29 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 789

लंच से पहले सिमटी दक्षिण अफ्रीकन पारी, भारत ने की दमदार वापसी 

अश्विन ने झटके 4 विकेट

सुनील यादव | Navpravah.com 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 335 रनों पर सिमट गई है। कल के स्कोर में अफ्रीकन टीम ने महज 66 रनों का इजाफा करते हुए आज भारतीय टीम के सामने 335 रनों का लक्ष्य रखा है। लंच से पहले ऑलआउट हुई दक्षिण अफ्रीकन टीम के पास गेंदबाजी के लिए अभी पूरे दो सेसन बचे हैं।

कल के स्कोर 269 पर 6 से आगे बढ़ते हुए आज दक्षिण अफ्रिकन टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और केशव महाराज ने संभल कर शुरुआत की। पिच पर टिकने की कोशिश में केशव महाराज ने थोड़ा समय लिया पर मोहम्मद शमी ने उन्हें ज्यादा सोचने का मौका न देते हुए पार्थिव के हाथों कॉटबिहाइंड आउट करवा पवेलियन भेजा। इसके बाद आये बल्लेबाजों ने कप्तान का कुछ साथ जरूर दिया पर वें साझेदारी न बना सके। भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ से की जा रही गेंदबाजी के चलते फाफ डु प्लेसिस भी अपना विकेट दे चलते बने। अश्विन ने मोर्केल को आउट कर मैच में अपना चौथा शिकार किया और दक्षिण अफ्रीका की पूरी पारी 335 पर ऑलआउट हो गई।

अब भारतीय बल्लेबाजों को आज 2 सेसन में विकेट बचाकर खेलना होगा। भारत का पहला लक्ष्य टारगेट तक पहुंचना होगा, क्योंकि पिछले टेस्ट मैच में 297 रनों तक भी भारत नहीं पहुँच सका था। ऐसी पिचों पर पहली पारी की लीड मैच में निर्णायक साबित होती है। भारत के लिए यह करो या मरो का मैच है इसलिए भारतीय बल्लेबाज इस बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। 

भारत पहुंचे इजराइल के पीएम नेतन्याहू, नरेन्द्र मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

इजराइली पीएम भारत पहुंचे

राजेश सोनी | Navpravah.com  

इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ आज भारत पहुंचे हैं। अभी उनका विमान दिल्ली के पालमपुर हवाईअड्डे पर उतरा। उनके स्वागत के लिए खुद प्रधानमंत्री हवाईअड्डे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी, इजराइल के पीएम को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। वे सबसे पहले तीन मूर्ति मार्ग जाकर हाइफा के शहीदों को नमन करेंगे और इसके बाद तीन मूर्ति मार्ग का नाम बदलकर तीन मूर्ति हाइफा चौक किया जायेगा।

पीएम मोदी ने अपना प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत किया। इजराइली पीएम नेतन्याहू का भारत दौरा 6 दिन का है। अपने दौरे के दौरान वह आगरा, मुंबई और अहमदाबाद भी जाएंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 15 साल के बाद कोई इजराइली पीएम भारत दौरे पर आए हैं। नेतन्याहू भारत का दौरा करने वाले इजराइल के दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

इस दौरे के दौरान भारत और इजराइल के बीच रक्षा समझौता पर करार होंगे। वहीं खेती, खारे पानी को शुद्ध करना और आतंकवाद से लड़ना अन्य कई मुद्दे और नई तकनीक के आदान-प्रदान को लेकर दोनों देशों के अधिकारीयों के बीच बात होगी। इजराइल के पीएम के साथ उनके 130 अधिकारियों का डेलीगेशन भी उनके साथ भारत पहुंचा है।    

जामा मस्जिद इलाके में आतंकियों के छुपे होने का अंदेशा- सूत्र

दिल्ली के जामा मस्जिद में आतंकियों के छुपे होने की खबर

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 

26 जनवरी से पहले दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस को आतंकी हमले को लेकर आगाह किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आतंकी संगठन दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करने का मंसूबा बांधे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के जामा मस्जिद के आसपास 3 संदिग्ध छुपे हो सकते हैं। इन तीनों संदिग्धों के 26 जनवरी के मौके पर आतंकी हमले की योजना का अंदेशा जताया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा से तीनों संदिग्धों को डायरेक्शन दिया जा रहा है। अफगान मूल के संदिग्ध पाकिस्तान के आतंकी कैंप में प्रशीक्षित हुए हैं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल की टीम के अलावा तमाम जांच ऐजेंसियां काम कर रही है।

