं किसी को कॉम्पिटीशन नहीं दे रहा। मुझे नहीं लगता डीजिटल थिएटर अन्य थिएटर से मुकाबला करेगा, यहां कोई शो टाइम नहीं है। आप जब चाहें अपने व्यस्ततम समय से टाइम निकालकर फिल्म देखें। यहां आपको समय का ध्यान देने की भी जरुरत नहीं है। फोन आपके बेस्ट फ्रेंड की तरह होता है, जहां आप अपनी कई पर्सनल चीजें करते हैं। 

क्या ऑनलाइन चलनेवाली फ़िल्में थिएटर में चल रही फिल्मों के बिसनेस को नुक्सान पहुंचाती हैं ? 

अब फिल्म बिसनेस केवल दो हफ्ते का रह गया है, जब तक आपकी फिल्म बहुत हिट न हो। ऐसे में क्या फर्क पड़ता है कि फिल्म एमेंजॉन पर आए या नेटफ्लिक्स पर। चौथे हफ्ते में फिल्म का बिसनेस वैसे भी कम हो जाता है। पहले सिल्वर जुबली, गोल्डन जुबली होता था, लेकिन अब ये कॉन्सेप्ट खत्म हो गया है। मेरा मानना है कि अब ज्यादातर फ़िल्में एमेंजॉन और नेटफ्लिक्स पर चल रहीं हैं, लेकिन आने वाला समय यही है। 
 
वेब थिएटर का आइडिया आपको कहाँ से आया ? 

मै न्यूयॉर्क के टाइम स्कवायर में था, उस दौरान वहां एक म्यूजिक स्टोर था, जिसका नाम था म्युज़िक एंड मूवीज़। मैं हमेशा वहां जाकर हेड फोन लगाकर अपने पसंदीदा गाने सुना करता था। एक दिन अचानक जब मैं कैब से उतरा और देखा उस स्टोर का नाम फोरेवर 21 में बदल गया, तो पता चला कि वह स्टोर अब बंद हो चुका है। तो मैंने पाया कि सारे म्युज़िक स्टोर और बुक शॉप अब ऑनलाइन आ चुके हैं। उस वक्त मैं समझ गया कि जल्द ही थिएटर भी ऑनलाइन आ जाएंगे।

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने कहा आतंकी हैं RSS और BJP वाले, भाजपा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सिद्धारमैया ने पीएम मोदी पर बोला हमला

राजेश सोनी | Navpravah.com   

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा और आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस हिन्दू आतंकवादी हैं। वहीं भाजपा ने भी सिद्धरमैया और कांग्रेस पर निशाना साधने में देरी नहीं की। उन्होंने कांग्रेस को अलगाववादियों और आतंकियों का समर्थन करने वाली पार्टी बताया है। 

बता दें कि सिद्धरमैया ने भाजपा और आरएसएस नेताओं को हिन्दू आतंकवादी बताया था। सिद्धरमैया ने मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं भी हिन्दू है पर मैं मानवतावादी हिन्दू हूँ और आरएसएस और भाजपा वाले मानवता में विश्वास नहीं करने वाले हिन्दू हैं। यह हम दोनों हिन्दुओं में फर्क है।   

भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने सिद्धरमैया को गैरज़िम्मेदार व्यक्ति बताते हुए कहा कि सिद्धरमैया आज अटल बिहारी द्वारा बनाई गई पार्टी को आतंकवादी बता रहे हैं। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि आज जो भी कश्मीर में आतंकवाद पसरा हुआ है, उसकी जिम्मेदार सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस ने खालिस्तान समर्थकों का भी साथ दिया था, जिसके कारण हमारे देश ने कई अफसर, सैनिक,नेता और प्रधानमंत्री तक को अपने प्राण खोने पड़े थे। सिद्धरमैया आरएसएस और भाजपा को आतंकवादी कहकर इस साल कर्नाटक में होने वाले चुनाव का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं और इसका राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं।