30 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 793

योगी भी कम खिलाड़ी नहीं हैं, कई राज्यों में ट्विटर-ट्विटर खेल रहे हैं -पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने की योगी आदित्यनाथ कि तारीफ़

राजेश सोनी | Navpravah.com 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजनीतिक सन्देश भी दिया। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खिलाडी करार दिया। 
 
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कम खिलाडी नहीं हैं। कई राज्यों में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्विटर-ट्विटर खेल रहे हैं और ट्विटर के खेल में भी उन्होंने अच्छे-अच्छे खिलाडियों को परास्त कर दिया है। दरअसल पीएम मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के बीच चल रही ट्विटर लड़ाई के बारे में जिक्र कर रहे थे। 
 
सीएम योगी जब कर्नाटक पहुंचे थे, तब कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने उनपर ट्विटर द्वारा तंज कसा था। सिद्धरमैया ने योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में बच्चों की मौत और प्रदेश में भूमरी के लिए घेरा था। सीएम योगी ने भी जवाब देने में बिलकुल देरी नहीं की और उन्होंने ट्विटर द्वारा कर्नाटक के सीएम पर किसानों की आत्महत्या और अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर सवाल उठा दिए। पीएम मोदी ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ की सक्रियता को सकारात्मक मानते हैं।     

सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

सपा प्रवक्ता ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
समाजवादी पार्टी साल 1997 से गृह नगर इटावा जिले में सैफई महोत्सव का आयोजन करवाती थी, जहाँ बॉलीवुड के कलाकारों के साथ रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। इसी तर्ज पर सीएम योगी भी अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में तीन दिन का महोत्सव कर रहे हैं, जो कि कल से शुरू है। लेकिन सैफई महोत्सव यादव परिवार का पारिवारिक कार्यक्रम हुआ करता था और योगी का यह कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा आयोजित है।
 
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मंदिर के प्रमुख पंडित भी हैं। यह महोत्सव कल शनिवार को खत्म हो जायेगा।पूर्वी यूपी के किसी कस्बे में यह अपनी तरह का पहला फेस्टिवल होगा। इस कार्यक्रम पर समाजवादी पार्टी की महिला प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि ठंड से मरे 75, माहौल संगीन है, लेकिन गोरखपुर वाले बाबा का मिज़ाज रंगीन है।
 
इस ट्वीट के बाद कुछ यूजर्स ने तो उनके व्यंग कसने के तरीके की तारीफ की, लेकिन बहुत से यूजर्स ऐसे भी थे जो इस ट्वीट पर महिला प्रवक्ता के लिए भद्दे कमेंट्स करने लगे।

गुजरात में लगा ‘पद्मावत’ फिल्म पर बैन 

फिल्म पद्मावत गुजरात में बैन

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनीं फिल्म पद्मावत(पद्मावती) से जुड़े विवाद ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सेंसर बोर्ड से संशोधन सुझाए जाने के बाद भी गुजरात राज्य में इस फिल्म की रिलीज़ पर बैन होने के संकेत मिल रहे हैं। 

बैन मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को बताया कि उनकी सरकार ने नवंबर माह में तब पद्मावती नाम वाली इस फिल्म को सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिए गुजरात में प्रदर्शित नहीं करने की अनुमति दी थी। इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध का यह आदेश आगे भी जारी रहेगा। 

इससे पहले फिल्म का नाम बदलने और दीपिका पादुकोण के विवादास्पद घूमर नृत्य में बदलाव समेत कुछ अन्य बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिलीज की अनुमति दे दी है। इसके देश भर में 25 जनवरी को रिलीज किया जाना है। गुजरात से पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश ने भी इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया है। 

बता दें कि सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी और राजपूत रानी पद्मावती की ऐतिहासिक कथा पर आधारित इस फिल्म का राजपूत करणी सेना समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं। करणी सेना ने तो इसे प्रदर्शित करने पर सिनेमा घरों पर हिंसक प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। 

चीन के दखल को बर्दाश्त नहीं करेंगे -सेना प्रमुख बिपिन रावत 

सेना प्रमुख ने चीन को दी कड़ी चेतावनी

राजेश सोनी | Navpravah.com

भारतीय थल सेना प्रमुख ने चीन द्वारा की जा रही घुसपैठ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चीन के दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चीन की चुनौती बढ़ रही है। यह सिर्फ सीमा तक नहीं है, बल्कि साइबर और अन्य चुनौती भी है। सेना ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि डोकलाम एवं तूतिग जैसी घटनाएं सामने आई, तो सेना तुरंत जवाब देगी।