26 जनवरी के मद्देनजर पिछले कुछ वक्त से इंटेलिजेंस की ओर से लगातार टेरर अलर्ट दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली पुलिस पूरी तरह से चौकस है। आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन, फाइव स्टार होटल, मॉल, मार्केट, धार्मिक स्थान, दूतावास, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट, स्टेडियम और अन्य टूरिस्ट प्लेस पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट: जज विवाद सुलझाने के लिए न्यायाधीशों से मिलेगी बार काउंसिल टीम

न्यायाधीशों से मिलेगी बार काउंसिल टीम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

सुप्रीम कोर्ट में जजों के बीच मतभेद चल रहा है और इस मतभेद को सुलझाने की कोशिश कर रहे बार काउंसिल की सात सदस्यीय टीम मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा से आज शाम 7.30 बजे मिलने जायेगी। चार जजों की प्रेस कांन्फ्रेंस के बाद बार काउंसिल ने इस मामले में जजों से मिलने का फैसला किया है। टीम जस्टिस दीपक मिश्रा के अलावा अन्य जजों से मिलकर उनकी राय समझेगी, ताकि मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने एक निजी चैनल से कहा, ‘हम नहीं चाहते कि ऐसे मामले सार्वजनिक रूप से हल किए जाएं, इसे आतंरिक रूप से ही हल कर लिया जाना चाहिए।’ एससीबीए के प्रस्ताव में कहा गया है कि 15 जनवरी को शीर्ष अदालत में सुनवाई के लिये सूचीबद्ध मामलों को भी अन्य न्यायाधीशों के पास से कॉलेजियम में शामिल पांच सर्वाधिक वरिष्ठ न्यायाधीशों के पास भेज दिया जाना चाहिये।

प्रस्ताव पढ़ते हुए सिंह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों ने संवाददाता सम्मेलन में जो मतभेद बताए और अन्य मतभेद जो समाचार पत्रों में दिखे हैं, वे चिंता का विषय हैं और उच्चतम न्यायालय की पूर्ण अदालत को इसपर विचार करना चाहिये। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ बगावत करने वाले उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों में से एक न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने कहा कि इस मुद्दे के हल के लिए किसी बाहरी हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा कि मामले पर पूर्ण अदालत को विचार करना चाहिये।

न्यायाधीश चेलमेश्वर से भी की मुलाकात-

इससे पहले बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा की अगुवाई में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चीफ जस्टिस से विवादों पर जस्टिस चेलमेश्वर से उनके आवास पर मुलाकात की। चेलमेश्वर के आवास से निकले बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह सभी से मुलाकात के बाद ही मीडिया में अपनी कोई प्रतिक्रिया देंगे। 

गैजेट्स के बिना नहीं लगता है मन, तो आपको है टेक स्ट्रेस का रोग

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

आजकल रोजमर्रा के जीवन में लोग खुद को गैजेट्स के बिना अधूरा मानते हैं। सुबह से शाम तक फोन व लैपटॉप में व्यस्त रहने के कारण अगर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए भी इनसे दूरी बन जाए, तो लोग बेचैन होने लगते हैं। इसी स्ट्रेस को टेक स्ट्रेस कहते हैं। आजकल की लाइफस्टाइल के अनुसार हर काम के लिए हम अपने फोन पर निर्भर हैं। चाहे पढ़ाई करनी हो या गाना सुनना हो। खबर पढने से लेकर बैंक के सारे काम, बिल भरना सबकुछ फोन या लैपटॉप से चुटकियों में हो जाता है। वहीं अब कई प्रकार के ऐप्स हमारे कार्य को और सरल बना देते हैं

ज़रूरत से ज़्यादा मोबाइल फोन या दूसरे गैजेट्स का इस्तेमाल दिमाग पर बुरा प्रभाव डालता है। इन गैजेट्स से निकलने वाली सूक्ष्म तरंगें कॉर्टिकल दिमाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर असर डालती हैं, जिससे दिमाग की तर्कक्षमता भी प्रभावित होती है। इतना ही नहीं, इससे शारीर को भी काफी नुकसान पहुंचता है। कंप्यूटर पर लगातार काम करने से अक्सर गर्दन अकड़ जाती है, जिसके कारण गर्दन में दर्द होने लगता है। इसका कारण गर्दन की धमनियों में ठीक से रक्त प्रवाह नहीं होना है, जिसकी वजह से खून दिमाग तक भी नहीं पहुंच पाता है। इससे मन में तनाव होने लगता है, जिसे टेक स्ट्रेस कहा गया है।

