सिंगापुर में फंसी भारतीय महिला की सुषमा स्वराज ने की मदद, बेटे के शव को लाया गया भारत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

एक महिला अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत लौट रही थी, तभी रास्ते में मलेशिया के कुआलालंपुर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई। एक सिटिजन ने ट्ववीट कर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस घटना के बारे में बताया।

ट्वीट द्वारा जानकारी मिलते ही सुषमा स्वराज ने कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए मदद का आश्वासन दिया और कहा कि शव सरकार के खर्चे पर भारत लाया जाएगा। इस तरह से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक भारतीय महिला की उसके बेटे का शव लाने में मदद की। सुषमा ने बाद में और एक ट्वीट किया कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मां और उसके बेटे के शव के साथ मलेशिया से चेन्नई आ रहे हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

गौरतलब है इससे पहले भी कई बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लोगों के ट्वीट पर उनकी मदद के लिए आगे आई हैं। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश में एक रूस की महिला जिसने शादी भारतीय मूल के नगरिक से की थी। कुछ समय बाद उसका पति और उसका परिवार उस महिला को दहेज़ के लिए उत्पीड़िन करने लगा था। उस रूस की महिला ने मदद के लिए विदेश सुषमा स्वराज को ट्वीट किया और उन्होंने इसकी जानकारी उस समय के यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दे दी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने कार्रवाई करते हुए उस रूस की महिला को इन्साफ दिलाया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.