जनरल बिपिन रावत ने माना कि पाकिस्तान हम पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहा है। रावत ने कहा कि सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान कराह रहा है। वह खुद सीज फायर का उल्लघन कर्ता है, लेकिन हमारी कार्रवाई के बाद चाहता है कि 2002 जैसी सीज फायर की स्थिति बहाल की जाए। हमने कहा है कि पहले आतंकी घुसपैठ कराना बंद करो।
 
आगे रावत ने कहा कि शहीदों के बच्चों के लिए सेना संस्कृति स्कूल की तर्ज पर दो स्कूल खोलेगी। एक पठानकोट तथा दूसरा भोपाल या सिकंदराबाद में खोला जाएगा। इसे सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बच्चों के लिए स्कूल फीस में दस हजार रुपये की अधिकतम सीमा निर्धारित करने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाएगा। रावत के अनुसार कश्मीर के स्कूलों में सही शिक्षा नहीं दी जा रही। भारत का नक्शा अलग और कश्मीर का अलग दिखाया जा रहा है। साथ ही मदरसों एवं मस्जिदों में भी सही शिक्षा नहीं दी जा रही है। इन पर नियंत्रण की जरूरत है।

बिहार: नितीश कुमार के काफिले पर गाँव वालों ने बरसाए पत्थर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बक्सर के नंदर गांव में समीक्षा यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है। उपद्रवियों ने सीएम नीतीश के काफिले पर पत्थर बरसाए। मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सीएम नीतीश को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन इस हमले में उनके कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

नंदर गांव के लोगों का आरोप है कि अबतक इस गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। इस वजह से गांव के लोग सीएम से नाराज बताए जा रहे थें। पत्थरबाजी वाली जगह से करीब 2 किलोमीटर दूर हरयाणा फार्म पर सीएम नीतीश को एक जनसभा को संबोधित करना था। 

एक निजी चैनल के मुताबिक, कुछ लोग समीक्षा यात्रा पर निकले सीएम नितीश कुमार को एक दलित बस्ती में ले जाना चाहते थे, ताकि वह वहां के विकास कार्यों का जायजा ले सकें। इस बात पर विवाद निर्माण हो गया और स्थानीय लोगों ने सीएम नीतीश के काफिले पर जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले के बाद सीएम नीतीश की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से नीतीश के काफिले को वहां से सुरक्षित निकाला।

नितीश कुमार बिहार में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए समीक्षा यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वह राज्य के पिछड़े इलाकों और देहात के गांव तक पहुँचने की कोशिश करेंगे और वहां के विकास कार्यों के बारे में जानेंगे।  

गौरतलब है कि नितीश कुमार की समीक्षा यात्रा को इससे पहले भी विरोध झेलना पड़ा था। जब मध्य दिसंबर में सीएम को बिहार के मधुबनी जिले में वित्त रहित शिक्षकों ने काले झंडे दिखाए थे। सीएम नीतीश ने जब भाषण देना शुरू किया, तब उनको काले झंडे दिखाकर शिक्षकों ने उनके भाषण का बहिष्कार किया था।    

मेरी जान को खतरा है पर डरूंगा नहीं -शिया वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने कल कहा था कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि उनके साथ जैसी-जैसी इस वक्त घटना हो रही है, उससे उन्हें इस बात की पूरी आशंका है।

उन्होंने कहा कि वह इससे डरेंगे नहीं, क्योंकि वह अपनी कब्र खुदवा चुके हैं। रिजवी ने इससे पहले मदरसा बोर्ड भंग करने की मांग उठाई थी, जिसके बाद वे मौलानाओं के निशाने पर आ गए। उन्होंने पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में एक चिट्ठी भी लिखी थी कि मदरसों से आतंकवाद बढ़ रहा है, वहीं से आतंकी पैदा हो रहे हैं।