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपने जीवन में किसी न किसी वजह से तनाव में हैं, ऐसे में हमें यह पहचानना जरूरी है कि आप किस तरह के मानसिक रोग से परेशान हैं। जानते हैं, टेक स्ट्रेस नामक रोग के लक्षण क्या हैं।

अगर आप टेक स्ट्रेस से ग्रसित हैं, तो आपको गैजेट्स से ज़रा भी दूरी बर्दाश्त नहीं होगी। और आसपास मोबाइल फोन न होने पर भी उसकी रिंगटोन या नोटिफिकेशन टोन सुनाई देगी। सोते समय भी फोन आसपास रखने या गाना सुनने अथवा वीडियो देखने की आदत होगी। सिर में अक्सर दर्द होगा या बेचैनी महसूस होगी।

ऐसे में इस रोग से बचने के लिए इलाज करवाने से बेहतर है कि उससे अपना बचाव किया जाए। जानें कुछ ऐसे टिप्स, जिनसे टेक स्ट्रेस को खूद पर हावी होने से बचा जा सके। 

सोने से दो घंटे पहले से ही गैजेट्स से दूरी बना लें। इन्हें अपने बेड के आसपास तो बिलकुल न रखें। साथ ही ऐप्स पर निर्भर होने से बचें। अगर कोई महत्वपूर्ण कॉल या मेसेज आने की संभावना न हो तो फोन को रिंगर या वाइब्रेशन मोड के बजाय साइलेंट मोड पर रखें। अपने खाली समय में मोबाइल पर गेम खेलने या साइट्स सर्फ करने के बजाय उसे एक्स्ट्रा करिकुलर ऐक्टिविटीज़ में इन्वेस्ट करें। जब दोस्तों या परिजनों के साथ हों, तो फोन को खूद से दूर रखें।कुछ समय के अंतराल पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को डीऐक्टिवेट करते रहें। प्रकृति या किताबों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय व्यतीत करें। इस दौरान यदि आप अपने फोन को मिस नहीं करते हैं, तो टेक स्ट्रेस के होने की आशंका कम रहती है। 

दिल्ली: नाबालिग बच्ची के साथ महिला डॉक्टर ने किया जानवरों जैसा सलूक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के पॉश इलाके मॉडल टाउन से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप सन्न रह जाएंगे। एक महिला डॉक्टर ने घर में काम के लिए रखी गई एक नाबालिग लड़की पर बेहिसाब जुल्म ढाए और उसे तरह-तरह की शारारिक यातनाएं पहुंचाई। महिला डॉक्टर ने उसे प्रेस से जलाया, ठीक से खाना नहीं दिया और यहां तक की कैंची से काटने तक के निशान उस नाबालिक बच्ची के शरीर पर पाए गए है।

सही समय पर अगर उस नाबालिग बच्ची को इस जालिम डॉक्टर महिला के चुंगल से नहीं छुड़ाया होता, तो इस बच्ची की जान नहीं बच पाती। झारखंड की गरीब 14 साल की बच्ची के हाथ व आंख उसका दर्द बताते हैं। ज़ालिम महिला डॉक्टर ने कितनी बेदर्दी से उसे प्रेस से जलाया, उबलता पानी फेंक, मूँह पे काटा, थूका, कैंची से आंख पे मारा। खाने व स्वेटर के बिना बस मरने की कसर बाकी थी।  

बता दें कि इस नाबालिग लड़की को दिल्ली महिला आयोग ने मुक्त कराया है। महिला आयोग को इस बात की सूचना एक व्यक्ति ने फोन करके दी थी। वहीं मॉडल टाउन पुलिस ने भी अब इस मामले का केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम व बंधुआ मजदूरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

बच्चों के पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

बच्चों के पेट में कीड़े होना आम समस्या है, यह कीड़े संक्रमित भोजन करने की वजह से पनपते हैं। बेचैनी, चिड़चिड़ापन, नींद की कमी, भूख में कमी, वजन घटना, मतली, दस्त आदि इसके लक्षण हो सकते हैं।

इस स्थिति में आप अपने बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए आपको हर बार दवाई की जरूरत नहीं है। आप घरेलू उपाय करके भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

यह सावधानियां बरतनी चाहिए-

1. नाख़ून छोटे रखें– ज्यादातर देखने को मिलता हैं की बच्चे व बड़े सभी अपने नाख़ून बड़े रखते हैं, लेकिन ऐसा करने से शरीर को बहुत ही नुकसान होता हैं, क्योंकि जब आप भोजन आदि कुछ भी खाएंगे तो यह बैक्टीरिया नाख़ून के जरिये भोजन में मिलकर आपके मुंह में चले जायेंगे, जिससे पेट दर्द, पेट में कीड़े आदि रोग उत्पन्न होने लगते हैं।

