ठंड में दिल का रखें ख़ास ख़याल

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

सर्दी बढ़ती जा रही है और सर्दी के कारण तमाम समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। साथ ही ठंड का मौसम दिल के मरीजों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होता है।

ठंड में दिल की धड़कन का खास ख्याल रखना चाहिए और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए, ताकि आप फिट व चुस्त रहें और डाक्टर के सुझावों को मानना चाहिए।

विशेषज्ञ बताते हैं कि ठंड का मौसम बच्चों और बड़े-बूढ़ों के लिए ज्यादा नुकसानदायक होता है। इनके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी इन दिनों अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

आप घर में हों या दफ्तर में, थोड़ा समय शरीर के लिए जरूर निकालें। डाक्टरों के अनुसार, सर्दी में अपने शरीर और दिल पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सके।

ठंड में रखें इन बातों का ध्यान-

1. ठंड में तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि इसका असर दिल पर न पड़े।

2. कोहरे या धुंध में निकलने से परहेज करें।

3. भरपूर नींद लें और अधिक थकान होने पर शरीर को आराम करने दें।

4. 7 घंटे से कम नही सोना चाहिए, क्योंकि 7 घंटे से कम सोने वाले लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है।

5. ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए प्यास न लगने पर भी पानी पीना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.