नवभारत टाइम्स के अनुसार, रिजवी का मदरसों को लेकर कहना है, “मदरसों में बच्चों को दीनी शिक्षा दी जा रही है, उससे बच्चों का क्या होगा? मदरसों में मौलाना कई बार हिंदुओं को काफिर बताते हैं तो कभी कुछ और, ऐसे में वहाँ सब क्या सीखेंगे? रिजवी ने कहा कि कुछ मौलानाओं के लिए मैं मुस्लिम बच्चों के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकता, मुझे पता है कि वे मेरा विरोध करेंगे, मैं इंतजार करूंगा और फिर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करूंगा।

शिया वक्फ बोर्ड ने इससे पहले चिट्ठी में कहा था कि मैंने पीएम को लिखी चिट्ठी में साफ किया है कि हिंदुस्तान में चल रहे अधिकतर मदरसे गैर मान्यता प्राप्त हैं। इनसे नुकसान गांव के बच्चों को हो रहा है। वे बेरोजगारी की ओर बढ़ रहे हैं।

न्यायाधीशों का क़दम साहसिक -प्रशांत भूषण

पारुल पाण्डेय । Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट की कार्यशैली पर सवाल उठाने से लोग स्तब्ध हैं। वहीं प्रशांत भूषण ने 4 जज द्वारा उठाए गए इस कदम से सहमती जताई है।

इस मामले पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि मैंने पिछले 35 साल से सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई को नज़दीक से देखा है, ऐसी स्थिति कभी नहीं रही। कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई जज यह तय करे कि कौन सा जज कौन सा केस करेगा। आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश यह तय कर रहे हैं कि कौन सा जज, कौन सा केस देखे।

प्रशांत भूषण ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह काम सरकार के इशारे पर किया जा रहा है, जिससे कोर्ट की स्वतंत्रता खत्म हो रही है। सीजेआई अहम केसों को खास जजों के यहां लगा कर उन्हें डिसमिस करवा देते हैं। जब इस तरह के कामों पर चार सीनियर जज ऐतराज जता रहें थे, तो उनकी अनदेखी की गई। इसलिए इन चार सीनियर जज को कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा जिसे पूरा देश देख रहा है।

सीजेआई पर सवाल उठाते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि सीजेआई अपनी पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह हमारे लोकतंत्र के भविष्य के लिए घातक है। 4 जज द्वारा यह सच्चाई लोगों समक्ष लाना सही फैसला है।  प्रशांत भूषण ने कहा कि सीजेआई को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि ऐसी स्थिति कोई भी सेल्फ रिस्पेक्टिंग जज इस्तीफा दे देगा। अगर नहीं देंगे तो यह आगे बढ़ेगा।

वहीं वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी ने कहा कि अगर एक आम आदमी के लिए न्याय होता है, तो एक जज के लिए भी न्याय उतना ही होता है। उनके अनुसार सभी जज के चेहरे उनके दर्द हो साफ़ बयां कर रहे थे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्य न्यायधीश पर बड़ा आरोप लगाया। सभी जज के अनुसार देश का लोकतंत्र खतरे में है, सुप्रीम कोर्ट सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। हमने इस विषय में मुख्य न्यायधीश (सीजेआई) से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन हम नाकामयाब रहे है। 4 जज के अनुसार बीस साल बाद कोई हमें यह न कहे कि हमने आत्मा बेच दी थी। इसलिए हम स्थिती बताने के लिए देश के सामने आए है।

पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब, भारतीय जवानों ने की कई चौंकियां तबाह

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravh.com 

कश्मीर के उरी सेक्टर में सीमा रेखा के पास पाकिस्तान ने एक बार फिर से गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने गोलीबारी का कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान पर हमला किया और उनकी कई चौकियाँ तबाह कर दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फायरिंग अभी भी जारी है, लेकिन अभी तक इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। पाकिस्तानी सेना आए दिन भारतीय सीमा पर गोलीबारी करती रहती है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार की शाम उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में बिना उकसावे के गोलीबारी शरू कर दी, भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन की इस कार्रवाई का पलटकर जवाब भी दिया।

बीते 5 नवंबर को बारामुला जिले के उरी सेक्टर में सेना और सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकी घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया था, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। 31 दिसंबर को भी आतंकियों ने पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप पर हमला कर दिया था, इस हमले में 7 जवान घायल हुए, जिनमें 5 जवानों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