2. रसोई में साफ सफाई– घर में चाहे जो भी रसोई बनाता हो उससे कहे की वह पूरी साफ़ सफाई का ध्यान रखे, भोजन खाने, भोजन पकाने, साग-सब्जी आदि सभी चीजों को एक बार धोकर ही पकायें।

3. पालतू जानवर से सावधान– अगर आपके घर में कोई भी पालतू जानवर हैं तो आपको और भी सचेत रहना चाहिए, हमेशा पालतू जानवर को खिलाने के बाद या उस पर हाथ लगाने के बाद तुरंत हाथ धोयें।

ये उपाय हैं कारगर-

1. एक मुट्ठी नीम के पत्तों को धोकर ग्राइंड कर लें और पेस्ट बना लें, इसमें आधा चम्मच कैरम सीड्स मिलाएं और छोटी-छोटी बॉल बना लें, इन बॉल को पानी के साथ बच्चे को खाने के लिए दें।

2. पेट में कीड़े होने पर आप अपने बच्चे को थोड़ा गुड़ और थोड़े कैरम सीड्स खाने को दे सकते हैं, यह उपाय बेहतर तरीके से काम करता है।

3. सुबह खाली पेट गाजर खाने से आंतों के कीड़े से लड़ने में मदद करती है।

4. करेले का जूस भी आंतों के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए बहुत पहले से उपयोग होता रहा है।

5. हल्दी का पानी भी आंतों की कीड़े खत्म करने के लिए ट्राई किया जा सकता है, इसे पांच दिनों के लिए आज़माएं।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

देशभर में आज और कल मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व।

सुप्रीम कोर्ट जज-CJI विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद, जजों से बात करेंगे चीफ जस्टिस।

न्यायपालिका में कोई संकट नहीं -जस्टिस रंजन गोगोई

पाकिस्तान ने कहा, “भारत किसी तरह का दुस्साहस न करे, हमारे पास विश्वसनीय परमाणु क्षमता है।”

अपने काम पर ध्यान दें, शिक्षा पर उपदेश न दें -अल्ताफ बुखारी

आज 6 दिनों के भारत दौरे पर आ रहे हैं इज़रायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू।

गोरखपुर महोत्सव में सैफई से कम पैसे हुए खर्च -योगी आदित्यनाथ

बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले आज, शिल्पा हिना, विकास और पुनीश होंगे प्रबल दावेदार।

सेंचुरियन टेस्ट का आज दूसरा दिन, दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट कर भारत कर सकता है वापसी।

अंडर 19 विश्वकप के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 30 ओवरों में 1 विकेट खोकर बनाये 180 रन।

मध्य प्रदेश: ‘अध्यापक अधिकार यात्रा’ के दौरान महिला शिक्षकों ने मुंडवाया सर, काम के बराबर वेतन की मांग

अध्यापक अधिकार यात्रा के दौरान महिलाओं ने मुंडवाया सर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अध्यापक अधिकार यात्रा के दौरान महिला शिक्षिकों ने सर मुंडवा कर सरकार के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया है। कई दिनों से आंदोलन पर बैठीं महिला शिक्षकों ने अपने काम के समान वेतन की मांग सरकार से की है। लेकिन इस मामले में अब तक सरकार की बेरुखी को देखते हुए कई महिला शिक्षकों ने आज अपना सर मुंडवा लिया।

बता दें कि सरकार के खिलाफ प्रदेश की महिला अध्यापकों ने सामूहिक मुंडन कराने का निर्णय लिया था। इन महिला अध्यापकों ने  5 जनवरी से अध्यापक अधिकार रथ यात्रा निकाल कर अपना विरोध व्यक्त किया था। इसमें पुरुष अध्यापकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया था। यह यात्रा ओंकारेश्वर व दतिया से निकाली गई थी, जो आज 13 जनवरी को भोपाल पहुंची। आज यहाँ पहुंचकर महिला अध्यापकों ने मुंडन कराकर अपना आक्रोश सरकार के प्रति व्यक्त किया।

गौरतलब है कि आजाद अध्यापक संघ की अध्यक्ष शिल्पी सिवान और कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज वर्मा ने बताया था कि राज्य सरकार मांगों पर गंभीर नहीं है, जनप्रतिनिधि केवल दिलाशा दे रहे हैं। इसके चलते शिक्षा विभाग में संविलियन, मृतक अध्यापकों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति, वेतन विसंगति, पदोन्नति और सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांगों पर आज तक ठोस पहल नहीं हुई है।