दूरसंचार में धूम मचाने के बाद अब क्रिप्टो करेंसी में हाथ आजमाने को तैयार रिलायंस

mukesh-ambani-became-the-10th-richest-person-in-india-even-after-balkrishna

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

दूरसंचार सेक्टर में धूम मचाने के बाद अब रिलायंस क्रिप्टो मुद्रा में भी अपने हाथ आजमाने जा रहा है। रिलायंस जियो जल्द ही अपनी क्रिप्टो मुद्रा लाने की तैयारी कर रहा है। इस क्रिप्टो मुद्रा का नाम जियो कॉइन रखा जाएगा। आपने अब तक बिट कॉइन के बारे में तो खूब सुना होगा। बिटकॉइन ने पिछले दिन निवेशकों को काफी अच्छा मुनाफा दिया है। हालांकि बिटकॉइन जैसी मुद्रा के लिए आरबीआई की तरफ से चेतावनी भी जारी हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिलायंस जियो भी अपनी क्रिप्टो मुद्रा को बाजार में लाने की योजना बना रहा है। इस अहम प्रोजेक्ट का नेतृत्व मुकेश अम्बानी नहीं बल्कि उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी करेंगे। माना जा रहा है कि रिलायंस ने यह फैसला दुनियाभर में क्रिप्टो मुद्रा के बढ़ते चलन को देखते हुए लिया है। इस योजना को सफल बनाने के लिए मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अम्बानी के नेतृत्व में बनने वाली टीम क्रिप्टो मुद्रा के लिए जरुरी ब्लॉक चैन का निर्माण करेगी। इस सप्लाई चेन में शामिल होने वाले जियो कॉइन के माध्यम से खरीद-फरोख्त कर सकेंगे।

जियो कॉइन को बाजार में लाने के लिए आकाश अंबानी के अगुआई में 50 पेशेवरों की टीम बनाई जा रही है। इस टीम में ज्यादातर काम करने वाले व्यक्ति युवा होंगे, जिनकी उम्र 25 वर्ष तक होगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही एक अंग्रेजी अख़बार ने दावा किया था कि बच्चन परिवार ने 2015 में बिटकॉइन मुद्रा में 1.6 करोड़ रुपए निवेश किए थे। जिसकी कीमत अब 114 करोड़ हो चुकी है। इस खबर के आने के बाद से ही भारत के लोगों में बिटकॉइन की चर्चा रातों-रात बढ़ गई।

कंगना ने करण की ली चुटकी, कहा, “अपने शो में मेहमानों को जहर पिलाते हैं करण जौहर!”

Kangana attacked on Karan Johar

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, निर्देशक करण जोहर के साथ अपने सारे विवाद बुलाकर उनके शो में पहुंची थी। कंगना रनौत को टीवी शो “द इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार” में जज के तौर पर बुलाया गया था। जब इस शो के दौरान कंगना रनौत से पूछा गया कि करण अपने शो में आनेवाले मेहमानों को क्या पिलाते हैं, तो उन्होंने बड़े माजिकया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि करण जौहर अपने शो में मेहमानों को जहर पिलाते हैं, मुझसे पूछो। 

कंगना ने आगे कहा कि करण मेरा स्वागत कर रहे हैं, मैं इससे बहुत खुश हूँ। मैं जानती हूँ मेरे अंदर इतनी काबिलयत है कि मैं ऐसे स्टेज पर जाऊं। किसी ने मेरे लिए दरवाजे नहीं खोले हैं, लेकिन मैंने खुद की मेहनत और काबिलियत के बल पर अपने लिए दरवाजे खोले हैं। शो के दौरान कंगना और करण ने खूब मस्ती की। बता दें कि जब इससे पहले करण को कंगना शो में बुलाने को लेकर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि हम चाहते कंगना हमारे शो में आएं और हम बड़े प्यार और इज्जत से उनका स्वागत करेंगे।  

गौरतलब है कि कंगना रनौत उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से हैं, जो दुनिया के सामने अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बॉलीवुड में चल रहे वंशवाद पर अपनी राय राखी थी, जिसके कारण उनका बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर से मनमुटाव हो गया था, पर अब दोनों को एक ही शो में एक दूसरे के साथ मस्ती करते देख लग रहा है कि अब पहले जैसे सब कुछ सामान्य हो गया है।